सच कहूं तो, बंगाल की राजनीति में हमने बहुत कुछ देखा है। बम-बंदूक का खेल, जिहादी राज और रातों-रात पलटते चुनावी समीकरण। लेकिन साल 2026 के विधानसभा चुनाव ने कुछ ऐसा देखा, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया।
कोई सोच भी नहीं सकता था की एक आम सी दिखने वाली, घर-गृहस्थी संभालने वाली एक सीधी-सादी माँ, सत्ता के उस क्रूर और खूंखार जिहादी सिस्टम को घुटनों पर ला देगी, जिसका खौफ पूरे बंगाल में सिर चढ़कर बोलता था।
बात हो रही है रत्ना देबनाथ की। वही रत्ना देबनाथ, जिनकी दुनिया अगस्त 2024 की उस मनहूस रात को उजड़ गई थी, जब कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में उनकी डॉक्टर बेटी के साथ वो दरिंदगी हुई, जिसे सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
आम तौर पर जब किसी परिवार पर इतना बड़ा दुखों का पहाड़ टूटता है, तो लोग रोते-रोते टूट जाते हैं, हालात से समझौता कर लेते हैं। लेकिन रत्ना देबनाथ टूटी नहीं। अपनी बेटी को खोने के असहनीय दर्द ने उनके अंदर एक ऐसी आग जला दी, जिसने आखिर में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 15 साल पुराने अभेद्य किले को जलाकर खाक कर दिया।
पानीहाटी सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की टिकट पर उनकी ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक चुनावी आंकड़ा नहीं है, बल्कि यह बंगाल के हिंदू अस्तित्व, नारी सम्मान और एक माँ के अदम्य साहस की वो कहानी है, जिस पर आने वाली पीढ़ियां गर्व करेंगी।
अपनी बेटी के कातिल TMC गुंडों को बचाने वाली ममता सरकार के खिलाफ रत्ना देबनाथ का सीधा ऐलान-ए-जंग
खैर, शुरुआत से बात करते हैं। आरजी कर की उस खौफनाक रात के बाद जब सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी, तो पूरे बंगाल का खून खौल उठा। इस जघन्य हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोई सड़क छाप गुंडा नहीं था, बल्कि पुलिस और सत्ताधारी TMC पार्टी के संरक्षण में पलने वाला एक ‘सिविक वालंटियर’ था।
जी हाँ, एक ऐसा आदमी जिसे टीएमसी के स्थानीय नेताओं और प्रशासन का पूरा आशीर्वाद मिला हुआ था। रत्ना देबनाथ और उनके परिवार को ये बात समझते देर नहीं लगी की राज्य की सत्ताधारी TMC पार्टी अपनी कुर्सी और अपने पाले हुए गुंडों को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
घटना के तुरंत बाद जो खेल शुरू हुआ, वो तो किसी भी सभ्य समाज के मुंह पर तमाचा था। टीएमसी सरकार और आरजी कर अस्पताल का तत्कालीन प्रिंसिपल संदीप घोष- जिसके सत्ताधारी पार्टी के बड़े नेताओं के साथ कैसे गहरे रिश्ते थे, ये किसी से छिपा नहीं है- दोनों ने मिलकर इस पूरी वारदात को एक ‘सुसाइड’ (आत्महत्या) बताकर रफा-दफा करने की खौफनाक साज़िश रची।
जब जनता के सामने ये झूठ नहीं टिक पाया, तो सबूत मिटाने का नंगा नाच शुरू हो गया। ज़रा सोचिए, जहाँ इतना बड़ा क्राइम हुआ हो, उस सेमिनार हॉल में अचानक ‘रेनोवेशन’ (मरम्मत) के नाम पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी गई! क्यों? ताकि सारे सबूत हमेशा के लिए दफन हो जाएं।
पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज करने में जानबूझकर घंटों की देरी की। एक माँ को अपनी ही बेटी का क्षत-विक्षत शव देखने के लिए अस्पताल के बाहर तीन घंटे तक तड़पाया गया।
रत्ना देबनाथ को शीशे की तरह साफ हो गया था की उनकी बेटी की जान किसी एक हैवान ने नहीं ली है, बल्कि ये TMC के उस सांप्रदायिक और तुष्टिकरण-पोषित तंत्र का नतीजा है, जो अपने कट्टरपंथी मुस्लिम वोटबैंक और गुर्गों को बचाने के लिए हिंदू बेटियों की सुरक्षा को सरेआम ताक पर रख देता है।
इन्हीं क्रूर हालातों और टीएमसी के सत्ता के अहंकार ने रत्ना देबनाथ को मजबूर कर दिया की रोने-धोने से कुछ नहीं होगा, अब इस भ्रष्ट सरकार की जड़ें उखाड़ फेंकने के लिए मैदान में उतरना ही पड़ेगा। उन्होंने प्रतिज्ञा ली की जब तक उनकी बेटी के गुनहगारों को वो सजा नहीं दिलाएंगी, तब तक वो अपने बालों में कंघी नहीं करेगी।
मेरी रीढ़ बिकाऊ नहीं है! रत्ना देबनाथ की इस हुंकार और BJP के साथ ने चकनाचूर कर दिया ममता बनर्जी का घमंड
अब बात करते हैं उनके चुनाव प्रचार की। रत्ना देबनाथ का कैंपेन कोई आम राजनीतिक कैंपेन नहीं था। उनके अभियान का सबसे बड़ा हथियार बनी उनकी सूती साड़ी, जिसके पल्लू पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा था- “मेरुदंड बिक्री नेई” (मेरी रीढ़ की हड्डी बिकाऊ नहीं है)। इस एक लाइन ने टीएमसी के सारे पैंतरों की हवा निकाल दी।
दरअसल, ये सत्ता पक्ष के उन घिनौने प्रयासों पर सीधा तमाचा था, जिसमें आरोप लगे थे की सरकार पीड़ित परिवार को पैसे और मुआवजे के लालच में खरीद कर चुप कराने की कोशिश कर रही है। रत्ना देबनाथ ने सड़क पर उतरकर चीख-चीख कर बता दिया की एक हिंदू माँ का ज़मीर और उसकी बेटी का न्याय किसी सरकारी चेक से नहीं खरीदा जा सकता।
उनके इस हौसले को देखकर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से लेकर धर्मेंद्र प्रधान और राज्य के तमाम बड़े नेताओं ने पानीहाटी की गलियों में उनके साथ मंच साझा किया। बीजेपी ने साफ कर दिया की रत्ना देबनाथ की ये लड़ाई कोई आम चुनाव नहीं है, बल्कि ये तो सीधा-सीधा धर्मयुद्ध है!
एक तरफ वो ताकते हैं जो जिहादी अपराधियों को पालती हैं, और दूसरी तरफ बंगाल की वो हिन्दू बेटियां हैं जिन्हें अपनी सुरक्षा की गारंटी चाहिए। देश के नेतृत्व ने जनता को सीधा मैसेज दिया की महिलाओं के खिलाफ अपराध और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अनपढ़ बताकर रत्ना देबनाथ का मज़ाक उड़ाने वाले TMC के दरिंदों को बंगाल की हिंदू जनता ने सिखाया करारा सबक
लेकिन टीएमसी के 15 साल पुराने किले पानीहाटी में सेंध लगाना कोई बच्चों का खेल थोड़ी था। रत्ना देबनाथ ने ज्यों ही पर्चा भरने का ऐलान किया, TMC सत्ता पक्ष के गुंडे-वुंडे एक्टिव हो गए।
नामांकन वाले दिन ही उनको और उनके समर्थकों को डराने-धमकाने की भरपूर कोशिश की गई। कोशिश यही थी की ये बेचारी औरत डर कर घर बैठ जाए। पर जो माँ अपनी बच्ची की लाश देख चुकी हो, उसे ये सड़क छाप धमकियां क्या ही डराएंगी!
जब डराने से बात नहीं बनी तो टीएमसी के नेताओं ने नीचता की सारी हदें पार करते हुए उनके अनपढ़ होने का सरेआम मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। रैलियों में, टीवी पर, हर जगह उनका मज़ाक बनाया गया की “ये तो अंगूठाछाप है, ये क्या कानून बनाएगी? इसे तो कुछ अता-पता ही नहीं है।”
पर कहते हैं ना, जब विनाश काले विपरीत बुद्धि। टीएमसी के नेताओं को लगा की वे रत्ना का मज़ाक उड़ा रहे हैं, पर असल में वे बंगाल की आम जनता की भावनाओं पर आग में घी डाल रहे थे।
बंगाल की जनता, जो पहले से ही आरजी कर की घटना से गुस्से में उबल रही थी, ने इस निजी हमले को दिल पर ले लिया। लोगों में ये बात आग की तरह फैल गई की विधानसभा में जाने के लिए अंग्रेजी बोलने या बड़ी-बड़ी डिग्रियां होने से ज्यादा एक साफ नीयत और जनता का दर्द समझने वाले दिल की ज़रूरत होती है। इस एक मज़ाक ने रत्ना देबनाथ के पक्ष में ऐसी आंधी ला दी कि टीएमसी के होश उड़ गए।
बौखलाहट इतनी बढ़ गई की वोटिंग से ठीक दो हफ्ते पहले, टीएमसी के कद्दावर नेता और सांसद कल्याण बनर्जी ने सीधे चुनाव आयोग को चिट्ठी लिख मारी।
आरोप लगाया की रत्ना देबनाथ प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ उल्टा-सीधा बोल रही हैं और उन पर तुरंत बैन लगना चाहिए। मतलब, पूरी सरकारी और राजनीतिक मशीनरी सिर्फ एक माँ को रोकने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रही थी।
हार के खौफ से कांपती TMC ने EVM में BJP के कमल पर पोती स्याही और ममता के गुंडों ने किया रत्ना देबनाथ पर हमला
पोलिंग वाले दिन जो हुआ, वो तो किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं था। 29 अप्रैल 2026 को जब पानीहाटी में वोटिंग शुरू हुई, तो चप्पे-चप्पे पर टेंशन का माहौल था। रत्ना देबनाथ सुबह से ही बूथ-बूथ घूम रही थीं।
तभी एक बूथ के बाहर उन्होंने देखा की एक बुजुर्ग महिला बेचारी ठीक से चल भी नहीं पा रही थी और वोट डालने के लिए परेशान हो रही थी। इंसानियत के नाते रत्ना ने जैसे ही उस अम्मा की मदद करनी चाही, टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने वहां गदर काट दिया।
देखते ही देखते दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। ‘घेराव’ कर लिया गया, गंदी-गंदी नारेबाजी होने लगी और उन्हें बूथ से बाहर निकलने तक का रास्ता नहीं दिया गया। इल्जाम लगाया की वे बूथ के अंदर घुसकर वोटर्स को भड़का रही हैं। नौबत यहाँ तक आ गई कि सेंट्रल फोर्स (केंद्रीय सुरक्षा बलों) को बीच-बचाव करने के लिए आना पड़ा।
लेकिन सबसे बड़ा खेला तो अभी बाकी था! पानीहाटी के एक बेहद अहम पोलिंग बूथ पर जब लोग अंदर वोट डालने गए, तो देखकर सन्न रह गए। ईवीएम (EVM) मशीन पर भारतीय जनता पार्टी के ‘कमल’ के निशान वाले बटन पर किसी ने गाढ़ी स्याही पोत दी थी!
जी हाँ, जानबूझकर इंक का ऐसा मोटा धब्बा लगा दिया गया था की किसी को बटन दिखे ही नहीं। ये कोई गलती नहीं थी, बल्कि सत्ता पक्ष की हताशा का सीधा सुबूत था।
रत्ना देबनाथ को जैसे ही खबर मिली, वे सीधे वहां जा धमकीं। मीडिया के सामने उनका गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीधा सवाल दागा, “क्या दीदी की पुलिस और उनके गुंडे इतने डर गए हैं की अब मशीनों के साथ छेड़छाड़ पर उतर आए हैं? ऐसे में आम जनता वोट कैसे देगी?”
उनके पोलिंग एजेंट जय साहा ने तुरंत पीठासीन अधिकारी का कॉलर पकड़ा और जमकर हंगामा किया। वोटिंग रोकनी पड़ी। फिर क्या था, पोलिंग एजेंटों ने हैंड सैनिटाइज़र मंगवाया और मशीन को रगड़-रगड़ कर साफ़ किया। इस पूरे ड्रामे में घंटों-घंटों तक वोटिंग रुकी रही। बाहर चिलचिलाती धूप में लाइनें लंबी होती जा रही थीं।
लेकिन पानीहाटी की जनता ने भी उस दिन कसम खा रखी थी। कोई भी बिना वोट डाले घर नहीं गया। लोग पसीने से नहाए हुए थे, पर डटे रहे। उन्हें तो बस उस दिन सत्ता के इस घमंड को तोड़ना ही था।
पानीहाटी में रत्ना देबनाथ ने लहराया BJP का भगवा और ममता बनर्जी के 15 साल पुराने किले को कर दिया जमींदोज़
और फिर आया 4 मई 2026 का वो दिन। जैसे ही ईवीएम खुलनी शुरू हुईं, पानीहाटी के रुझान देखकर टीवी चैनलों के एंकरों की आंखें फटी की फटी रह गईं। रत्ना देबनाथ सुबह से जो आगे निकलीं, तो फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नतीजे जब फाइनल हुए तो इतिहास रचा जा चुका था। रत्ना देबनाथ ने टीएमसी के दिग्गज उम्मीदवार तीर्थंकर घोष को पूरे 28,836 वोटों के भारी भरकम अंतर से धूल चटा दी थी! उन्हें कुल 87,977 वोट मिले।
ये कोई छोटी-मोटी जीत नहीं थी भाई! ज़रा बैकग्राउंड समझिए। 2021 के चुनाव में इसी तीर्थंकर घोष के पिता, टीएमसी के कद्दावर नेता निर्मल घोष ने इसी सीट से 25 हज़ार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। निर्मल घोष पांच बार के विधायक थे।
पानीहाटी को उनका ऐसा अभेद्य किला माना जाता था जहाँ पत्ता भी उनकी मर्जी के बिना नहीं हिलता था। उस 15 साल पुराने मजबूत किले को एक ऐसी माँ ने जमींदोज़ कर दिया, जिसे ये लोग ‘अंगूठाछाप’ कह कर मज़ाक उड़ाते थे।
ये सिर्फ पानीहाटी की कहानी नहीं थी। रत्ना देबनाथ की इस लड़ाई ने पूरे बंगाल के हिंदुओं और महिलाओं के अंदर एक ऐसा जोश भर दिया की 2026 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों का जादुई आंकड़ा पार करके ममता राज का हमेशा के लिए अंत कर दिया। इस सत्ता परिवर्तन की आंधी में रत्ना देबनाथ सिर्फ एक लहर नहीं, बल्कि पूरा का पूरा तूफान बनकर उभरीं।
बंगाल की बेटियों की रक्षा के लिए BJP की नई शेरनी रत्ना देबनाथ का संकल्प
विधायक बनने के बाद जब रत्ना देबनाथ विधानसभा की सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तो उनकी आंखों में आंसू थे। वो आंसू उनकी बेटी के लिए थे जो अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनके चेहरे पर एक ऐसा सुकून भी था की अब बंगाल की किसी और बेटी को आरजी कर जैसी दरिंदगी का शिकार नहीं होना पड़ेगा।
उन्होंने साफ कर दिया है की उनकी विधायक की कुर्सी कोई आराम फरमाने की जगह नहीं है। उनकी इकलौती ज़िद अब इस राज्य के सड़े हुए पुलिस प्रशासन को सुधारने और महिलाओं के लिए ऐसा माहौल बनाने की है जहाँ रात के 2 बजे भी कोई लड़की सड़क पर निकले तो उसे किसी टीएमसी के पाले हुए ‘सिविक वालंटियर’ या जिहादी गुंडे का खौफ ना सताए।
उनकी ये जीत चीख-चीख कर गवाही दे रही है की जब आम आदमी- खासकर एक माँ- अपनी ज़िद पर आ जाए, तो बड़े-बड़े बाहुबलियों और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों का बोरिया-बिस्तर बंध ही जाता है।
“मेरुदंड बिक्री नेई” अब सिर्फ एक साड़ी पर लिखा नारा नहीं बचा है; ये उस नए बंगाल का शंखनाद है जहाँ न्याय की कीमत नहीं लगाई जा सकती। और सच कहूं तो, ये तो बस शुरुआत है, असली रामराज्य तो अब बंगाल की इन गलियों में उतरना शुरू हुआ है!
