जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी हमले ने लोगों के दिलों को दहला दिया है। यहां पर्यटकों ने आतंकियों पर गोलीबारी की है जिसमें एक पर्यटक की मौत हो गई है और करीब 12-13 पर्यटकों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। वहीं, इस घटना की चश्मदीद महिला पर्यटक ने एक हैरान कर देने वाली बात बताई है। महिला ने बताया है कि आतंकियों ने पहले लोगों से उनका नाम और धर्म पूछा और उसके बाद उन्हें गोली मारी है। आइए जानते हैं इस पूरी वारदात के बारे में पीड़ित महिला ने क्या कुछ बताया है।
हाथ में चूड़ा देखा और पति को गोली मारी- महिला
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद एक महिला ने पीसीआर को फ़ोन किया.. उसने बताया कि 6-7 सैलानियों को गोली लगी… उसने बताया कि एक आतंकी ने गोली चलाई। आतंकियों ने मज़हब पूछकर शख़्स को गोली मारी। पत्नी के हाथ में चूड़ा देखा.. फिर मज़हब पूछकर पति को गोली मार दी गई है।
महिला ने बताया- “मैं वहां पर थी..क्या बोलते हैं भेलपूड़ी खा रही थी और मेरा पति साइड में था। एक इंसान आया उसने उसको गोली मार दी। उसने बोला कि शायद मुस्लिम नहीं है। उसने उसको गोली मार दी।” महिला ने पीसीआर कॉल पर रोते पति को बचाने के लिए मदद मांगी।
3 से 5 मिनट तक गोलीबारी
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने पहलगाम में पर्यटकों के ऊपर 3 से 5 मिनट तक गोलीबारी की है। इसके बाद आतंकी वहां से भाग गए। पूरी घटना में करीब 12 पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।