दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज पर PM मोदी ने लहराया तिंरगा, चिनाब पुल का उद्घाटन कर J-K को दिया बड़ा तोहफा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। यह दौरा केवल सुरक्षा का संदेश नहीं, बल्कि विकास की एक बड़ी तस्वीर लेकर आया। प्रधानमंत्री ने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया, जिसे आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पुल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने इसे बनाने वाले कामगारों से भी संवाद किया और उनके योगदान की सराहना की।

इसके बाद पीएम मोदी ने अंजी पुल का भी लोकार्पण किया। यह देश का पहला ऐसा रेलवे पुल है जो केबल स्टेड तकनीक से बनाया गया है। यह तकनीक न केवल मजबूत है, बल्कि आधुनिक परिवहन के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। ये दोनों पुल अब कश्मीर घाटी को शेष भारत से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएंगे।

इन परियोजनाओं के माध्यम से न सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और रोजगार को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी आज कुल ₹46,000 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं, जो जम्मू-कश्मीर के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।

एक और ऐतिहासिक कदम के तहत, उन्होंने कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी को महज 3 घंटे में तय करेगी, जिससे आम लोगों के जीवन में सुविधाओं का नया दौर शुरू होगा।

Scroll to Top