सच कहूं तो, हालात अब सिर्फ चिंताजनक नहीं रहे, बल्कि एक भयानक इमर्जेंसी का रूप ले चुके हैं। रोज़ सुबह उठकर जब हम अख़बार देखते हैं या न्यूज़ चैनल लगाते हैं, तो एक ही खबर हमारे सामने आती है- डॉलर के मुकाबले रूपया नीचे गिरता जा रहा है।
और हम? हम बस अपनी रोज़मर्रा की उसी चक्की में पिस रहे हैं, ये सोचे बिना की जो तूफान मिडिल-ईस्ट के रेगिस्तानों से उठ रहा है, वो कैसे हमारी रसोई, हमारे बच्चों और हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य ख़राब करने वाला है।
मई 2026 आ चुका है और ज़रा डॉलर का भाव तो देखिए! रुपया 96 के उस ऐतिहासिक और खौफनाक स्तर को पार कर गया है जिसके बारे में सोचना भी कभी डरावना लगता था। लेकिन क्या आपको सड़कों पर कोई हलचल दिखी? कहीं कोई बेचैनी दिखी? नहीं ना!
यही तो हमारी सबसे बड़ी दिक्कत है। हमें लगता है की डॉलर का रेट तो शेयर बाज़ार वालों की टेंशन है, हमारा इससे क्या लेना-देना? हमारी चाय-वाय तो उसी नुक्कड़ पर 10-15 रुपये की मिल रही है, तो हमें क्या फर्क पड़ता है?
लेकिन हकीकत में, ये 96 का कांटा सीधे तौर पर हमारी जेब पर डाका डाल रहा है। रुपया जब-जब गिरता है, समझ लो की इस देश के हर मिडिल-क्लास आदमी की खून-पसीने की कमाई को कोई विदेशी बैठकर चूस रहा है। हम जो भी बाहर से मंगाते हैं- चाहे वो दवाइयां हों, मोबाइल के पार्ट्स हों, या खाने का तेल- सब कुछ रातों-रात महंगा हो जाता है।
हमारी इकॉनमी चाहे जितनी भी बड़ी हो जाए, जब तक हम अपनी ऊर्जा ज़रूरतों के लिए दूसरों के मोहताज रहेंगे, ये डॉलर ऐसे ही छाती तान कर हमें आंखें दिखाता रहेगा। तबाही का सायरन बहुत ज़ोर से बज रहा है, बस हमने ही अपने कानों में रुई ठूंस रखी है।
खाड़ी देशों के शेखों की तिजोरियां भरता हमारा रुपया और हमारी खौफनाक गुलामी
अब ज़रा एकदम सीधे मुद्दे पर आते हैं। आख़िर हमारा रुपया पिट क्यों रहा है? इसका सबसे बड़ा और खूंखार विलेन कौन है? जवाब है- कच्चा तेल।
आज भी भारत अपनी ज़रूरत का लगभग 89% कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है। और इस 89% में से भी लगभग आधा हिस्सा सीधे तौर पर पश्चिम एशियाई देशों (यानी मिडिल ईस्ट) से आता है।
ज़रा ठंडे दिमाग से सोचिए! हम 140 करोड़ हिंदुस्तानी दिन-रात मेहनत करते हैं, टैक्स भरते हैं, अपना खून पसीना एक करते हैं। और हमारी इस मेहनत का पैसा, हमारे देश का खज़ाना जाता कहाँ है?
उन इस्लामिक देशों की तिजोरियों में, जिनका एजेंडा और जिनकी सोच कई बार हमारी सनातन सभ्यता और राष्ट्रहित से कोसों दूर होती है। ये कैसी मजबूरी है हमारी? ये तो सीधे-सीधे मॉडर्न ज़माने की गुलामी हुई ना!
मई 2026 के ताज़ा आंकड़े बताते हैं की हमारा व्यापार घाटा (Trade Deficit) एक ही महीने में भयंकर रूप से बढ़कर 28.4 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। ये कोई आसमानी आफत नहीं है। ये हमारे उसी पेट्रोल और डीज़ल की कीमत है जो हम अपनी गाड़ियों में रोज़ बेधड़क फूंक रहे हैं।
हम उन्हें अरबों-खरबों डॉलर्स दे रहे हैं ताकि वो दुबई और रियाद में शीशे की चमचमाती इमारतें खड़ी करें, और बदले में हमें क्या मिलता है? कुछ भी नहीं! हम असल में अपना पैसा नहीं, अपने राष्ट्र की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं। अगर ये खून चूसने वाला खेल फौरन नहीं रुका, तो हमारा देश अंदर से खोखला हो जाएगा।
डॉलर के घमंड तले कुचलता हमारा रुपया और पिघलता हुआ देश का विदेशी खज़ाना
अर्थशास्त्र के ज्ञानी आपको बहुत सी थ्योरीज़ समझाएंगे, लेकिन मैं आपको आसान ज़ुबान में समझाता हूं की असल में दाल में काला क्या है। 2026 की शुरुआत से ही ग्लोबल मार्केट में एक पैनिक मचा हुआ है।
कच्चा तेल 105 से 115 डॉलर प्रति बैरल के आसपास महंगा हो गया है। अब दिक्कत ये है की इन खाड़ी देशों (मिडिल-ईस्ट) को हमारा ‘रुपया’ नहीं चाहिए। उन्हें तेल के बदले वही हरा अमेरिकी नोट- ‘डॉलर’ चाहिए।
अब हमारा रिज़र्व बैंक (RBI) बेचारा क्या करे? रुपये को रसातल में जाने से बचाने के लिए और देश में तेल की सप्लाई चालू रखने के लिए आरबीआई अपना विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) पानी की तरह बहा रहा है।
और अगर आपको समझना है की आखिर ये ‘विदेशी मुद्रा भंडार’ क्या बला है, तो आसान शब्दों में इसे समझिये की ये हमारे देश के बैंक (RBI) के पास रखा हुआ विदेशी पैसों (मुख्य रूप से डॉलर) का एक बड़ा “गुल्लक” या तिजोरी है, जिसे मुसीबत के समय के लिए बचाकर रखा जाता है।
अब क्योंकि खाड़ी देश तेल के बदले हमारा रुपया नहीं ले रहे हैं और उन्हें सिर्फ डॉलर चाहिए, इसलिए RBI को अपनी तिजोरी (Forex Reserve) में से भारी मात्रा में डॉलर निकाल-निकालकर तेल कंपनियों को देने पड़ रहे हैं ताकि वे तेल खरीद सकें।
जब हमें विदेश से तेल खरीदने के लिए बहुत सारे डॉलर की जरूरत होती है, तो बाजार में डॉलर की मांग बढ़ जाती है और भारतीय रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरने लगती है।
दुनिया में कहीं भी कोई टेंशन होती है- चाहे अमेरिका में कोई नीति बदले या मध्य-पूर्व में कोई मिसाइल चले- डॉलर का घमंड सातवें आसमान पर पहुंच जाता है। और हमारा रुपया बिना किसी गलती के मार खाता है। क्यों? क्योंकि हमारी नाभि उसी ‘पेट्रो-डॉलर’ के चंगुल में फंसी है।
हम हर रोज़ इस विदेशी तेल का ज़हर पी रहे हैं। जब तक हमें करोड़ों बैरल तेल रोज़ाना बाहर से खरीदना पड़ेगा, हम इस चक्रव्यूह में तिल-तिल कर मरते रहेंगे। ये एक ऐसी इमरजेंसी है जिसे अगर आज नहीं संभाला गया, तो कल हमारे पास डॉलर के नाम पर सिर्फ खाली तिजोरियां बचेंगी।
मिडिल-ईस्ट की मिसाइलों के डर से सहमता हमारा रुपया और देश की अटकी हुई सांसें
ग्लोबल पॉलिटिक्स में एक जगह है- होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz)। दुनिया भर का 25% तेल और भारत का लगभग 45% कच्चा तेल इसी पतले से समुद्री रास्ते से होकर गुज़रता है।
अब होता ये है की मध्य-पूर्व में कोई ज़रा सी भी खटपट होती है, जैसे ईरान का हालिया युद्ध और तनाव, तो वहां का रास्ता ब्लॉक हो जाता है। और यहां हिंदुस्तान में हमारी सांसें अटक जाती हैं।
सोचिए, हम विश्वगुरु बनने की बात करते हैं, दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती इकॉनमी होने का डंका पीटते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का रिमोट कंट्रोल किसके हाथ में है? उन देशों के हाथ में जो खुद बारूद के ढेर पर बैठे हैं!
वहां ईरान या इज़राइल में कोई धमाका होता है, और अगले ही दिन पुणे, कानपुर या पटना में सब्ज़ियों और दालों के दाम बढ़ जाते हैं क्योंकि ट्रांसपोर्ट का भाड़ा महंगा हो गया।
ये सीधी-सीधी ‘ब्लैकमेलिंग’ है! जब तक हम इस जाल में फंसे हैं, हम कभी भी सीना तान कर अपनी स्वतंत्र विदेश नीति नहीं चला सकते। हमें मजबूरन उन देशों की कूटनीतिक जी-हुज़ूरी करनी पड़ती है, वरना वो तेल की सप्लाई रोक देंगे या दाम बढ़ा देंगे।
एक ताकतवर, संप्रभु और स्वाभिमानी राष्ट्र के लिए इससे बड़ी शर्म की बात और क्या हो सकती है? हम अपने ही घर में दूसरों की शर्तों पर जी रहे हैं।
श्रीलंका जैसी भयानक बर्बादी दूर नहीं अगर हमने ईंधन के दूसरे विकल्पों को जल्दी नहीं अपनाया
शायद हम हिंदुस्तानियों की याददाश्त बहुत कमज़ोर है। क्या हम इतनी जल्दी भूल गए की अभी कुछ ही साल पहले हमारे ठीक पड़ोस में, श्रीलंका में क्या हश्र हुआ था? वहां जो आग लगी थी, वो कोई रातों-रात नहीं भड़की थी। वहां की सरकारों ने भी विदेशी कर्ज़ और आयात के नाम पर ऐसे ही आंखें मूंद रखी थीं। उन्हें भी लगता था की ‘सब ठीक चल रहा है’।
जब श्रीलंका का फॉरेक्स रिज़र्व खत्म हुआ, तो सबसे पहली चीज़ जो आनी बंद हुई, वो था- ईंधन। ज़रा याद करो वो खौफनाक तस्वीरें! पेट्रोल पंपों पर मीलों-मीलों लंबी लाइनें लगी थीं।
चिलचिलाती धूप में दो लीटर पेट्रोल के इंतज़ार में खड़े-खड़े लोग हार्ट अटैक से मर रहे थे। देश में दवाइयां पहुंचने बंद हो गईं क्योंकि ट्रक चलाने के लिए डीज़ल नहीं था। स्कूल बंद हो गए, फैक्ट्रियां ताला लगाकर बैठ गईं। पूरी की पूरी जनता सड़कों पर आ गई और राष्ट्रपति के महल में घुस गई।
अब ज़रा एक मिनट के लिए आंखें बंद करके सोचो! श्रीलंका तो एक बहुत छोटा सा देश है। हमारा भारत 140 करोड़ लोगों का समंदर है। भगवान न करे, अगर कभी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इस तेल की भूख मिटाते-मिटाते सूख गया, तो यहां क्या हाहाकार मचेगा?
अगर 140 करोड़ की आबादी में फ्यूल खत्म हो गया, तो जो त्राहि-त्राहि मचेगी, उसे दुनिया की कोई ताकत नहीं संभाल पाएगी। जो आज 96 रुपये का एक डॉलर हमें चुभ नहीं रहा, वही कल श्रीलंका जैसी भयानक त्रासदी का पहला पन्ना बन सकता है। हमें ये बात गांठ बांध लेनी चाहिए की हम आग के ढेर पर बैठे हैं।
विदेशी तेल की गुलामी तोड़कर रुपये को बचाने के लिए इथेनॉल, सोलर और हाइड्रोजन ही आखिरी हथियार
तो अब सवाल है की रास्ता क्या है? हमें अब वो नहीं करना जो हम आराम-आराम से कर रहे थे। अब हमें अपने स्वदेशी ईंधन पे पूरी तरह से फोकस करना होगा।
हमने पेट्रोल में 20% इथेनॉल (Ethanol) ब्लेंडिंग का जो लक्ष्य रखा है, वो एक अच्छी शुरुआत है, लेकिन अब ये काफी नहीं है! 20% से काम नहीं चलेगा भाई।
हमें रातों-रात ई-27 (E27), ई-30 (E30) और यहां तक की 100% इथेनॉल (फ्लेक्स-फ्यूल) पर चलने वाली गाड़ियों का जाल बिछाना होगा, जिससे हमें विदेश के पट्रोल की जरुरत ही ना पड़े।
अगर हमारा अन्नदाता किसान गन्ने और अनाज से इथेनॉल बना सकता है, तो हम ये पैसा खाड़ी देशों को क्यों दें? हर एक बूंद इथेनॉल जो हमारे देश में बनती है, वो हमारे देश की सीमा को सुरक्षित करती है।
और ये सौर ऊर्जा (Solar Energy)? अब इसे सरकारी योजना से निकालकर जन-आंदोलन बनाना होगा। देश की हर एक छत पर, हर एक खेत में सोलर पैनल होने चाहिए। ‘सूर्य घर योजना’ और ‘कुसुम योजना’ को हमें उस स्तर पर ले जाना होगा जहां सूरज की एक भी किरण बेकार न जाए।
इसके साथ ही ‘नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन’ हमारी सबसे बड़ी उम्मीद है। पानी से ऊर्जा बनाने की ये तकनीक कोई साइंस फिक्शन नहीं है, ये हमारी ज़रूरत है। हमें इन सेक्टर्स में खरबों रुपये का निवेश करना होगा।
अगर हम अपने ही देश की हवा, पानी और धूप से ऊर्जा नहीं बना पाए, तो हमारा सारा विकास बेकार है। हमें इस विदेशी तेल के तिलिस्म को हर हाल में तोड़ना ही होगा।
इलेक्ट्रिक गाड़ियों (EVs) की देसी क्रांति ही रोकेगी रुपये की भयानक लूट और बचाएगी खज़ाना
अब बात करते हैं सड़कों की। पेट्रोल-डीज़ल वाली गाड़ियों का दौर अब हमेशा के लिए खत्म होना चाहिए। हमें पूरी तरह से इलेक्ट्रिक (Electric) पर जाना ही होगा। ये कोई ‘फैंसी’ शौक नहीं है, ये हमारे देश की रगों में दौड़ने वाले उस विदेशी ज़हर को काटने का इकलौता एंटी-डोट है।
हमें हर घर में ईवी (EV) और रेलवे-बसों का 100% विद्युतीकरण चाहिए। लेकिन रुकिए, यहां एक बहुत बड़ा और खतरनाक पेंच है। हम अरब देशों के तेल की गुलामी छोड़कर चालबाज़ चीन की बैटरी वाली गुलामी बिल्कुल मंजूर नहीं करेंगे! हमें ईवी तो चाहिए, लेकिन उसकी बैटरी, उसका पुर्जा-पुर्जा स्वदेशी होना चाहिए।
हमारे कश्मीर के रियासी में और राजस्थान में जो लिथियम (Lithium) के अकूत भंडार मिले हैं, उन्हें ज़मीन से निकालने के लिए अब हमें दिन-रात एक करना होगा। जब तक हम मैन्युफैक्चरिंग से लेकर कच्चे माल तक सब कुछ अपने देश में नहीं बनाएंगे, तब तक ये आत्मनिर्भरता एक अधूरा सपना रहेगी।
हमें अपने पहाड़ खोदने होंगे, अपनी फैक्ट्रियां लगानी होंगी। चीन की सप्लाई चेन पर निर्भर रहना हमारे गले में एक नया फंदा डालने जैसा है। हमें खाड़ी के तेल और चीन की बैटरी, दोनों का पत्ता एक झटके में साफ करना होगा।
रुपये की रक्षा करना ही अब हमारा राष्ट्रधर्म और सनातन संस्कृति की असली ढाल है
ज़रा गहराई में उतर कर सोचिए। एक मज़बूत राष्ट्र और एक जीवंत सनातन सभ्यता की नींव किस चीज़ पर टिकी होती है? वो टिकी होती है उसकी आत्मनिर्भरता पर। चाणक्य ने सदियों पहले कहा था की जिस राष्ट्र का खज़ाना दूसरों पर निर्भर हो, वो कभी भी अपनी रक्षा नहीं कर सकता।
जब तक हमारे देश का खरबों रुपया उन ताकतों को पालने में जा रहा है जो हमारी संस्कृति, हमारे मूल्यों और हमारी अखंडता को मिटाना चाहती हैं, तब तक हम खुद को आज़ाद कैसे कह सकते हैं? ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भरता सिर्फ एक सरकारी पॉलिसी या कोई पर्यावरण का मुद्दा नहीं है! ये हमारी ‘धर्मनीति’ होनी चाहिए।
जिस तरह हम अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी बहादुर सेना पर गर्व करते हैं, उसी तरह हमें अपनी आर्थिक सीमाओं की रक्षा के लिए इस विदेशी तेल का बहिष्कार करने की मानसिकता बनानी होगी।
आर्थिक आज़ादी के बिना हम कभी भी उस परम वैभव को प्राप्त नहीं कर सकते जिसका सपना हमारे पुरखों ने देखा था। सनातन का वो परचम पूरी दुनिया में तभी शान से लहराएगा, जब भारत के फैसले नई दिल्ली में होंगे, ना कि किसी मिडिल-ईस्ट के तेल कुएं के पास बैठकर तय किए जाएंगे। हमारी नियति हमें खुद तय करनी है।
विदेशी तेल छोड़कर रुपया बचाओ वरना कहीं के नहीं रहोगे
तो मेरे दोस्तों, बात एकदम शीशे की तरह साफ है। ये वक्त आंखें मूंद कर AC कमरों में बैठकर सिर्फ बहस करने का नहीं है। डॉलर 96 के पार जाकर हमारे सीने पर मूंग दल रहा है और विदेशी खज़ाना तेल के कुओं में स्वाहा हो रहा है। हम आम जनता को भी अपनी ज़िम्मेदारी समझनी होगी।
ये जो हम बेमतलब का पेट्रोल फूंकते हैं, छोटी-छोटी दूरियों के लिए गाड़ियां निकालते हैं, लाल बत्ती पर इंजन चालू रखकर फोन पर गप्पे मारते हैं- ये सब अब एक झटके में बंद करना होगा।
ये सिर्फ आपका पैसा नहीं जल रहा, ये देश का विदेशी मुद्रा भंडार जल रहा है। हमें सोने (Gold) के आयात और गैर-ज़रूरी विदेशी चीज़ों की लत को छोड़ना ही होगा।
और जो लोग सत्ता में बैठे हैं, उन्हें भी इस स्वदेशी ऊर्जा क्रांति को आग की तरह फैलाना होगा। इथेनॉल, बैटरी और हाइड्रोजन- बस यही तीन शब्द अब हमारा मंत्र होने चाहिए।
अगर अब भी हम नहीं जागे, अगर अब भी हमने विदेशी तेल की इस मीठी अफीम को नहीं छोड़ा, तो यकीन मानो, वो श्रीलंका वाली खौफनाक लाइनें हमारे अपने पेट्रोल पंपों पर लगने में बहुत ज़्यादा वक्त नहीं लगेगा।
ये हमारी पीढ़ी के लिए एक कड़ा इम्तिहान है। देश हमें पुकार रहा है। अगर आज हम इस चुनौती के सामने टूट गए या हमने बेपरवाही दिखा दी, तो हमारी आने वाली पीढ़ियां और ये निर्मम इतिहास- दोनों हमें कभी माफ़ नहीं करेंगे!
उठो, जागो और इस विदेशी निर्भरता की बेड़ियों को हमेशा-हमेशा के लिए तोड़ डालो!
वन्दे मातरम!
