कभी-कभी मुझे सच में लगता है की विपक्ष के रणनीतिकारों को कोई ‘ऑस्कर-वॉस्कर’ मिलना चाहिए।
मतलब, जब पूरा देश एक साथ मिलकर भारत की किसी बड़ी ग्लोबल कामयाबी का जश्न मना रहा होता है, तब ये लोग कोई न कोई ऐसा कॉमेडी शो लेकर आ ही जाते हैं की इंसान अपना सिर पीट ले।
2026 के इस ऐतिहासिक BRICS महाकुंभ को ही ले लीजिए। नई दिल्ली का भारत मंडपम जगमगा रहा था, दुनिया के सबसे ताकतवर देशों के राष्ट्राध्यक्ष हमारे घर मेहमान बनकर आए हुए थे।
पीएम मोदी के नेतृत्व में कूटनीति की बिसात बिछी थी और पूरी दुनिया भारत की ‘सॉफ्ट पावर’ का लोहा मान रही थी। लेकिन क्या आपको पता है की हमारे ‘नेता प्रतिपक्ष’ राहुल गांधी की दूरबीन कहाँ फोकस कर रही थी? विदेशी मेहमानों की थालियों पर!
जी हाँ, जब दुनिया के दिग्गज नेता ग्लोबल इकॉनमी और क्रिटिकल मिनरल्स पर चर्चा कर रहे थे, तब राहुल गांधी इस बात से परेशान थे की भारत मंडपम के डिनर में मुर्गा और बकरा क्यों नहीं परोसा गया।
12 सितंबर 2026 की शाम को पीएम मोदी ने ब्रिक्स लीडर्स के लिए एक भव्य ‘गाला डिनर’ (Gala Dinner) होस्ट किया था।
यह डिनर भारतीय संस्कृति, अतिथि देवो भव: की परंपरा और हमारे ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) को दुनिया तक पहुँचाने का एक शानदार जरिया था।
लेकिन विपक्ष ने देश के इस सबसे गौरवमयी मौके को भी अपनी ‘नॉन-वेज पॉलिटिक्स’ का अखाड़ा बना दिया।
कूटनीति के इतने बड़े मंच पर विपक्ष का ऐसा मानसिक दिवालियापन शायद ही कभी किसी मुल्क ने देखा होगा, जहाँ चर्चा ग्लोबल सप्लाई चेन पर होनी थी और विपक्ष के सबसे बड़े नेता मेन्यू कार्ड में कमियां निकालकर रूठे बैठे हैं।
मिलेट पुलाव से लेकर हिमालयी गुच्छी तक, विदेशी मेहमानों ने चाटी उंगलियां लेकिन विपक्ष से नहीं हो पाया ये स्वाद हजम

अब ज़रा सीधे उस ‘शाही डिनर’ के असली मेन्यू कार्ड की बात कर लेते हैं, जिसे देखकर विपक्ष का हाजमा खराब हो गया।
इस गाला डिनर में स्टार्टर्स की शुरुआत हुई थी गुजरात की शान ‘खांडवी’ (Khandvi mille-feuille) से। इसके साथ ही अवध के शाही अंदाज़ में मिंट पर्ल्स के साथ ‘खूंभ गलावटी’ (मशरूम के कबाब) परोसे गए थे।
मेन कोर्स में मेहमानों के सामने भारत के असली सात्विक जायके का खज़ाना खोल दिया गया। इसमें ‘पनीर लबाबदार’ था और साथ में हिमालय के जंगलों में पाई जाने वाली दुनिया की सबसे दुर्लभ और महंगी मशरूम से बना ‘गुच्छी मार्मिक’ (Gucchi Marmik) पेश किया गया।
दक्षिण भारत के स्वाद का भी पूरा जलवा था। कैरट बीन पोरियल और लाइट लेंटिल ब्रोथ (थक्कली बेले सारू) के साथ जब मेहमानों को ‘मिलेट पुलाव’ (Millet Pulao) और चुकंदर का रायता परोसा गया, तो गोरे मेहमान भी उंगलियां चाटते रह गए।
और मीठे (Dessert) की तो बात ही क्या करनी! पुरानी दिल्ली की मशहूर फ्रूट क्रीम, शहतूत की फिरनी और एकदम क्रिस्पी जलेबी ने इस शाही दावत में चार चांद लगा दिए थे।
आप खुद सोचिए दोस्त, यह मेन्यू उत्तर प्रदेश के अवध से लेकर कश्मीर, गुजरात और दक्षिण भारत तक… पूरे हिंदुस्तान का दर्शन था। विदेशी मेहमान इस शुद्ध शाकाहारी जायके और भारत के मोटे अनाज (Millets) के दीवाने हो गए।
किसी भी विदेशी राष्ट्रपति ने एक बार भी ये शिकायत नहीं की कि उन्हें खाने में मज़ा नहीं आया। लेकिन यहाँ विपक्ष के पेट में इस बात का भयंकर दर्द उठ गया की इस डिनर में ‘नॉन-वेज’ क्यों नहीं था।
इनकी तकलीफ ये थी की विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को भारत का शुद्ध शाकाहारी भोजन क्यों परोस दिया गया!
बहन के छोले-भटूरे और 80 प्रतिशत नॉन-वेज का गणित, राहुल गांधी का वो ट्वीट जिस पर पूरा देश हंस रहा है
For the record: 80% of Indians are non-vegetarian.
Indian non-vegetarian food is delicious. As are my sister’s chole bhature. https://t.co/8f6ziKjLan
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 13, 2026
अब आता है इस पूरे ड्रामे का सबसे मजेदार क्लाइमैक्स।
जब पूरा देश विदेशी मेहमानों की मेजबानी में लगा था, तब 13 सितंबर को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया (X) पर अपना वो ‘ज्ञान’ बाटा, जिसे देखकर समझ नहीं आता की हँसा जाए या इनके राजनीतिक आईक्यू (IQ) पर रोया जाए।
राहुल गांधी ने एकदम सीरियस होकर एक पोस्ट चिपकाया। उन्होंने लिखा- “फॉर द रिकॉर्ड: भारत के 80% लोग नॉन-वेजिटेरियन हैं। भारत का नॉन-वेज खाना बहुत स्वादिष्ट होता है। वैसे ही जैसे मेरी बहन के छोले-भटूरे।”
और मज़े की बात देखिए, इस कैप्शन के साथ उन्होंने प्रियंका वाड्रा के हाथ के बने छोले-भटूरे की बाकायदा एक तस्वीर भी शेयर कर दी।
मतलब गजब का लॉजिक है भाई! आप ब्रिक्स के मंच पर परोसे गए शाकाहारी खाने का विरोध कर रहे हैं। आप वकालत कर रहे हैं की भारत के 80 प्रतिशत लोग नॉन-वेज खाते हैं और दुनिया को भारत का नॉन-वेज खाना खिलाना चाहिए।
और इस पूरे ज्ञान को साबित करने के लिए आप फोटो किसकी लगा रहे हैं? अपनी बहन के बनाए हुए ‘छोले-भटूरे’ की! अरे राहुल जी, ये छोले-भटूरे कब से नॉन-वेज हो गए? क्या भटूरे के अंदर मुर्गा स्टफ किया हुआ था या छोलों में मटन की ग्रेवी मिली थी?
यही तो इस देश की सबसे बड़ी विडंबना है। जो नेता नॉन-वेज के पक्ष में माहौल बनाते समय भी एक शुद्ध शाकाहारी डिश (छोले-भटूरे) का उदाहरण दे रहा हो, वो ग्लोबल कूटनीति पर क्या ही बात करेगा!
इस ट्वीट के बाद तो सोशल मीडिया पर पब्लिक ने जो कांग्रेस की मौज ली है, वो देखने लायक है। लोग पूछ रहे हैं की राहुल जी, अगर आप कूटनीतिज्ञ (Diplomat) नहीं बन पा रहे, तो क्या अब ‘फूड व्लॉगर’ (Food Vlogger) बनने की ट्रेनिंग ले रहे हैं?
सच कहूँ तो राहुल जी की राजनीति की तरह उनका खाने-पीने का ये लॉजिक भी आम जनता के सिर के ऊपर से ही बाउंस कर जाता है।
“विदेशी मेहमानों पर थोपी जा रही है शाकाहारी सोच”, पवन खेड़ा और विपक्ष के नैरेटिव का पोस्टमार्टम
जैसे ही राहुल गांधी ने छोले-भटूरे वाला अपना वो ‘महान’ ज्ञान सोशल मीडिया पर फेंका, उनके पीछे-पीछे पूरी कांग्रेसी मंडली और विपक्ष इकोसिस्टम भी इस थाली वाली राजनीति में कूद पड़ा।
कांग्रेस के मीडिया हेड पवन खेड़ा और टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने तो आसमान ही सिर पर उठा लिया। पवन खेड़ा बकायदा टीवी पर आकर बोलने लगे की बीजेपी सरकार अपनी ‘शाकाहारी सोच’ विदेशी मेहमानों पर जबरन थोप रही है!
इनका कहना था की भारत तो डाइवर्सिटी (विविधता) का देश है, यहाँ तो नॉन-वेज भी खाया जाता है, तो फिर आपने दुनिया से हमारा नॉन-वेज कल्चर क्यों छिपाया?
ज़रा इनके लॉजिक का पोस्टमार्टम करते हैं। अभी कुछ ही समय पहले की बात है, जब हमारे प्रधानमंत्री अमेरिका के दौरे पर गए थे, तो White House में अमेरिकी राष्ट्रपति ने उनके सम्मान में जो स्टेट डिनर आयोजित किया था, वो पूरी तरह से ‘प्लांट-बेस्ड’ (वीगन) था।
तब तो अमेरिका के किसी नेता या मीडिया ने ये नहीं कहा की वाइट हाउस विदेशी मेहमानों पर ‘शाकाहारी सोच’ थोप रहा है!
जब अमेरिका अपने घर में किसी मेहमान को अपनी पसंद का खाना खिला सकता है, तो भारत अपने घर आए विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को अपनी प्राचीन और सात्विक शाकाहारी परंपरा क्यों नहीं परोस सकता?
क्या कांग्रेस ये चाहती थी की हम दुनिया के सामने अपनी वो हज़ारों साल पुरानी पहचान ही मिटा दें जो ‘अहिंसा परमो धर्म:’ पर टिकी है?
और सबसे बड़ा झूठ तो ये है की विदेशी मेहमानों को नॉन-वेज मिला ही नहीं। अरे भाई, ये विदेशी राष्ट्रपति और डेलीगेट्स दिल्ली के जिन बड़े-बड़े फाइव-स्टार होटलों (जैसे ताज, मौर्या, ओबेरॉय) में रुके थे, वहां उनके कमरों और बुफे में दुनिया भर के नॉन-वेज और गलावटी कबाब की फुल व्यवस्था थी।
वो वहां जो चाहे खा सकते थे। लेकिन जो ‘आधिकारिक डिनर’ (Official Banquet) होता है, वो कोई रेस्टोरेंट का बुफे नहीं होता।
वो भारत की सात्विक संस्कृति और हमारी ‘सॉफ्ट पावर’ को प्रमोट करने का एक ग्लोबल मंच होता है। लेकिन विपक्ष को ये बात कहाँ समझ आने वाली है, उन्हें तो बस हर अच्छे काम में मीन-मेख निकालने की आदत पड़ चुकी है।
दुनिया क्रिटिकल मिनरल और ग्लोबल सप्लाई चेन पर कर रही है बात और भारत का विपक्ष अटका है खाने की मेन्यू पर

कुल मिलाकर बात इतनी सी है की इस पूरे वाकये ने भारत के विपक्ष की असलियत और उनके विज़न के खोखलेपन को पूरी दुनिया के सामने रख दिया है।
ज़रा तस्वीर के दोनों पहलुओं को एक साथ रखकर देखिए। एक तरफ पीएम मोदी हैं, जो भारत मंडपम के क्लोजिंग सेरेमनी में दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं के साथ बैठकर ‘क्रिटिकल मिनरल्स के वेपनाइजेशन’, ग्लोबल सप्लाई चेन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एक मल्टीपोलर दुनिया के भविष्य पर चर्चा कर रहे हैं।
भारत तय कर रहा है की आने वाले 50 सालों में दुनिया की अर्थव्यवस्था किस दिशा में जाएगी।
और दूसरी तरफ हमारी सबसे पुरानी पार्टी के सबसे बड़े नेता हैं, जो ब्रिक्स की थाली में झांककर ये गिन रहे हैं की इसमें मुर्गा था या नहीं!
ये जो कूटनीति होती है ना, ये किसी मुगलिया दरबार की दावत नहीं है जहाँ बिरयानी पेश करके विदेशी आकाओं को खुश किया जाए।
यह नया भारत है, और ये नए भारत का मंच है। यहाँ मिलेट पुलाव और हिमालयी गुच्छी मशरूम के स्वाद के साथ-साथ दुनिया को भारत के विज़न और हमारी आत्मनिर्भरता का स्वाद चखाया जाता है।
विपक्ष को ये बात बहुत अच्छे से समझ लेनी चाहिए की अगर वो अपनी राजनीति का स्तर नहीं बढ़ा सकते, अगर वो देश की सफलताओं पर गर्व करना नहीं सीख सकते, तो कम से कम ग्लोबल मंचों पर बेवजह के ‘फूड क्रिटिक’ बनने से तो बाज़ ही आ जाएं।
देश तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, दुनिया भारत की मुरीद हो रही है, और अगर विपक्ष इसी तरह मेन्यू कार्ड में मुर्गा ढूंढती रही, तो जनता आने वाले चुनावों में उन्हें ‘शाकाहारी’ वाला सबक जरूर सीखा देगी।
