वो महज़ हादसा नहीं, हत्या और दुष्कर्म था! सुशांत सिंह राजपूत और दिशा केस में एक्शन मोड में आई CBI, बरसों के सन्नाटे के बाद उद्धव, आदित्य ठाकरे, रिया और सूरज पंचोली जैसे नामी चेहरों पर FIR दर्ज

जब इंसान किसी चीज़ का बहुत लंबा इंतज़ार करता है ना, तो एक वक़्त के बाद वो उम्मीद ही छोड़ देता है। 2020 का वो समय भला कौन भूल सकता है?

जब पूरा देश कोरोना के खौफ में घरों में कैद था, तब मुंबई की उस चमकती हुई मायानगरी में दो ऐसी खौफनाक मौतें हुईं, जिन्होंने पूरे देश को सुन्न कर दिया।

पहले 8 जून को दिशा सालियान की रहस्यमयी मौत और फिर ठीक एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का जाना। ऐसा लगा जैसे बॉलीवुड और सत्ता ने मिलकर इंसाफ की ही हत्या कर दी हो।

साल दर साल गुज़रते गए। 2020 से हम 2026 में आ गए। 6 साल का ये लंबा और भारी सन्नाटा… आम जनता और फैंस को लगने लगा था की हमारे सिस्टम में न्याय अंधा ही नहीं, बल्कि बहरा भी हो चुका है।

लेकिन सच को आप कुछ वक़्त के लिए ज़मीन में गाड़ तो सकते हो, लेकिन वो बीज बनकर एक दिन ऐसा पेड़ बनता है जो बड़े-बड़ों के महलों की नींव उखाड़ देता है।

6 साल का वो भारी सन्नाटा और मायानगरी में अचानक आया भूचाल, एक झटके में कैसे पलट गई दिशा और सुशांत केस की पूरी कहानी

13 सितम्बर 2026 की वो सुबह बिल्कुल आम दिनों जैसी ही लग रही थी। बॉलीवुड के वही सो-कॉल्ड एलीट लोग अपनी लैविश पार्टियों में बिज़ी थे, राजनेताओं के बंगलों पर वही सुबह की चाय-वाय चल रही थी।

इन लोगों को पक्का यकीन हो चला था की जिस मुर्दे को इन्होंने 6 साल पहले सत्ता और पुलिस की ताकत से दफना दिया था, वो अब कभी उठकर सवाल नहीं पूछेगा।

लेकिन तभी अचानक न्यूज़ चैनल्स पर एक फ्लैश ब्रेकिंग न्यूज़ दौड़ती है, और मायानगरी के इस पूरे वीआईपी (VIP) इकोसिस्टम के पैरों तले ज़मीन खिसक जाती है।

खबर थी की दिशा सालियान और सुशांत सिंह राजपूत केस में आख़िरकार एक एफआईआर (FIR) दर्ज हो गई है!

और वो भी कोई ऐसी-वैसी एफआईआर नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई (CBI) ने इस केस को अपने हाथ में लेकर वो पन्ने खोल दिए हैं जिन पर सत्ता की मोटी धूल जमी हुई थी।

‘एक्सीडेंटल डेथ’ की थ्योरी को बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया किनारे और सीबीआई के हाथ में सौंप दी रसूखदारों की फाइल

खैर, अब बात करते हैं उस ‘कमाल की इन्वेस्टिगेशन’ की, जिसने इस पूरे मामले को 6 साल तक बंद रखा था। मुंबई पुलिस का काम करने का तरीका भी सच में संदिग्ध था!

एक 28 साल की जवान और टैलेंटेड लड़की, जिसकी ज़िंदगी बिल्कुल ठीक-ठाक चल रही थी, वो अचानक एक रात 14वीं मंज़िल से नीचे गिर जाती है। और पुलिस क्या कहती है? “अरे साहब, वो तो एक्सीडेंट था, बेचारी का पैर फिसल गया होगा या डिप्रेशन में होगी।”

मतलब सच में? एक लड़की पार्टी कर रही है, और अचानक से वो ‘एक्सीडेंटली’ इतनी ऊंचाई से गिर जाती है और मुंबई पुलिस बिना किसी गहराई में गए उस केस को रफा-दफा करने में लग जाती है!

सुशांत वाले मामले में भी यही रटा-रटाया डायलॉग चिपका दिया गया की डिप्रेशन में थे जी, सुसाइड कर लिया।

हाई कोर्ट के जजों ने जब इस केस की फाइलें देखीं, तो उन्होंने मुंबई पुलिस की थ्योरी का सीधा-सीधा जनाज़ा ही निकाल दिया। कोर्ट ने जो कड़ी फटकार लगाई है, वो पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाती है।

कोर्ट ने सीधा सवाल दागा की 6 साल तक इस केस को जानबूझकर क्यों दबाया गया? ये कोई मामूली एक्सीडेंटल डेथ (Accidental Death) नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी और गहरी साज़िश की बदबू आ रही है।

हाई कोर्ट का ये कड़ा रुख़ ही वो टर्निंग पॉइंट था जिसने बरसों की बर्फ को पिघला दिया। कोर्ट ने साफ़ कह दिया की मुंबई पुलिस की जांच पूरी तरह से फेल और संदेह के घेरे में है।

इसी आदेश के बाद, 13 सितम्बर 2026 को सीबीआई ने एंट्री मारी। और जैसे ही सीबीआई ने मामले को टेकओवर किया, उन्होंने वो एफआईआर दर्ज़ की जिसका इंतज़ार दिशा और सुशांत के परिवार के साथ-साथ इस देश की करोड़ों आंखें कर रही थीं।

मर्डर और दुष्कर्म जैसी खौफनाक धाराओं ने उड़ाई दिग्गजों की नींद, FIR में दर्ज उद्धव, आदित्य ठाकरे से लेकर रिया और पंचोली तक के नाम

अब दिल थाम लीजिए, क्योंकि सीबीआई की इस एफआईआर में जिन लोगों के नाम दर्ज़ हुए हैं, उन्हें सुनकर अच्छे-अच्छों के होश फाख्ता हो जाएंगे। ये वो लोग हैं जिन्हें लगता था की कानून तो इनके बंगले की रखवाली करने वाला वॉचमैन है।

दिशा के पिता सतीश सालियान ने जो बयान दर्ज़ कराया है, उसके आधार पर सीबीआई ने जिन दिग्गजों को इस केस में नामज़द किया है, वो कोई मामूली लोग नहीं हैं।

एफआईआर में सीधे तौर पर महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, और उनके लाडले बेटे आदित्य ठाकरे का नाम शामिल है।

राजनीति के इन बड़े सूरमाओं के साथ-साथ बॉलीवुड का वो गैंग भी फंसा है जो सुशांत के जाने के बाद खुद को बहुत बड़ा ‘विक्टिम’ (Victim) बताकर मगरमच्छ के आंसू बहा रहा था।

जी हां, रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक का नाम भी इस लिस्ट में है। साथ ही बॉलीवुड के सो-कॉल्ड स्टार्स सूरज पंचोली और डीनो मोरिया के नाम भी इस खौफनाक केस में दर्ज हुए हैं।

और सबसे बड़ा नाम है खुद दिशा के मंगेतर रोहन राय का, जो उस मनहूस रात उसी फ्लैट में मौजूद था लेकिन पुलिस ने उससे कभी कड़ाई से पूछताछ करने की ज़हमत ही नहीं उठाई।

लेकिन कहानी में सबसे बड़ा क्लाइमैक्स इनके नाम नहीं, बल्कि वो धाराएं (Charges) हैं जो इस एफआईआर में लगाई गई हैं।

भूल जाइए ‘अबेटमेंट टू सुसाइड’ (आत्महत्या के लिए उकसाने) वाली हल्की धाराओं को। सीबीआई ने इस केस में जो धाराएं लगाई हैं, वो किसी के भी रोंगटे खड़े कर दें।

एफआईआर में सीधे तौर पर मर्डर (Murder – Section 302), दुष्कर्म, और क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी (आपराधिक साज़िश) की धाराएं जोड़ी गई हैं।

मतलब, जिस मौत को ये रसूखदार लोग 6 साल से एक ‘हादसा’ बताकर देश की आँखों में धूल झोंक रहे थे, वो दरअसल एक निहायत ही दरिंदगी भरा बलात्कार और मर्डर था!

जब ये खौफनाक धाराएं एफआईआर में लिखी गईं, तो ये साफ़ हो गया की दाल में कुछ काला नहीं है भाईसाहब, यहां तो पूरी की पूरी दाल ही काली है।

कल तक जो वीआईपी कैमरे के सामने बड़े-बड़े पोज़ दे रहे थे, आज उनकी रातों की नींद और दिन का चैन सब उड़ चुका है। क्योंकि सीबीआई की ये एफआईआर वो चाबी है, जो जल्द ही इनके सारे काले राज खोलकर रख देगी।

8 जून से 14 जून के बीच का वो खौफनाक कनेक्शन जिसे प्रशासनिक मशीनरी और पुलिस के बड़े आकाओं ने मिलकर रफा दफा कर दिया था

अब ज़रा डॉट्स को कनेक्ट करते हैं। कोई भी आम इंसान, जिसके पास थोड़ा सा भी कॉमन सेंस है, वो आसानी से समझ सकता है की 8 जून से लेकर 14 जून के बीच जो भी हुआ, वो महज़ कोई ‘इत्तेफाक’ (Coincidence) नहीं था।

मतलब कमाल की स्क्रिप्ट लिखी गई थी! 8 जून 2020 की रात दिशा सालियान की एक पार्टी के दौरान बहुत ही संदिग्ध हालत में मौत हो जाती है।

दिशा सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-पीआर (PR) मैनेजर थी।

और इसके ठीक 6 दिन बाद… 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की जान चली जाती है।

क्या ये दोनों मौतें आपस में जुड़ी नहीं थीं? अगर आप सीबीआई (CBI) की इस नई एफआईआर की गहराई में जाएंगे, तो पता चलेगा की सुशांत को दिशा की मौत का वो खौफनाक सच पता चल गया था, जो उन बड़े राजनेताओं और बॉलीवुड माफियाओं के लिए एक ‘डार्क सीक्रेट’ था।

बताया जाता है की 8 जून की उस रात दिशा की मौत के बाद सुशांत बहुत ज़्यादा बेचैन हो गए थे। उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस होने लगा था।

उन्होंने बार-बार अपने सिम कार्ड्स बदले, अपनी सुरक्षा को लेकर वो टेंशन में आ गए थे। उन्हें मालूम पड़ गया था की उस रात पार्टी में कौन-कौन से रसूखदार वीआईपी मौजूद थे और दिशा के साथ कमरे के अंदर असल में क्या दरिंदगी हुई थी।

सुशांत का यही सच जानना उनकी जान का सबसे बड़ा दुश्मन बन गया। अगर सुशांत ज़िंदा रहते, तो वो दिशा को इंसाफ दिलाने के लिए वो सारे राज़ खोल देते, जिससे महाराष्ट्र की तत्कालीन सरकार और बॉलीवुड के इन सो-कॉल्ड स्टार्स का पूरा करियर तबाह हो जाता ।

और फिर शुरू हुआ सत्ता का वो नाच, जिसे देखकर किसी को भी शर्म आ जाए। राज्य की पूरी की पूरी सरकारी मशीनरी, सिस्टम के बड़े आका और पुलिस महकमा सिर्फ एक काम में लग गए- इन दोनों मौतों को ‘डिप्रेशन और सुसाइड’ का नाम देकर फाइलें बंद करने में।

मतलब एक एक्टर और एक टैलेंट मैनेजर की मौत को इस तरह पेश किया गया जैसे दोनों बस ज़िंदगी से हार गए थे!

ये पूरा ‘कवर-अप’ (Cover-up) थ्योरी इसलिए रची गई थी ताकि उन वीआईपी हत्यारों को बचाया जा सके, जो 8 जून की रात उस क्राइम सीन पर मौजूद थे और जिनके इशारे पर सारा सिस्टम कठपुतली की तरह नाच रहा था।

सचिन वाजे और परमबीर सिंह जैसे मोहरों का खेल, सबूत मिटाने से लेकर क्राइम सीन को चमकाने तक

जब साज़िश इतनी बड़ी हो और उसमें सत्ता के टॉप लेवल के लोग शामिल हों, तो ज़ाहिर सी बात है की पुलिस का काम मुजरिमों को पकड़ना नहीं, बल्कि सबूत मिटाना रह जाता है।

इस पूरी थ्रिलर फिल्म में दो ऐसे नाम हैं जिनका ज़िक्र किए बिना ये कहानी अधूरी है- मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और वही सस्पेंडेड एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वाजे।

जी हां, सीबीआई की इस एफआईआर की आंच इन खाकी वालों तक भी पहुंच गई है।

ज़रा याद कीजिए वो दिन, जब परमबीर सिंह मीडिया के सामने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुशांत और दिशा की मौत को बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ सुसाइड साबित करने में लगे हुए थे।

लेकिन सीबीआई ने अपनी एफआईआर में ‘सबूत मिटाने’ (Destruction of Evidence) की खौफनाक धारा जोड़ दी है।

क्राइम सीन के साथ जो मज़ाक किया गया, वो सच में हैरान करने वाला है। अरे भाई, पुलिस का काम क्राइम सीन को सील करना और वहां से फॉरेंसिक सबूत जुटाना होता है, या फिर वहां ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पोछा लगाना होता है?

आरोप है की दिशा की मौत के बाद उस फ्लैट को सील करने की बजाय उसे बुरी तरह से साफ कर दिया गया। फॉरेंसिक टीम को बुलाने में जानबूझकर इतनी देरी की गई की सबूतों का नामों-निशान ही मिट जाए।

दिशा के कपड़ों की जांच, सुशांत के घर के गायब हुए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज, और उस रात की हार्ड ड्राइव्स का अचानक ‘गायब’ हो जाना… ये सब किसी हॉलीवुड क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है।

सीबीआई की जांच अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है की आखिर वो कौन सा ‘सुपर-पॉवरफुल’ इंसान था, जिसके एक फोन कॉल पर पूरी की पूरी पुलिस फोर्स सबूत मिटाने वाली ‘क्लीनिंग एजेंसी’ में बदल गई थी?

वाजे और परमबीर सिंह जैसे मोहरों ने किसके इशारे पर इस मर्डर और दुष्कर्म जैसी खौफनाक वारदात को एक मामूली एक्सीडेंट की तरह ट्रीट किया? इन सवालों के जवाब अब सीबीआई की फाइल में दर्ज़ होना शुरू हो गए हैं।

दिशा के पिता के बयान से लेकर सीबीआई की नई स्पेशल टीम तक, अब कैसे एक एक करके कोर्ट की तरफ बढ़ेंगे मायानगरी के बादशाह

इस पूरे भूचाल का सबसे मजबूत आधार बना है दिशा के पिता सतीश सालियान का वो बयान, जो उन्होंने हाल ही में सीबीआई की टीम के सामने दर्ज़ कराया है। एक बाप जिसने अपनी जवान बेटी को खोया है, वो 6 साल तक इस घिनौने सिस्टम से टकराता रहा।

अब सीबीआई ने इस हाई-प्रोफाइल मामले के लिए एक बेहद कड़क ‘स्पेशल टीम’ बना ली है। ये वो अफसर हैं जो ना तो किसी राजनीतिक रसूख से डरते हैं और ना ही बॉलीवुड के ग्लैमर से इम्प्रेस होते हैं।

इस स्पेशल टीम ने अपनी पूरी चार्जशीट की रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। खबर तो यहां तक है की अब बहुत जल्द ठाकरे परिवार (उद्धव और आदित्य), रिया चक्रवर्ती, सूरज पंचोली और डीनो मोरिया जैसे वीआईपी नामों को पूछताछ के लिए समन भेजे जाने वाले हैं।

6 साल तक सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सुशांत और दिशा के लिए इंसाफ की गुहार लगाने वाले करोड़ों फैंस की आख़िरकार बहुत बड़ी जीत हुई है।

सत्ता का जो नशा इन नेताओं और बॉलीवुड वालों के सिर चढ़कर बोल रहा था, वो अब बहुत जल्द उतरने वाला है। जो लोग मायानगरी को अपनी जागीर और खुद को यहां का ‘डॉन’ समझते थे, उनके लिए अब जेल के दरवाज़े भी धीरे धीरे खुलने की उम्मीद है।

सत्य को 6 साल तक परेशान ज़रूर किया गया, लेकिन वो पराजित नहीं हुआ। अब बस इंतज़ार कीजिए उस दिन का, जब ये सारे सो-कॉल्ड वीआईपी चेहरे सीबीआई दफ्तर की सीढ़ियां चढ़ रहे होंगे।

#JusticeforDishaSSR अब सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक हकीकत बनने जा रहा है!

Scroll to Top