लंबे समय से देश और दुनिया में एक सवाल गूंज रहा था की “मोदी के बाद कौन?” देश-विरोधी ताकतें इस इंतज़ार में लार टपका रही थीं की जिस दिन नरेंद्र मोदी राजनीति से रिटायर होंगे, भारत में नेतृत्व का ऐसा अकाल पड़ेगा की कोई कमज़ोर सी कठपुतली सरकार सत्ता में आ जाएगी।
लेकिन मोदी ने एक ही झटके में इनके सारे सपनों पर बुलडोज़र फेर दिया है।
दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं के सामने डंके की चोट पर अपने उत्तराधिकारी (Successor) को प्रोजेक्ट करके प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के भविष्य की वो पटकथा लिख दी है, जिसे बदलना अब किसी भी टूलकिट के बस की बात नहीं है।
BRICS के मंच पर सजाया गया डिनर और मोदी ने दे दिया भारत के अगले प्रधानमंत्री का संकेत

ज़रा उस दिन के माहौल की कल्पना कीजिए। दिल्ली का ‘भारत मंडपम’। मौका था ब्रिक्स (BRICS) देशों के ऐतिहासिक समिट का।
दुनिया की 40 प्रतिशत से ज़्यादा इकॉनमी को कंट्रोल करने वाले ग्लोबल लीडर्स- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के शी जिनपिंग और ग्लोबल साउथ के तमाम दिग्गज राष्ट्राध्यक्ष वहां मौजूद थे।
मौका था एक बेहद हाई-प्रोफाइल और सीक्रेट ‘गाला डिनर’ का।
बाहर खड़ी मीडिया को लग रहा था की यह महज़ एक कल्चरल डिनर है जहाँ दुनिया के नेता भारतीय व्यंजनों का स्वाद चखेंगे और चले जाएंगे।
लेकिन उन्हें क्या पता था की अंदर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक बिसात बिछाई जा चुकी है। डिनर के दौरान मोदी जी ने कुछ ऐसा किया जिसने वहां मौजूद हर विदेशी डिप्लोमैट के कान खड़े कर दिए।
उन्होंने प्रोटोकॉल के तय दायरों से बाहर जाकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने साथ लिया और सीधे दुनिया के टॉप लीडर्स के सामने खड़ा कर दिया।
एक तरफ दुनिया के सबसे ताकतवर माने जाने वाले नेता व्लादिमीर पुतिन खड़े थे, और उनके ठीक सामने मोदी जी एक ऐसे शख्स को इंट्रोड्यूस करवा रहे थे जिसने भगवा कपड़े पहने हुए हैं।
मोदी जी दुनिया के इन ग्लोबल पॉवरहाउसेस को दिखा रहे थे की “भारत का भविष्य अब इसी भगवाधारी के हाथ में है।”
यह कोई मामूली शिष्टाचार वाली मुलाकात नहीं थी दोस्तों! कूटनीति में जब देश का प्रधानमंत्री अपने ही देश के किसी राज्य के मुख्यमंत्री को पुतिन और जिनपिंग जैसे नेताओं से पर्सनली मिलवाता है, तो उसका सीधा सा मतलब होता है ग्लोबल स्टेज पर अपने ‘उत्तराधिकारी’ को लॉन्च करना।
वहां मौजूद हर इंटरनेशनल डेलिगेट समझ गया था की भारत का अगला बॉस कौन होने वाला है। इस एक डिनर ने साबित कर दिया की मोदी की विदाई के बाद भारत कोई ‘दिशाहीन’ देश नहीं बनेगा, बल्कि कमान एक ऐसे हाथों में जाएगी जो राष्ट्रवाद के मामले में मोदी से भी दो कदम आगे निकल जाये।
लगभग 25 साल पहले वाजपेयी जी का वो ऐतिहासिक दांव जिसे आज मोदी ने हूबहू दोहरा दिया

अगर आप सोच रहे हैं की मोदी जी ने यह दांव रातों-रात खेला है, तो आपको भारत की कूटनीतिक हिस्ट्री के पन्ने पलटने होंगे। मोदी जी कभी भी अपना इतिहास नहीं भूलते।
जो काम उन्होंने आज योगी आदित्यनाथ के लिए किया है, ठीक वही काम आज से लगभग 25 साल पहले खुद मोदी जी के लिए किसी और ने किया था।
साल 2001 का नवंबर महीना याद कीजिए। भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी रूस के एक बेहद अहम कूटनीतिक दौरे पर जा रहे थे।
उस समय वाजपेयी जी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसने पूरी दिल्ली की नौकरशाही को सन्न कर दिया था। उन्होंने अपने डेलीगेशन में किसी बड़े कैबिनेट मंत्री को ले जाने के बजाय, गुजरात के एक बिल्कुल नए-नवेले मुख्यमंत्री को अपने साथ मॉस्को ले जाने का फैसला किया।
वो मुख्यमंत्री कोई और नहीं, बल्कि खुद नरेंद्र मोदी थे, जिन्होंने कुछ ही हफ्ते पहले गुजरात की कमान संभाली थी।
मॉस्को के उस कड़ाके की ठंड वाले दिन में वाजपेयी जी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सामने नरेंद्र मोदी को खड़ा किया था। वो मुलाकात इतिहास के पन्नों में दर्ज़ हो गई।
वाजपेयी जी दूरदर्शी थे, वो पुतिन और दुनिया को बता रहे थे की दिल्ली की गद्दी पर बैठा यह नेता तो सिर्फ एक शुरुआत है, भारत का असली और प्रचंड भविष्य मेरे बगल में खड़ा यह युवा मुख्यमंत्री है।
और आज देखिए, समय का कैसा गजब का चक्र घूमा है! आज 2026 में नरेंद्र मोदी उसी वाजपेयी की भूमिका में खड़े हैं, सामने वही रूस का नेता व्लादिमीर पुतिन खड़ा है, और मोदी जी के बगल में भारत का भविष्य यानी योगी आदित्यनाथ खड़े हैं।
यह कोई संयोग नहीं है। यह भारत की ‘कैलकुलेटेड सक्सेशन प्लानिंग’ (Calculated Succession Planning) का दुनिया का सबसे मारक और बेहतरीन उदाहरण है।
जिस तरह अमेरिका या चीन में सत्ता का ट्रांसफर बहुत सोच-समझकर होता है, मोदी जी ने दिखा दिया की भारत भी अब उसी लीग में खेल रहा है।
उन्होंने 25 साल पुरानी उस परंपरा को फिर से ज़िंदा कर दिया जिसने देश को नरेंद्र मोदी जैसा नेता दिया था, और अब वही परंपरा देश को योगी आदित्यनाथ सौंपने जा रही है।
अमेरिका और पश्चिमी देशों की नींद उड़नी पक्की क्योंकि रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का सपना हो गया चकनाचूर
जैसे ही भारत मंडपम के उस सीक्रेट डिनर की इनसाइड स्टोरी और तस्वीरें वाशिंगटन (अमेरिका) और यूरोप के देशों तक पहुंचीं होगी, तो वहां के पॉलिसी मेकर्स की रातों की नींद तो उड़ ही गयी होगी ।
अगर आपको लग रहा है की मैं बड़ा-चढ़ा कर बोल रहा हूँ, तो ज़रा पश्चिमी देशों के उस एजेंडे को समझिए जो वो भारत को लेकर सालों से पाल रहे थे।
अमेरिका और लंदन में बैठे ‘डीप स्टेट’ (Deep State) के आकाओं ने यह मान लिया था की मोदी सरकार का यह आखिरी दौर है। उन्होंने बाकायदा अपनी टूलकिट एक्टिवेट कर रखी थी।
उन्हें लग रहा था की मोदी के बाद भारत में लीडरशिप का ऐसा वैक्यूम (Vacuum) आएगा की दिल्ली में 1990 के दशक वाली कोई लाचार, ‘बैसाखियों पर चलने वाली गठबंधन सरकार’ बन जाएगी।
वो इसी जुगाड़ में थे की किसी तरह विपक्ष के किसी ऐसे नेता को सत्ता मिल जाए जो विदेश नीति में अमेरिका का पिछलग्गू बनकर रहे। एक ऐसी सरकार जिसे वो अपने रिमोट कंट्रोल से चला सकें, जिसके फैसले दिल्ली के संसद भवन में नहीं बल्कि वाशिंगटन के व्हाइट हाउस में तय हों।
लेकिन मोदी ने योगी को ग्लोबल मंच पर उतारकर पश्चिमी देशों के इस पूरे टूलकिट में आग लगा दी है। अमेरिका अच्छे से जानता है की योगी आदित्यनाथ कोई ‘सॉफ्ट’ या ‘अंडर-कॉन्फिडेंट’ नेता नहीं हैं।
वो एक ‘अनकॉम्प्रोमाइजिंग नेशनलिस्ट’ (Uncompromising Nationalist) हैं। जो आदमी अपने राज्य में माफियाओं पर बुलडोज़र चढ़ा सकता है, वो आदमी इंटरनेशनल प्रेशर में आकर अमेरिका के सामने घुटने तो हरगिज़ नहीं टेकेगा।
पश्चिमी मीडिया और उनकी रेटिंग एजेंसियों ने सालों तक योगी जी की इमेज को सिर्फ एक ‘कट्टर हिंदूवादी संत’ के रूप में पेश करने की कोशिश की, ताकि दुनिया उन्हें एक ग्लोबल लीडर के तौर पर कभी एक्सेप्ट न कर पाए।
लेकिन मोदी जी ने सीधे पुतिन और ग्लोबल साउथ के नेताओं से उनकी सीधी मुलाकात करवा कर बता दिया की तुम अपनी मीडिया में जो मर्जी छापते रहो, भारत का अगला बॉस यही आदमी है।
अब पश्चिमी देश रो रहे होंगे की अगर 2029 में भारत की कमान इस भगवाधारी नेता के हाथ में चली गई, तो भारत की विदेश नीति पहले से भी दस गुना ज़्यादा आक्रामक हो जाएगी।
उन्हें वो भारत चाहिए था जो आंखें झुकाकर बात करे, लेकिन मोदी ने उन्हें वो नेता दे दिया है जो सीधे आंखों में आंखें डालकर अपनी शर्तें मनवाएगा। रिमोट कंट्रोल वाली सरकार का सपना चकनाचूर हो चुका है, और अब अमेरिका को यह बात हज़म नहीं हो रही है।
कोई साधारण संत नहीं बल्कि 25 करोड़ की आबादी और डिफेन्स कॉरिडोर को कमांड करने वाले ग्लोबल लीडर हैं योगी
विदेशी मीडिया, खासकर न्यूयॉर्क टाइम्स और वाशिंगटन पोस्ट जैसों की सबसे बड़ी दिक्कत पता है क्या है? ये लोग भारत को आज भी 19वीं सदी के चश्मे से देखते हैं।
जब भी ये योगी आदित्यनाथ की बात करते हैं, तो उन्हें सिर्फ एक ‘कट्टरपंथी हिंदूवादी संत’ या ‘भगवाधारी संन्यासी’ के रूप में पेश करते हैं।
इनका एजेंडा ही यही है की योगी जी की इमेज को सिर्फ धर्म तक सीमित रखा जाए। लेकिन जब ब्रिक्स डिनर में पुतिन और शी जिनपिंग जैसे नेता योगी जी से हाथ मिला रहे थे, तो वो किसी आम संत से नहीं मिल रहे थे।
वो एक ऐसे राजनेता से मिल रहे थे जो ग्लोबल इकॉनमी का एक बहुत बड़ा खिलाड़ी बन चुका है।
ज़रा नंबरों का खेल समझिए भाई! योगी आदित्यनाथ कोई छोटे-मोटे सूबे के मुख्यमंत्री नहीं हैं। वो भारत के उस उत्तर प्रदेश को कमांड करते हैं, जिसकी आबादी 25 करोड़ (250 मिलियन) है।
अगर यूपी एक अलग देश होता ना, तो ये दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश होता! ब्राज़ील, ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी जैसे देश आबादी और मार्किट के मामले में यूपी के सामने पानी भरते हैं।
पुतिन जैसे ग्लोबल लीडर इस बात को बहुत अच्छी तरह समझते हैं की 25 करोड़ की मार्किट को कंट्रोल करने वाले आदमी की असल हैसियत क्या है।
अब बात करते हैं उस ‘लार्जर देन लाइफ’ इकॉनोमिक विज़न की, जिसने ग्लोबल लीडर्स को इम्प्रेस किया है। योगी जी ने यूपी को गुंडों और माफियाओं के जंगलराज से निकालकर सीधे एक ‘इंडस्ट्रियल और डिफेन्स पॉवरहाउस’ (Industrial and Defense Powerhouse) में तब्दील कर दिया है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन तो योगी जी को वैसे भी बहुत करीब से जानते हैं! यूपी का वही अमेठी, जो कभी गांधी परिवार की जागीर हुआ करता था, आज वहां रूस की मदद से AK-203 असाल्ट राइफलें बन रही हैं।
यूपी का ‘डिफेन्स कॉरिडोर’ आज ब्रह्मोस मिसाइल से लेकर तोप के गोले तक बना रहा है।
जिस राज्य में कभी दंगे रुकने का नाम नहीं लेते थे, वहां आज सेमीकंडक्टर (Semiconductor) हब बन रहे हैं, एशिया का सबसे बड़ा जेवर एयरपोर्ट वहां खड़ा है और विदेशी कंपनियां अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं।
योगी जी की कार्यप्रणाली एकदम कॉर्पोरेट सीईओ (Corporate CEO) जैसी है- गुंडों को मिट्टी में मिलाओ, ज़मीन खाली करवाओ और वहां फैक्ट्रियां लगाओ।
उनका यही ‘एग्जीक्यूशन’ (Execution) और कड़क फैसला लेने का अंदाज़ उन्हें एक ग्लोबल लीडर बनाता है। दुनिया को एक कमज़ोर फिलॉस्फर नहीं, बल्कि काम करके दिखाने वाला ऐसा ही ‘टास्कमास्टर’ चाहिए।
मोदी जी ने पुतिन से हाथ मिलवाकर यही साबित किया है की ये भगवाधारी सिर्फ मंत्र नहीं पढ़ता, बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी मशीनरी को दौड़ाना भी जानता है।
देवेंद्र फडणवीस की ग्लोबल एंट्री और 2029 के लिए मोदी की तैयार की गई लीडरशिप लाइनअप
अगर आपको लग रहा है की उस रात भारत मंडपम में सिर्फ योगी आदित्यनाथ ही अकेले स्टार थे, तो आप कूटनीति की पूरी पिक्चर मिस कर रहे हैं।
मोदी जी का दिमाग शतरंज के ग्रैंडमास्टर की तरह चलता है। उन्होंने सिर्फ एक चाल नहीं चली, बल्कि पूरी की पूरी बिसात बिछा कर दिखा दी।
उस सीक्रेट डिनर डिप्लोमेसी में मोदी जी ने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस को भी उसी ग्लोबल मंच पर दुनिया के सामने पेश किया।
अब सवाल ये है की ऐसा क्यों किया गया? इसका जवाब भारत की ‘सिस्टमैटिक सक्सेशन प्लानिंग’ (Systematic Succession Planning) में छिपा है।
मोदी जी के बाद देवेंद्र फडणवीस को 2027 के आसपास 1-2 साल के लिए ट्रांजिशन के तौर पर कमान मिल सकती है, लेकिन 2029 और उसके बाद के 25-30 सालों के लिए असली लंबी पारी योगी आदित्यनाथ खेलने वाले हैं।
मोदी ने दिखा दिया की भारत कोई ऐसी कमज़ोर डेमोक्रेसी नहीं है, जहाँ नेतृत्व को लेकर सिर फुटव्वल मचे। मोदी जी ने अगले 30-40 सालों के लिए एक ऐसी तगड़ी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ खड़ी कर दी है, जिसे हराना किसी भी विदेशी टूलकिट के बस की बात नहीं।
एक तरफ योगी आदित्यनाथ हैं, जो उत्तर भारत के 25 करोड़ लोगों और देश की सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की धुरी हैं। वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस हैं, जो भारत की आर्थिक राजधानी (मुंबई और महाराष्ट्र) के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और इकॉनोमिक प्रोजेक्ट्स को लीड करते हैं।
एक तरफ हार्डकोर नेशनलिज़्म है, तो दूसरी तरफ मॉडर्न इकॉनोमिक ग्रोथ। मोदी जी दुनिया को बता रहे थे की 2029, 2034 और 2039 तक भारत का एजेंडा बिल्कुल सेट है।
हमारे पास ऐसे नेताओं की पूरी की पूरी फौज तैयार है जो ज़मीन से जुड़े हैं, जिन्होंने राज्यों में डिलीवर करके दिखाया है और जो भारत माता के लिए किसी से भी टकराने का माद्दा रखते हैं।
भारत के नए युग की कमान अब पूरी तरह से सुरक्षित और फौलादी हाथों में है। ‘योगी युग’ की इंटरनेशनल लॉन्चिंग का जो शंखनाद दिल्ली में हुआ है, उसकी गूंज अब पूरी दुनिया में सुनाई देने वाली है!
