हर बार की तरह इस साल की दीपावली भी पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक उत्सव था। कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक, हर सनातनी के घर में दीये जल रहे थे।
हर गली, हर चौराहा राम नाम की रोशनी से जगमगा रहा था। जनता अपनी संस्कृति, अपनी माटी और अपनी आस्था पर गर्व महसूस कर रही थी।
लेकिन इसी बीच, विपक्षी सियासत में बैठे हमारे कुछ दिग्गज नेताओं को ‘सेक्युलरिज्म का दौरा’ पड़ा हुआ था।
त्योहार हमारा था, खुशियां हमारी थीं, और आस्था भी हमारी थी, लेकिन इन नेताओं ने बधाई देने के नाम पर भी एक ऐसी सियासत खेल दी, जिसने इनकी मानसिकता को पूरी तरह बेनकाब कर दिया।
जब पूरा देश दीवाली मना रहा था, तब विपक्ष के चश्मे पर सेक्युलरिज्म और तुष्टिकरण का ऐसा मोतियाबिंद चढ़ा हुआ था की इन्हें हिंदुओं के सबसे बड़े पर्व में भी सिर्फ और सिर्फ अपना वोटबैंक ही नज़र आ रहा था।
इनकी बधाइयों में सनातन संस्कृति से एक अजीब सी चिढ़ और एक खास वर्ग की चापलूसी साफ झलक रही थी।
आइए ज़रा इन बयानों के लॉजिक को डिकोड करते हैं और देखते हैं की कैसे वोटबैंक की लाचारी इंसान की ज़बान से उसकी अपनी ही संस्कृति का अपमान करवा देती है।
“Deepawali khushiyon ka Eid hai”
-Mallikarjun Kharge (President, Congress) pic.twitter.com/PSlk0qa6rP
— Aditya (@Adityaacard) November 8, 2026
मल्लिकार्जुन खड़गे की वो ‘खुशियों वाली ईद’ जिसमें दीपावली की मिठास कम और तुष्टिकरण की चाशनी ज्यादा थी
सबसे पहले बात करते हैं देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की। कांग्रेस के इतने बड़े और तजुर्बेकार नेता, लेकिन दीपावली के मौके पर जब माइक सामने आया तो उनके मुंह से जो निकला, उसने पूरे देश का सिर चकरा दिया।
खड़गे जी ने दीपावली की बधाई देते हुए कहा, “दीपावली खुशियों की ईद है, यह कई दिनों तक चलने वाली ईद है।”
ज़रा सोचिए! दुनिया का कोई भी इंसान जब दीपावली की बधाई देता है, तो वो सीधे-सीधे ‘शुभ दीपावली’ कहता है।
लेकिन खड़गे जी के गले में आखिर ऐसी कौन सी हड्डी अटक रही थी की वो हिंदुओं के त्योहार का नाम बिना किसी और धर्म से जोड़े नहीं ले पाए?
क्या हिंदुओं को सीधे उनके त्योहार की बधाई देना कांग्रेस के नए मेनिफेस्टो में बैन कर दिया गया है? मतलब अगर कल को होली आएगी, तो क्या ये कहेंगे की “ये रंगों का मुहर्रम है?” या मकर संक्रांति पर कहेंगे की “ये पतंगों वाली बकरीद है?”
दीपावली को ईद कहने के पीछे कोई भूल-चूक नहीं थी, बल्कि यह एक सोची-समझी तुष्टिकरण की चाशनी थी।
ये उस मानसिकता का सुबूत है जहाँ आपको लगता है की अगर आपने शुद्ध रूप से हिंदू संस्कृति की बात कर दी, तो आपका वो 20 प्रतिशत वाला ‘खास वोटबैंक’ आपसे नाराज़ हो जाएगा।
एक समुदाय को खुश करने के लिए बहुसंख्यक समाज के सबसे पवित्र त्योहार का इस तरह इस्लामीकरण करना, ये बताता है की कांग्रेस की सेक्युलरिज्म वाली डिक्शनरी में ‘हिन्दू’ शब्द के लिए कोई सम्मान बचा ही नहीं है।
खड़गे जी ने दीपावली की बधाई में मिठाई तो नहीं बांटी, लेकिन ‘ईद की सेवइयां’ घुसेड़ कर अपनी पार्टी की बची-खुची साख का गुड़-गोबर ज़रूर कर दिया।
😳सपा मुखिया का “उपदेश” दीपावली पर 😳
अखिलेश यादव के अनुसार – “अयोध्या के दीपोत्सव पर सरकार हर साल इतना पैसा क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है, और क्रिसमस की रोशनी से सीखना चाहिए।”
क्या वे बकरीद पर भी इस तरह की कोई क्रांतिकारी सलाह देने का साहस दिखा सकते हैं? 🤔… pic.twitter.com/6YIisE2JPo
— Arvind Singh अरविंद सिंह (मोदी का परिवार) (@arvindvnsingh) November 8, 2026
अखिलेश यादव का अनोखा ‘क्रिसमस प्रेम’ और मिट्टी के दीयों से अजब सी नफरत
अब आते हैं यूपी की सियासत के ‘समाजवादी’ चेहरे अखिलेश यादव जी पर। अयोध्या में योगी सरकार भव्य दीपोत्सव मना रही थी, सरयू के तट पर लाखों दीये जगमगा रहे थे और पूरी दुनिया इस अद्भुत नज़ारे को देख रही थी।
लेकिन अखिलेश जी को इस दीपोत्सव में रोशनी नहीं, बल्कि ‘पैसों की बर्बादी’ नज़र आती है।
उनका एक पुराना बयान आज हर सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है जिसमे वो खुले आम कह रहे हैं की सरकार को ‘क्रिसमस’ से सीखना चाहिए।
उनके शब्द थे की ‘क्रिसमस पर लोग महीनों तक शहर को लाइटों से जगमगा कर रखते हैं, उन्हीं से सीख लो… क्यों खर्चा करना बार-बार दीयों का, मोमबत्ती का, और ये दिमाग लगाना!’
वाह रे समाजवाद! मतलब जब 25 दिसंबर को विदेशी लाइटें और प्लास्टिक के क्रिसमस ट्री सजते हैं, तो अखिलेश जी को उसमें ‘समझदारी’ और ‘विकास’ नज़र आता है।
लेकिन जब अयोध्या में भगवान राम के स्वागत में मिट्टी के दीये जलते हैं, तो वो इन्हें ‘बेवजह का खर्चा’ लगने लगता है। क्या विदेशी त्योहारों की तारीफ करना और अपनी माटी के प्रतीकों को कोसना ही ‘प्रोग्रेसिव’ होने का नया सर्टिफिकेट बन गया है?
अखिलेश जी को यह बात समझनी चाहिए थी की दीवाली के दीये सिर्फ तेल और रुई से नहीं जलते, वे इस देश की उस प्राचीन परंपरा से जलते हैं जहाँ इंसान मिट्टी से जुड़कर अपनी खुशियां मनाता है।
लेकिन नहीं, उन्हें तो हर उस चीज़ से परहेज़ है जो शुद्ध रूप से सनातनी हो। इन्हें राम मंदिर से दिक्कत थी, इन्हें दीपोत्सव से दिक्कत है, और अब इन्हें कुम्हार के बनाए हुए दीयों से भी दिक्कत होने लगी है।
क्रिसमस की लाइटों पर इतना प्रेम लुटाने वाले अखिलेश जी को शायद ये नहीं पता की जिन दीयों को वो ‘बार-बार का खर्चा’ बता रहे हैं, असल में वही खर्चा इस देश के लाखों गरीबों की अर्थव्यवस्था चलाता है।

अयोध्या का दीपोत्सव कोई इवेंट नहीं बल्कि लाखों गरीब कुम्हारों की रोटी का ज़रिया है जो इन नेताओं को समझ नहीं आता
अखिलेश यादव जी खुद को ‘समाजवादी’ कहते हैं, लेकिन उनका समाजवाद शायद अब सिर्फ लक्ज़री गाड़ियों तक ही सिमट कर रह गया है।
ज़रा ग्राउंड रियलिटी और दीपोत्सव के अर्थशास्त्र को समझिए। अयोध्या की राम की पैड़ी पर जब लाखों दीये जलते हैं, तो वो दीये चीन से एक्सपोर्ट होकर नहीं आते।
उन दीयों को यूपी के हज़ारों गरीब कुम्हार (प्रजापति समाज) अपने हाथों से चाक पर गढ़ते हैं।
जब सरकार लाखों दीयों का ऑर्डर देती है, तो इसका सीधा मतलब है समाज के उस सबसे निचले और मेहनतकश तबके के घर में भी ‘दिवाली’ का आना, जिसे अक्सर सिस्टम भुला देता है।
सिर्फ मिट्टी के दीये ही नहीं, इन दीयों में जो हज़ारों लीटर सरसों का तेल इस्तेमाल होता है, वो हमारे स्थानीय किसानों के खेतों से आता है।
जो रुई की बत्तियां इन दीयों में लगाई जाती हैं, उन्हें गांव की गरीब महिलाएं अपने हाथों से बनाती हैं। ये दीपोत्सव कोई महज़ ‘इवेंट’ नहीं है, बल्कि यह करोड़ों रुपये के रोज़गार का वो ज़रिया है जो सीधे तौर पर गांव और गरीब से जुड़ा है।
लेकिन अखिलेश जी को इस पूरी इकॉनमी में सिर्फ ‘पैसों की बर्बादी’ नज़र आती है! जो नेता गरीबों और पिछड़ों की राजनीति करने का दावा करता हो, उसे अगर कुम्हारों को मिलने वाले रोज़गार से इतनी ही चिढ़ है, तो फिर उनके ‘समाजवाद’ पर तरस ही खाया जा सकता है।
हकीकत तो ये है की जब आप विदेशी चश्मे से अपनी संस्कृति को देखते हैं, तो आपको अपने ही घर के दीये भी आंखों में चुभने लगते हैं।
इण्डी गठबंधन का नया अघोषित मेनिफेस्टो जहाँ बहुसंख्यक समाज की आस्था को कोसना ही सबसे बड़ी राजनीतिक योग्यता है
अगर आप सोच रहे हैं की खड़गे जी की ‘ईद’ और अखिलेश जी का ‘क्रिसमस’ महज़ कोई इत्तेफाक है, तो आप बहुत बड़ी ग़लतफ़हमी में हैं।
डॉट्स को कनेक्ट कीजिए, पूरी तस्वीर शीशे की तरह साफ हो जाएगी। ये सिर्फ दो नेताओं के मुंह से निकले शब्द नहीं हैं, बल्कि यह इस पूरे ‘इंडी गठबंधन’ (I.N.D.I.A) का एक सोचा-समझा नया अघोषित मेनिफेस्टो है।
याद कीजिए, इसी गठबंधन के एक और बड़े नेता उदयनिधि स्टालिन ने कैसे ‘सनातन धर्म’ को बीमारी बताकर उसे खत्म करने की कसम खाई थी।
और अब इनके बड़े नेता दीवाली को ईद बता रहे हैं और दीयों को फिजूलखर्ची। ये सब एक ही टूलकिट का हिस्सा है।
इस गठबंधन के रणनीतिकारों ने एक थ्योरी पाल रखी है की अगर हमें वो ‘मुश्त 20 प्रतिशत’ वाला खास वोटबैंक अपनी झोली में डालना है, तो हमें हर हाल में सनातन धर्म, हिंदू त्योहारों और उनकी आस्था को नीचा दिखाना ही होगा।
बहुसंख्यक समाज की आस्था को कोसना आज इस गठबंधन में सबसे बड़ी राजनीतिक योग्यता बन चुका है।
जो जितना ज़्यादा हिंदुओं की भावनाओं का मज़ाक उड़ाएगा, वो उतना ही बड़ा ‘सेक्युलर’ कहलाएगा। इसी वोटबैंक की गुलामी ने विपक्ष को पूरी तरह से ‘हिन्दू-विरोध’ का पर्याय बना दिया है।
सनातन पर्वों के अपमान का यह हिसाब यूपी की जनता चुनाव की पर्ची से ज़रूर चुकता करेगी
लेकिन विपक्ष के ये नेता एक बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं। ये 1990 का दशक नहीं है जब आप जातियों का ज़हर घोलकर और सनातन को गालियां देकर आसानी से सत्ता की मलाई खा लेते थे।
आज का हिंदू समाज जाग चुका है। वो अपनी आंखों से देख रहा है की कौन उसकी संस्कृति का सम्मान करता है और कौन उसके आराध्य और त्योहारों का अपमान करता है।
आप राम के दीयों को फालतू खर्चा बताकर और दीपावली का नाम बदलकर सत्ता के सिंहासन तक पहुँचने का सपना नहीं देख सकते।
जनता की याददाश्त बहुत तेज़ होती है, खासकर उत्तर प्रदेश की जनता की। यूपी ने ही राम मंदिर का सपना सच होते देखा है और यूपी ही वो राज्य है जो आस्था से खिलवाड़ करने वालों को अर्श से फर्श पर लाना भी जानता है।
ये नेता भले ही आज अपने वोटबैंक को खुश करने के लिए अपनी ही संस्कृति का मज़ाक उड़ा रहे हों, लेकिन कुछ ही महीनो बाद जब UP चुनाव 2027 का समय आएगा, तब यही जनता उन्हें आईना दिखाएगी।
लोग याद रखेंगे की जब पूरा देश दीवाली मना रहा था, तब कौन ‘क्रिसमस’ की लाइटें गिन रहा था और कौन ‘ईद की सेवइयां’ ढूँढ रहा था।
सनातन पर्वों पर की गई इस नफरत का पूरा हिसाब यूपी की जनता EVM का बटन दबाकर करेगी। तब शायद इन नेताओं को समझ में आएगा की अपनी ही जड़ों को काटने वाला पेड़ कभी हरा-भरा नहीं रहता!
