अगर आपको हिन्दुओं की खून-पसीने की कमाई का असली और सबसे ‘सेक्युलर’ इस्तेमाल देखना है, तो एक बार कर्नाटक की तरफ नज़र घुमा लीजिए।
वहां डी.के. शिवकुमार की कांग्रेस सरकार ने ‘सेक्युलरिज्म’ की पूरी की पूरी डिक्शनरी ही बदलकर रख दी है।
इन्होंने साबित कर दिया है की अगर आपको एक खास वोटबैंक को रिझाना है, तो सिस्टम और सरकारी खजाने को किस हद तक उनके कदमों में बिछाया जा सकता है।
अब तक तो मदरसों, वक्फ बोर्डों और मस्जिदों पर खजाना लुटाया जा रहा था, लेकिन अब बात इससे कहीं आगे निकल चुकी है।
कांग्रेस अब तुष्टिकरण की अंधी दौड़ में देश की सुरक्षा और ‘भारतीय सेना’ जैसे पवित्र संस्थानों में भी मज़हब का ज़हर घोलने पर उतारू हो गई है।
तैयारी चल रही है सिर्फ और सिर्फ एक खास अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को ‘मुफ्त मिलिट्री ट्रेनिंग’ देने की, और इसका बिल फाड़ा जा रहा है बहुसंख्यक हिन्दुओं के नाम पर!

‘अग्निवीर’ की आड़ में चल रहा तुष्टिकरण का डरावना खेल, और ‘माइनॉरिटी वेलफेयर’ का वो विवादित टेंडर
हवा-हवाई बातों से हटकर ज़रा सीधे ग्राउंड फैक्ट्स और कागज़ों पर आते हैं, ताकि इस ‘सेक्युलर इकोसिस्टम’ को बचाव का कोई रास्ता न मिले।
नवंबर 2026 की शुरुआत में बेंगलुरु के मौलाना आज़ाद भवन में बैठने वाले ‘कर्नाटक अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय’ (Directorate of Minorities) ने एक गुपचुप लेकिन बेहद डरावना टेंडर जारी किया।
सरकारी पोर्टल पर इसकी बकायदा Tender ID: MWD/2026-27/SE0129 दर्ज है। अब आप पूछेंगे की इस टेंडर में ऐसा क्या खास है?
तो सुनिए! इस शॉर्ट-टर्म टेंडर के ज़रिए प्राइवेट कोचिंग और ट्रेनिंग संस्थानों को ठेका (कॉन्ट्रैक्ट) दिया जा रहा है की वे इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और पैरामिलिट्री फोर्सेज (अग्निवीर/NDA) में भर्ती होने के लिए युवाओं को 60 दिनों की मुफ्त रेसिडेंशियल ट्रेनिंग दें।
सुनने में तो बड़ा अच्छा लग रहा है ना की सरकार युवाओं को सेना में जाने के लिए तैयार कर रही है!
लेकिन यहीं पर सेक्युलरिज्म का वो भयानक फिल्टर लगा है जो हर आम आदमी का दिमाग घुमा देगा। यह 60 दिन की ट्रेनिंग सिर्फ और सिर्फ ‘अल्पसंख्यक समुदाय’ (Minority Community) के लड़कों के लिए है!
इस टेंडर के मुताबिक, प्राइवेट एजेंसियों को इन अल्पसंख्यक छात्रों के रहने और खाने (Boarding and Lodging) का पूरा इंतज़ाम करना है।
उन्हें बढ़िया क्वालिटी के जूते, मोज़े, ट्रैकसूट, यूनिफॉर्म, स्टडी मटेरियल और इंश्योरेंस देना है। इसके अलावा उन्हें फिजिकल फिटनेस, दौड़ और मिलिट्री की शुरुआती कॉम्बैट ट्रेनिंग दी जाएगी।
और इस पूरे वीआईपी ट्रीटमेंट का खर्चा कौन उठाएगा? ज़ाहिर सी बात है, कर्नाटक का वो आम टैक्सपेयर, जिसे बदले में गड्ढों वाली सड़कें नसीब होती हैं।
अब ज़रा इस दोगलेपन का असली चेहरा देखिये। मान लीजिए की कर्नाटक के किसी गांव में एक गरीब हिंदू किसान या दिहाड़ी मज़दूर का बेटा रहता है। उसके सीने में भी देशभक्ति की आग है और वो भी देश की सेना में जाकर वर्दी पहनना चाहता है।
लेकिन अगर वो लड़का इस सरकारी ट्रेनिंग कैंप के दरवाज़े पर जाएगा, तो उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया जाएगा। क्यों?
क्योंकि भाई साहब, उसका मज़हब ‘सही’ नहीं है! उसका नाम अल्पसंख्यक वाली उस लिस्ट में फिट नहीं बैठता जिसे डी. के. शिवकुमार सरकार ने अपने सियासी फायदे के लिए तैयार किया है।
देश की सेवा करने के लिए भी अब कांग्रेस शासित राज्यों में आपका धर्म देखा जाएगा। ये कौन सा न्याय है?
‘क्या ट्रेनिंग देने हाफिज सईद आएगा?’ बीजेपी नेता सी.टी. रवि का तगड़ा प्रहार

जब चोरी पकड़ी जाती है, तो तिलमिलाहट होना लाज़मी है।
7 नवंबर 2026 को कर्नाटक बीजेपी के कद्दावर नेता और MLC डॉ. सी.टी. रवि (Dr. C.T. Ravi) ने इस टेंडर की कॉपी सोशल मीडिया पर डालकर कांग्रेस के इस सीक्रेट गेमप्लान की सरेआम धज्जियां उड़ा दीं।
सी.टी. रवि ने मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार को कटघरे में खड़ा करते हुए जो सवाल दागे, उसने पूरे सियासी गलियारे में भूचाल ला दिया।
उन्होंने अपने चिर-परिचित आक्रामक और तंज़िया अंदाज़ में पूछा-
“मुख्यमंत्री जी, आप देश की सेना को भी मजहब के तराजू पर क्यों तौल रहे हैं? सिर्फ एक खास समुदाय के लड़कों को अलग से ये आर्मी ट्रेनिंग क्यों चाहिए? आखिर इन्हें किससे लड़ना है? और इस खास ट्रेनिंग कैंप में इन्हें ट्रेनिंग देने कौन आएगा? क्या हाफ़िज़ सईद जैसे लोगों को स्पेशल ट्रेनर बनाकर बुलाया जाएगा?”
ये सवाल सिर्फ एक राजनेता का बयान नहीं था, बल्कि कर्नाटक की उस बहुसंख्यक जनता के दिल की भड़ास थी, जो अपनी ही सरकार के हाथों ठगा हुआ महसूस कर रही है।
हिंदू जनजागृति समिति के नेता मोहन गौड़ा ने भी बिल्कुल यही सवाल उठाया की अगर राज्य सरकार को युवाओं की इतनी ही फिक्र है, तो इस ट्रेनिंग कैंप को सबके लिए ओपन (Open for all) क्यों नहीं किया गया?
हिंदू (दलित, OBC etc) और आदिवासी छात्रों ने आखिर ऐसा क्या गुनाह किया है की उन्हें सेना की इस मुफ्त कोचिंग से बाहर फेंक दिया गया?
सोशल मीडिया पर तो लोग यहां तक शंका जता रहे हैं की कहीं वोटबैंक के लालच में कांग्रेस टैक्सपेयर्स के पैसों से अपने ‘खास भाइयों’ के लिए कोई ‘प्राइवेट मिलिशिया’ (Private Militia) तो खड़ी नहीं कर रही?
भई, शंका होना भी स्वाभाविक है! आप एक खास मज़हब के लड़कों को 60 दिन तक सरकारी खर्चे पर कैंप में रखकर फिजिकल और हथियारों (मिलिट्री लेवल) की ट्रेनिंग देंगे, और बहुसंख्यक समाज से कहेंगे की तुम बस चुपचाप टैक्स भरते रहो।
ये मॉडल तो सीधे-सीधे उस डिवाइड एंड रूल (Divide and Rule) की याद दिलाता है जो कभी अंग्रेज़ इस देश में छोड़कर गए थे।
सरकार का बचाव करने उतरे कांग्रेस के कुछ नेताओं (जैसे प्रियांक खड़गे) ने इसे जस्टिफाई करने के लिए बड़े ही अजीब कुतर्क गढ़े।
उनका कहना है की “भाई, समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Dept) भी तो एससी/एसटी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की ट्रेनिंग देता है, तो अगर हम माइनॉरिटी को दे रहे हैं तो क्या गलत है?”
अरे भाई साहब! किसी बच्चे को एक कमरे में बैठाकर क्लर्क, बैंक पीओ या आईएएस बनने के लिए इतिहास-भूगोल की किताबें रटाना एक बिल्कुल अलग चीज़ है।
और एक खास मज़हब के लड़कों को 60 दिन तक शारीरिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें ‘हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट’ और मिलिट्री फिटनेस की स्पेशल ट्रेनिंग देना पूरी तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा (National Security) का मसला है।
आप एक सिविल सर्विस की कोचिंग को आर्मी की मिलिट्री ट्रेनिंग से कैसे कम्पेयर कर सकते हैं? लेकिन क्या करें, जब आंखों पर तुष्टिकरण का मोटा चश्मा चढ़ा हो, तो हर गलत चीज़ सही ही नज़र आती है।
देश की सेना और राष्ट्र रक्षा जैसे पवित्र संस्थानों का भी वोटबैंक के लिए मजहबीकरण करने पर तुली है कांग्रेस

अगर हम ज़रा भावनाओं से हटकर देश के कानून और संविधान की बात करें, तो कांग्रेस का यह ‘मुफ्त आर्मी ट्रेनिंग’ वाला टेंडर सीधे तौर पर भारत के संविधान के बिल्कुल खिलाफ जाते हुए नज़र आता है।
हमारे देश की सेना किसी राजनेता की जागीर नहीं है, वो एक पूरी तरह से सेक्युलर और राष्ट्रीय संस्था है। वहां जात-पात और मज़हब नहीं, बल्कि देशप्रेम और काबलियत देखी जाती है।
लेकिन जब आप राज्य सरकार के खजाने से सेना में भर्ती होने के लिए केवल एक खास ‘मज़हब’ के युवाओं की फौज तैयार करने लगते हैं, तो आप सीधे तौर पर संविधान की धज्जियां उड़ा रहे होते हैं।
इसी बात को लेकर जाने-माने वकील और एक्टिविस्ट गिरीश भारद्वाज ने कर्नाटक के चीफ सेक्रेटरी को एक बेहद तल्ख कानूनी पत्र (Legal Notice/Letter) लिखा है।
उन्होंने सरकार को आईना दिखाते हुए याद दिलाया है की भारत के संविधान का अनुच्छेद 14 (Article 14) देश के हर नागरिक को कानून के सामने समानता का अधिकार देता है।
और अनुच्छेद 15 साफ-साफ कहता है की राज्य किसी भी नागरिक के साथ केवल धर्म, मूलवंश, जाति या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव नहीं कर सकता।
अब आप ही बताइए, जब कोई सरकारी विभाग खुलेआम एक टेंडर निकालकर कहता है की “हिन्दू, जैन या सिख लड़कों को इस कैंप में एंट्री नहीं मिलेगी, यह सिर्फ अल्पसंख्यक (मुस्लिम) लड़कों के लिए है,” तो क्या यह अनुच्छेद 15 का खुला उल्लंघन नहीं है?
क्या संविधान सिर्फ तभी याद आता है जब उमर खालिद जैसे दंगाईयों को बचाना हो? राष्ट्र रक्षा जैसे अति-संवेदनशील मामले में ऐसा मज़हबी बंटवारा करना सिर्फ और सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति है।
आप देश की सुरक्षा को दांव पर लगाकर अपना वोटबैंक पक्का कर रहे हैं, और वो भी पूरी ढिठाई के साथ!
मुफ़्त आर्मी कोचिंग तो महज़ एक झांकी है, 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण और गौहत्या की छूट की पूरी स्क्रिप्ट अभी बाकी है
अगर आपको लग रहा है की 60 दिन की ये ‘मुफ्त मिलिट्री ट्रेनिंग’ कांग्रेस सरकार का कोई इकलौता फैसला है, तो आप अभी भी पूरी पिक्चर नहीं समझ पाए हैं।
ये तो महज़ एक छोटी सी किश्त है जो वोटबैंक का कर्ज़ चुकाने के लिए दी जा रही है। डी. के. शिवकुमार सरकार इस वक्त अपने अल्पसंख्यक आकाओं और उनके नेताओं के इतने भयंकर दबाव में है की वो कुछ भी करने को तैयार बैठी है।
अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं ने सरकार की गर्दन पकड़ रखी है और अपनी तीन खौफनाक मांगों की लिस्ट मेज़ पर पटक दी है।
इनकी सबसे पहली मांग है 4% मुस्लिम आरक्षण (2B Category) की वापसी।
आपको याद होगा की पिछली बीजेपी सरकार ने धर्म के आधार पर दिए जा रहे इस असंवैधानिक 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को खत्म कर दिया था।
अब ये लोग दबाव बना रहे हैं की हिन्दुओं (विशेषकर लिंगायत और वोक्कालिगा समाज) का हक मारकर वो 4% कोटा दोबारा मुसलमानों को दे दिया जाए।
दूसरी और सबसे दर्दनाक मांग है गौहत्या रोकथाम अधिनियम (Anti-Cow Slaughter Act) को रद्द करना। कर्नाटक में गौमाता की हत्या पर सख्त बैन लगा हुआ है।
लेकिन इन अल्पसंख्यक नेताओं को यह बैन बर्दाश्त नहीं हो रहा है। कांग्रेस पर खुला दबाव बनाया जा रहा है की गाय काटने पर लगी इस रोक को तुरंत हटाया जाए और इसे दोबारा लीगल किया जाए।
मतलब, जिस गौमाता को बहुसंख्यक हिन्दू समाज पूजता है, कांग्रेस अपने कुछ खास वोटरों को खुश करने के लिए उसके कत्ल की कानूनी छूट देने की तैयारी कर रही है!
और इनकी तीसरी मांग है धर्मांतरण विरोधी कानून (Anti-Conversion Law) को खत्म करना। लव जिहाद और पैसे का लालच देकर भोले-भाले हिन्दुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले गैंग को रोकने के लिए जो सख्त कानून लाया गया था, उसे भी डस्टबिन में डालने का दबाव है।
ताकि इन्हें अपनी मनमानी करने और हिन्दुओं का धर्मांतरण कराने का खुला और सरकारी लाइसेंस मिल सके।
ज़रा क्रोनोलॉजी समझिए! पहले धर्मांतरण की छूट दो, फिर गाय काटने का अधिकार दो, फिर सरकारी नौकरियों में 4% रिज़र्वेशन दो, और अब टैक्सपेयर्स के पैसों से उनके लड़कों को आर्मी लेवल की मुफ्त फिजिकल ट्रेनिंग भी दो!
सरकार है या वोटबैंक की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी?
बहुसंख्यक हिन्दुओं के टैक्स से अपनी सियासी रोटियां सेंकने का ये खेल कर्नाटक को धकेल रहा है गहरी खायी में
ज़रा कल्पना कीजिए। अगर देश के किसी ‘बीजेपी शासित’ राज्य (जैसे यूपी या असम) ने एक ऐसा सरकारी टेंडर निकाला होता, जिसमें कहा जाता की “हम सरकारी खजाने से सिर्फ और सिर्फ ‘हिन्दू लड़कों’ को 60 दिन की मुफ्त आर्मी ट्रेनिंग देंगे और माइनॉरिटी वालों को बाहर रखेंगे।”
सोचिए क्या होता? अब तक पूरे देश में आसमान सिर पर उठा लिया गया होता! लुटियंस दिल्ली के पत्रकार रो रहे होते। कांग्रेस और राहुल गाँधी अभी तक जंतर मंतर पहुंच गए होते। कॉकरोच गैंग भी सड़कों पर पोस्टर लेकर आ गयी होती।
लेकिन क्योंकि यह काम कर्नाटक की कांग्रेस सरकार कर रही है, और इसका फायदा एक खास ‘अल्पसंख्यक’ वोटबैंक को मिल रहा है, इसलिए तमाम सेक्युलर बुद्धिजीवियों के मुंह में दही जमा हुआ है।
ये है हमारे देश के सिस्टम का असली दोगलापन।
कर्नाटक की बहुसंख्यक हिन्दू जनता को अब शीशे के सामने खड़े होकर खुद से एक सवाल पूछना चाहिए। आपने चुनाव के वक्त ‘फ्री बस यात्रा’ (शक्ति योजना), मुफ़्त बिजली और कुछ हज़ार रुपयों के लालच में जिस सरकार को सत्ता के सिंहासन पर बिठाया था, आज वही सरकार आपके टैक्स के पैसों से क्या गुल खिला रही है?
आप सुबह से शाम तक कोल्हू के बैल की तरह पसीना बहाकर टैक्स भर रहे हैं, और आपके पैसों से एक ऐसा ‘खास इकोसिस्टम’ तैयार किया जा रहा है जो भविष्य में आपकी ही संस्कृति, आपके ही हकों के लिए सबसे बड़ा खतरा बनेगा।
यह 60 दिन का ट्रेनिंग टेंडर सिर्फ एक खतरे की घंटी है। अगर बहुसंख्यक समाज अब भी ‘फ्रीबीज़’ के नशे में सोता रहा, तो वो दिन दूर नहीं जब इस तुष्टिकरण की आग में उनके अपने बच्चों का भविष्य जलकर खाक हो जाएगा।
कांग्रेस को अब यह साफ-साफ बता देना चाहिए की वो कर्नाटक की सरकार चला रही है, या फिर महज़ एक खास समुदाय की ‘कल्याण समिति’?
क्योंकि देश की सेना और राष्ट्र की सुरक्षा कोई राजनीतिक खिलौना नहीं है, जिसे आप अपने वोटबैंक की भूख मिटाने के लिए दांव पर लगा सकें।
