पता नहीं हमारे देश के विपक्ष हो क्या हो गया है। जैसे ही दिल्ली में ठंड दस्तक देती है और संसद का शीतकालीन सत्र (Winter Session) करीब आने लगता है, हमारे विपक्ष के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी जी को अचानक विदेश की याद सताने लगती है।
रातों-रात फ्लाइट की टिकट कटती है और वो सीधे अमेरिका या यूरोप लैंड कर जाते हैं।
छुट्टियां मनाना या विदेशी यूनिवर्सिटियों में जाकर लेक्चर देना कोई बुरी बात नहीं है भाई, लेकिन वहां जाकर अपने ही देश को जो कोसा जाता है ना, असली दर्द वहां से शुरू होता है।
अभी हाल ही की बात है, 17 नवंबर को न्यूयॉर्क की जानी-मानी ‘कोलंबिया यूनिवर्सिटी’ में राहुल गांधी का एक इवेंट था।
सामने वहां के छात्र, प्रोफेसर और कुछ विदेशी जर्नलिस्ट बैठे थे। माहौल पूरा ग्लोबल था। उम्मीद थी की भारत के विपक्ष का नेता (Leader of Opposition) दुनिया के सामने देश का कुछ मज़बूत विज़न रखेगा।
लेकिन वहां माइक पकड़ते ही राहुल जी ने जो कहा, उसे सुनकर किसी भी राष्ट्रप्रेमी का माथा ठनकना लाज़मी है। उन्होंने विदेशी मंच से पूरे जोश में कह दिया की देश की इकॉनमी बर्बादी के कगार पर खड़ी है।
मतलब, अपनी आपसी लड़ाइयों को सात समंदर पार विदेशियों के सामने इस तरह परोसना… ये कौन सी समझदारी है?
अगर सरकार से कोई शिकायत है, तो दिल्ली में जंतर-मंतर खाली पड़ा है, संसद में विपक्ष की पूरी बेंच है, वहां सवाल पूछिए!
लेकिन न्यूयॉर्क में तालियां बटोरने के लिए अपने वतन की इस तरह बेज़्ज़ती करना … ये बात देश कभी माफ़ नहीं कर सकता।

7.8 प्रतिशत की विकास दर और IMF की तारीफों के बीच आखिर राहुल गांधी को कहां से दिख रहा है ‘आर्थिक तबाही’ का मंज़र
अब ज़रा इस ‘आर्थिक तबाही’ वाले बयान का फैक्ट-चेक कर लेते हैं। सच कहूं तो, जब राजनीति में आप आंकड़ों से खेलते हैं, तो आपको बड़ा संभलकर बोलना चाहिए।
राहुल जी कह रहे हैं की देश की इकॉनमी बर्बाद हो गई है और मीडिया सच छुपा रहा है। लेकिन ज़रा ग्राउंड रियलिटी देखिए।
इसी साल अप्रैल-जून 2026 की तिमाही में भारत की जीडीपी (GDP) ग्रोथ 7.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। पूरी दुनिया मंदी, महंगाई और युद्धों से जूझ रही है, कई बड़े देशों की हालत पस्त है, और हम लगभग 8 प्रतिशत की दर से दौड़ रहे हैं।
क्या राहुल गांधी जी को लगता है की आईएमएफ (IMF) और वर्ल्ड बैंक (World Bank) जैसी ग्लोबल संस्थाएं भी भारत सरकार के पेरोल पर काम कर रही हैं?
आईएमएफ ने 2027 के लिए साफ़-साफ़ अनुमान लगाया है की भारत 7 प्रतिशत से ऊपर की विकास दर के साथ दुनिया की ‘सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था’ (Fastest growing major economy) बना रहेगा।
जब विदेशी रेटिंग एजेंसियां, ग्लोबल इन्वेस्टर्स और दुनिया के बड़े-बड़े अर्थशास्त्री भारत की इकॉनमी को एक ‘ब्राइट स्पॉट’ (उम्मीद की किरण) बता रहे हैं, तो फिर राहुल गांधी को ये ‘तबाही’ कैसे नज़र आ रही है?
क्या उनके पास कोई अलग स्पेशल कैलकुलेटर है जो वाशिंगटन या न्यूयॉर्क की हवा लगते ही भारत के पॉज़िटिव नंबरों को सीधे माइनस में बदल देता है?
विपक्ष का काम सरकार की कमियां निकालना है, बिल्कुल निकालिए। महंगाई पर बात कीजिए, रोज़गार पर सवाल उठाइए।
लेकिन ‘डिज़ास्टर’ शब्द का इस्तेमाल करके आप सरकार को नहीं, बल्कि ग्लोबल मंच पर पूरे देश की साख को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं।
विदेशी इन्वेस्टर जब न्यूयॉर्क में बैठकर ये सुनेगा की भारत के ही विपक्ष का नेता देश को तबाही बता रहा है, तो क्या वो अपना पैसा यहां लगाने में हिचकिचाएगा नहीं?
Rahul Gandhi in the USA calls India an “economic disaster” with “massive unemployment” and a “massive problem” in education.
This is the man who wants to be Prime Minister of India, yet leaves no opportunity to tarnish his own country’s image on foreign soil.
Shame on RAGA.. pic.twitter.com/J6pyy2QKvW
— Aman Dubey (@Amandud2) November 17, 2026
मेक इन इंडिया पर तंज और वही पुराना अडानी-अंबानी का राग, आईफोन एक्सपोर्ट करने वाले देश को मैन्युफैक्चरिंग में ‘जीरो’ बताने का लॉजिक
कोलंबिया यूनिवर्सिटी के अपने उसी भाषण में राहुल गांधी ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘स्टार्टअप इंडिया’ जैसी योजनाओं को पूरी तरह फ्लॉप करार दे दिया।
उन्होंने दावा ठोक दिया की भारत का मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर (Manufacturing sector) पूरी तरह टूट चुका है, सर्विस सेक्टर सबको नौकरी नहीं दे सकता, छोटे और मझोले उद्योग (SMEs) बर्बाद हो गए हैं और यहां सिर्फ दो लोगों (अडानी और अंबानी) का ही व्यापार फल-फूल रहा है।
ये अडानी-अंबानी वाली कैसेट तो खैर इतनी पुरानी हो चुकी है की अब शायद पब्लिक को भी इसके डायलॉग रट गए होंगे।
लेकिन मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को ज़ीरो बताने का लॉजिक सच में सिर के ऊपर से निकल गया। राहुल जी अमेरिका में बैठकर जिस एप्पल (Apple) कंपनी के आईफोन का इस्तेमाल करते होंगे, शायद उन्हें किसी ने अपडेट नहीं दिया की अब वही आईफोन दुनिया भर में ‘मेड इन इंडिया’ के टैग के साथ धड़ल्ले से एक्सपोर्ट हो रहे हैं।
आज भारत सिर्फ मोबाइल ही नहीं, बल्कि डिफेंस के क्षेत्र में (हथियार, तोपें और मिसाइलें) दर्जनों देशों को एक्सपोर्ट कर रहा है। क्या ये सब फैक्ट्रियां हवा में चल रही हैं?
और बात रही स्टार्टअप्स की, तो आज हमारा देश पूरी दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। हज़ारों युवा अपनी कंपनियां खड़ी कर रहे हैं, यूनिकॉर्न (Unicorn) बना रहे हैं।
हां, परेशानियां हैं, कई छोटे उद्योगों को दिक्कतें आई हैं, सरकार की कई नीतियों पर सवाल भी लाज़मी हैं, लेकिन पूरे के पूरे सिस्टम को ‘डिज़ास्टर’ बताकर आप अपने ही देश के उन हज़ारों युवा आंत्रप्रेन्योर्स (Entrepreneurs) की मेहनत का मज़ाक उड़ा रहे हैं जो दिन-रात एक करके भारत की इकॉनमी को आगे ले जा रहे हैं।
जब आप विदेशी धरती से डंके की चोट पर कहते हैं की भारत में सिर्फ दो ही उद्योगपति बचे हैं, तो आप दरअसल दुनिया को ये बता रहे होते हैं की भारत में इन्वेस्टमेंट करने का कोई फायदा नहीं है, यहां सब बिका हुआ है।
ये कोई राजनीतिक बयान नहीं है भाई, ये एक बहुत ही निगेटिव ब्रांडिंग है जो सीधा हमारे देश की जेब और भविष्य पर असर डाल सकती है।

चुनाव आयोग पर विदेशी धरती से उंगली उठाना कितना जायज़, देश में चुनाव जीतो तो लोकतंत्र ज़िंदा और हारो तो अमेरिका में ‘वोट चोरी’ का रोना
खैर, बात सिर्फ इकॉनमी तक ही नहीं रुकी, कोलंबिया यूनिवर्सिटी के उस मंच पर राहुल गांधी ने अपनी देश की चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग (Election Commission) को भी कठघरे में खड़ा कर दिया।
उन्होंने विदेशी छात्रों के सामने कह डाला की भारत में ‘वोट चोरी’ (Electoral malpractice) हो रही है और चुनावी सिस्टम पूरी तरह से कॉम्प्रोमाइज़ हो चुका है।
अब इसे क्या कहा जाए? मतलब, देश के अंदर आप EVM का रोना रोते हैं, वो समझ में आता है की चलो भाई, हारने के बाद सियासी तौर पर कोई न कोई बहाना तो चाहिए।
क्रिकेट में जब कोई बैट्समैन ज़ीरो पर आउट होता है, तो वो भी अक्सर पिच की तरफ घूर कर देखता है जैसे सारी गलती पिच की ही हो!
लेकिन आप अमेरिका जाकर गोरे लोगों के सामने ये कह रहे हैं की हमारे देश के चुनाव चोरी हो रहे हैं?
ज़रा इस दोगुलेपन को देखिए। जब राहुल जी की पार्टी कर्नाटक में बंपर बहुमत लाती है, जब तेलंगाना में सरकार बनाती है, या जब हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देती है, तब क्या EVM में कोई जादुई छड़ी लग जाती है?
तब क्या लोकतंत्र रातों-रात ज़िंदा होकर नाचने लगता है? और जब दिल्ली या किसी और राज्य में हार मिलती है, तो अमेरिका जाकर ‘वोट चोरी’ का नैरेटिव सेट कर दिया जाता है!
एक बात और, किसी भी विदेशी मंच पर अपने देश के लोकतंत्र को इस तरह बदनाम करना दरअसल एक बहुत ही खतरनाक खेल है।
आप जाने-अनजाने में विदेशी ताकतों को भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने का खुला न्योता दे रहे हैं।
देश के सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता से इस तरह की बचकानी और गैर-ज़िम्मेदाराना हरकत की उम्मीद तो बिल्कुल नहीं की जाती।
घर की लड़ाई घर में ही लड़ी जाती है, मोहल्ले वालों के सामने अपने ही परिवार के बर्तन पीटना कोई अक्लमंदी तो नहीं है।
संसद सत्र से ठीक पहले अचानक अमेरिका जाने की टाइमिंग, क्या वाकई जॉर्ज सोरोस वाली ‘टूलकिट’ अपडेट कराने जाते हैं राहुल गांधी
इधर न्यूयॉर्क में राहुल गांधी का भाषण खत्म हुआ, और उधर दिल्ली में बीजेपी ने पूरी तैयारी के साथ अपना मोर्चा खोल दिया। बीजेपी ने बहुत ही कड़क पलटवार करते हुए उन्हें ‘एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा का लीडर’ (Leader of anti-India propaganda) करार दे दिया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने तो प्रेस कॉन्फ्रेंस में वो तंज कसा जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
उन्होंने कहा की “जब भी संसद का सत्र शुरू होने वाला होता है, राहुल गांधी अचानक विदेश चले जाते हैं ताकि अपने आका ‘जॉर्ज सोरोस अंकल’ (George Soros) से पूछ सकें की भारत के लोकतंत्र को कैसे अस्थिर करना है।”
सुनने में ये बात भले ही चुभने वाली लगे, लेकिन अगर आप थोड़ा डॉट्स को कनेक्ट करें, तो इस थ्योरी को एकदम से नकारा भी नहीं जा सकता।
जब भी भारत दुनिया में कोई बड़ा मुकाम हासिल करने वाला होता है, कोई इंटरनेशनल रिपोर्ट आने वाली होती है, या संसद का कोई अहम सत्र शुरू होने वाला होता है… इन विदेशी दौरों की टाइमिंग बिल्कुल सटीक कैसे बैठ जाती है?
क्या वाकई कोई विदेशी स्क्रिप्ट या ‘टूलकिट’ है जिसे हर 6 महीने में अमेरिका या यूरोप जाकर अपडेट कराना पड़ता है?
दुनिया के जो देश या ग्लोबल अरबपति (जैसे जॉर्ज सोरोस) भारत की इस बढ़ती धमक और आज़ाद विदेश नीति को पचा नहीं पा रहे, क्या वो विपक्ष के कंधे पर बंदूक रखकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं?
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने भी राहुल पे तीखा प्रहार करते हुए कहा की ‘विपक्ष का नेता होकर विदेशी धरती पर ऐसी झूठी और आपत्तिजनक बातें करना बेहद शर्मनाक है, आज IMF और वर्ल्ड बैंक जैसी संस्थाएं भारत को फास्टेस्ट-ग्रोइंग इकॉनमी मान रही हैं, तो क्या IMF हमने बनाया है?’
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी राहुल की इस हरकत पर तगड़ा और सीधा प्रहार किया है।
नितिन नवीन ने जालंधर की एक सभा और मीडिया के सामने करारा तंज कसते हुए कहा की ‘भारत की अर्थव्यवस्था कोई डिज़ास्टर नहीं है, बल्कि डिज़ास्टर तो खुद राहुल गांधी का अपना दिमाग और उनकी मानसिकता है!’
उनका सीधा सवाल है की जो नेता और जिसकी पार्टी खुद पॉलिटिकली ‘ग्रो’ नहीं कर पा रही, उसे भारत की 7.8% वाली शानदार ग्रोथ भी तबाही ही नज़र आएगी।
ये सवाल अब सड़कों पर भी पूछे जाने लगे हैं, क्योंकि लोगों को ये बात बिल्कुल समझ नहीं आ रही की आख़िर ऐसा कौन सा ज्ञान है जो राहुल गांधी को सिर्फ अमेरिका जाकर ही मिलता है।
“राहुल गांधी के दिमाग में ‘Disaster’ चल रहा है”
◆ बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नबीन ने राहुल गांधी के बयान को लेकर कहा
◆ अमेरिका में राहुल गांधी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बताया ‘आर्थिक आपदा’ बताया था @NitinNabin | #NitinNabin | Nitin Nabin | #RahulGandhi | Rahul Gandhi pic.twitter.com/iLvAMIK8wh
— News24 (@news24tvchannel) November 19, 2026
विपक्ष के सबसे बड़े नेता की ज़िम्मेदारी और ग्लोबल मंच पर देश की बेइज़्ज़ती, राजनीति अपनी जगह पर राष्ट्रनीति का क्या
चलिए, राजनीति अपनी जगह है। लोकतंत्र में विपक्ष का होना उतना ही ज़रूरी है जितना की सत्ता पक्ष का। लेकिन राजनीति और ‘राष्ट्रनीति’ में ज़मीन-आसमान का फर्क होता है भाई!
अगर आपको पुरानी राजनीति का थोड़ा भी अंदाज़ा हो, तो 90 के दशक का वो दौर याद कीजिए जब केंद्र में पी.वी. नरसिम्हा राव की कांग्रेस सरकार थी।
उस वक्त जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र (UN) के अंदर कश्मीर के मुद्दे पर भारत को घेरने की बहुत बड़ी पाकिस्तानी साज़िश रची गई थी।
तब प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव ने भारत का पक्ष रखने के लिए अपनी पार्टी के किसी नेता को नहीं, बल्कि विपक्ष के सबसे बड़े और प्रखर नेता अटल बिहारी वाजपेयी जी को भेजा था।
अटल जी ने वहां जाकर विपक्ष का कोई रोना नहीं रोया, उन्होंने वहां जाकर ये नहीं कहा की भारत में ‘डिज़ास्टर’ चल रहा है। उन्होंने डंके की चोट पर विदेशियों की आँखों में आँखें डालकर भारत का पक्ष रखा और पाकिस्तान की बोलती बंद कर दी।
इसे कहते हैं राष्ट्रनीति! घर के अंदर अटल जी और राव साहब की वैचारिक लड़ाई कितनी भी भयंकर क्यों न रही हो, लेकिन विदेशी ज़मीन पर जाकर वो सिर्फ और सिर्फ ‘भारत’ थे।
आज के नेताओं को उस पुराने दौर से बहुत कुछ सीखने की ज़रूरत है। राहुल गांधी जी, राजनीति में नरेंद्र मोदी का विरोध करना आपका हक़ है, और एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आपको ये जी भरकर करना चाहिए।
सरकार की नीतियों पर प्रश्न कीजिये, उनके दावों की धज्जियां उड़ाइए, जनता आपको इसी काम के लिए वोट देती है।
लेकिन मोदी का विरोध करते-करते जाने-अनजाने में पूरे भारत का ही विरोध करने लग जाना… ये किस किताब की सियासत है?
अमेरिका के गोरे लोगों के सामने अपने ही देश की संस्थाओं को बिकाऊ बताना, भारत की तरक्की को डिज़ास्टर बताना, और अपने ही वतन को नीचा दिखाना…
इससे मोदी का नुकसान हो न हो, लेकिन दुनिया की नज़रों में भारत की इमेज ज़रूर डेंट होती है।
और जो नेता अपने देश की ब्रांडिंग नहीं कर सकता, उस पर यह देश भविष्य में कैसे भरोसा करेगा, यह बात कांग्रेस के रणनीतिकारों को बहुत ठंडे दिमाग से सोचनी चाहिए!
