माँ के समान कोई छाया नहीं, माँ के समान कोई सहारा नहीं..

दुनिया में हर रिश्ता किसी न किसी स्वार्थ की नींव पर टिका हो सकता है, लेकिन एक माँ और बेटे का रिश्ता उस ईश्वर का बनाया हुआ सबसे पवित्र और निस्वार्थ रूप है।

कहते हैं की जब कोई इंसान सन्यास धारण कर लेता है, तो वो पूरी दुनिया के लिए मोह-माया, रिश्ते-नाते सब छोड़ देता है।

वो अपने परिवार के लिए निर्जीव हो चुका होता है और समाज ही उसका नया परिवार बन जाता है।

लेकिन सच तो ये है की भगवा कपड़े पहन लेने के बाद भी, एक सन्यासी के सीने के गहरे कोने में अपनी उस माँ का प्यार हमेशा खामोशी से धड़कता रहता है, जिसने उसे नौ महीने अपनी कोख में रखा था।

आज 20 नवंबर 2026 की तारीख हिंदुस्तान के इतिहास में एक ऐसे दिन के रूप में दर्ज़ हो गई है, जब एक सन्यासी और एक मुख्यमंत्री को अपने जीवन की सबसे रुला देने वाली अग्निपरीक्षा से गुज़रना पड़ा।

एक तरफ जन्म देने वाली उस बूढ़ी माँ का निर्जीव शरीर था, और दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया का ‘राजधर्म’ था।

आज पूरे देश ने देखा की कैसे एक बेटे ने आंसुओं का घूंट पीकर अपना कर्त्तव्य निभाया।

गोरखपुर का भरा हुआ मंच और 50 हज़ार बच्चों के बीच आई वो रुला देने वाली खबर

‘माँ के समान कोई छाया नहीं, माँ के समान कोई सहारा नहीं..’- ये वो सच्चाई है जिसे इंसान तब सबसे ज़्यादा महसूस करता है जब वो साया हमेशा के लिए सिर से उठ जाता है।

एक आम इंसान के लिए इस दर्द को सह पाना भी नामुमकिन सा होता है, लेकिन ज़रा उस बेटे के कलेजे के बारे में सोचिए जो एक सूबे का मुख्यमंत्री भी है और एक सन्यासी भी।

आज गोरखपुर में ‘स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना’ का कार्यक्रम चल रहा था।

सामने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग कोनों से आए करीब 50,000 छात्र-छात्राएं बैठे थे। उन हज़ारों युवाओं को आज योगी जी टैबलेट देने वाले थे।

मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी उसी चिर-परिचित ऊर्जा के साथ विराजमान थे।

कार्यक्रम बिल्कुल अपने चरम पर था। तभी अचानक एक अधिकारी दबे पांव योगी जी के पास पहुँचता है और उनके कान में एक ऐसा संदेश देता है, जो किसी भी इंसान की दुनिया उजाड़ने के लिए काफी था।

संदेश था- “महाराज जी, उत्तराखंड के पंचूर गांव में माता जी (सावित्री देवी) का सुबह 10:45 बजे देहांत हो गया है।”

सोचिए… सामने 50 हज़ार युवाओं की तालियों की गड़गड़ाहट और कानों में गूंजती अपनी सगी माँ की मौत की खबर!

वो एक पल कैसा रहा होगा? वो क्षण कितना भारी रहा होगा जब एक बेटे के दिमाग में अपनी माँ का वो हंसता हुआ चेहरा तैर गया होगा और कानों में खबर आ रही होगी की अब वो इस दुनिया में नहीं रहीं।

गले में अटक गए थे आंसू पर डगमगाए नहीं कदम क्योंकि सामने खड़ा था उत्तर प्रदेश का भविष्य

हम और आप होते तो क्या करते? कोई भी आम इंसान उस वक्त माइक छोड़ देता, और सब कुछ अधूरा छोड़कर फ्लाइट या हेलीकॉप्टर पकड़कर सीधे अपनी माँ के पास भाग खड़ा होता।

और ऐसा करना बिल्कुल स्वाभाविक भी था, कोई उन पर सवाल नहीं उठाता। लेकिन सामने जो शख्स बैठा था, वो कोई आम राजनेता नहीं था, वो गोरखनाथ पीठ का एक तपस्वी था।

‘माँ के समान कोई छाया नहीं, माँ के समान कोई सहारा नहीं..’ – योगी जी ने इस भयंकर पीड़ा को अपने सीने में ही दफ्न कर लिया।

उन्होंने अपना चेहरा एकदम सख्त कर लिया। वो जानते थे की अगर उनकी आँखों से एक भी आंसू छलक गया, तो पूरा प्रदेश रो पड़ेगा। उन्होंने उन आंसुओं को आँखों की दहलीज पार करने ही नहीं दी।

उस कर्मयोगी ने फैसला किया की वो अपना ‘राजधर्म’ नहीं छोड़ेंगे। जो 50 हज़ार बच्चे आज अपना भविष्य संवारने की उम्मीद लेकर इस मंच के सामने घंटों से बैठे हैं, उन्हें वो मायूस नहीं करेंगे।

खबर सुनने के बावजूद योगी जी डगमगाए नहीं। वो अपनी जगह से उठे, बिल्कुल सामान्य तरीके से बच्चों के बीच गए, उन्हें अपने हाथों से टैबलेट बांटे।

बच्चों के चेहरों की वो खुशी देखते वक़्त शायद वो अंदर ही अंदर लहूलुहान हो रहे थे, लेकिन चेहरे पर शिकन तक नहीं आने दी।

उन्होंने अपना पूरा भाषण खत्म किया। बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया और एक मुख्यमंत्री के तौर पर अपने हर एक कर्तव्य को 100 प्रतिशत पूरा किया।

जब कार्यक्रम पूरी तरह से संपन्न हो गया, तब जाकर वो सन्यासी भारी कदमों और उससे भी भारी मन के साथ उस मंच से नीचे उतरा।

ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, ये इतिहास का वो पन्ना था जहाँ एक सन्यासी ने साबित कर दिया की राजधर्म की वेदी पर उसे अपने सबसे गहरे आंसुओं की भी आहुति देनी पड़ती है।

पिता के निधन पर भी नहीं जा पाए थे घर और आज फिर इस सन्यासी ने पूरे देश को रुला दिया

ज़रा पन्ने पलटकर देखिए, तो आपको एहसास होगा की एक सन्यासी और एक शासक के तौर पर योगी आदित्यनाथ की यह कोई पहली अग्निपरीक्षा नहीं थी।

उन्होंने अपने आंसुओं और अपने परिवार की खुशियों की आहुति पहले भी इस प्रदेश की वेदी पर चढ़ाई है।

याद कीजिए अप्रैल 2020 का वो दौर। पूरी दुनिया में कोरोना की भयंकर महामारी फैली हुई थी। लोग अपने घरों में कैद थे और मौत का तांडव चल रहा था। उसी दौरान, 20 अप्रैल 2020 को दिल्ली के एम्स (AIIMS) से खबर आई की योगी जी के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी का निधन हो गया है।

उस वक्त भी योगी जी लखनऊ में अपने दफ्तर में बैठे यूपी की ‘कोविड-19 कोर कमेटी’ की मीटिंग ले रहे थे।

उस दिन भी इस बेटे ने रोते हुए परिवार को एक बेहद भावुक पत्र भेजकर उन्होंने कहा था की, “मुझे अपने पूज्य पिता जी के जाने का भारी दुख है, लेकिन मैं इस वक्त उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता का सेवक हूँ। इस वैश्विक महामारी में मैं उन्हें लावारिस छोड़कर अंतिम संस्कार में शामिल होने नहीं आ सकता।”

उस दिन पिता का साया सिर से उठा था और आज माँ की वो ठंडी छांव भी हमेशा के लिए छिन गई।

“मां के समान कोई छाया नहीं, कोई सहारा नहीं…” विधानसभा में दिए अपने ही वचनों की आज सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा दे रहा था एक सन्यासी

‘माँ के समान कोई छाया नहीं, माँ के समान कोई सहारा नहीं..’- क्या आपको पता है की ये शब्द सबसे पहले कहाँ गूंजे थे?

उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान, जब सदन में चर्चा चल रही थी, तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को जवाब देते हुए महर्षि वेदव्यास जी के एक बेहद मार्मिक श्लोक का ज़िक्र किया था।

उन्होंने सदन में खचाखच भरे विधायकों के सामने भारी आवाज़ में पढ़ा था-

“नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृ समा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राणं नास्ति मातृसमा प्रिया॥”

अर्थात- इस संसार में मां के समान कोई छाया नहीं है, मां के समान कोई सहारा नहीं है, मां के समान कोई रक्षक नहीं है और मां के समान कोई प्रिय नहीं है।

आज जब पंचूर गांव से उस फोन कॉल ने योगी जी तक वो मनहूस खबर पहुंचाई, तो उन्हें अपने ही कहे हुए वो शब्द याद आ गए होंगे।

आज सच में उस सन्यासी के सिर से वो ‘छाया’ हमेशा के लिए उठ गई थी। आज सच में वो ‘सहारा’ टूट गया था। आज दुनिया में उनके लिए जो सबसे ‘प्रिय’ था, वो अनंत यात्रा पर निकल चुका था।

एक बेटे के रूप में योगी जी के भीतर उस ‘सहारे’ को खोने का कितना बड़ा तूफान उठ रहा होगा, इसका अंदाज़ा लगाना भी हमारे बस की बात नहीं है।

अंदर ही अंदर वो कितने टूट गए होंगे, ये सिर्फ उनका वैरागी मन ही जानता है। लेकिन उन्होंने अपनी माँ को खोकर भी, दूसरों के बच्चों के चेहरों की मुस्कान नहीं छिनने दी।

जब-जब त्याग की बात आएगी, योगी आदित्यनाथ का वो रुंधा हुआ लेकिन अटल चेहरा दुनिया को याद आएगा।

पूरा देश आज एक स्वर में उस महान और तपस्विनी माता सावित्री देवी जी को नमन करता है।

ईश्वर उनके श्री चरणों में अपनी सबसे पवित्र जगह दें, जिन्होंने इस हिंदुस्तान को एक ऐसा कोहिनूर दिया, जो अपना सबसे गहरा दर्द भूलकर भी, दूसरों के आंसू पोंछने का काम कर रहा है।

ओम शांति।

Scroll to Top