“4 विधायकों के दम पर 400 सीटों का सपना”- जेल से निकलते ही ‘आजम खान’ ने काटी ‘ओवैसी’ की चुनावी पतंग, 2027 में सपा का वोटबैंक पंचर होने से बचाने के लिए लगा दिया एड़ी-टेढ़ी का जोर

यूपी की सियासत में कब कौन सा किरदार पलट कर किस पर वार कर दे, कोई नहीं जानता। अब 18 नवंबर का ही दिन ले लीजिए।

मनी लॉन्ड्रिंग (ED) के केस में महीनों तक गाजियाबाद की डासना जेल में चक्की पीसने के बाद, जैसे ही आज़म खान को हाई कोर्ट से ज़मानत मिली और वो बाहर आए, यूपी का सियासी पारा भी ऊपर चढ़ गया।

सबको लगा था की आज़म खान जेल से निकलते ही सबसे पहले सीधे सत्ता पक्ष (बीजेपी) पर कुछ बोलेंगे।

लेकिन राजनीति में जो दिखता है वो होता नहीं! आज़म खान ने अपनी तोप का मुंह सीधा हैदराबाद की तरफ मोड़ दिया। उनका पहला और सबसे बड़ा शिकार बने AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी।

अब आप सोच रहे होंगे की आज़म को ओवैसी से क्या निजी दुश्मनी हो गई?

दरअसल, कोई दुश्मनी-वुश्मनी नहीं है, ये पूरा खेल 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव का है। अखिलेश यादव की ‘साइकिल’ का सबसे बड़ा पहिया मुस्लिम वोटबैंक है।

और ओवैसी इसी वोटबैंक को अपनी ‘पतंग’ पर बिठाने के लिए यूपी में बाकायदा डेरा डाले बैठे हैं। सपा को बहुत अच्छे से पता है की अगर ओवैसी ने ज़रा सा भी वोट काटा, तो अखिलेश की साइकिल बीच रास्ते में ही पंचर हो जाएगी।

बस इसी डूबती नैया को बचाने और अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए आज़म खान ने बाहर आते ही ओवैसी को अपने रडार पर ले लिया।

4 विधायकों के दम पर 400 सीटों का मज़ाक उड़ाकर आज़म खान ने काटी ओवैसी की पतंग

राजनीति में सपने देखने पर कोई जीएसटी तो लगता नहीं है, इसलिए हर नेता खुलकर सपने देखता है। ओवैसी भी 2027 के चुनाव के लिए चंद्रशेखर आज़ाद (आज़ाद समाज पार्टी) के साथ मिलकर एक नया दलित-मुस्लिम गठजोड़ बना रहे हैं।

ओवैसी ने पूरे जोश में ऐलान कर रखा है की वो यूपी की 400 से ज़्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे और चुनाव लड़ेंगे।

बस इसी 400 के आंकड़े पर आज़म खान ने गणित लगाया।

आज़म खान ने ओवैसी से कहा की जिस इंसान के अपने खुद के राज्य (तेलंगाना) में सिर्फ 4 विधायक हैं, वो यूपी में आकर 400 सीटों का सपना देख रहा है! भाई, पहले अपनी 4 सीटों को बढ़ाकर 5 तो कर लो, फिर 400 की बात करना।

ओवैसी तेलंगाना से आते हैं, जहाँ बरसों से उनकी पार्टी का मीटर 4 या 5 विधायकों से आगे नहीं बढ़ पाया है, और यूपी जैसे समंदर में वो 400 सीटों का गोता लगाने आ रहे हैं।

आज़म खान ने ओवैसी के इस ख्याली पुलाव में ऐसा नमक डाला है की पूरा स्वाद ही किरकिरा हो गया। आज़म का सीधा मैसेज था की तुम अपनी गली के शेर होगे, यूपी के मुसलमानों के बीच अभी भी हमारा ही सिक्का चलता है।

‘अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा’ वाले ओवैसी के डायलॉग को आज़म ने बना दिया तौहीन का मुद्दा

सियासत में शब्दों का खेल बहुत निराला होता है दोस्त। एक नेता कोई डायलॉग मारता है और दूसरा नेता उसी डायलॉग को पकड़कर उसे उसी के गले की फांस बना देता है।

आपको याद ही होगा, कुछ समय पहले असदुद्दीन ओवैसी ने सपा के मुस्लिम वोटर्स को अपनी तरफ खींचने के लिए एक बड़ा मशहूर डायलॉग मारा था।

उन्होंने कहा था- “मुसलमानों, कब तक सपा की गुलामी करोगे? याद रखो, अब अब्दुल हमेशा समाजवादी पार्टी की दरी ही नहीं बिछाएगा!”

ओवैसी का मक़सद था की वो ‘अब्दुल’ (यानी एक मुस्लिम वोटर) को सपा के खिलाफ भड़काएं।

लेकिन ओवैसी को शायद अंदाज़ा नहीं था की आज़म खान इस ‘अब्दुल’ को पकड़कर गुगली फेंकने वाले हैं।

जेल से बाहर आते ही आज़म खान ने ओवैसी के इस डायलॉग को सीधे धर्म से जोड़ दिया। आज़म ने कहा- “अब्दुल कोई ऐसा-वैसा या आम नाम नहीं है। अब्दुल तो अल्लाह का नाम है! और अल्लाह के नाम को दरी बिछाने जैसे छोटे और मामूली काम से जोड़ना सीधे तौर पर अल्लाह की तौहीन है।”

ओवैसी चले थे सपा को मुस्लिम विरोधी साबित करने, और आज़म खान ने उसी अब्दुल को अल्लाह का नाम बताकर ओवैसी को ही ‘पापी’ घोषित कर दिया।

आज़म खान ने कहा की ओवैसी ने बहुत बड़ा पाप किया है और उन्हें ऊपरवाले से इस बात के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

अब आप ही बताइए, इससे मज़ेदार सियासत और क्या हो सकती है? एक तरफ ओवैसी मुस्लिमों का सबसे बड़ा रहनुमा बनने की कोशिश कर रहे हैं, और दूसरी तरफ आज़म खान ने उन्हें ही कटघरे में खड़ा कर दिया है।

ओवैसी अब समझ नहीं पा रहे होंगे की इस दरी को लपेटें या बिछाए रखें!

यूपी वालों को बिल्कुल नहीं पचेगी हैदराबादी बिरयानी कहकर आज़म ने निकाल दी चंद्रशेखर आज़ाद और ओवैसी के गठबंधन की हवा

यूपी के 2027 विधानसभा चुनाव के लिए ओवैसी सिर्फ हवा में तीर नहीं चला रहे, बल्कि बकायदा ग्राउंड पर ज़मीन तैयार कर रहे हैं।

ओवैसी और आज़ाद को लग रहा है की वो यूपी में ‘दलित-मुस्लिम गठजोड़’ की ऐसी हांडी चढ़ाएंगे की बाकी सबकी दाल गलनी बंद हो जाएगी।

लेकिन आज़म खान ने जेल से निकलते ही इस गठबंधन की हांडी पर ऐसा तंज कसा है की पकने से पहले ही सारा जायका बिगड़ गया।

आज़म खान ने ओवैसी का मज़ाक बनाते हुए कहा- “देखिए साहब, हमारे यूपी के लोगों को ये ‘हैदराबादी बिरयानी’ बिल्कुल पसंद नहीं आती। हमारे यहां के लोगों का मिज़ाज़ अलग है, यहां सिर्फ पुलाव ही चलता है।”

आज़म खान बातों ही बातों में ओवैसी को ‘बाहरी’ (Outsider) बता गए। उनका सीधा मतलब था की तुम हैदराबाद से आकर यूपी में अपनी सियासत की जो बिरयानी पकाने की कोशिश कर रहे हो, वो यहां के लोगों को हज़म नहीं होने वाली।

आजम खान ने ओवैसी और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को नसीहत भी दी की अक्ल से काम लेना चाहिए और अपनी हदों में रहकर राजनीति करनी चाहिए।

“दाढ़ी बढ़ा लेने से कोई मौलाना नहीं बन जाता” आजम खान ने ओवैसी को दी मौलाना बनने की एक्टिंग न करने की सलाह

अगर आप असदुद्दीन ओवैसी को रैलियों में देखें, तो उनका एक सिग्नेचर लुक है। शेरवानी, सिर पर टोपी और लंबी दाढ़ी।

वो खुद को एक पढ़े-लिखे नेता के साथ-साथ एक पक्के ‘मुस्लिम लीडर’ और रहनुमा के तौर पर पेश करते हैं। अब आज़म खान ने ओवैसी के इसी ‘लुक’ और इमेज पर सीधा वार कर दिया।

आज़म खान ने चुटकी लेते हुए कहा- “सिर्फ लंबी दाढ़ी रख लेने से कोई मौलाना या साधु थोड़े ही बन जाता है! भई अगर फतवा जारी करना है, तो उसके लिए मुफ़्ती की डिग्री चाहिए होती है। ओवैसी साहब मुफ़्ती नहीं हैं, वो सिर्फ एक बैरिस्टर (वकील) हैं। उन्हें खुद को मौलाना समझने की गलतफहमी बिल्कुल नहीं पालनी चाहिए।”

सच कहूँ तो दोनों ही नेता खुद को एक ही समुदाय का सबसे बड़ा ठेकेदार साबित करने की होड़ में लगे हुए हैं।

एक तरफ ओवैसी पूरी तरह से पारंपरिक लुक में वोटरों को लुभा रहे हैं, तो दूसरी तरफ आज़म खान उन्हें आईना दिखा रहे हैं की तुम लंदन से पढ़े हुए वकील हो, ये मुफ़्ती और मौलाना बनने की एक्टिंग मत करो!

राजनीति का ये अखाड़ा भी क्या गज़ब है, यहां डिग्रियों से लेकर दाढ़ी तक सब कुछ वोट बैंक के तराज़ू पर तौला जाता है।

आज़म खान ने ओवैसी पर सवाल उठाते हुए ये भी कहा की जब वे जेल में थे, तो ओवैसी का घर उनके घर से महज चार कदम दूर था, वे परिवार की खैरियत लेने आ सकते थे।

आज़म खान के वार पर ओवैसी का पलटवार, कहा “कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं, जबकि हमें जिंदा रहने के लिए थोड़ा खाना चाहिए”

अब ज़ाहिर सी बात है, जब ताली दोनों हाथों से बज रही हो, तो आवाज़ भी दोनों तरफ से आनी चाहिए।

असदुद्दीन ओवैसी कोई ऐसे नेता तो हैं नहीं जो चुपचाप किसी के ताने सुन लें। जब आज़म खान ने उन पर ‘4 विधायकों’ और ‘बिरयानी’ वाला तंज कसा, तो ओवैसी ने भी ऐसा करारा पलटवार किया की समाजवादी पार्टी (SP) के नेताओं को समझ नहीं आया की अब क्या बोलें।

4 विधायकों वाले ताने का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, “हाँ, बिल्कुल! हमारे पास तेलंगाना में 4 विधायक हैं। लेकिन आज़म साहब एक बात भूल रहे हैं की वो 4 विधायक हमारे अपने दम पर जीते हैं। हम किसी के रहमो-करम पर ज़िंदा नहीं हैं और न ही किसी पार्टी के ‘गुलाम’ हैं।”

ओवैसी का इशारा साफ था की सपा के नेता तो मुसलमानों का वोट लेकर भी दूसरे नेताओं की चापलूसी करते हैं, जबकि AIMIM अपने बलबूते पर लड़ती है।

इसके बाद ओवैसी ने आज़म खान की पार्टी (सपा) पर ऐसा पंच मारा जो अखिलेश यादव को भी चुभा होगा।

ओवैसी ने कहा की “आज़म खान साहब 2027 के चुनाव में जिस ‘साइकिल’ को पंचर होने से बचाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं ना, हकीकत तो ये है की उस साइकिल की तो अब चेन ही उतर चुकी है।”

रही बात हैदराबादी बिरयानी की, तो उस पर भी ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा की-

“आज़म साहब को शायद पता नहीं की असली मुद्दा खाना-पीना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता है। कुछ लोग खाने के लिए जीते हैं, जबकि हमें जिंदा रहने के लिए थोड़ा खाना चाहिए। यूपी का जो सियासी ‘पुलाव’ समाजवादी पार्टी पिछले कई सालों से खा रही है, वो अब पूरी तरह से बासी हो चुका है और अवाम का पेट उससे भर गया है।”

ओवैसी ने सरेआम ऐलान कर दिया की यूपी में अब सपा का टाइम ख़त्म हो चुका है और 2027 में वो खुद अपनी ‘पतंग’ से इस साइकिल का धागा काटने वाले हैं।

मुस्लिम वोटबैंक साधने की रस्साकशी में दोनों कुनबे लगा रहे एड़ी-टेढ़ी का जोर

अगर आप इस पूरी नूराकुश्ती का निचोड़ निकालें, तो बात बिल्कुल साफ है। इन दोनों दिग्गजों को एक-दूसरे की दाढ़ी, बिरयानी या पुलाव से कोई दिक्कत नहीं है। असली दिक्कत है 2027 का यूपी चुनाव!

ये दोनों नेता एक ही थाली (मुस्लिम वोटबैंक) के चट्टे-बट्टे हैं। आज़म खान अपनी पुरानी ज़मीन और सपा के गढ़ को खिसकने से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं, जबकि ओवैसी उसी वोटबैंक में सेंध लगाकर यूपी में नई ज़मीन तलाशने की कोशिश कर रहे हैं।

एक को लग रहा है की मुस्लिम वोट अगर बंट गया तो उनकी पार्टी डूब जाएगी, और दूसरे को लग रहा है की यही सही मौका है अपनी पार्टी खड़ी करने का।

कुल मिलाकर 2027 UP चुनाव में सपा की ‘डूबती साइकिल’ और ओवैसी की ‘हवा में उड़ती पतंग’ के बीच का ये मुकाबला फुल ड्रामे से भरा रहने वाला है।

एक तरफ से आज़म खान, तो दूसरी तरफ से ओवैसी। और इस पूरी सियासी रस्साकशी में BJP आराम से बैठकर पॉपकॉर्न खा रही है।

अब ये देखना दिलचस्प होगा की आगे 2027 आते-आते इस सियासी बिरयानी में और कितने नए मसाले पड़ते हैं!

Scroll to Top