यूट्यूब भले ही सनसनी और भ्रामक ख़बरों पर चलता हो, लेकिन भारत का सिस्टम संविधान, आईपीसी (IPC) और सीआरपीसी (CrPC) की धाराओं से चलता है।
आप इंटरनेट पर खुद को कितना भी बड़ा तीसमारखां क्यों न समझ लें, जब असली अदालत का वारंट आपके दरवाज़े पर दस्तक देता है, तो सारी पब्लिसिटी और हवा-हवाई फैक्ट चेकिंग धरी की धरी रह जाती है।
बिल्कुल यही हुआ है खुद को इंटरनेट का स्वयंभू जज मानने वाले ध्रुव राठी के साथ!
सात समंदर पार जर्मनी में बैठकर भारतीय कानून के साथ लुका-छिपी का खेल खेलने वाले राठी जी को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने ऐसा ज़ोरदार करंट दिया है की उनके पूरे ईकोसिस्टम में हड़कंप मच गया है।
मामला कोई आज का नहीं, बल्कि 8 साल पुराना है। आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) के इस केस में साकेत कोर्ट ने कल, यानी 23 नवंबर 2026 को ध्रुव राठी के खिलाफ सीधा गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant – NBW) जारी कर दिया है।
अब आप सोच रहे होंगे की आखिर ऐसा कौन सा पाप कर दिया था राठी ने, जिसकी सज़ा उन्हें 8 साल बाद इस तरह कोर्ट के चक्कर काटकर (या कोर्ट से भागकर) भुगतनी पड़ रही है?

2018 का वो विवादित वीडियो और 50 लाख की रिश्वत का मनगढ़ंत आरोप जिसकी अब चुकानी पड़ रही है कीमत
फ्लैशबैक में चलते हैं। मई 2018 का वो महीना था, जब देश में राजनीतिक माहौल धीरे-धीरे 2019 के चुनावों की तरफ खिसक रहा था। ध्रुव राठी तब यूट्यूब पर अपनी पहचान बनाने के लिए ज़बरदस्त तरीके से हाथ-पैर मार रहे थे।
अपनी रीच और पब्लिसिटी बढ़ाने का सबसे आसान तरीका क्या है? किसी बड़े दल या विचारधारा के खिलाफ कोई ऐसा वीडियो बनाओ जिसमें जमकर सनसनी हो।
इसी चक्कर में राठी ने अपने चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसका टाइटल था- “BJP IT Cell Part II”। इस वीडियो में राठी ने अपनी वही पुरानी अदा में बहुत ही कॉन्फिडेंस के साथ एक बम फोड़ा।
उन्होंने सरेआम आरोप लगाया की ‘आई सपोर्ट नरेंद्र मोदी’ (I Support Narendra Modi) नाम के मशहूर फेसबुक पेज के फाउंडर विकास पांडे (जिन्हें विकास सांकृत्यायन के नाम से भी जाना जाता है) ने एक बहुत बड़ा कांड किया है।
राठी का दावा था की विकास पांडे ने महावीर प्रसाद नाम के एक व्यक्ति (जो खुद को पूर्व आईटी सेल सदस्य बताते थे) को 50 लाख रुपये की रिश्वत ऑफर की थी, ताकि महावीर ध्रुव राठी के खिलाफ एक वीडियो बनाये।
लेकिन अब जब आप किसी इंसान पर 50 लाख की रिश्वतखोरी का पब्लिक आरोप लगाते हैं, तो आपको कोर्ट में सबूत भी देने पड़ते हैं।
राठी जी यहीं मात खा गए। उनके पास इस मनगढ़ंत आरोप का कोई पुख्ता सबूत नहीं था। उन्हें लगा की ये इंटरनेट है यार, कौन पूछने आ रहा है? मैं बोलूंगा, मेरी ऑडियंस ताली पीटेगी और मामला रफ़ा-दफ़ा हो जाएगा।
लेकिन विकास पांडे कोई इंटरनेट के ट्रोल नहीं थे जो सिर्फ कमेंट बॉक्स में गालियां देकर शांत बैठ जाते। जब आपकी साख और छवि पर कोई यूट्यूबर महज़ अपनी पब्लिसिटी के लिए कीचड़ उछालेगा, तो आप क्या करेंगे?
विकास पांडे ने वही किया जो एक ज़िम्मेदार और कानून में भरोसा रखने वाले नागरिक को करना चाहिए। उन्होंने सीधे कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया और ध्रुव राठी पर आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) का तगड़ा केस ठोक दिया।
विकास का सीधा सा कहना था की इस झूठे और बेबुनियाद वीडियो से समाज में मेरी छवि खराब हुई है।
अब मज़ा देखिए! जब किसी पर ऐसा क्रिमिनल केस होता है, तो उसे कोर्ट जाकर सबूत देने होते हैं। लेकिन राठी जी तो विदेश में बैठे थे।
उन्हें लगा कि भारत की कोर्ट उनका क्या ही बिगाड़ लेगी। सस्ती पब्लिसिटी के लिए उछाला गया वो 2018 का झूठ आज 2026 में ध्रुव राठी के गले की ऐसी हड्डी बन चुका है जिसे वो ना उगल पा रहे हैं और ना ही निगल पा रहे हैं।

जिस झूठे वीडियो पर भरोसा करके केजरीवाल ने किया था रीट्वीट उन्हें भी बाद में सुप्रीम कोर्ट के आगे मांगनी पड़ी थी माफी
इस पूरी कहानी में एक किरदार और है, जिसका ज़िक्र किए बिना ये पूरा मामला अधूरा सा लगता है। और वो किरदार हैं दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल जी।
जब मई 2018 में ध्रुव राठी ने यह 50 लाख की रिश्वत वाली सनसनीखेज़ कहानी अपने वीडियो में सुनाई, तो केजरीवाल जी को लगा की उन्हें बैठे-बिठाए अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला करने का एक ब्रह्मास्त्र मिल गया है।
उन्होंने बिना कोई फैक्ट चेक किए, बिना ये सोचे की इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, सीधे ध्रुव राठी के उस वीडियो को अपने ट्विटर (X) हैंडल से रीट्वीट कर दिया।
अब एक राज्य का मुख्यमंत्री जब किसी वीडियो को रीट्वीट करता है, तो उसका इम्पैक्ट लाखों लोगों तक पहुँचता है।
विकास पांडे ने यहां भी कोई ढिलाई नहीं बरती। उन्होंने ध्रुव राठी के साथ-साथ अरविंद केजरीवाल को भी इसी मानहानि केस में पार्टी बना लिया।
विकास का तर्क बहुत लॉजिकल था.. सिर्फ झूठ गढ़ने वाला ही नहीं, बल्कि उस झूठ को बिना वेरिफाई किए पब्लिक में फैलाने वाला भी उतना ही बड़ा ज़िम्मेदार है।
केजरीवाल को बहुत जल्दी समझ में आ गया की जिस यूट्यूबर के वीडियो पर उन्होंने दांव खेला है, उसके पास रत्ती भर भी सबूत नहीं हैं।
अगर वो इस केस में उलझे रहे, तो कोर्ट में उनकी बहुत भारी फज़ीहत होनी तय है। तो उन्होंने क्या किया? जो एक स्मार्ट पॉलिटिशियन करता है!
केजरीवाल सीधे सुप्रीम कोर्ट गए और उन्होंने बहुत ही शालीनता से अपनी गलती मान ली। उन्होंने बाकायदा माफ़ी मांगते हुए कहा की “मुझसे गलती हो गई, मैंने बिना फैक्ट चेक किए इसे रीट्वीट कर दिया था।”
विकास पांडे ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए केजरीवाल की माफ़ी को स्वीकार कर लिया और उन्हें इस केस से बरी कर दिया गया।
ज़रा इस पूरे सिनेरियो को ध्यान से समझिए दोस्त। जिस वीडियो को पब्लिक डोमेन में शेयर करने वाला व्यक्ति (केजरीवाल) खुद देश की सबसे बड़ी अदालत के सामने हाथ जोड़कर माफ़ी मांग चुका है, उस वीडियो को बनाने वाला क्रिएटर आज भी अपनी अकड़ में बैठा है!
केजरीवाल तो माफ़ी मांगकर इस कानूनी पचड़े से साफ़ निकल गए, लेकिन ध्रुव राठी इस पूरे ईकोसिस्टम में बिल्कुल अकेले पड़ गए।
जब पब्लिसिटी बटोरनी थी, तब तो ये सारा ‘लिबरल गैंग’ राठी के वीडियो को जमकर शेयर कर रहा था, लेकिन जब 2026 में असली कानून का डंडा चला है, तो राठी को अकेले ही कोर्ट की तारीखें और गैर-जमानती वारंट झेलने पड़ रहे हैं।
इसे कहते हैं अपने ही बुने हुए जाल में खुद बुरी तरह फंस जाना।
सात समंदर पार जर्मनी में बैठकर कोर्ट के समन का उड़ाते रहे मज़ाक और फिर पहुंच गई दिल्ली पुलिस
हमारे देश की न्यायपालिका की एक बहुत अच्छी बात है, वो ये की कोर्ट बहुत धैर्यवान होता है। वो किसी को रातों-रात सज़ा नहीं सुनाता, बल्कि अपनी बात रखने का पूरा मौका देता है।
साकेत कोर्ट ने भी ध्रुव राठी को एक-दो नहीं, बल्कि कई मौके दिए। आप कोर्ट की टाइमलाइन देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे। जुलाई 2019 से ही इस मानहानि केस में साकेत कोर्ट ध्रुव राठी को समन (बुलावा) भेज रही थी।
कोर्ट कह रही थी की भैया, अगर तुमने वीडियो में 50 लाख की रिश्वत का आरोप लगाया है, तो ज़रा कोर्ट में आकर वो सबूत हमें भी दिखा दो।
लेकिन राठी जी का एटीट्यूड तो अलग ही लेवल पर था। उन्हें लगा की वो जर्मनी में बैठे हैं, तो भारत का कानून उन तक कैसे पहुंचेगा!
उन्होंने कोर्ट के समन को ऐसे इग्नोर किया जैसे कोई स्पैम ईमेल हो। बार-बार यही बहाना बनाया जाता रहा की ‘मैं तो विदेश में रहता हूँ, मेरे लिए आना संभव नहीं है।’
लेकिन अभी पिछले ही महीने की बात है। 12 अक्टूबर 2026 को साकेत कोर्ट के मजिस्ट्रेट राहुल जैन ने एक ताज़ा समन जारी किया और पुलिस को सीधे ध्रुव राठी के गुरुग्राम (सेक्टर 56) वाले पते पर भेज दिया।
जब दिल्ली पुलिस उनके उस आलीशान पते पर समन लेकर पहुंची, तो पता चला की घर के बाहर तो बड़ा सा ताला लटक रहा है!
ज़रा सोचिए, जो इंसान कैमरे के सामने बैठकर पूरे देश को नैतिकता और कानून का पाठ पढ़ाता है, वो खुद अपने ऊपर हुए केस में पुलिस और सिस्टम के साथ कैसे चूहे-बिल्ली का खेल खेल रहा था।

अक्टूबर में इंडिया आकर प्रोटेस्ट करने का पूरा समय था लेकिन साकेत कोर्ट जाने का नहीं… फिर जारी हुए दो जमानती वारंट
अब आता है इस पूरी कहानी का सबसे दिलचस्प और पर्दाफाश करने वाला हिस्सा! जिसे आम भाषा में कहते हैं दोगलापन की सारी हदें पार कर देना।
ध्रुव राठी सालों से कोर्ट में ये नैरेटिव सेट कर रहे थे की वो विदेश में रहते हैं और इंडिया नहीं आ सकते। लेकिन रुको ज़रा!
अभी हाल ही में, अक्टूबर 2026 में ही तो ध्रुव राठी इंडिया आए हुए थे! जी हाँ, वो दिल्ली की सड़कों पर ‘कॉकक्रोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रोटेस्ट में शामिल होने आए थे।
उस प्रोटेस्ट में वो बकायदा नेतागिरी कर रहे थे, जिसके चक्कर में दिल्ली पुलिस ने उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में (Detain) भी लिया था।
अब कोई भी समझदार इंसान एक बहुत ही लॉजिकल सवाल पूछेगा। भाई, जब आप विदेश से फ्लाइट पकड़कर दिल्ली आ सकते हो, दिल्ली की सड़कों पर प्रोटेस्ट कर सकते हो, तो उसी दिल्ली शहर की साकेत कोर्ट में 10 मिनट के लिए हाज़िरी लगाने में आपके पैरों में मेहंदी क्यों लग गई?
जब सड़क पर हंगामा काटना था तब तो आप हाज़िर हो गए, लेकिन जब उसी शहर की अदालत आपको समन भेज रही थी तो आप ‘विदेशी’ बन गए?
साकेत कोर्ट कोई अंधी तो है नहीं। मजिस्ट्रेट साहब को भी समझ आ गया की ये बंदा कानून को बिल्कुल हल्के में ले रहा है।
इसी लापरवाही और हेकड़ी से तंग आकर कोर्ट ने 17 अक्टूबर और फिर 31 अक्टूबर 2026 को ध्रुव राठी के खिलाफ दो बार ‘जमानती वारंट’ (Bailable Warrants) निकाले।
कोर्ट ने यहाँ तक कह दिया था की अगर आप फिजिकली नहीं आ सकते, तो कम से कम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के ज़रिए ही पेश हो जाओ यार!
लेकिन नहीं, जनाब ने वो जहमत भी नहीं उठाई। शायद उन्हें लगा की यूट्यूब की तरह कोर्ट को भी ब्लॉक या म्यूट किया जा सकता है।
अब 3 दिसंबर को साकेत कोर्ट में होगा असली ‘फैक्ट चेक’, ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट ने दिया आखिरी आदेश
लेकिन हर ड्रामे का एक एंड होता है। और वो एंड हुआ कल, यानी 23 नवंबर 2026 को। जब पानी सिर के ऊपर से गुज़र गया, तो साकेत कोर्ट ने अपना असली रूप दिखाया।
साकेत कोर्ट की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास (JMFC), अनम रईस खान की अदालत में कल मामले की सुनवाई थी।
विकास पांडे के वकील समक्ष शर्मा ने कोर्ट में साफ-साफ बता दिया की कैसे ध्रुव राठी हर लीगल नोटिस को मज़ाक समझ रहे हैं। उन्हें हर तरह से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन वो जानबूझकर अदालत की तौहीन कर रहे हैं।
इसके बाद मजिस्ट्रेट अनम रईस खान ने स्पष्ट आदेश पारित किया की बहुत हो गया ये लुका-छिपी का खेल, अब सीधे ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant – NBW) जारी किया जाता है।
गैर-जमानती वारंट का मतलब समझते हैं ना आप? इसका मतलब है की अब पुलिस आपको सीधा अरेस्ट करेगी और ज़मानत का फैसला पुलिस नहीं, बल्कि जज साहब ही करेंगे।
अब इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 3 दिसंबर 2026 तय कर दी गई है। अब 3 दिसंबर को साकेत कोर्ट में इस बात का फैसला होगा की 2018 में इंटरनेट पर बैठकर जो ‘फैक्ट चेक’ का तमाशा किया गया था, उसके पीछे सच में कोई सबूत था, या महज़ पब्लिसिटी की भूख थी।
सच कहूं तो इंटरनेट ने बहुत से लोगों को एक आभासी घमंड दे दिया है। उन्हें लगने लगा है की वो कैमरे के पीछे बैठकर किसी की भी छवि खराब कर सकते हैं और कोई उनका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।
ध्रुव राठी का ये केस उन तमाम ‘स्वयंभू जजों’ के लिए एक बहुत बड़ा आईना है। भारत का असली कानून किसी यूट्यूबर की पॉपुलैरिटी, उसके सब्सक्राइबर्स या उसके विदेशी पते को देखकर नहीं चलता, वो चलता है ठोस सबूतों पर।
अब देखना बहुत दिलचस्प होगा की खुद को दुनिया का सबसे बड़ा ज्ञानी बताने वाले राठी जी साकेत कोर्ट में जज साहब के सामने खुद के बचाव में कौन सा नया और ‘फैक्ट-चेक’ किया हुआ वीडियो लेकर आते हैं।
क्योंकि स्क्रीन के इस पार ज्ञान बांटना बहुत आसान है, असली पसीना तो अदालत के कटघरे में खड़े होकर छूटता है!
