आप मुझे सत्ता दो किसी भी मस्जिद में लाउडस्पीकर बजने नहीं दूंगा, अमरावती में राज ठाकरे की गर्जना

आप मुझे सत्ता दो किसी भी मस्जिद में लाउडस्पीकर बजने नहीं दूंगा, अमरावती में राज ठाकरे की गर्जना

महाराष्ट्र में जैसे जैसे वोटिंग का दिन नजदीक आता जा रहा है… वैसे वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र चुनाव में अब लाउडस्पीकर की एंट्री हो गई है । राज ठाकरे ने वोट देने के लिए फतवे और लाउडस्पीकर को लेकर बड़ा बयान दिया है। राज ठाकरे का कहना है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वो सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा देंगे।

दरअसल, MNS चीफ राज ठाकरे अमरावती में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे थे.. इस दौरान उन्होंने हिंदुत्व को लेकर जमकर MVA पर हमला बोला.. राज ठाकरे ने कहा कि हिंदू बिखरे हुए हैं, वे सिर्फ दंगों के दौरान एक साथ आते हैं और मुसलमान मस्जिदों से महाविकास अघाड़ी को वोट देने के लिए फतवा जारी कर रहे हैं।

इस दौरान राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे और शरद पवार पर भी हमला बोला.. उन्होंने शरद पवार को महाराष्ट्र में जातिवाद फैलाने वाला संत बताया और उद्धव को स्वार्थी बताया.. MNS चीफ ने कहा कि जब उद्धव सीएम थे तो मैंने सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा दिए थे, जिसके बाद हमारे लोगों पर 17 हजार केस दर्ज किए गए थे।

अगर मुझे सत्ता दी गई तो कल किसी भी मस्जिद पर स्पीकर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ने बाला साहेब ठाकरे के नाम से हिंदू हृदय सम्राट हटा दिया। उन्होंने स्वार्थ के कारण ऐसा किया, क्योंकि वे मजबूर थे। कांग्रेस और शरद पवार की एनसीपी उनके साथ है, अगर वे बालासाहेब को हिंदू हृदय सम्राट कहेंगे तो यह अच्छा नहीं लगेगा.. उन्होंने आगे ये भी कहा कि मुझे एक बार सत्ता दे दो मैं सब ठीक कर दूंगा

Scroll to Top