21 साल में 25 ट्रांसफर, फिर भी नहीं झुके 'नेताओं' के सामने, 'बच्चों' को दूध के नाम पे जहर पिलाने वाले 'मिलावटखोरों' के साक्षात यमराज 'IAS तुकाराम मुंढे', देश के हर जिले को ऐसे ही खूंखार अफसर की दरकार

21 साल में 25 ट्रांसफर, फिर भी नहीं झुके ‘नेताओं’ के सामने, ‘बच्चों’ को दूध के नाम पे जहर पिलाने वाले ‘मिलावटखोरों’ के साक्षात यमराज ‘IAS तुकाराम मुंढे’, देश के हर जिले को ऐसे ही खूंखार अफसर की दरकार

हम दिन-रात गधे की तरह मेहनत क्यों करते हैं? बस इसीलिए ना की अपने बच्चों को एक अच्छी ज़िंदगी दे सकें, उन्हें अच्छा खाना और पौष्टिक दूध दे सकें।

एक आम आदमी महंगे से महंगा दूध, पनीर और खाने का तेल खरीद कर घर लाता है, ये सोचकर की उसके बच्चे की सेहत बनेगी। लेकिन सोचो दोस्तों, अगर वही दूध, वही पनीर सीधा-सीधा ज़हर निकले तो क्या होगा?

सालों से हमारे देश में यही खौफनाक खेल चल रहा है। ये चंद लालची मिलावटखोर हमारी पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे हैं।

इन हरामखोरों ने अपनी जेब भरने के लिए पूरे देश की सप्लाई चेन में मिलावट वाला दूध, दही, पनीर भर दिया है। कोई चेक करने वाला नहीं, कोई सज़ा देने वाला नहीं। बस नेताओं और अफसरों को पैसा खिलाओ और पब्लिक को ज़हर पिलाओ।

लेकिन कहते हैं ना की पाप का घड़ा जब भरता है, तो भगवान सीधा यमराज को ज़मीन पर भेजता है।

महाराष्ट्र के इस सड़े हुए सिस्टम में भी इसी साल एक ऐसे ही यमराज की एंट्री हुई है, जिसका नाम सुनकर आज बड़े-बड़े फूड माफियाओं के पसीने छूट रहे हैं।

हम बात कर रहे हैं खूंखार और ईमानदार IAS अफसर तुकाराम मुंढे की। मई के महीने में जैसे ही महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) का कमिश्नर बनाया, वैसे ही इस बंदे ने पूरे भ्रष्ट सिस्टम की ईंट से ईंट बजा दी।

ये कोई ऐसे-वैसे बाबू नहीं हैं जो बस फाइलें खिसकाते हों या मीटिंग-मीटिंग खेलते हों। ये वो सिंघम हैं जो सीधा फील्ड पर उतरते हैं और मिलावटखोरों के सर पे बूट रखकर उनसे हिसाब मांगते हैं।

कुर्सी पर बैठते ही इन्होंने जो तांडव मचाया है, उसने इन फूड माफियाओं की रातों की नींद और दिन का चैन सब उड़ा कर रख दिया है।

असली सिंघम ‘तुकाराम मुंढे’ का ज़बरस्त एक्शन, 30 दिन में 274 फैक्ट्रियों पर जड़ा ताला और गटर में बहाया 37 हजार लीटर ज़हरीला दूध

महाराष्ट्र के हालात इतने बदतर हो चुके थे की जब FSSAI की रिपोर्ट आई तो पता चला की राज्य में 79% दूध के सैंपल पूरी तरह से फेल हो चुके हैं।

मतलब 100 में से 79 घरों में दूध के नाम पर सीधा यूरिया, डिटर्जेंट और ज़हर पिलाया जा रहा था। कोई और अफसर होता तो क्या करता? एक कमेटी बना देता, जांच के नाम पर दो-चार महीने निकाल देता और फिर मामला ठंडे बस्ते में डाल देता।

पर तुकाराम मुंढे के डिक्शनरी में ‘इंतज़ार’ नाम का कोई शब्द है ही नहीं।

कमिश्नर का चार्ज लेते ही मुंढे ने बिना किसी को कानो-कान खबर किए ऐसी भयानक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ शुरू की कि पूरा सिस्टम हिल गया।

सिर्फ 30 दिन, जी हां, सिर्फ एक महीने के अंदर इस आदमी ने 360 से ज्यादा जगहों पर ऐसी रेड मारी की माफियाओं को भागने का रास्ता नहीं मिला।

देखते ही देखते 235 एफआईआर (FIR) ठोक दी गईं, 350 से ज्यादा मिलावटखोरों को हथकड़ी पहनाकर सीधा जेल की हवा खाने भेज दिया गया, और 274 अवैध फैक्ट्रियों पर रातों-रात ताला जड़ दिया गया।

इसी जुलाई 2026 के महीने में सोलापुर के सांगोला में जो ऑपरेशन हुआ, वो तो एकदम रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वहां के कुछ माफिया धड़ल्ले से नकली और ज़हरीला दूध बनाकर बाज़ार में सप्लाई कर रहे थे।

मुंढे की टीम ने वहां ऐसी रेड मारी की किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। मौके पर 15 लाख रुपये की कीमत का 37,000 लीटर नकली दूध पकड़ा गया।

अब मुंढे ने कोई लंबी-चौड़ी कागज़ी कार्रवाई करके दूध को गोदाम में सड़ने के लिए नहीं रखा।

उन्होंने सीधा ऑर्डर दिया और उन माफियाओं की आंखों के सामने वो 37 हजार लीटर ज़हर सीधा गटर में बहा दिया गया। ये होता है असली पावर और इसे कहते हैं जनता के लिए काम करना।

बड़े-बड़े ब्रांड्स और रसूखदारों की औकात मिट्टी में मिलाने वाले शेरदिल IAS ‘तुकाराम मुंढे’

अब आप सोच रहे होंगे की पुलिस और अफसर तो हमेशा छोटे-मोटे रेहड़ी वालों और दूध वालों पर ही डंडा चलाते हैं, बड़े मगरमच्छ तो हमेशा पैसे खिलाकर बच निकलते हैं।

पर तुकाराम मुंढे वो मिट्टी के बने ही नहीं हैं। इनके राज में नाम जितना बड़ा होता है, डंडा भी उतना ही भारी पड़ता है।

मुंबई का एक बहुत ही वीआईपी और मशहूर आइसक्रीम पार्लर है- ‘K Rustom & Co.’। बड़े-बड़े लोग और रईसज़ादे वहां लाइन लगाकर आइसक्रीम खाते हैं।

मुंढे की टीम ने जब वहां छापा मारा, तो अंदर का नज़ारा देखकर किसी को भी उल्टी आ जाए। वहां एक्सपायरी डेट के फ्लेवर इस्तेमाल हो रहे थे और किचन में चूहे दौड़ रहे थे।

आम तौर पर ऐसे रसूखदार ब्रांड्स सीधा नेताओं को फोन लगाते हैं और मामला रफा-दफा हो जाता है। लेकिन यहाँ सामने मुंढे खड़े थे।

उन्होंने किसी नेता-वेता की एक नहीं सुनी। सीधा उस पार्लर का लाइसेंस सस्पेंड किया और शटर गिराकर ताला ठोक दिया।

उनकी नज़र में अगर तुम पब्लिक को कचरा खिला रहे हो, तो तुम्हारी ब्रांड वैल्यू की कोई औकात नहीं है।

ऐसा ही एक खौफनाक एक्शन छत्रपति संभाजीनगर में भी देखने को मिला। वहां 2.93 करोड़ रुपये का खराब और ज़हरीला खाने का तेल पकड़ा गया।

अरबों रुपयों का खेल करने वाले सेठ सोच रहे थे की कमिश्नर को खरीद लेंगे, लेकिन मुंढे ने उनका सारा माल सीज़ कर दिया और सीधा जेल का रास्ता दिखा दिया।

इस एक्शन ने पूरे महाराष्ट्र के माफियाओं को एक बहुत साफ मैसेज दे दिया है- अगर पब्लिक की जान से खेलोगे, तो चाहे तुम अरबपति हो या किसी मंत्री के सगे साले, तुकाराम मुंढे तुम्हें पाताल से भी निकालकर सलाखों के पीछे डाल देगा।

21 साल की नौकरी, 25 ट्रांसफर, और 250 करोड़ का फंड भी नहीं डिगा पाया ‘IAS तुकाराम मुंढे’ का ईमान

जब कोई ईमानदार अफसर इस तरह माफियाओं की छाती पर चढ़कर तांडव करता है, तो ज़ाहिर सी बात है की चोरों के आकाओं को मिर्ची तो लगेगी ही।

महाराष्ट्र में भी बिल्कुल यही हुआ। जब इन दूध, गुटखा और खाद्य तेल माफियाओं को लगा की ये तुकाराम मुंढे तो किसी भी कीमत पर बिकने वाला नहीं है, तो इन्होंने अपनी औकात दिखाना शुरू कर दिया।

पिछले ही महीने यानी जून 2026 में महाराष्ट्र की विधानसभा में एक ऐसा खौफनाक खुलासा हुआ, जिसे सुनकर किसी के भी पैरों तले ज़मीन खिसक जाए।

सदन में ये बात गूंजी की ड्रग्स, गुटखा और मिलावट करने वाले इन माफियाओं की एक पूरी इंटरनेशनल लॉबी ने मिलकर तुकाराम मुंढे का ट्रांसफर करवाने के लिए 250 करोड़ रुपये का चंदा इकट्ठा किया है!

ज़रा सोचिए, एक अकेले आदमी का ट्रांसफर करवाने के लिए 250 करोड़ रुपये! इससे आप अंदाज़ा लगा सकते हैं की इस ‘सिंघम’ ने इन हरामखोरों का कितना बड़ा धंधा चौपट कर दिया है की ये लोग किसी भी कीमत पर इसे कुर्सी से हटाना चाहते हैं।

लेकिन मुंढे के लिए ट्रांसफर कोई नई बात नहीं है। 2005 बैच का ये अफसर ट्रांसफर का वर्ल्ड रिकॉर्ड लेकर बैठा है। अपनी 21 साल की नौकरी में इस बंदे ने 25 बार ट्रांसफर का लेटर अपनी जेब में रखा है।

जो भी नेता या मंत्री इन्हें अपनी उंगलियों पर नचाना चाहता है, मुंढे उसी की फाइल मुंह पर मार देते हैं। नेता इन्हें ट्रांसफर की धमकी देते हैं, लेकिन ये शेर कभी किसी के बाप के आगे नहीं झुका।

और इस बार क्या हुआ? 250 करोड़ की इस साज़िश की भनक जैसे ही आम पब्लिक को लगी, पूरे महाराष्ट्र में बवाल मच गया। जनता का ऐसा भयानक सपोर्ट और गुस्सा देखकर सरकार बैकफुट पर आ गई।

खुद सरकार को सामने आकर हाथ जोड़कर कहना पड़ा की “तुकाराम मुंढे को हटाने का हमारा कोई प्रस्ताव नहीं है।”

ये होती है असली जीत! जब पब्लिक एक ईमानदार अफसर के पीछे ढाल बनकर खड़ी हो जाए, तो कोई भी भ्रष्ट नेता या 250 करोड़ का फंड उसका बाल भी बांका नहीं कर सकता।

अगर देश के हर जिले में एक तुकाराम मुंढे बैठ जाए तो सात पुश्तों तक कोई भ्रष्टाचार करने की नहीं करेगा हिम्मत

सच कहूं तो आज हमारे देश को बड़े-बड़े वादे करने वाले नेताओं की कोई ज़रूरत नहीं है। हमें भाषण नहीं चाहिए। हमें चाहिए तुकाराम मुंढे जैसे जिद्दी, अड़ियल और सिरफिरे अफसर, जो सिस्टम की गंदगी को अपने हाथों से साफ करने का माद्दा रखते हों।

ज़रा सोचिए! अगर आज देश के हर जिले में, हर राज्य में एक तुकाराम मुंढे बैठ जाए, तो क्या होगा? कसम से, रातों-रात इस देश की तकदीर बदल जाएगी।

हमारे बच्चों की रगों में ज़हर घोलने वाले ये मिलावटखोर या तो खुद फांसी लगा लेंगे, या हमेशा के लिए अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर देश से भाग जाएंगे।

जब तक सिस्टम में ऐसे खूंखार अफसर नहीं बैठेंगे, तब तक ये सफेदपोश नेता और माफिया हमें और हमारे बच्चों को ऐसे ही लूटते और मारते रहेंगे।

अब वक्त आ गया है की इस देश की आम जनता अपनी ताकत को पहचाने। जब भी कोई तुकाराम मुंढे जैसा ईमानदार अफसर सिस्टम से टकराने की जुर्रत करे, तो हमें तमाशा देखने के बजाय उसके पीछे एक फौलादी दीवार बनकर खड़ा होना चाहिए।

अगर हम पब्लिक इनका साथ देंगे, तो किसी भी भ्रष्ट नेता की औकात नहीं होगी की वो हमारे इन हीरो का ट्रांसफर कर सके।

मुंढे ने जो आग महाराष्ट्र में लगाई है, वो पूरे देश में फैलनी चाहिए। मिलावट करने वाले इन राक्षसों का समूल नाश होना चाहिए। और ये तभी होगा जब पूरा सिस्टम ऐसे ही सिंघम अफसरों से भर जाएगा।

Scroll to Top