संदिग्ध नोट, ISIS कनेक्शन… नाम-धर्म पूछकर जुबैर अंसारी ने 2 हिंदू गार्ड पर जानलेवा हमला? जांच में चौंकाने वाले खुलासे

पुलिस के अनुसार, घटना 27 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे नयानगर स्थित एक निर्माणाधीन इमारत में हुई। आरोपी ने वहां तैनात दो गार्डों पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना के बाद महाराष्ट्र एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) को जांच सौंपी गई। ATS ने मुंबई और ठाणे में आरोपी से जुड़े तीन ठिकानों—कुर्ला और मीरा रोड समेत—पर छापेमारी की। इस दौरान मोबाइल, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए गए हैं। साथ ही कुछ दस्तावेज और संदिग्ध सामग्री भी बरामद हुई है।

सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान कुछ हाथ से लिखे नोट्स मिले हैं, जिनमें कट्टरपंथी विचारों से जुड़े शब्द और संदर्भ पाए गए हैं। जांच एजेंसियां इन दस्तावेजों की सत्यता और उनके स्रोत की जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इंटरनेट पर भड़काऊ और कट्टरपंथी सामग्री देखता था। एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्या वह किसी संगठित नेटवर्क से जुड़ा था या अकेले ही इस तरह की गतिविधियों में शामिल हुआ।

पुलिस के अनुसार, आरोपी मुंबई के कुर्ला इलाके का रहने वाला है और कुछ समय तक विदेश में भी रह चुका है। हाल के वर्षों में वह मीरा रोड में रह रहा था और ऑनलाइन काम के साथ नौकरी की तलाश कर रहा था।

नयानगर पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल, ATS और स्थानीय पुलिस मिलकर आरोपी की पृष्ठभूमि, उसके संपर्कों और संभावित आतंकी संबंधों की गहराई से जांच कर रही हैं।

Scroll to Top