लद्दाख का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में वो नीली पैंगोंग झील, वो ऊंचे-ऊंचे बर्फिले पहाड़ और माइनस डिग्री में भी सीमा पर बंदूक ताने खड़े हमारे फौजी भाइयों की तस्वीर घूमने लगती है।
लद्दाख हमारा मुकुट है। लेकिन ज़रा सोचिए, 2019 से पहले इस मुकुट की क्या हालत कर रखी थी हमारे सिस्टम ने?
दशकों तक लद्दाख को कश्मीर के उन मौकापरस्त नेताओं की जागीर बनाकर छोड़ दिया गया था, जिनका भारत से ज्यादा पाकिस्तान से याराना चलता था।
लेकिन आज हवा का रुख बदल रहा है। आर्टिकल-370 का कचरा तो कब का साफ़ हो गया है, और अब गृह मंत्रालय लद्दाख के लिए एक ऐसा ब्रह्मास्त्र लेकर आया है, जिसने चीन के दलालों की नींदें उड़ा दी हैं।
ये ब्रह्मास्त्र कोई और नहीं, बल्कि हमारे संविधान का एक नया अध्याय है- ‘Article 371K’!
एक ऐसा अभेद्य सुरक्षा कवच जो लद्दाख की ज़मीन, वहां की संस्कृति, वहां के युवाओं की नौकरियों और वहां के पर्यावरण को एक ऐसे किले में बदल देगा जिसे कोई बाहरी माफिया भेद नहीं पाएगा।
आर्टिकल-370 की गुलामी से आज़ाद हुए लद्दाख के लिए सरकार का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक, आ गया ‘Article 371K’ का अभेद्य सुरक्षा चक्र
भाईसाहब, 2019 से पहले का इतिहास उठाकर देख लीजिए, आपको लद्दाखियों के दर्द का असली सच समझ आ जाएगा।
श्रीनगर में बैठी अब्दुल्ला और मुफ्ती सरकारों ने लद्दाख को कभी अपना हिस्सा माना ही नहीं। वो लोग इसे अपनी जागीर का एक पिछड़ा हुआ कोना समझते थे।
केंद्र सरकार दिल्ली से लद्दाख के विकास के लिए जो भी करोड़ों रुपये का फंड भेजती थी, वो कश्मीर के नेता बीच में ही डकार जाते थे। लद्दाख के लेह और कारगिल के लोगों की कोई आवाज़ नहीं थी।
फिर आया 5 अगस्त 2019 का वो ऐतिहासिक दिन! मोदी सरकार ने एक ही झटके में आर्टिकल 370 को उखाड़ फेंका और लद्दाख को कश्मीर की गुलामी से आज़ाद करके एक अलग केंद्र शासित प्रदेश (UT) बना दिया।
लद्दाख की सड़कों पर उस दिन जो जश्न मना था, वो देखने लायक था। लेकिन कुछ ही महीनों के भीतर जश्न का यह उल्लास एक बहुत ही गहरे और बेचैन करने वाले डर में बदलने लगा।
वजह बिल्कुल साफ़ थी- लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश तो बना दिया गया, लेकिन ‘बिना विधानसभा’ वाला।
लद्दाख के आम लोगों, वहां के युवाओं और स्थानीय नेताओं को लगने लगा की अब तो हम UT बन गए हैं, कहीं ऐसा न हो की उनके बजट, ज़मीन और नौकरियों के फैसले दिल्ली से तैनात होकर आए उपराज्यपाल (LG) और कुछ गिने-चुने नौकरशाहों की बंद फाइलों में कैद हो जाएं।
ऐसा न हो की देश के बड़े-बड़े पूंजीपति, कॉर्पोरेट घराने और बाहरी लोग आकर हमारी ये पुश्तैनी ज़मीनें खरीद लें और हमारा वो खूबसूरत पहाड़ी कल्चर तबाह हो जाए।
इसी डर का फायदा उठाने के लिए कुछ आंदोलनजीवी मैदान में कूद पड़े। सोनम वांगचुक जैसे लोगों ने भूख हड़ताल का ऐसा ड्रामा रचा जिसे विदेशी मीडिया ने खूब हाथों-हाथ लिया।
ये लोग चाहते थे की किसी भी तरह से सरकार पर दबाव बनाकर लद्दाख में अशांति फैलाई जाए। लेकिन इन्हें ये नहीं पता था की दिल्ली में जो सरकार बैठी है, वो इनसे दो कदम आगे की सोचती है।
लद्दाखियों के डर को हमेशा-हमेशा के लिए खत्म करने और इन आंदोलनजीवियों की दुकान बंद करने के लिए गृह मंत्रालय ने अपना सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक चला।
सरकार ने सीधा ऑफर दिया की हम संविधान में एक बिल्कुल नया चैप्टर जोड़ेंगे- ‘आर्टिकल 371K’। ये कोई झुनझुना नहीं है भाई!
ये वो गारंटी है जो लद्दाख को लिखित रूप में देगी की वहां की ज़मीन पर, वहां की नौकरियों पर और वहां के संसाधनों पर सिर्फ और सिर्फ वहां के मूल निवासियों का राज चलेगा।
देश तोड़ने वाले आर्टिकल 370 और संस्कृति बचाने वाले आर्टिकल 371 के बीच का वो बड़ा फर्क जो आपको जानना जरुरी है
जैसे ही सरकार ने 371K का ड्राफ्ट सामने रखा, कुछ पत्रकार कहने लगे की “एक तरफ तो कश्मीर से 370 हटाते हैं और दूसरी तरफ लद्दाख में 371 लगाने जा रहे हैं!”
तो अगर आप भी उनमे से हैं तो आपको बता दें की आर्टिकल 370 और आर्टिकल 371 में ज़मीन-आसमान का नहीं, बल्कि ‘देश तोड़ने’ और ‘देश जोड़ने’ का फर्क है।
आर्टिकल 370 क्या था? वो पुरानी सरकारों का बोया हुआ वो ज़हरीला बीज था जिसने कश्मीर में अलगाववाद और आतंकवाद की फसल उगाई।
370 एक ऐसा गंदा कानून था जो भारत के तिरंगे का अपमान करता था, जो कश्मीर को अपना अलग झंडा और अलग संविधान देता था।
370 की आड़ में पाकिस्तानी आतंकियों को पनाह मिलती थी और कश्मीर को भारत से अलग करने की साज़िश रची जाती थी। वो एक अलगाववादी एजेंडा था।
लेकिन अब ज़रा आर्टिकल 371 को समझिए। ये हमारे संविधान निर्माताओं द्वारा दिया गया वो पवित्र अधिकार है, जो देश को तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि भारत की विशाल विविधता और स्थानीय संस्कृति को सहेजने के लिए बनाया गया था।
आर्टिकल 371 भारत के कई राज्यों में आज भी लागू है। नागालैंड (371A), मिज़ोरम (371G) से लेकर गुजरात, महाराष्ट्र और सिक्किम तक…
इन सभी राज्यों में आर्टिकल 371 लागू है ताकि वहां के आदिवासियों और मूल निवासियों की ज़मीन, उनके पुराने रीति-रिवाज़ और उनका रोज़गार सुरक्षित रहे।
आर्टिकल 371 देश की संप्रभुता के भीतर रहकर किसी खास भौगोलिक क्षेत्र की नाज़ुक परिस्थितियों, वहां के आदिवासियों और स्थानीय पहचान को संवैधानिक सुरक्षा देता है।
क्या नागालैंड और मिज़ोरम में 371 होने से वहां भारत का तिरंगा नहीं फहरता? क्या वहां लोग ‘जय हिन्द’ नहीं बोलते? बिल्कुल बोलते हैं!
आर्टिकल 371 किसी भी राज्य को देश से अलग नहीं करता, बल्कि वो वहां के लोगों को ये भरोसा दिलाता है की भारत माता उनके हकों की रक्षा करेगी।
और ठीक यही काम अब लद्दाख के लिए ‘आर्टिकल 371K’ करने वाला है। ये 371K लद्दाख को कोई अलग झंडा नहीं देगा, बल्कि ये सुनिश्चित करेगा की लद्दाख का बच्चा-बच्चा तिरंगा थामकर अपने पहाड़ों की हिफाज़त खुद करे।
बाहरी लोगों के ज़मीन खरीदने और नौकरियाँ हड़पने पर लगेगा फुल स्टॉप क्योंकि अब लद्दाख की ज़मीन पर चलेगा सिर्फ लद्दाखियों का राज
अब आते हैं उस सबसे बड़े डर पर, जिसने लद्दाख के आम युवा की रातों की नींद उड़ा रखी थी। और वो डर था ज़मीन और नौकरी का।
जब से 370 हटा, तब से वामपंथी गैंग लद्दाख में गांव-गांव जाकर ये ज़हर घोल रहा था की “अब तो दिल्ली और मुंबई के बड़े-बड़े सेठ, अंबानी-अडानी आएंगे और तुम्हारी सारी पुश्तैनी ज़मीनें कौड़ियों के भाव खरीद लेंगे। तुम्हारे बच्चों की सरकारी नौकरियाँ यूपी-बिहार वाले ले जाएंगे और तुम अपने ही घर में नौकर बन जाओगे।”
सच कहूं तो पहाड़ का आदमी बहुत सीधा होता है, वो इन भड़काऊ बातों में आ गया। लेकिन अब ‘आर्टिकल 371K’ ने इन सारी अफवाहों और साज़िशों पर एक ऐसा तगड़ा फुल स्टॉप लगा दिया है की अब ये लिबरल गैंग अपना सिर पीट रहा है।
आर्टिकल 371K लागू होते ही लद्दाख की ज़मीन पर एक ऐसा अभेद्य ताला लग जाएगा जिसकी चाबी सिर्फ लद्दाखियों के पास होगी।
डंके की चोट पर ये बात पक्की हो रही है की कोई भी बाहरी सेठ, कॉर्पोरेट या अमीर आदमी लद्दाख में आकर अंधाधुंध ज़मीन नहीं खरीद पाएगा।
वहां की ज़मीन का ट्रांसफर और उसकी खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह से वहां की लोकल इलेक्टेड बॉडी (Elected Body) का कंट्रोल होगा।
मतलब, जब तक लद्दाख के लोग खुद नहीं चाहेंगे, तब तक बाहर का कोई परिंदा भी वहां एक इंच ज़मीन नहीं हथिया सकता।
और नौकरियों का क्या? भाईसाहब, इस 371K के ड्राफ्ट ने लद्दाख के युवाओं को वो गारंटी दी है जो शायद उन्हें कश्मीर के साथ रहकर अगले 100 साल में भी नहीं मिलती।
लद्दाख की जितनी भी सरकारी नौकरियाँ होंगी- चाहे वो गज़ेटेड (Gazetted) ऑफिसर की पोस्ट हो या नॉन-गज़ेटेड (Non-Gazetted) क्लर्क की- उन सब पर 100 प्रतिशत हक़ सिर्फ और सिर्फ लद्दाख के मूल निवासियों का होगा!
बाहरी राज्यों का कोई भी व्यक्ति वहां आकर उनकी नौकरियाँ नहीं छीन सकता।
इतना ही नहीं यार, लद्दाख की असली दौलत वहां के ग्लेशियर, पैंगोंग जैसी नीले पानी वाली झीलें, वहां के पहाड़ और जंगल हैं। 371K इन प्राकृतिक संसाधनों की लूट को भी रोकेगा।
कोई भी कॉर्पोरेट कंपनी वहां आकर मनमानी माइनिंग या पर्यावरण का कबाड़ा नहीं कर पाएगी। वहां के पानी और वहां की जड़ी-बूटियों पर नियंत्रण लद्दाख की चुनी हुई काउंसिल के पास ही रहेगा।
मतलब सीधा है- लद्दाख की ज़मीन, लद्दाख का जंगल, लद्दाख का पानी और लद्दाख की नौकरी… सब कुछ 100% लद्दाखियों के लिए सुरक्षित हो गया।
अब आप ही बताइए, जब सरकार खुद सामने से इतना तगड़ा और अभेद्य सुरक्षा कवच दे रही है, तो फिर ये सड़कों पर तमाशा करने वाले सोनम वांग्चू जैसे आंदोलनजीवी आखिर चाहते क्या हैं?
कहीं ऐसा तो नहीं कि इनका एजेंडा लद्दाख का भला करना था ही नहीं, बल्कि चीन के एजेंडे को हवा देना था? 371K के आते ही इन सब की बोलती बंद हो गई है और इनकी राजनीतिक दुकान पर ताला लग चुका है।
दोस्तों आपको पता होगा की केंद्र सरकार ने अगस्त 2014 में लद्दाख में 5 नए ज़िले बनाने का ऐलान किया था।
ज़ांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग- ये वो दूर-दराज़ के इलाके थे जिन्हें अब नए ज़िलों का दर्ज़ा मिल चुका है। लेह और कारगिल को मिलाकर अब लद्दाख में कुल 7 ज़िले हो गए हैं।
अब आप पूछेंगे की इसका ‘आर्टिकल 371K’ से क्या लेना-देना है? अरे भाईसाहब, यही तो असली मास्टरस्ट्रोक है! 371K के तहत अब इन सातों ज़िलों में अलग-अलग ऑटोनॉमस काउंसिल (Autonomous Councils) बनेंगी।
मतलब अब सत्ता सिर्फ लेह के किसी बड़े नेता के हाथ में नहीं रहेगी, बल्कि नुब्रा घाटी और चांगथांग के सुदूर बॉर्डर (चीन सीमा) पर बैठे उस आम लद्दाखी के हाथ में भी ताकत आएगी जो माइनस 30 डिग्री में देश की सीमा की रखवाली करता है।
अब हर ज़िले का अपना अलग फंड होगा, अपना विकास होगा और अपनी स्थानीय नीतियां होंगी।
सत्ता का ये जो ज़मीनी स्तर पर बंटवारा हुआ है ना (Decentralization of power), इसने उस सिंडिकेट को तोड़ कर रख दिया है जो लेह-कारगिल में बैठकर पूरे लद्दाख की ठेकेदारी चला रहा था।
चीन और पाकिस्तान की निकलेगी हेकड़ी क्योंकि 371K से सेना की ताकत और स्थानीय संस्कृति दोनों रहेंगी सुरक्षित
अब आते हैं उस सबसे असली और गंभीर मुद्दे पर जिस पर इस पूरे ड्रामे की नीव टिकी थी- स्ट्रेटेजिक एंगल (सुरक्षा का मुद्दा)। डंके की चोट पर ये बात दिमाग में बैठा लीजिए की लद्दाख भारत का कोई आम राज्य नहीं है।
ये देश की वो गर्दन है जिसके एक तरफ चीन की पीएलए (PLA) फौज मुंह फाड़े खड़ी है और दूसरी तरफ आतंकवाद की फैक्ट्री चलाने वाला नल्ला पाकिस्तान बैठा है।
पिछले कुछ सालों में आपने देखा होगा की चीन कैसे बॉर्डर पर तेज़ी से सड़के, पुल और मिलिट्री बेस बना रहा है। चीन को जवाब देने के लिए हमारी सेना को भी बॉर्डर पर सुपरफास्ट स्पीड से इंफ्रास्ट्रक्चर (रडार, मिसाइल बेस, बॉर्डर रोड और टनल) बनाना पड़ रहा है।
अब ज़रा उस बकवास ‘सिक्स्थ शेड्यूल’ (6th Schedule) को याद कीजिए जिसकी मांग ये आंदोलनजीवी कर रहे थे।
अगर सरकार लद्दाख को सिक्स्थ अनुसूची में डाल देती, तो हमारी इंडियन आर्मी को बॉर्डर तक एक छोटी सी सड़क बनाने के लिए भी वहां की लोकल काउंसिल से महीनों तक परमिशन मांगनी पड़ती।
सेना का हर प्रोजेक्ट पर्यावरण और लोकल कानूनों के नाम पर कोर्ट में फंसा दिया जाता। देश की सुरक्षा दांव पर लग जाती!
लेकिन ‘आर्टिकल 371K’ ने इन समस्याओं पर सीधा बुलडोज़र चला दिया। 371K वो जादुई चाबी है जो लद्दाखियों की ज़मीन और संस्कृति को तो 100% सेफ रखेगी, लेकिन देश की सुरक्षा और विकास कार्यों पर कोई रोक-टोक नहीं लगाएगी!
इस नए फ्रेमवर्क में एकदम साफ है की भारतीय सेना के प्रोजेक्ट्स, नेशनल हाईवे, रेलवे, हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर के रास्ते में कोई लोकल कानून अड़ंगा नहीं लगा सकता।
सेना को ‘फ्री हैंड’ मिलेगा ताकि वो चीन और पाकिस्तान के नापाक निरादों को नेस्तनाबूद कर सकें।
यही तो एक परफेक्ट बैलेंस है! एक तरफ लद्दाख का आम आदमी अपनी ज़मीन, अपनी भाषा और अपनी नौकरियों को लेकर पूरी तरह सुरक्षित है, और दूसरी तरफ देश का सामरिक विकास भी बिना किसी ब्रेक के स्पीड से दौड़ रहा है।
आज ज़ोजिला टनल (Zojila Tunnel) बन रही है, दुनिया की सबसे ऊंची मोटर-कार वाली सड़के उमलिंग ला (Umling La) में बन रही हैं, और हर लद्दाखी के घर में 24 घंटे बिजली और ‘जल जीवन मिशन’ का पानी पहुंच रहा है।
लद्दाख अब जाग चुका है। 370 की बेड़ियों को तोड़कर जो लद्दाख आज़ाद हुआ था, वो अब 371K के इस अभेद्य सुरक्षा कवच को पहनकर भारत का वो अजेय मुकुट बनने जा रहा है जिसे दुनिया की कोई भी ताकत छू नहीं सकती।
जो लोग लद्दाख के नाम पर राजनीति की दुकान चला रहे थे, उनकी शटर अब परमानेंट गिर चुकी है। लद्दाख अब सिर्फ और सिर्फ देश की अखंडता का प्रतीक है।
