सरकार को उखाड़ फेंकने की लंबी-चौड़ी बातें और 24 घंटे में ही पुलिस के सामने गिड़गिड़ाकर किया 50 हज़ार का बॉन्ड साइन, सावरकर जी को डरपोक बताने वाली कॉकरोच गैंग की क्रांति एक ही रात में हो गई ढेर

सोशल मीडिया की दुनिया भी गज़ब जादुई है यार! यहाँ बस सामने एक महंगा वाला कैमरा सेट करो, वीडियो में थोड़ा सस्पेंस वाला म्यूज़िक लगाओ और कैमरे के सामने बैठकर सिस्टम को उखाड़ फेंकने की हुंकार भर दो।

ऐसा करने के बाद कोई भी कीबोर्ड वॉरियर खुद को मॉडर्न ज़माने का नया क्रांतिकारी समझ सकता है।

लेकिन कैमरे के सामने बैठकर लोकतंत्र बचाने की बातें करना और असल में ज़मीन पर उतरकर पुलिस के डंडे का सामना करना, इन दोनों बातों में ज़मीन-आसमान का फर्क होता है।

और इस फर्क को हाल ही में हमारे देश के इन ‘सोशल मीडिया वाले क्रांतिकारियों’ ने बहुत ही शिद्दत से महसूस किया है।

ये वही इंस्टाग्राम से फेमस हुआ कॉकरोच गैंग है, जो दिन-रात बैठकर स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर जी के उस 10 साल के ‘काला पानी’ के संघर्ष का मज़ाक उड़ाता है।

ये लोग सावरकर जी को ‘माफीवीर’ और ‘कायर’ बताते हैं। लेकिन जब इन इंटरनेट वाले कागज़ी शेरों का पाला असलियत की पुलिस और कानून से पड़ा, तो क्या हुआ?

सच मानिए, पूरे देश ने एक गज़ब का कॉमेडी शो लाइव देखा। जो क्रांति सोशल मीडिया पर उफान मार रही थी, वो पुलिस स्टेशन के अंदर महज़ 24 घंटे के भीतर ही धड़ाम से औंधे मुंह गिर गई।

24 घंटे के अंदर ही इन लोगों ने ‘सॉरी सर, आगे से ऐसी गलती नहीं होगी’ वाले मोड में आकर जो घुटने टेके हैं, उसे देखकर असली क्रांतिकारियों की आत्मा भी ऊपर बैठकर हंस रही होगी।

चलिए इस ‘इंस्टेंट मैगी’ वाली ‘इंस्टेंट क्रांति’ की पूरी टाइमलाइन खंगालते हैं की आखिर 10 और 11 अक्टूबर 2026 को ऐसा क्या हुआ जिसने इन कॉकरोचों की सारी हेकड़ी निकाल दी।

इंटरनेट की दुनिया के इन क्रांतिकारियों की हवा असली पुलिस के डंडे से सिर्फ 24 घंटे में कैसे निकल गई

बात 10 अक्टूबर 2026 की है। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के कर्ता-धर्ताओं ने बहुत भयंकर मास्टरप्लान बनाया था। CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका ने सोचा की चलो एक बार फिर दिल्ली चलते हैं और सिस्टम को हिला देते हैं।

इनका प्लान था की दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा हल्ला बोल किया जाएगा। मुद्दा भी एकदम हाई-प्रोफाइल चुना था- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगना और वोटर लिस्ट (SIR) पर विवाद खड़ा करना।

इन्होंने सोशल मीडिया पर ऐसा माहौल बना दिया था जैसे 10 अक्टूबर को दिल्ली में कोई बहुत बड़ी आज़ादी की दूसरी जंग शुरू होने वाली है।

अब इसी हुंकार के साथ ये तीनों नेता फ्लाइट में बैठे और दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

इन्होंने अपने दिमाग में कोई पिक्चर वाली स्क्रिप्ट सोच रखी होगी की एयरपोर्ट के बाहर हज़ारों की भीड़ होगी, लोग इन पर फूल-मालाएं बरसाएंगे और नारे लगाएंगे।

लेकिन भाई साहब, स्वागत के लिए फूल-मालाएं नहीं, बल्कि दिल्ली पुलिस की टीम एकदम मुस्तैदी से पहले ही प्लेन के दरवाज़े पर खड़ी थी। जैसे ही ये ‘क्रांतिकारी’ प्लेन से उतरने की सोच रहे थे, पुलिस ने इन्हे प्लेन के अंदर से ही उठाया और सीधा गाड़ी में बैठा लिया।

सारी हेकड़ी एयरपोर्ट के रनवे पर ही ठंडी हो गई। नए क्रिमिनल कानून ‘भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता’ (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत इन्हें निवारक हिरासत (Preventive Arrest) में लिया गया और सीधा पुलिस स्टेशन पहुंचा दिया गया।

मतलब जंतर-मंतर तक पहुंचना तो दूर, इन बेचारों को दिल्ली की सड़कों की हवा तक नहीं लगने दी गई।

बेडरूम से उठाए गए यूट्यूब के सबसे बड़े क्रांतिकारी ध्रुव राठी और 24 घंटे की हिरासत के बाद किडनैपिंग वाला विक्टिम कार्ड

अब जब दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP वालों की खातिरदारी हो रही थी, तो इस इकोसिस्टम के सबसे बड़े पोस्टर बॉय भला कैसे पीछे रह जाते!

उसी दिन (10 अक्टूबर की सुबह), ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम पुलिस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम ने उनके गुरुग्राम के सेक्टर 56 वाले घर से धर दबोचा।

पुलिस ने सोचा की जब पूरी पार्टी ही लॉकअप में है, तो आप बाहर रहकर क्या करेंगे! पुलिस ने राठी साहब को घर से बाहर कदम तक नहीं रखने दिया।

गुरुग्राम पुलिस ने इन्हें करीब 24 घंटे तक हिरासत में रखा। रात गुज़री, पुलिस स्टेशन का माहौल देखा, और फिर 11 अक्टूबर की रात करीब 2 बजे इन्हें ये सख्त हिदायत देकर छोड़ा गया की भलाई इसी में है कि जंतर-मंतर फटकने की दोबारा कोशिश मत करना।

अब जैसे ही ध्रुव राठी लॉकअप से बाहर आए, उनका पुराना टूलकिट फिर से एक्टिव हो गया। बाहर आते ही सबसे पहले कैमरे के सामने बैठकर X (Twitter) और यूट्यूब पर अपना मशहूर ‘विक्टिम कार्ड’ खेलना शुरू कर दिया।

वीडियो में ऐसे रो-रो कर बताने लगे की “अरे मुझे तो अरेस्ट या डिटेन नहीं किया गया था, मुझे तो किडनैप (अपहरण) किया गया था!” राठी साहब का दावा था की सादे कपड़ों में 20-25 लोग आए और उन्हें सीधे उनके बेडरूम से उठा ले गए।

यार, सच में कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर है इन लोगों का! पुलिस आपको एक गैरकानूनी प्रदर्शन करने से रोकने के लिए प्रिवेंटिव डिटेंशन में लेती है, और आप उसे किडनैपिंग बता देते हैं?

इसके तुरंत बाद राठी साहब ने हमेशा की तरह वही घिसी-पिटी कैसेट बजानी शुरू कर दी- आपातकाल (Emergency) आ गया है, लोकतंत्र खत्म हो गया है, एडॉल्फ हिटलर राज कर रहा है वगैरा-वगैरा।

मतलब 24 घंटे के अंदर पुलिस ने जो हवा निकाली थी, उसे छुपाने के लिए ये पूरा किडनैपिंग वाला ड्रामा रचा गया ताकि इनके व्यूअर्स को लगे कि भाई सच में कोई बहुत बड़ा ज़ुल्म हो गया है।

दिल्ली कैंट की कोर्ट में 50 हज़ार का श्योरिटी बॉन्ड और एक साल तक अच्छे बच्चे बनकर रहने का लिखित माफीनामा

बेडरूम वाली किडनैपिंग का ड्रामा तो आपने सुन लिया, अब ज़रा इस पूरी ‘क्रांति’ का क्लाइमैक्स सुनिए जो कल (11 अक्टूबर 2026) दिल्ली में हुआ।

यह इस पूरे एपिसोड का सबसे मज़ेदार हिस्सा है, जिसे वामपंथी इकोसिस्टम पूरी तरह से दबाने की कोशिश कर रहा है।

कल जब ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के इन बड़े-बड़े नेताओं (अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष) को दिल्ली कैंट के स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में पेश किया गया, तो पब्लिक को लगा की अब कोर्ट रूम में कोई भारी डायलॉगबाज़ी होगी।

लोगों ने सोचा कि ये सीना चौड़ा करके जज साहब से कहेंगे की “हाँ हम सिस्टम के खिलाफ हैं, डाल दो हमें जेल में, हम आज़ादी की लड़ाई लड़ रहे हैं!”

लेकिन असलियत में क्या हुआ? जज साहब के सामने पहुंचते ही इनकी इंटरनेट वाली बगावत ने घुटने टेक दिए।

बिना किसी लंबी कानूनी लड़ाई के, बिना कोई जेल भरो आंदोलन किए, इन क्रांतिकारियों ने चुपचाप सिर झुकाकर 50,000 रुपये का ‘श्योरिटी बॉन्ड’ (Surety Bond) साइन कर दिया।

अरे भाई, सस्पेंस तो उस बॉन्ड की शर्त में छिपा है! इस लिखित बॉन्ड में बाकायदा ये शर्त शामिल थी की ये सभी नेता अगले एक साल तक ‘शांति और अच्छा व्यवहार’ (Peace and Good Behaviour) बनाए रखेंगे।

मतलब समझ रहे हैं आप? एक ही झटके में सारी क्रांति फुस्स! जो लोग एक दिन पहले दिल्ली आकर चुनाव आयोग को डराने और सिस्टम को पलटने के सपने देख रहे थे, उन्होंने प्रशासन को लिखित में दे दिया की “माई बाप, हम अगले एक साल तक बिल्कुल ‘अच्छे बच्चों’ की तरह रहेंगे और कोई शोर-शराबा नहीं करेंगे।”

महज़ 50 हज़ार रुपये और पुलिस के एक एक्शन ने बता दिया की सोशल मीडिया के इन शेरों की असल कीमत और हिम्मत कितनी है।

सावरकर जी के 10 साल का खौफनाक काला पानी बनाम इन कागज़ी शेरों की महज़ 24 घंटे वाली चाय नाश्ते की कस्टडी

अब यहाँ थोड़ा इतिहास का शीशा साफ करके इन लोगों को आईना दिखाना बहुत ज़रूरी हो जाता है। यही वो लिबरल गैंग है, जो दिन-रात टीवी डिबेट्स से लेकर यूट्यूब तक वीर सावरकर जी का मज़ाक उड़ाते नहीं थकता।

ये लोग उन्हें ‘माफीवीर’ कहकर अपनी कुंठित मानसिकता का प्रदर्शन करते हैं।

ज़रा सोचिए, वीर सावरकर जी को जिस अंडमान की सेलुलर जेल (जिसे खौफनाक काला पानी कहा जाता था) में रखा गया था, वहां की काल कोठरियों में सूरज की एक किरण तक नहीं आती थी।

उन्हें इंसानों की तरह नहीं, बल्कि कोल्हू में बैल की जगह जोतकर दिन-रात सरसों का तेल निकलवाया जाता था। भरपेट खाना तो दूर, पीने को साफ पानी तक नसीब नहीं होता था।

उन भयंकर अमानवीय शारीरिक और मानसिक यातनाओं को सावरकर जी ने एक-दो महीने नहीं, बल्कि पूरे 10 साल तक बर्दाश्त किया था।

तब जाकर देश के बाहर आज़ादी की लड़ाई को कूटनीतिक तरीके से जारी रखने के लिए उन्होंने एक रणनीतिक (Strategic) याचिका लिखी थी।

और अब ज़रा आज के इन ‘यूट्यूब वाले क्रांतिकारियों’ का हाल देख लीजिए। इन्हें दिल्ली और गुरुग्राम के एकदम आधुनिक और हाई-टेक पुलिस स्टेशनों में रखा गया था।

जहां पक्का इन्हें बैठने के लिए कुर्सी, ऊपर पंखा और शायद पुलिस वालों ने चाय-नाश्ता भी पूछा ही होगा। किसी पुलिस वाले ने इन पर हाथ उठाना तो दूर, शायद आवाज़ भी ऊंची नहीं की होगी।

फिर भी, महज़ 24 घंटे! जी हाँ, सिर्फ 24 घंटे की इस ‘चाय-नाश्ते’ वाली कस्टडी में ही इनकी हवा ऐसी टाइट हुई की अगले दिन ही ‘गुड बिहेवियर’ का बॉन्ड साइन करके भाग खड़े हुए।

10 साल का वो खून पसीने वाला खौफनाक काला पानी… और कहाँ ये 24 घंटे का लॉकअप! आज पूरा देश देख रहा है की असली कायर और डरपोक कौन है।

दूसरों पर उंगली उठाने से पहले इन कागज़ी शेरों को अपनी खुद की 24 घंटे वाली ‘बहादुरी’ का सर्टिफिकेट फ्रेम करवाकर अपने स्टूडियो में टांग लेना चाहिए।

Scroll to Top