अगर आपसे कोई कहे की हमारे देश के खिलाफ एक भयंकर युद्ध छिड़ चुका है, तो आपके दिमाग में सबसे पहली तस्वीर क्या आएगी? बॉर्डर पर खड़ी तोपें, आसमान में गरजते लड़ाकू विमान और गोलियों की आवाज़, है ना?
लेकिन अब दुनिया बदल चुकी है और जंग लड़ने के तरीके भी। आज की तारीख में जो युद्ध लड़े जाते हैं, उनमें कोई कोई गोलियां नहीं चलती। ये युद्ध वाशिंगटन और न्यूयॉर्क के कमरों में बैठकर लड़े जाते हैं।
यहाँ तोपों की जगह ‘विदेशी डॉलर’ दागे जाते हैं, और मिसाइलों की जगह ‘फर्जी नैरेटिव’ उछाले जाते हैं।
दशकों से दुनिया के इन तथाकथित ग्लोबल बॉसेस (Global Bosses) यानी अमेरिका और पश्चिमी देशों को एक गंदी आदत पड़ी हुई थी।
इन्हें लगता था की भारत तो बस एक ऐसा देश है जो इनके एक इशारे पर खड़ा हो जाएगा और दूसरे इशारे पर बैठ जाएगा।
लेकिन जब से भारत ने अपनी शर्तों पर बैटिंग करनी शुरू की है, जब से हमने इनकी डिक्टेशन (Dictation) मानने से साफ़ इनकार कर दिया है, तब से इन ताकतों का ईगो बुरी तरह हर्ट हो गया है।
और इसी तिलमिलाहट में इन्होंने भारत के खिलाफ एक ऐसा ‘अदृश्य युद्ध’ (Invisible War) छेड़ दिया है, जिसमें बाहर का विदेशी डीप स्टेट (Deep State) और देश के भीतर बैठे कुछ सत्ता-लोभी जयचंद एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
ये पूरा खेल सिर्फ और सिर्फ भारत की संप्रभुता को झुकाने के लिए रचा जा रहा है।
अमेरिका को लगा था भारत आसानी से झुक जाएगा पर मोदी ने किसानों के लिए ले लिया सीधा पंगा

इस अदृश्य युद्ध की सबसे बड़ी लड़ाई बंद कमरों में चल रही ट्रेड डील्स (Trade Deals) में लड़ी जा रही है। अमेरिका को हमेशा से ये खुशफहमी रही है की वो दबाव बनाकर दुनिया के किसी भी देश का बाज़ार अपने लिए खुलवा सकता है।
पिछले काफी समय से अमेरिकी प्रशासन भारत की गर्दन पर इसी बात का दबाव बना रहा था की हम उनके डेयरी प्रोडक्ट्स (दूध, मक्खन), मक्के (Corn) और सोयाबीन को बिना किसी टैक्स यानी ‘ज़ीरो ड्यूटी’ (Zero Duty) पर भारत में घुसने दें।
अब ज़रा इस खेल को समझिए। अमेरिका में खेती और डेयरी का काम बड़ी-बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियां करती हैं, जिन्हें वहां की सरकार अंधाधुंध सब्सिडी देती है।
अगर भारत सरकार अमेरिका के दबाव में आकर उनके सस्ते और जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) मक्के और सोयाबीन के लिए अपने दरवाज़े खोल देती, तो रातों-रात हमारे देश का करोड़ों देसी किसान और पशुपालक बर्बाद हो जाता।
हमारी अपनी कृषि अर्थव्यवस्था ताश के पत्तों की तरह ढह जाती। अमेरिका को तो सिर्फ अपना माल खपाने से मतलब है, यहाँ का किसान फाँसी लगाए या सड़क पर आ जाए, उन्हें क्या फर्क पड़ता है!
लेकिन अमेरिका शायद ये भूल गया की दिल्ली में अब वो नेता नहीं बैठे जो एक विदेशी फोन कॉल पर घुटने टेक दें और एग्रीमेंट पर साइन कर दें।
नई दिल्ली में हाल ही में हुए ‘एम. एस. स्वामीनाथन शताब्दी सम्मेलन’ के उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो बात डंके की चोट पर कही, उसने वाशिंगटन के सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया।
मोदी ने बिल्कुल दो टूक शब्दों में कहा- “हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों से कभी समझौता नहीं करेगा।”
और इसके ठीक बाद मोदी ने जो लाइन बोली, वो इस पूरे विदेशी षड्यंत्र का असली सच उजागर कर देती है। उन्होंने कहा- “मैं जानता हूँ की व्यक्तिगत रूप से मुझे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी, लेकिन मैं इसके लिए तैयार हूँ।”
क्या समझे आप? ये कोई साधारण राजनीतिक बयान नहीं था। भारत का प्रधानमंत्री मंच से देश को बता रहा है की विदेशी ताकतें उसे टारगेट करने वाली हैं।
अमेरिका को तो हमेशा से ऐसी ‘कठपुतली सरकारें’ पसंद रही हैं जो उनकी हर हाँ में हाँ मिलाएं।
लेकिन जब भारत का प्रधानमंत्री उनके मुंह पर दरवाज़ा बंद कर देता है और अपने देश के किसानों के लिए उनसे सीधा टकरा जाता है, तो फिर उनका चिढ़ना और तिलमिलाना तो लाज़िमी है।
एनजीओ और मिशनरियों की डॉलर वाली पाइपलाइन पर पढ़ा FCRA का हथौड़ा तो विदेशी फंडिंग वालों के छूटे पसीने
खैर, बात सिर्फ ट्रेड डील तक सीमित नहीं है। इन विदेशी ताकतों का भारत को कंट्रोल करने का एक और बहुत पुराना और आज़माया हुआ टूलकिट रहा है- देश के भीतर पल रहे कुछ खास किस्म के एनजीओ (NGOs) और ईसाई मिशनरियाँ।
दशकों तक ‘मानवाधिकार’ और ‘गरीबी हटाओ’ के नाम पर विदेशों से बोरियां भर-भर कर डॉलर आते रहे। और ये पैसा जाता कहाँ था?
देश के पिछड़े और आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण (Conversions) का जाल बिछाने में और जब भी देश में कोई बड़ा विकास का प्रोजेक्ट (चाहे वो कोई फैक्ट्री हो या सड़क) शुरू हो, तो उसके खिलाफ आंदोलन भड़काने में।
विदेशी आकाओं का सिस्टम बड़ा सेट था। वहां से बटन दबता था और यहाँ इनके पाले हुए ‘एक्टिविस्ट’ झंडे लेकर सड़कों पर उतर आते थे।
लेकिन इस सरकार ने इनकी इस डॉलर वाली पाइपलाइन पर ही ऐसा हथौड़ा मारा है की आज ये सब पानी मांग रहे हैं। भारत सरकार ने FCRA (विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम) कानून को इतना कड़ा कर दिया है की अब तक 6,000 से ज़्यादा संदिग्ध एनजीओ और मिशनरी संस्थाओं के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द किए जा चुके हैं।
और अब तो इनके लिए सबसे खौफनाक खबर ये है की सरकार FCRA के नियमों को और भी ज़्यादा कड़ा करने जा रही है।
ताज़ा जानकारी के मुताबिक, इस मामले को एक विशेष कमेटी के पास भेज दिया गया है, जो इसी संसद के विंटर सेशन (Winter Session 2026) में अपनी रिपोर्ट सौंपने वाली है।
इस रिपोर्ट के आधार पर कानून में ऐसे पेंच कसे जाएंगे की धर्मांतरण और देश में आंतरिक असंतोष भड़काने के लिए आने वाले विदेशी चंदे की चोरी-छिपे वाली एंट्री हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।
ज़रा सोचिए, जिन झोलाछाप एक्टिविस्टों की ज़िंदगी विदेशी डॉलर्स की खैरात पर चल रही हो, जो फाइव स्टार होटलों में बैठकर ‘गरीबों’ के हक की बात करते हों, जब उनकी फंडिंग-वंडिंग पर ताला लगेगा तो वो क्या करेंगे? ज़ाहिर सी बात है, वो बिलबिलाएंगे।
विदेशी डीप स्टेट के पेट में इसीलिए सबसे भयंकर दर्द हो रहा है क्योंकि भारत सरकार ने उनके सबसे मज़बूत मोहरों को आर्थिक रूप से पंगु बना दिया है।
उनके ईकोसिस्टम की ऑक्सीजन लाइन कट चुकी है, और इसीलिए अब वो भारत की सरकार को गिराने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार बैठे हैं।
आसमान से भारत को कंट्रोल करने का अमेरिकी मस्क का स्टारलिंक प्लान

विदेशी फंडिंग पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद, अब इस अदृश्य युद्ध का दूसरा मोर्चा आसमान में खोला गया है। और इस मोर्चे के सेनापति हैं टेस्ला और Twitter (X) के मालिक Elon Musk!
मस्क पिछले काफी समय से भारत सरकार पर दबाव बना रहे हैं की उनके ‘स्टारलिंक’ (Starlink) सैटेलाइट इंटरनेट को बिना किसी सख्त डेटा सिक्योरिटी और ग्राउंड कंट्रोल की शर्तों के भारत के आसमान पर कब्ज़ा करने दिया जाए।
ज़रा इस खतरे की गहराई को समझिए। यह कोई आम ब्रॉडबैंड कनेक्शन नहीं है। अगर भारत ने अपनी सुरक्षा शर्तों से समझौता करके मस्क को एंट्री दे दी, तो इसका सीधा मतलब होगा- भारत के इंटरनेट और कम्युनिकेशन का ‘रिमोट कंट्रोल’ सीधे वाशिंगटन में बैठे लोगों के हाथ में सौंप देना।
ज़रा यूक्रेन युद्ध की तरफ नज़र डालिए। यूक्रेन युद्ध में एलन मस्क ने अचानक से इंटरनेट बंद करके दुनिया को दिखा दिया था की वो जब चाहे, अपनी मर्जी से स्टारलिंक का स्विच ऑफ या ऑन कर सकते हैं।
अब कल्पना कीजिए की कल को अगर भारत का चीन या पाकिस्तान से कोई बड़ा टकराव होता है, और अमेरिका हम पर दबाव बनाने के लिए मस्क को इशारा कर दे।
मस्क वहां बैठे-बैठे एक ‘बटन’ दबाएंगे और भारत का पूरा सैटेलाइट इंटरनेट, आर्मी का कम्युनिकेशन और बैंकिंग सिस्टम ठप हो जाएगा! भारत सरकार इसी बात पर अड़ी है की भैया, अगर तुम्हें भारत में बिज़नेस करना है, तो डेटा हमारे देश में ही रहेगा और कंट्रोल भी हमारा ही होगा।
हम देश की सुरक्षा को दांव पर लगाकर तुम्हें आसमान नहीं सौंप सकते।
और सबसे दुःख की बात तो ये है की हमारे ही देश के एक विपक्ष के 56 साल के ‘युव नेता’ राहुल गाँधी खुलेआम Elon Musk को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
कज़ाकिस्तान की खुफिया मीटिंग और अमेरिकी डीप स्टेट का भारत में तख्तापलट वाला नया टूलकिट
जब सामने से दाल गलती नहीं दिखी, तो विदेशी ताकतों ने बैकडोर से अपनी चालें चलनी शुरू कर दीं। और इसी चाल का नाम है- ‘रेजीम चेंज’ (Regime Change) यानी तख्तापलट का टूलकिट।
अगर आप ताज़ा जियो-पॉलिटिक्स (Geopolitics) पर नज़र रखते हैं, तो आपने देखा होगा की कैसे बांग्लादेश में रातों-रात शेख हसीना की चुनी हुई सरकार को उखाड़ फेंका गया।
वेनेजुएला में क्या खेल हुआ, वो भी दुनिया के सामने है। पश्चिमी ‘डीप स्टेट’ (जिसमें सीआईए, यूएसएआईडी और जॉर्ज सोरोस जैसे अरबपतियों का नेटवर्क शामिल है) का एक बहुत ही सिंपल सा फॉर्मूला है- “जो सरकार हमारी डिक्टेशन नहीं मानती, उस सरकार को ही गिरा दो।”
और अब यही डीप स्टेट भारत में अपना टूलकिट एक्टिव कर चुका है। ताज़ा खुफिया रिपोर्ट्स और सुरक्षा एजेंसियों बता रही हैं की हाल ही में कज़ाकिस्तान (Kazakhstan) में एक बेहद सीक्रेट मीटिंग हुई है।
इस बंद कमरे की मीटिंग में कौन लोग शामिल थे? इसमें विदेशी फंडिंग पर पलने वाले कुछ संदिग्ध एक्टिविस्ट्स, पॉलिसी मेकर्स और अमेरिकी ‘रेजीम चेंज’ ऑपरेशंस के बड़े मास्टरमाइंड्स मौजूद थे।
ये लोग सोचते हैं की भारत में ये कुछ एनजीओ को फंडिंग देंगे, सड़कों पर फर्जी आंदोलन खड़े करवाएंगे और रातों-रात सरकार का तख्तापलट कर देंगे।
इनकी रणनीति साफ है- देश के भीतर छोटे-छोटे मुद्दों पर अराजकता फैलाओ, जातियों को लड़ाओ और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में भारत की छवि को एक ‘असहिष्णु’ देश के रूप में पेश करो।
कज़ाकिस्तान की वो मीटिंग इसी टूलकिट का अगला चैप्टर थी, ताकि भारत को भीतर से खोखला किया जा सके।
देश को अस्थिर करने के लिए तड़पते कॉकरोच जिन्हें देश से नहीं बल्कि सिर्फ फंडिंग से प्यार है
लेकिन विदेशी डीप स्टेट का ये टूलकिट तब तक कामयाब नहीं हो सकता, जब तक उन्हें देश के भीतर से जयचंदों का साथ न मिले।
ज़रा सोचिए, कॉकरोच क्या होता है? हर घर की रसोई में, रात के अंधेरे में कुछ ऐसे कीड़े बाहर आते हैं जिनका काम सिर्फ गंदगी फैलाना होता है। जैसे ही रोशनी होती है, ये दरारों में छिप जाते हैं।
आज हमारे देश की राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी यही काम है।
ये वो अर्बन-नक्सल हैं, जिन्हें देश की तरक्की से ज़्यादा देश में अराजकता फ़ैलाने और सत्ता बदलने की बेचैनी है। इन्हें अब हर उस संस्था से नफरत हो गई है जो भारत के लोकतंत्र को चलाती है। और राहुल गाँधी भी इसी गैंग में आते हैं।
आप इनका पैटर्न देखिए। चुनाव आयोग (EC) पर शक करो, उसकी विश्वसनीयता को गालियां दो, और एक चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए देश में उत्पाद मचाओ।
अगर कोर्ट का फैसला इनके खिलाफ आ जाए, तो देश की सुप्रीम कोर्ट को बिकाऊ बता दो। इनका बस चले तो ये कल को पूरे संविधान को ही आग लगा दें।
ये कॉकरोच फॉरेन फंडिंग रुकने से बिलबिला उठे हैं, और इसके लिए वो जॉर्ज सोरोस से लेकर एलन मस्क तक, किसी भी विदेशी ताकत के आगे नतमस्तक होने को तैयार हैं।
आज जब भारत के खिलाफ ये नया, अदृश्य और खामोश युद्ध छेड़ा जा चुका है, तो इस देश के हर नागरिक को तय करना होगा की उसे किस तरफ खड़े होना है।
क्या हम अपने प्रधानमंत्री के साथ खड़े होंगे जो भारत को अमेरिका जैसे षड्यंत्रकारियों के आगे झुकने नहीं देता है? या फिर हम उन कॉकरोचों के जाल में फंस जाएंगे, जो इस देश को फिर से गुलामी और अराजकता के अंधेरे कुएं में धकेलना चाहते हैं?
