नागरिक अमेरिका का और धरने भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ! इमरान खान की तरह अगर किसी भारतीय ने अमेरिका में किया होता प्रोटेस्ट तो रातों-रात कर दिया जाता वापस डिपोर्ट

हमारे देश में आपको बहुत सारे ऐसे लोग मिल जायेंगे जो खाते भारत का हैं, रहते मुंबई की आलीशान बिल्डिंगों में हैं, पैसा यहाँ की पब्लिक से कमाते हैं..

लेकिन जब आप इनकी जेब टटोलेंगे, तो अंदर से नीले या लाल रंग का एक ऐसा पासपोर्ट निकलेगा जिस पर अमेरिका, कनाडा या ब्रिटेन का ठप्पा लगा होगा।

मतलब, कमाई देसी और नागरिकता विदेशी! वैसे तो इसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन दिक्कत तब शुरू होती है जब ये ‘विदेशी मेहमान’ भारत के आंतरिक मामलों में ऐसे टांग अड़ाने लगते हैं, जैसे देश का संविधान इन्होंने ही लिखा हो।

हाल ही में एक ऐसा ही वाकया सामने आया। और इस बार इस पूरे ड्रामे के बीच में थे बॉलीवुड के पुराने अभिनेता और आमिर खान के भांजे- इमरान खान।

जी हाँ, वही इमरान खान जो पैदाइशी अमेरिकी नागरिक (US Citizen) हैं। अब हुआ यूं की इन जनाब को अचानक भारत के लोकतंत्र और चुनाव आयोग (Election Commission) की भयंकर चिंता सताने लगी।

जिसके पास इस देश में प्रधानी के चुनाव में भी वोट डालने का अधिकार नहीं है, वो आदमी मुंबई की सड़कों पर उतरकर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ गला फाड़-फाड़ कर नारेबाज़ी कर रहा था।

अब आप ही बताइए, किसी मेहमान को आपके घर में सोफे पर बैठने की इज़ाज़त क्या मिल गई, वो तो सीधे घर के मुखिया को ही नियम-कानून सिखाने लगा!

बॉलीवुड का वो विदेशी मेहमान जिसे अचानक याद आ गया भारत का लोकतंत्र और चुनाव आयोग

ज़रा लॉजिक देखिए इस पूरी घटना का। इमरान खान के पास भारत की नागरिकता नहीं है, उनके पास महज़ एक OCI (Overseas Citizen of India) कार्ड है।

आम भाषा में समझें तो यह एक तरह का लाइफटाइम वीज़ा है, जो आपको भारत में रहने और काम करने की सहूलियत देता है।

लेकिन कुछ चीज़ें ऐसी हैं जो OCI कार्ड होल्डर नहीं कर सकता- जैसे वोट डालना, चुनाव लड़ना, सरकारी नौकरी करना और देश के राजनीतिक मामलों में दखल देना।

लेकिन भाई साहब को कौन समझाए! कैमरे के सामने ‘क्रांतिकारी’ दिखने का जो शौक होता है ना, वो अच्छे-अच्छों की अकल पर पर्दा डाल देता है।

इमरान खान भूल गए की वो अमेरिका के नागरिक हैं। उन्हें लगा की जैसे फिल्मों में हीरो सिस्टम के खिलाफ खड़ा हो जाता है, वैसे ही वो भी चुनाव आयोग के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे और लोग उनके लिए तालियां पीटेंगे।

लेकिन असल ज़िंदगी की स्क्रिप्ट कोई डायरेक्टर नहीं, बल्कि देश का कानून लिखता है। जिस देश में आपका वोटर आईडी कार्ड ही नहीं बन सकता, उस देश के चुनाव आयोग (EC) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाले आप होते कौन हैं?

क्या किसी भारतीय को अमेरिका में जाकर वहां के इलेक्शन सिस्टम पर सवाल उठाने की छूट मिलेगी? बिल्कुल नहीं! फिर इन्हें भारत में ये वीआईपी (VIP) ट्रीटमेंट क्यों चाहिए?

ये सेलेब्स भारत की भोली-भाली जनता से टिकट और बॉक्स ऑफिस के ज़रिए करोड़ों-अरबों रुपये कमाते हैं। यहीं की ज़मीन पर रहकर स्टारडम का पूरा वीआईपी मज़ा लूटते हैं..

लेकिन जब बात भारत का पासपोर्ट अपनाने की आती है, तो इन्हें अमेरिका, ब्रिटेन या कनाडा की नागरिकता ही ज्यादा प्यारी लगती है।

मतलब, सुख-सुविधाएं, फैन-फॉलोइंग और कमाई तो पूरी 100 टका देसी चाहिए, लेकिन जब देश की नागरिकता अपनाने की बात आए, तो अचानक ये ‘ग्लोबल सिटिजन’ बन जाते हैं।

ये सिर्फ और सिर्फ ‘सुविधा की राजनीति’ है, जहाँ फायदा अपना और गालियां भारत के सिस्टम को दी जाती हैं।

अगस्त क्रांति मैदान में चुनाव आयुक्त के खिलाफ वो सियासी ड्रामा और अमेरिकी नागरिक ‘इमरान खान’ की गिरफ्तारी

चलिए अब थोड़ा ग्राउंड ज़ीरो पर चलते हैं और समझते हैं की ये पूरा रायता फैला कैसे। तारीख थी 10 अक्टूबर 2026, और जगह थी मुंबई का ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान।

वहां ‘कॉकक्रोच जनता पार्टी’ (CJP) ने टेंट-वेंट लगाकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक बड़ा प्रोटेस्ट रखा था।

इनका रोना इस बात को लेकर था की चुनाव आयोग जो ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न’ (SIR) कर रहा है, यानी जो नई वोटर लिस्ट अपडेट की जा रही है, उसमें धांधली हो रही है।

ठीक है भाई, भारत के नागरिकों को अगर वोटर लिस्ट से कोई दिक्कत है, तो वो शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठा सकते हैं, चलिए इसको एक पल के लिए साइड में कर लेते हैं।

लेकिन इस पूरी भीड़ में जो चेहरा सबसे अजीब लग रहा था, वो था इमरान खान का। मज़े की बात तो ये है की वोटर लिस्ट से इमरान का कोई लेना-देना ही नहीं है!

भाई, जब तुम्हारा नाम भारत की किसी वोटर लिस्ट में जुड़ ही नहीं सकता, तो तुम वहां झंडा लेकर किस बात का विरोध कर रहे थे? क्या तुम अमेरिका की वोटर लिस्ट ठीक कराने अगस्त क्रांति मैदान पहुंचे थे?

खैर, जब इस बिना परमिशन वाले धरने में हंगामा बढ़ा, तो मुंबई पुलिस ने अपना काम शुरू किया। पुलिस ने वहां से करीब 400 लोगों को हिरासत में लिया और पुलिस वैन में डाल दिया।

अब इन 400 लोगों में हमारे ये हॉलीवुड/बॉलीवुड एक्टर भी लपेटे गए। पुलिस स्टेशन जाकर जब पता चला की धरने में बैठे ये जनाब तो विदेशी नागरिक हैं, तो पुलिस का भी माथा ठनका।

चले थे सिस्टम को आईना दिखाने, और खुद कानून के लपेटे में आ गए!

जब इमिग्रेशन कानून ने दिखाया अपना दम और थमा दिया लीव इंडिया का टिकट

जैसे ही ये खबर बाहर आई की एक अमेरिकी नागरिक भारत के चुनाव आयोग के खिलाफ धरने में बैठा था, तो हंगामा मचना तय था।

बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने तुरंत इस मामले को लपक लिया और अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने सीधा सवाल पूछा की भाई, एक विदेशी नागरिक भारत के आंतरिक राजनीतिक मामलों और देश की सबसे बड़ी चुनाव संस्था के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कैसे कर सकता है?

क्या हमारे देश की संप्रभुता (Sovereignty) इतनी सस्ती हो गई है की कोई भी विदेशी आकर चौराहे पर हमारी संस्थाओं को गालियां दे सकता है?

बस फिर क्या था! सिस्टम जागा और इमिग्रेशन विभाग के अधिकारियों ने वो डंडा चलाया जिसकी गूंज पूरे लिबरल इकोसिस्टम में सुनाई दी।

FRRO (Foreigners Regional Registration Office) ने तुरंत इमरान खान की फाइल निकाली। भारत का ‘इमिग्रेशन और विदेशी अधिनियम’ (Immigration and Foreigners Act) बहुत सख्त है।

इसके नियमों के तहत साफ लिखा है की अगर कोई भी विदेशी नागरिक (चाहे वो OCI कार्ड होल्डर ही क्यों न हो) भारत सरकार या देश के किसी भी राजनीतिक और आंतरिक मामले में विरोध प्रदर्शन करता है, तो वो अपने वीज़ा की शर्तों का सीधा उल्लंघन कर रहा है।

FRRO ने 14 अक्टूबर 2026 को इमरान खान को एक ‘लीव इंडिया’ (Leave India) नोटिस थमा दिया। इस नोटिस का मतलब आम भाषा में ये होता है की “अपना बोरिया-बिस्तर बांधो और पहली फुर्सत में देश से निकल जाओ।”

नोटिस में साफ-साफ अल्टीमेटम दिया गया था की 28 अक्टूबर 2026 तक इमरान खान भारत छोड़कर वापस अमेरिका चले जाएं, वरना उनका OCI कार्ड हमेशा के लिए रद्द कर दिया जाएगा और उन्हें डिपोर्ट (Deport) कर दिया जाएगा।

जैसे ही ये नोटिस इमरान खान के हाथ में पहुंचा, उनकी सारी ‘क्रांतिकारी’ हवा निकल गई। जो लिबरल गैंग कल तक उन्हें ‘हीरो’ बता रहा था, उनकी भी बोलती बंद हो गयी।

कानून ने उन्हें बता दिया था की आप भारत में सिर्फ एक्टिंग कर सकते हैं, चुनाव आयोग के खिलाफ पॉलिटिक्स नहीं!

बॉम्बे हाई कोर्ट की वो ऐतिहासिक फटकार जिसने निकाल दी सारी क्रांतिकारी हवा

‘लीव इंडिया’ का नोटिस मिलते ही पसीने छूटना लाजमी था। आनन-फानन में इमरान खान अपना सारा काम-धाम छोड़कर बॉम्बे हाई कोर्ट की तरफ भागे।

शायद इकोसिस्टम के वकीलों ने पट्टी पढ़ाई होगी की कोर्ट में ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ का रोना रोएंगे और जज साहब रहम खाकर नोटिस रद्द कर देंगे।

लेकिन 2 नवंबर 2026 (जी हां, बिल्कुल हाल ही की बात है) को हाई कोर्ट में जो हुआ, वो पूरे विदेशी पासपोर्ट वाले गैंग के लिए एक बहुत बड़ा तमाचा था।

चीफ जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी और जस्टिस अद्वैत सेठना की बेंच ने इमरान खान की जो क्लास लगाई है, वो वाकई में देखने लायक थी।

कोर्ट ने सीधे शब्दों में आईना दिखाते हुए कहा, “तुम एक OCI कार्ड होल्डर हो, तुम्हें भारतीय नागरिकों के बराबर अधिकार बिल्कुल नहीं हैं। जब वोटर लिस्ट (SIR) के अपडेट होने से तुम्हारा कोई वास्ता ही नहीं है, तो तुम उस प्रोटेस्ट में झंडा लेकर क्या कर रहे थे?”

सच कहूं तो जो शख्स कुछ दिन पहले सड़क पर सिस्टम को ललकार रहा था, वो कोर्ट रूम में एकदम ‘भीगी बिल्ली’ बन गया।

इमरान खान को मजबूरन घुटनों पर आना पड़ा और उन्होंने कोर्ट में बाकायदा एक हलफनामा (Affidavit) देकर ‘बिना शर्त माफ़ी’ (Unconditional Apology) मांगी।

लिखकर दिया की “मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मैं आगे से भविष्य में कभी भी भारत के किसी राजनीतिक प्रोटेस्ट में हिस्सा नहीं लूंगा।”

अब आप ही बताइए, कहां गया वो सारा का सारा क्रांतिकारी जोश? सिस्टम के एक लीगल नोटिस ने सारी हवा निकाल कर रख दी!

“अमेरिका में होते तो अगली ही फ्लाइट से वापस पार्सल कर दिए जाते”

अब ज़रा इस पूरी पिक्चर को पलट कर देखते हैं और उस दोहरेपन की बात करते हैं जो सौ प्रतिशत सच है।

हाई कोर्ट के जजों ने भी सुनवाई के दौरान ये बहुत ही सॉलिड पॉइंट उठाया की “अगर किसी भारतीय ने अमेरिका में जाकर ऐसा किया होता, तो उसे अगली ही फ्लाइट में बिठाकर भारत वापस भेज दिया जाता।”

और अमेरिका में सच में ऐसा ही होता है!

ज़रा सोचिए की अमेरिका के इमिग्रेशन कानून (ICE – Immigration and Customs Enforcement) दुनिया भर में अपनी सख्ती के लिए कितने कुख्यात हैं।

वहां अगर कोई भारतीय छात्र (F1 वीज़ा) या कोई आईटी कंपनी का कर्मचारी (H1B वीज़ा) सड़क पर उतरकर अमेरिकी चुनाव आयोग, वहां की पॉलिसी या वहां की सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी करे और पुलिस उसे धर ले, तो क्या होता है?

रातों-रात उसका वीज़ा सस्पेंड (Prudential Revocation) कर दिया जाता है। वहां कोई कोर्ट-कचहरी आपके ‘फ्रीडम ऑफ स्पीच’ का ड्रामा नहीं सुनती।

वहां “नेशनल सिक्योरिटी” (National Security) के नाम पर विदेशियों को तुरंत डिपोर्ट कर दिया जाता है।

मतलब लॉजिक देखिए! जो अमेरिका अपने यहां विदेशियों का एक छोटा सा प्रोटेस्ट भी बर्दाश्त नहीं करता, रातों-रात उन्हें देश से निकाल फेंकता है, उसी अमेरिका के नागरिक भारत में आकर हमें लोकतंत्र सिखा रहे हैं!

यहां आकर इन्हें वीआईपी ट्रीटमेंट चाहिए, यहां इन्हें धरने भी देने हैं और हमारे सिस्टम को गालियां भी देनी हैं। और मज़े की बात ये की कुछ लोग इन्हें डिफेंड भी करते हैं। ये पाखंड नहीं तो और क्या है?

भारत में हो तो देश के कानूनों और उसकी संप्रभुता की इज़्ज़त करनी ही पड़ेगी

इस पूरे एपिसोड में सबसे मज़ेदार रोल था हमारे लिबरल इकोसिस्टम का। जैसे ही इमरान खान पर इमिग्रेशन का डंडा चला, कुछ वकील और सोशल मीडिया एक्टिविस्ट उनके बचाव में कूद पड़े।

अभिव्यक्ति की आज़ादी का झंडा बुलंद करने लगे। लेकिन ये पढ़े-लिखे लोग जानबूझकर ये बात भूल जाते हैं की भारत का संविधान (Article 19) जो विरोध प्रदर्शन और बोलने की आज़ादी का मौलिक अधिकार देता है, वो सिर्फ और सिर्फ ‘भारतीय नागरिकों’ के लिए है, किसी विदेशी मेहमान के लिए नहीं!

सीधी सी बात है यार, मेहमान का काम होता है की वो घर में आए, आराम से रहे, कमाए-खाए और मेहमान की तरह ही बर्ताव करे।

अगर कोई मेहमान घर के मालिक को ही नियम सिखाने लगे की “तुम्हारे घर का दरवाज़ा गलत दिशा में खुल रहा है” या “तुम अपने घर का सिस्टम ऐसे नहीं वैसे चलाओ”, तो फिर उसे धक्के मार कर बाहर निकालना ही पड़ता है।

OCI कार्ड आपको भारत में रहने और पैसे कमाने की सुविधा देता है, लेकिन ये आपको भारत के आंतरिक और राजनीतिक मामलों (Political Affairs) में दखलंदाज़ी करने का लाइसेंस बिल्कुल नहीं देता।

सच कहूं तो, भारत सरकार के इमिग्रेशन विभाग और बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस बार जो कड़वा डोज़ दिया है, वो एकदम सटीक निशाने पर लगा है।

इमरान खान तो बिना शर्त माफ़ी मांगकर फिलहाल अपनी जगह बचाने में कामयाब हो गए हैं, लेकिन उनके इस केस ने पूरे सिस्टम के लिए एक बहुत बड़ी और साफ लकीर खींच दी है।

इस घटना ने उन तमाम विदेशी पासपोर्ट होल्डर सेलेब्स को एक तगड़ा मैसेज दे दिया है की भारत का पैसा कमाकर भारत के ही सिस्टम को गालियां देने का दौर अब खत्म हो चुका है।

आप भारत में हैं, तो भारत के कानूनों और उसकी संप्रभुता (Sovereignty) की इज़्ज़त करनी ही पड़ेगी, वरना ‘लीव इंडिया’ का टिकट कटने में अब बिल्कुल देर नहीं लगेगी।

Scroll to Top