कभी-कभी तो लगता है की नेताओं को माइक पकड़ते ही पता नहीं कौन सा बुखार चढ़ जाता है की वो बिना सोचे-समझे कुछ भी बोल जाते हैं।
और जब जुबान फिसलती है ना, तो वो खुद ही अपने लिए ऐसा गड्ढा खोद लेते हैं की फिर उसमें से बाहर निकलना मुश्किल ही नहीं, बल्कि हंसी का पात्र बनना भी तय हो जाता है।
हाल ही में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ भी बिल्कुल यही हुआ।
यूपी की सियासत में अपनी खोई हुई ज़मीन तलाशते-तलाशते अखिलेश भैया को अचानक याद आया की चलो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर कोई तगड़ा सा तंज कसा जाए।
लेकिन तंज कसने के चक्कर में वो जो बोल गए, उसने पूरे उत्तराखंड समाज और खुद उनके अपने ही घर (ससुराल) का अपमान कर दिया।
खीझ में आकर उन्होंने कह दिया की “उत्तर प्रदेश में सबसे बड़े घुसपैठिए तो उत्तराखंड के लोग हैं।” उनका सीधा निशाना योगी आदित्यनाथ पर था, जो मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से आते हैं।
लेकिन उन्हें क्या पता था की उनका यह बेतुका बयान पलटकर उन्हीं के गले की ऐसी फांस बनेगा की यूपी भर में उनकी किरकिरी हो जाएगी।
“Someone (Akhilesh) called the people of Uttarakhand GHUSPAITHIYA.
=> Had there not been a girl from Uttarakhand (Dimple), you might’ve been HERDING BUFFALOES IN SAIFAI 😭
These guys RUB THEIR NOSES infront of Bangladeshi INFILTRATORS but abuse others”🚩🔥 pic.twitter.com/IEwLylY14p
— The Analyzer (News Updates🗞️) (@Indian_Analyzer) November 11, 2026
उत्तराखंडियों को घुसपैठिया बोलकर खुद का मज़ाक बनवा बैठे अखिलेश, योगी ने पूरे यूपी को दिला दी सैफई की भैंस की याद
अब ज़रा सोचिए, कोई राजनीतिक दल जो खुद को पूरे प्रदेश का रहनुमा बताता हो, उसका मुखिया किसी खास राज्य के लोगों को ‘घुसपैठिया’ कैसे कह सकता है?
वो भी उस राज्य के लोगों को जो स्वभाव से सबसे शांत, देशभक्त और मेहनती माने जाते हैं। अखिलेश यादव का यह बयान जैसे ही मीडिया में आया, बवाल कटना ही था।
लेकिन असली मज़ा तो तब आया जब खुद योगी आदित्यनाथ ने इस बयान का ऐसा शानदार और चुटीला जवाब दिया की सुनने वाले बस ठहाके लगाते रह गए।
तारीख थी 11 नवंबर 2026। मौका था लखनऊ में गोमती नदी के तट पर बने ‘भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन’ में चल रहे ‘उत्तराखंड महोत्सव-2026’ के उद्धाटन का।
मंच सजा था, सामने हज़ारों की भीड़ थी और माइक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में था।
सबको उम्मीद थी की योगी जी इस घुसपैठिए वाले बयान पर कोई बहुत सख्त राजनीतिक पलटवार करेंगे। लेकिन योगी जी ने जो किया, उसे राजनीति की भाषा में ‘क्लासिक रोस्ट’ (Classic Roast) कहा जाता है।
उन्होंने बिना कोई कड़वा शब्द बोले ही समाजवादी पार्टी के कुनबे की बोलती बंद कर दी।
जिस यूपी पर राज करने का सपना देखते हैं अखिलेश, उसके पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के लाल थे

अखिलेश भैया को राजनीति के साथ-साथ थोड़ा इतिहास का ट्यूशन भी ले लेना चाहिए।
बिना ऐतिहासिक ज्ञान के जब कोई नेता माइक पकड़ता है, तो ऐसे ही खुद का मज़ाक बनवा बैठता है। मंच से योगी जी ने मुस्कुराते हुए अखिलेश के उसी अज्ञानता पर सीधा प्रहार किया।
योगी जी ने याद दिलाया की “वो व्यक्ति (अखिलेश) उत्तराखंड वासियों को घुसपैठिया कह रहा था… जबकि उस व्यक्ति को शायद पता ही नहीं है की जिस उत्तर प्रदेश पर वो राज करना चाहते हैं, उस संयुक्त उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री ही उत्तराखंड के थे।”
आज जिस उत्तर प्रदेश की सत्ता के लिए समाजवादी पार्टी इतना छटपटा रही है, आज़ादी के बाद उस राज्य की नींव रखने वाले, उसे संवारने वाले भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी थे।
पंत जी का जन्म उसी देवभूमि उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हुआ था। वो एक शुद्ध ‘पहाड़ी’ थे। अब अखिलेश जी के गज़ब के लॉजिक के हिसाब से देखा जाए, तो क्या यूपी का पहला मुख्यमंत्री और एक भारत रत्न भी ‘घुसपैठिया’ हो गया?
ये बात सुनकर किसी को भी हंसी आ जाएगी की जो व्यक्ति यूपी के प्रशासनिक इतिहास का ABCD नहीं जानता, वो आज तय कर रहा है की यूपी में कौन अपना है और कौन घुसपैठिया।
सच तो ये है की उत्तराखंडियों ने यूपी को हमेशा अपना खून-पसीना दिया है, उसे सींचा है। और अखिलेश यादव अपनी छोटी सी राजनीतिक खुन्नस निकालने के चक्कर में उस पूरे गौरवशाली इतिहास पर ही कालिख पोतने चले थे।
अगर देवभूमि की बेटी घर में ना होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते अखिलेश यादव

जब बात घुसपैठियों की हो रही थी, तो योगी जी ने अखिलेश यादव को वो बात याद दिला दी जिसे सुनकर शायद सपा कुनबे के लोग बगलें झांकने लगे होंगे।
योगी जी ने मंच से तंज कसते हुए कहा- “मैंने कहा, अगर उत्तराखंड की बेटी ना होती, तो पता नहीं तुम सैफई में कहीं भैंस चरा रहे होते!”
जिसे यूपी की राजनीति की थोड़ी भी समझ है, वो तुरंत समझ गया की योगी जी का इशारा सीधा अखिलेश यादव की धर्मपत्नी और मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की सांसद ‘डिंपल यादव’ की तरफ था।
डिंपल यादव का मायका मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का ही एक प्रतिष्ठित फौजी राजपूत परिवार है। वो एक शुद्ध ‘उत्तराखंड की बेटी’ हैं।
आज जब समाजवादी पार्टी का कुनबा बिखरने की कगार पर होता है, या जब अखिलेश यादव को जनता के बीच कोई सॉफ्ट और सौम्य चेहरा उतारना होता है, तो डिंपल भाभी ही पूरे परिवार की इज़्ज़त संभालती हैं।
वो पार्टी का वो चेहरा हैं जिन्हें देखकर लोग आज भी सपा को थोड़ा बहुत सम्मान दे देते हैं।
जब उत्तर प्रदेश में चुनाव आते हैं, खासकर लखनऊ, गाज़ियाबाद, नोएडा और कानपुर जैसे शहरों में जहां लाखों की संख्या में उत्तराखंड के लोग रहते हैं, तब यही समाजवादी पार्टी डिंपल यादव को आगे कर देती है।
तो भई मज़ाक की बात तो यही है ना की जिस उत्तराखंडी बहू ने सैफई के इस सियासी कुनबे को इतना निखारा है, जो आपके घर की लक्ष्मी है, अखिलेश भैया उसी के मायके वालों को ‘घुसपैठिया’ बता रहे हैं!
इसे कहते हैं घर में ही अपनी बेइज़्ज़ती का सामान तैयार करना। योगी जी का ये तंज बिल्कुल निशाने पर लगा की अगर वो देवभूमि की बेटी इस परिवार में ना आई होती, तो आज जो ये वीआईपी कल्चर वाले नेता बने घूम रहे हैं, इनका असली बैकग्राउंड तो वही सैफई गांव है।
सियासत में अक्सर लोग अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। अखिलेश यादव को ये समझना चाहिए था की जब आप किसी पूरे राज्य और समाज को गाली देते हैं, तो वो गाली घूम-फिर कर आपके अपने घर के दरवाज़े पर ही दस्तक देती है।
जब मुलायम सिंह यादव ने निहत्थे उत्तराखंडियों पर चलवाई थी गोलियां, और देवभूमि की बेटियों की लुटी थी आबरू

अभी तक हमने अखिलेश यादव के इस बेतुके बयान पर मज़ाक के ज़रिए बात की। लेकिन अगर आप इतिहास के पन्ने पलटेंगे, तो आपको एहसास होगा की अखिलेश के मुंह से निकला यह शब्द (‘घुसपैठिया’) कोई गलती नहीं है।
इसके पीछे समाजवादी पार्टी की देवभूमि और वहां के लोगों से नफरत का एक बहुत पुराना और खौफनाक इतिहास छिपा है।
तारीख थी 1-2 अक्टूबर 1994, और जगह थी उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर (रामपुर तिराहा)। उस समय यूपी में अखिलेश के पिता, यानी मुलायम सिंह यादव की सरकार थी।
उत्तराखंड के लोग, जो उस समय यूपी का ही हिस्सा थे, अपने लिए एक अलग राज्य की शांतिपूर्ण मांग को लेकर बसों में भरकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे।
लेकिन उस रात मुलायम सिंह यादव की पुलिस और पीएसी (PAC) ने जो बर्बरता की, वो आज भी देवभूमि के हर इंसान की रूह कंपा देती है।
निहत्थे आंदोलनकारियों, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल थे, उनकी बसों को रात के अंधेरे में रामपुर तिराहा पर रोक लिया गया।
उन पर बिना किसी चेतावनी के अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। 7 निर्दोष लोग मारे गए। लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी।
उस रात पुलिस वालों ने पहाड़ की मासूम महिलाओं और बेटियों के साथ वो क्रूरता और दुष्कर्म किया, जिसे सुनकर किसी भी इंसान का खून खौल उठे।
बसों में सवार उत्तराखंड की महिलाओं व लड़कियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा बड़े पैमाने पर अभद्रता, छेड़छाड़ और सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
सोचिए, उस समय सत्ता के नशे में चूर उस समाजवादी सरकार ने देवभूमि के लोगों के साथ गैरों और दुश्मनों से भी बदतर सुलूक किया था।
सालों तक न्याय के लिए लड़ाई लड़ी गई। अभी हाल ही में कोर्ट ने उन दरिंदे पुलिसवालों (PAC जवानों) को उम्रकैद की सजा सुनाई है, जिससे यह साबित हो गया की उस रात समाजवादी राज में खाकी ने कितनी बड़ी हैवानियत की थी।
आज जब अखिलेश यादव उत्तराखंडियों को ‘घुसपैठिया’ कहते हैं, तो पहाड़ के लोगों को वो 1994 वाली रात याद आ जाती है।
जिनके दामन पर खुद देवभूमि की महिलाओं और बेगुनाहों का खून लगा हो, वो आज किस मुंह से तय कर रहे हैं की यूपी में कौन रह सकता है और कौन नहीं?
असली बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए बिछते हैं रेड कार्पेट और देवभूमि वालों से इतनी नफरत

अखिलेश यादव का घुसपैठिया वाला लॉजिक अगर आप गहराई से समझेंगे, तो आपको इनकी ‘सेक्युलर’ राजनीति का असली दोगलापन समझ में आ जाएगा।
योगी जी ने अपने भाषण में बिल्कुल सटीक नस दबाई थी। उन्होंने कहा था, “इनकी सोच बहुत छोटी है। जो असली बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठिए हैं, उनसे तो ये गले मिलते हैं, लेकिन देवभूमि के लोगों के खिलाफ ज़हर उगलते हैं।”
ये बात सौ फीसदी सच है। जब यूपी के कुछ खास जिलों में रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी सीमा पार करके गैरकानूनी तरीके से बसते हैं, तो समाजवादी पार्टी को उनमें कोई ‘घुसपैठिया’ नज़र नहीं आता।
क्यों? क्योंकि वो इनके लिए एकमुश्त ‘वोट बैंक’ हैं। उनके लिए रातों-रात फर्जी आधार कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आईडी बनवाने के लिए इनके नेता सबसे आगे खड़े रहते हैं। उनके लिए इनके बिछाए हुए रेड कार्पेट कभी कम नहीं पड़ते।
लेकिन जो उत्तराखंड का आदमी मेहनत-मज़दूरी करके, अपना पसीना बहाकर यूपी की अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहा है, जो यहां शांति से रहकर अपने बच्चों को पढ़ा रहा है, वो इनकी नज़र में अचानक ‘घुसपैठिया’ हो जाता है।
जो देश की रक्षा के लिए सरहदों पर सबसे ज्यादा शहादत देता है, वो इन्हें चुभता है, लेकिन जो देश की डेमोग्राफी बिगाड़ रहा है, वो इनका चहेता वोटर है। ये है इनकी वोट बैंक की असली और घिनौनी सियासत।
गंगा यमुना से लेकर सरयू मइया तक सब पहाड़ की देन हैं, सियासत चमकाने के लिए कम से कम देवभूमि को तो बख्श दो
सियासत अपनी जगह है, लेकिन जब आप किसी की जड़ों पर प्रहार करते हैं, तो आपको यह भी याद रखना चाहिए की आप खुद किस पर टिके हैं।
अगर अखिलेश यादव सच में उत्तराखंड की हर चीज़ को ‘घुसपैठिया’ मानकर यूपी से निकाल देना चाहते हैं, तो फिर उन्हें सबसे पहले यूपी की जीवनरेखाओं को भी भूलना होगा।
ज़रा सोचिए अखिलेश भैया! यूपी की जिस ज़मीन पर आप राजनीति की फसल उगा रहे हैं, उसे सींचता कौन है? वो पतित पावनी माँ गंगा, वो यमुना और अयोध्या में बहने वाली वो सरयू मइया, जो पूरे प्रदेश की आस्था का केंद्र हैं…
ये सब नदियां उसी देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों से ही तो निकलकर आती हैं।
उत्तराखंड तो यूपी का ही वो आध्यात्मिक और सांस्कृतिक हिस्सा रहा है, जिसे अलग करके कभी देखा ही नहीं जा सकता।
वहां का पानी, वहां का इतिहास, यूपी का पहला मुख्यमंत्री और यहां तक की आपके घर की वो ‘उत्तराखंड की बेटी’ (डिंपल यादव), सब कुछ तो उसी पहाड़ की देन है।
अगर आप इस सब को यूपी से बाहर निकाल देंगे, तो फिर यकीन मानिए अखिलेश जी, आपके पास राजनीति करने के लिए और छाती पीटने के लिए सिर्फ आपका वो सैफई का गांव ही बचेगा!
और ज़रा यूपी और उत्तराखंड के सांस्कृतिक जुड़ाव को तो देखिए। हर साल सावन के महीने में यूपी के लाखों युवा शिवभक्त कांवड़ लेकर उत्तराखंड के हरिद्वार, ऋषिकेश और गोमुख जाते हैं। वहां से गंगाजल भरकर यूपी के शिवालयों में चढ़ाते हैं।
तो क्या कल को अखिलेश यादव यह भी कह देंगे की सावन के महीने में जो यह सांस्कृतिक आवाजाही होती है, वो भी घुसपैठ है? क्या वो हरिद्वार से लाए जा रहे उस गंगाजल को भी यूपी में ‘घुसपैठ’ मान लेंगे?
यूपी और उत्तराखंड का रिश्ता एक शरीर और आत्मा जैसा है। यहां के लाखों फौजी, शिक्षक, और मेहनतकश लोग यूपी की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। उन्हें घुसपैठिया कहना समाजवादी पार्टी के वैचारिक दिवालिएपन का सबसे बड़ा सुबूत है।
इसलिए, सियासत चमकानी हो तो ज़रूर चमकाइए, लेकिन बयान देने से पहले कम से कम अपनी ही विरासत और अपने ही घर के इतिहास का पन्ना ज़रूर पलट लीजिए।
