जम्मू की मस्जिदों से हिंदुओं को टारगेट करने पर डटकर बोलने वाली MLA ‘शगुन परिहार’ को मिल रही धमकियाँ, पिता की चिता देखने वाली बेटी की इस लड़ाई में क्यों BJP का एक भी नेता नहीं उतरा समर्थन में

जब भी हम जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों की बात करते हैं, तो दिमाग में बस बर्फ से ढकी चोटियां और ठंडी हवाओं का ही ख्याल आता है।

अपने घरों में बैठकर इन वादियों की तस्वीर देखना बहुत आसान है। लेकिन सच तो ये है की जम्मू-कश्मीर की इन खूबसूरत और सर्द वादियों में गूंजने वाली मौत की आवाज़ें वो खौफनाक हकीकत हैं, जिसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता।

इन्हीं वादियों के बीच आज एक 29 साल की लड़की बिल्कुल अकेली खड़ी है, जिसका नाम है शगुन परिहार।

ये वो बेटी है जिसने साल 2018 में आतंकियों के हाथों अपने सगे पिता (अजीत परिहार) और चाचा (अनिल परिहार) की खून से सनी लाशें देखी हैं।

अपनों की चिता देखने वाली यही शगुन आज किश्तवाड़ में हिंदुओं की इकलौती आवाज़ बन गई है।

जब हाल ही में जम्मू के किश्तवाड़ में दो हिंदुओं की बेरहमी से हत्या कर दी गई, तो शगुन ने वो कड़वा सच देश के सामने रखा जिस पर पूरा सेक्युलर इकोसिस्टम आँखों में पट्टी बांधा हुआ है।

उसने साफ़ कह दिया की हिंदुओं को टारगेट करने के फरमान बाकायदा मस्जिदों से जारी हुए थे।

और फिर जो हुआ, वो हमारे देश की राजनीति का सबसे घिनौना चेहरा था। सच बोलने की सज़ा ये मिली की पूरा का पूरा कांग्रेसी और विपक्ष इस 29 साल की लड़की के पीछे भेड़ियों की तरह पड़ गया।

लेकिन सबसे बड़ा सदमा और पीठ में खंजर तो तब लगा, जब खुद उसकी अपनी ही पार्टी (BJP), जिसके नाम पर वो चुनाव जीती थी, उसने ऐन मौके पर मुँह फेर लिया और उसे अकेला छोड़ दिया।

जम्मू के किश्तवाड़ में बिछी दो हिन्दू अफसरों की लाशें और सिस्टम का वही पुराना ‘अज्ञात आतंकियों’ वाला रटा-रटाया खेल

अब ज़रा उन ग्राउंड फैक्ट्स पर बात कर लेते हैं की आखिर ये बवाल शुरू कहाँ से हुआ। बात इसी महीने की है।

11-12 नवंबर 2026… जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) के दो जांबाज पुलिस ऑफिसर्स, रशपाल कुमार (45 साल) और बॉबी चंद (57 साल), अपनी ड्यूटी पर किश्तवाड़ के मड़वा और दच्छन के घने जंगलों वाले इलाके में जा रहे थे।

रास्ते में ही आतंकियों ने इन्हें किडनैप कर लिया।

रात भर इनके परिवारों की सांसें अटकी रहीं। और अगली सुबह वही हुआ जिसका डर था। 12 नवंबर की सुबह मड़वा के जंगलों में रशपाल और बॉबी की गोलियों से छलनी लाशें मिलीं।

ये कोई मुठभेड़ नहीं थी भाई! ये सीधा ‘टारगेट किलिंग’ (Target Killing) का मामला था। एक को सीधे सिर में सटाकर गोली मारी गई थी और दूसरे की पीठ में।

इतना ही नहीं, वो कायर आतंकी इन दोनों जवानों की सर्विस राइफलें (INSAS) भी लूट कर ले गए।

अब ऐसे मामलों के बाद हमारे देश के प्रशासन का एक रटा-रटाया कैसेट होता है, जो हर बार प्ले कर दिया जाता है।

पुलिस और प्रशासन के बड़े-बड़े अधिकारी कैमरे के सामने आये और कहने लगे- “इलाके की घेराबंदी कर ली गई है, सर्च ऑपरेशन जारी है, और हम अज्ञात आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।”

अरे भाई, ये ‘अज्ञात आतंकी’ क्या आसमान से टपकते हैं? या ज़मीन फाड़ कर निकलते हैं? प्रशासन हर बार इस बात को छुपाने में क्यों अपनी पूरी ताकत लगा देता है की ये हत्याएं कोई अचानक हुआ वाकया नहीं हैं!

ये चुन-चुनकर, नाम पूछकर हिंदुओं को मारने का एक सेट पैटर्न है। सिस्टम ये मानने को तैयार ही नहीं है की ये टारगेट किलिंग है, क्योंकि अगर वो ये मान लेंगे, तो उनका ‘कश्मीर में भाईचारा कायम है’ वाला नैरेटिव धरा का धरा रह जाएगा।

जब मस्जिदों से हिन्दुओं के खिलाफ हुए फरमान का सच लेकर सामने आई वो बेटी, जिसने खुद अपनी आँखों से अपनों की चिता देखी है

जब रशपाल और बॉबी की लाशें उनके गांव पहुंचीं, तो वहां जो मातम पसरा, उसे देखकर पत्थर का भी दिल पसीज जाए।

औरतों की चीखें और बुजुर्गों के आंसू उस पूरे इलाके के खौफ को बयां कर रहे थे। उसी भीड़ और मातम के बीच जब शगुन परिहार वहां पहुंचीं, तो उन्होंने वो सच बोला जो शायद आज के समय में कोई भी नेता बोलने की हिम्मत नहीं कर सकता।

शगुन ने हवा में तीर नहीं चलाए थे। वो वहां मौजूद गांव वालों, रोती-बिलखती महिलाओं और पीड़ित परिवारों का ही दर्द मीडिया के सामने रख रही थीं।

गांव वालों ने खुद सुना था और बताया था की इन हत्याओं से ठीक पहले मस्जिदों से बाकायदा ‘अनाउंसमेंट’ (Announcements) हुई थीं। ऐलान किया गया था की हिंदुओं को टारगेट करो!

ज़रा सोचिए, एक धार्मिक स्थल, जिसे खुदा की इबादत का घर कहा जाता है, अगर वहां के लाउडस्पीकरों से किसी दूसरे धर्म के लोगों को मारने के फरमान जारी होने लगें, तो इससे बड़ा आतंकवाद और क्या हो सकता है?

शगुन परिहार ने मीडिया के कैमरों के सामने डंके की चोट पर इसी हकीकत को रख दिया। उसने साफ़-साफ़ कहा की मस्जिदों से अनाउंसमेंट करके हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है।

शगुन को पता था की यह बयान देते ही उसके अपनी जान पर भी बन आएगी। जिस लड़की ने अपने पिता को इन्हीं आतंकियों की गोलियों का शिकार होते देखा हो, वो जानती है की सच बोलने की कीमत क्या होती है।

लेकिन उसने राजनीति, वोट बैंक और अपनी सुरक्षा की परवाह किए बिना उस कड़वे सच को देश के सामने ला खड़ा किया।

उसे लगा होगा की शायद उसकी इस बेबाकी को देखकर पूरा देश और उसकी पार्टी उसके पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी हो जाएगी। लेकिन उसे क्या पता था की सियासत की मंडी में सच की कोई कीमत नहीं होती!

कांग्रेसी और विपक्षी ईकोसिस्टम का गजब सेक्युलरिज्म, जहां आतंकियों को नहीं, सच बोलने वाले को किया जाता है कठघरे में खड़ा

जैसे ही शगुन परिहार ने मस्जिदों से हुए फरमान का वो कड़वा सच पब्लिक के सामने रखा, कश्मीर से लेकर दिल्ली तक बैठे ‘सेक्युलर’ नेताओं को ऐसा लगा जैसे किसी ने उनके दुखती रग पर पैर रख दिया हो।

पूरा का पूरा कांग्रेसी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) का इकोसिस्टम इस 29 साल की लड़की को नोंचने के लिए भेड़ियों की तरह सड़कों पर उतर आया।

हद तो देखिए! जिन नेताओं के मुंह से दो हिंदुओं की निर्मम हत्या पर एक शब्द नहीं फूटा था, वो अचानक बिलों से बाहर आ गए।

नेशनल कॉन्फ्रेंस की मंत्री सकीना इट्टू और जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने बकायदा मोर्चा खोल दिया।

ये लोग खुलेआम प्रशासन पर दबाव बनाने लगे की शगुन परिहार के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।

इनका आरोप था की शगुन ने यह बयान देकर ‘सांप्रदायिक सौहार्द’ (Communal Harmony) बिगाड़ दिया है और उसे पूरे कश्मीर से ‘सार्वजनिक माफी’ मांगनी चाहिए।

सच कहूं तो, हमारे देश का यह सेक्युलरिज्म बड़ा ही गजब और अजीबोगरीब है यार! मतलब, अगर मस्जिद के लाउडस्पीकर से सरेआम हिंदुओं को मारने का ऐलान हो जाए… तो वो ‘भाईचारा’ है, वो ‘गंगा-जमुनी तहज़ीब’ है।

लेकिन अगर कोई उस फरमान की शिकायत भर कर दे, उस दर्द को कैमरे के सामने बोल दे, तो अचानक से देश का माहौल खराब हो जाता है!

ये कैसा न्याय है भाई? आप कत्ल भी करेंगे, कत्ल का ऐलान भी करेंगे, और अगर शिकार उफ्फ भी कर दे, तो आप उसी पर केस ठोक देंगे?

हवा में तीर नहीं चला रही किश्तवाड़ की शेरनी, पुलिस के अपने रिकॉर्ड्स दे रहे हैं जम्मू-कश्मीर में जिहाद की गवाही

अब ये जो कांग्रेस और एनसी वाले शगुन को झूठा साबित करने पर तुले हैं ना, इन्हें ज़रा जम्मू-कश्मीर पुलिस के ही 2026 के रिकॉर्ड्स का पन्ना खोलकर दिखा देना चाहिए।

शगुन परिहार कोई हवा में तीर नहीं चला रही थी। वो उसी सच को बयां कर रही थी जो इस सिस्टम के रजिस्टर में पहले से दर्ज है।

ज़रा याद कीजिए इसी साल की बात है। जुलाई 2026 में किश्तवाड़ के ही छतरू इलाके में पुलिस ने बाकायदा एक इमाम/मौलवी को अरेस्ट किया था।

नाम था- मोहम्मद रफीक नाइक। ये साहब क्या कर रहे थे? ये जनाब इबादत के नाम पर मस्जिद में बैठकर लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद के पाकिस्तानी आतंकियों (सैफुल्लाह ग्रुप) को पनाह दे रहे थे, उन्हें खाना खिला रहे थे और पुलिस की खुफिया जानकारी उन तक पहुंचा रहे थे।

और ये कोई इकलौता मामला नहीं था। इसी साल मई 2026 में किश्तवाड़ के ही एक सरकारी स्कूल के टीचर मशकूर अहमद को धर-दबोचा गया था, जो आतंकियों का पूरा का पूरा स्लीपर सेल चला रहा था।

और अगर आपको लगता है की मस्जिदों से ज़हर उगलने वाली बात नई है, तो ज़रा 2022 का भद्रवाह (Jammu) जामा मस्जिद वाला वो वीडियो याद कर लीजिए।

वहां मस्जिद से सरेआम मौलवियों और भीड़ ने हिंदुओं को क्या कहा था? ‘गोबर से नहाने वाले और पे**ब पीने वाले!’ क्या वो सांप्रदायिक सौहार्द बढ़ा रहा था?

ये फैक्ट्स गवाही दे रहे हैं की धार्मिक स्थलों का यह खौफनाक ‘टेरर-गठजोड़’ बहुत पुराना है। शगुन ने बस उस सच पर से पर्दा हटाया था जिसे सिस्टम हमेशा कालीन के नीचे दबाता आया है।

अपनों ने ही घोंपा पीठ में खंजर! बीजेपी नेता जहांनज़ैब सिरवाल ने शगुन परिहार की बातों को बोल दिया ‘तथ्यहीन’

कांग्रेस और वामपंथियों का तो काम ही यही है, उनसे किसी को कोई उम्मीद भी नहीं थी। लेकिन इस पूरी कहानी का सबसे दर्दनाक हिस्सा वो है, जब शगुन की अपनी ही पार्टी ने उसके सीने में खंजर घोंप दिया।

ज़रा याद कीजिए, जब शगुन परिहार ने चुनाव लड़ा था, तो बीजेपी के बड़े-बड़े दिग्गजों ने किश्तवाड़ में आकर कितनी बड़ी-बड़ी बातें की थीं।

उसे ‘पार्टी की बेटी’, ‘बलिदान की मूरत’ और न जाने क्या-क्या कहा गया था। ऐसा माहौल बनाया गया था की बीजेपी इस बेटी के पीछे एक चट्टान की तरह खड़ी है।

लेकिन आज जब वही बेटी अपनी जान पर खेलकर ‘मस्जिद-टेरर गठजोड़’ के खिलाफ अकेली खड़ी थी, जब कांग्रेसियों और वामपंथियों की गालियां और धमकियां झेल रही थी…

तब ये दिल्ली के सुरक्षित कमरों में बैठे बीजेपी के दिग्गज नेता कहाँ गायब हो गए? मैदान एकदम साफ था! किसी एक बड़े नेता ने सामने आकर यह नहीं कहा की “हाँ, शगुन सही बोल रही है और हम अपनी विधायक के साथ खड़े हैं।”

और हद तो तब पार हो गई जब किश्तवाड़ से ही बीजेपी के अपने नेता ‘जहांनज़ैब सिरवाल’ ने सामने आकर अपनी ही विधायक के खिलाफ आग उगलना शुरू कर दिया।

सिरवाल ने शगुन के दावे को “तथ्यहीन” और “दुर्भाग्यपूर्ण” बता दिया। उल्टा वो मुस्लिम समुदाय से हमदर्दी जताने का खेल खेलने लगे, ताकि उनका वोट बैंक खुश रहे।

अब सवाल ये उठता है की क्या ‘सबका साथ सबका विकास’ के चक्कर में बीजेपी अब इतना डर गई है की अपने ही विधायकों को सच बोलने पर समर्थन तक नहीं दे सकती?

चुनाव के वक्त मंचों से छाती पीट-पीट कर ‘हिन्दू हृदय सम्राट’ बनने वाले नेता क्या सिर्फ टीवी डिबेट्स तक ही सीमित रह गए हैं?

एक बेटी, जिसने आतंकवाद की वेदी पर अपने बाप को खोया हो, उसे वोट बैंक की खातिर ऐसे अकेला छोड़ देना… क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?

जहाँनज़ैब सिरवाल जैसे नेताओं को बढ़ावा देकर क्या पार्टी ये साबित नहीं कर रही की उसके लिए एक हिंदू बेटी की जान और सम्मान से ज़्यादा एक समुदाय का तुष्टिकरण मायने रखता है?

वो लड़ेगी क्योंकि उसने अपनों का खून ज़मीन पर गिरते देखा है

खैर, सिस्टम की गद्दारी अपनी जगह। लेकिन एक बात तो तय है की भले ही ये पूरा ‘सेक्युलर इकोसिस्टम’ उसे धमकियां दे रहा हो, भले ही तारीक कर्रा जैसे लोग उस पर एफआईआर की मांग कर रहे हों, और भले ही उसकी अपनी ही पार्टी के सिरवाल जैसे नेता पीठ दिखा गए हों… शगुन परिहार रुकने वाली नहीं है।

जो लड़की अपनी आँखों के सामने अपने पिता और चाचा की खून से सनी लाशें देख चुकी हो, जिसने मौत को इतने करीब से महसूस किया हो… वो किसी जहांनज़ैब सिरवाल के बयानों या कांग्रेसी धमकियों से डरने वाली है क्या? बिल्कुल नहीं!

ये जो दिल्ली और जम्मू की कुर्सियों पर बैठकर राजनीति कर रहे हैं ना, इन्हें नहीं पता की जब किसी के अपने का खून ज़मीन पर गिरता है, तो दिल में कैसी आग लगती है।

शगुन परिहार किश्तवाड़ की वो शेरनी है, जो बिना किसी पार्टी के बैकअप और बिना किसी बड़े नेता के सहारे, अकेले ही हिंदुओं की आवाज़ बनकर खड़ी रहेगी।

और हम सबको, पूरे देश को, पार्टी लाइन से ऊपर उठकर इस बेटी के साथ खड़ा होना होगा। क्योंकि अगर शगुन परिहार को अकेला छोड़ दिया गया, तो कल कश्मीर की वादियों में सच बोलने की हिम्मत कोई नहीं करेगा!

जय हिन्द!

Scroll to Top