चाणक्य-नीति भी बन जाती घाव, जब सत्ता चल देती गलत दांव, Episode 11: एक दशक से तख्त पर बैठी बीजेपी सरकार और फिर भी पूरे देश में UCC लागू करने की नहीं दिखा पा रही हिम्मत, एक सनातन देश में शरीयत कानूनों को आज़ादी देकर BJP खो रही सारे हिन्दुओं का भरोसा

भारतीय राजनीति में वोटर और नेता का रिश्ता बड़ा अजीब होता है। नेता सोचता है की उसने जनता को अपनी जेब में रख लिया है, और वोटर खामोशी से सही वक़्त का इंतज़ार कर रहा होता है।

ज़रा 2014 और 2019 के उस दौर को याद कीजिए। देश के उस बहुसंख्यक हिन्दू वोटर ने सारे जातिगत समीकरण, सारी पुरानी वफादारियां और सारी लाइनें तोड़कर एक झटके में बीजेपी को प्रचंड बहुमत थमा दिया था।

इस वोटर ने 5 किलो फ्री राशन, कुछ सौ रुपयों की सब्सिडी या मुफ़्त बिजली के लालच में EVM का बटन नहीं दबाया था। उसने वोट दिया था एक आइडियोलॉजी को, एक विचारधारा को। उसके ज़हन में आज़ादी के बाद से चले आ रहे उस ‘सेकुलरिज्म’ (Pseudo-secularism) के खिलाफ एक गहरा गुस्सा था, और उसे लगा की अब वो पार्टी सत्ता में आई है जो बिना किसी खौफ के देशहित में कड़े फैसले लेगी।

वादे तीन ही तो बड़े थे- कश्मीर से आर्टिकल 370 उखाड़ फेंकना, अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाना, और पूरे देश में ‘समान नागरिक संहिता’ (UCC – Uniform Civil Code) लागू करना।

शुरुआत में सब कुछ सही से चला। 370 भी हट गया, राम मंदिर का सपना भी सच हो गया। लेकिन जब बात UCC की आई, तो अचानक दिल्ली के सत्ता प्रतिष्ठान को जैसे लकवा मार गया। जिस पार्टी ने दशकों तक रैलियों में गला फाड़-फाड़ कर “एक देश, एक विधान” का नारा दिया था, सत्ता के 12 साल गुज़र जाने के बाद भी वो पूरे देश में एक समान नागरिक कानून लागू नहीं कर पाई।

अगर आप इस पूरी पिक्चर को देखेंगे, तो साफ़ नज़र आएगा की कैसे अति-आत्मविश्वास और ‘हमसे बेहतर कोई नहीं’ के घमंड ने बीजेपी से वो ऐतिहासिक मौका छीन लिया। आज हालात ये हैं की बहुसंख्यकों को सेक्युलर कानून के डंडे से हांका जा रहा है और मुस्लिम वर्ग को उनके कट्टर शरिया कानूनों की पूरी आज़ादी मिली हुई है।

सत्ता का गलत दांव (बीजेपी की चूक) इसका असली परिणाम (ज़मीनी हकीकत)
303 सीटों का अहंकार: पूर्ण बहुमत होने पर भी यूसीसी लागू न करना। 2019-2024 का सबसे सुनहरा मौका हाथ से निकला, जो अब कभी वापस नहीं आएगा।
स्ट्रीट वीटो का खौफ: शाहीन बाग़ जैसे प्रदर्शनों और ग्लोबल इमेज बिगड़ने का डर। सरकार की छवि एक ‘निडर’ सत्ता से बदलकर दबाव में झुकने वाली ‘डिफेंसिव’ सरकार की बन गई।
पसमांदा वोट का हवाई लालच: कट्टरपंथियों को तुष्ट करके मुस्लिम वोट बैंक हासिल करने की कोशिश। ना नया अल्पसंख्यक वोट मिला और उलटा कोर हिन्दू वोटर खफा होकर घर बैठ गया।
राज्यों पर ज़िम्मेदारी थोपना: केंद्र से कानून लाने के बजाय असम और उत्तराखंड में यूसीसी लाना। जनता समझ गई कि केंद्र सरकार नेशनल लेवल पर कड़े फैसले लेने की हिम्मत हार चुकी है।

पढ़ें और ठहरें | वादे और जवाबदेही

किसी चुनावी वादे को परखते समय केवल घोषणा नहीं, बल्कि उसे पूरा करने के लिए उपलब्ध समय, जनादेश और सरकार की वास्तविक कोशिश—इन तीनों को साथ रखकर देखना क्यों ज़रूरी है?

1. 300 पार वाले प्रचंड बहुमत के वो पांच सुनहरे साल जब BJP भूल गयी अपना सबसे बड़ा वादा और हाथ से निकल गई UCC की बाज़ी

↑ अध्याय सूची पर लौटें

राजनीति में ‘टाइमिंग’ ही सब कुछ होती है बॉस! अगर सही वक़्त पर हथौड़ा नहीं मारा, तो लोहा चाहे जितना गरम हो, कोई फायदा नहीं।

2019 के चुनावों में जब बीजेपी 303 सीटों के भयंकर बहुमत के साथ वापस लौटी थी, तब उनके पास वो गोल्डन विंडो थी जो इतिहास में किसी-किसी को ही नसीब होती है। संसद में विपक्ष की हालत इतनी पतली थी की सरकार जो चाहती, वो बिल आसानी से पास करवा सकती थी।

ये 2019 से लेकर 2024 तक के वो पांच सुनहरे साल थे, जब यूसीसी (UCC) को एक ही झटके में पूरे देश पर लागू किया जा सकता था। लेकिन यहीं पर सत्ता के अहंकार ने अपना खेल दिखा दिया।

बीजेपी के रणनीतिकारों और तथाकथित ‘चाणक्यों’ को एक बहुत बड़ी गलतफहमी हो गई। उन्हें लगा की राम मंदिर बन रहा है, 370 हट गया है, अब हिन्दू वोटर तो पूरी तरह से ‘हिप्नोटाइज़’ (सम्मोहित) हो चुका है। अब वो कहाँ जाएगा?

उनके दिमाग में ये बात बैठ गई की अब कोर वोटर कोई सवाल नहीं पूछेगा, वो बस झंडा उठाएगा और “आएंगे तो मोदी ही” के नारे लगाता रहेगा। इसी मुगालते में इन्होंने अपने मैनिफेस्टो के सबसे ज़रूरी वादे यानी ‘समान नागरिक संहिता’ को पूरी तरह साइड कर दिया।

इन रणनीतिकारों ने ज़मीन पर बैठे उस आम वोटर की नब्ज़ को पढ़ने में सबसे बड़ी चूक कर दी। वो भूल गए की हिन्दू वोटर कोई अंधा वोटर नहीं है। वो अख़बार पढ़ता है, डिबेट्स देखता है और टैक्स भरता है।

वो देख रहा था की कैसे भारी बहुमत होने के बावजूद सरकार यूसीसी पर गोल-मोल बातें कर रही है, लॉ कमीशन (Law Commission) से सिर्फ ड्राफ्ट मंगाने का नाटक कर रही है और फैसला लेने से कतरा रही है। जब आप इतने सुपर-पावरफुल होते हैं और फिर भी सही कदम उठाने से डरते हैं, तो आपकी वो ‘कमज़ोरी’ पब्लिक को साफ़ दिखने लगती है।

आज का वोटर पूछ रहा है की क्या आपको यूसीसी लाने के लिए 400 या 500 सीटों का इंतज़ार था? जब 303 सीटों में आप देश के लिए एक समान कानून नहीं बना सके, तो फिर उस प्रचंड बहुमत का आखिर फायदा क्या हुआ? सत्ता की इसी ग़लत पॉलिटिकल कैलकुलेशन ने 2019 से 2024 के बीच यूसीसी की बाज़ी हमेशा के लिए उनके हाथ से निकाल दी।

बहुमत की कसौटी | मौका और जवाबदेही

जब किसी सरकार को स्पष्ट बहुमत मिलता है, तो उसकी सफलता का पैमाना क्या होना चाहिए—मिले हुए जनादेश का आकार, या उस जनादेश के आधार पर पूरे किए गए वादे?

2. हिन्दू कोड बिल तो आ गया, लेकिन ये शरीयत के कानून को एक सनातन देश में पनपने देकर बीजेपी भी आ गई कांग्रेस वाली लाइन पर

↑ अध्याय सूची पर लौटें

अब ज़रा फ्लैशबैक में चलते हैं, क्योंकि बिना इतिहास को समझे आप आज के इस पॉलिटिकल धोखे को नहीं समझ सकते। आज़ादी के बाद देश का संविधान बना। बातें तो बड़ी-बड़ी हुईं की हम एक सेक्युलर मुल्क हैं।

लेकिन 1950 के दशक में तत्कालीन नेहरू सरकार ने धर्मनिरपेक्षता के नाम पर जो खेल खेला, उसकी टीस आज तक बहुसंख्यक समाज के सीने में चुभ रही है।

1955-56 के दौरान नेहरू सरकार ने ‘हिन्दू कोड बिल’ (जिसके तहत Hindu Marriage Act 1955 और Hindu Succession Act 1956 आए) संसद में पास करवा दिया।

हिन्दुओं के हज़ारों साल पुराने धार्मिक कानूनों और परम्पराओं को मॉडर्न बना दिया गया। बहुविवाह (Polygamy) पर सख्त रोक लगा दी गई, तलाक के नियम तय कर दिए गए, और बेटियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार दिया गया। एक सभ्य, आधुनिक और सेक्युलर देश बनाने के लिए हिन्दू समाज ने कुछ शुरुआती विरोध के बाद इसे खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लिया।

लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू देखिए! जब बात मुस्लिम समाज की आई, तो सरकार के हाथ-पांव फूल गए। उन्हें आज़ादी दे दी गई की वे अपने पर्सनल लॉ के हिसाब से ही जिएंगे।

ब्रिटिश काल में बना ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ (शरीयत एप्लीकेशन एक्ट 1937)’ आज़ादी के बाद भी बदस्तूर जारी रहा। मतलब एक ही देश में बहुसंख्यकों के लिए सख्त सेक्युलर कानून और अल्पसंख्यकों के लिए उनके कट्टर मज़हबी कानून?

बीजेपी दशकों से इसी दोगलेपन और तुष्टिकरण के खिलाफ आवाज़ उठाती आई थी। संसद से लेकर सड़क तक इनके नेता कांग्रेस से सवाल पूछते थे की अगर देश सेक्युलर है, तो कानून दो तरह के क्यों हैं? लेकिन मज़े की बात देखिए, जब खुद ये 10 साल तक तख्त पर बैठे, तो इनका बर्ताव भी बिल्कुल कांग्रेस जैसा ही निकला।

दस साल सत्ता में रहने के बाद भी ये सरकार उस ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ’ को हाथ लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। एक सनातन देश में जहाँ बहुसंख्यक समाज को मंदिरों के मैनेजमेंट से लेकर शादी-ब्याह तक के मामलों में सरकारी कानूनों के हिसाब से चलना पड़ता है, वहीं 1937 के शरीयत एक्ट को पूरी ढील देकर सरकार ने साबित कर दिया की वो भी वोट बैंक के उसी ‘सिंड्रोम’ से ग्रसित है।

कोर वोटर आज सीधा सवाल पूछ रहा है की अगर आपको भी वही करना है जो कांग्रेस करती आई है, अगर आपको भी मुस्लिम कट्टरपंथियों को उनके मनमाने कानून चलाने की छूट ही देनी है, तो फिर आप में और उनमें फर्क ही क्या रह गया?

एक सेक्युलर राष्ट्र का ढोल पीटकर एक विशेष समुदाय को उनके पर्सनल लॉ की आज़ादी देना बीजेपी के उस ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे की धज्जियां उड़ा रहा है, जिस पर बैठकर ये सरकार सत्ता में आई थी।

मुद्दा / क़ानून हिन्दू समाज (सेक्युलर कानून) मुस्लिम समाज (शरीयत / पर्सनल लॉ की छूट)
विवाह (Marriage) एक विवाह का नियम (दूसरी शादी करने पर सीधे जेल)। एक पुरुष को आज भी कानूनी तौर पर 4 शादियां करने की छूट।
तलाक (Divorce) कोर्ट के ज़रिए एक लंबी और सख्त कानूनी प्रक्रिया। इंस्टेंट तीन तलाक बैन है, लेकिन ‘हसन’ और ‘अहसन’ तलाक आज भी जारी हैं।
पैतृक संपत्ति बेटे और बेटियों को संपत्ति में एकदम बराबर का अधिकार। बेटियों को भाइयों के मुकाबले पैतृक संपत्ति में सिर्फ आधा हिस्सा मिलता है।
विवाह की उम्र लड़कियों के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल होना अनिवार्य। 14-15 साल की उम्र होते ही मज़हबी कानून के तहत निकाह को वैद्यता।
हलाला (Halala) ऐसी किसी भी अमानवीय प्रथा का कोई अस्तित्व नहीं। आज भी शरिया कानूनों के नाम पर इस घिनौनी प्रथा पर सिस्टम खामोश है।

इतिहास की परतें | समानता और परंपरा

व्यक्तिगत कानूनों पर चर्चा करते समय परंपरा, नागरिक अधिकार और संवैधानिक समानता—इन तीनों के बीच संतुलन किस तरह समझा और तय किया जाना चाहिए?

3. सड़कों पर हंगामे का खौफ और शाहीन बाग़ का सिंड्रोम, कैसे चंद कट्टरपंथी प्रदर्शनकारियों के आगे घुटने टेक कर डिफेंसिव हो गया दिल्ली का सत्ता प्रतिष्ठान

↑ अध्याय सूची पर लौटें

राजनीति में एक बहुत ही खतरनाक बीमारी होती है, जिसे पॉलिटिकल साइंस की भाषा में ‘स्ट्रीट वीटो’ (Street Veto) कहा जाता है। इसका सीधा सा मतलब ये है की संसद चाहे जितने भी बहुमत से कोई कानून पास कर दे, लेकिन अगर कुछ हज़ार लोग सड़कें जाम कर दें, टेंट गाड़ लें और हंगामा खड़ा कर दें, तो चुनी हुई सरकार को बैकफुट पर जाना ही पड़ता है।

जब आप पिछले कुछ सालों का इतिहास देखते हैं, तो साफ़ समझ आता है की 300 पार वाली इस महाबली सरकार के भीतर एक अजीब सा ‘साइकोलॉजिकल खौफ’ बैठ गया है। और इसी खौफ का सबसे बड़ा शिकार हुआ- यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC)।

ज़रा सीएए (CAA) के दौर को याद कीजिए। संसद से कानून पास हुआ, लेकिन फिर शाहीन बाग़ खड़ा हो गया। महीनों तक देश की राजधानी बंधक बनी रही, दिल्ली में दंगे हुए।

फिर आया किसान आंदोलन, जहाँ पूरे एक साल तक दिल्ली के बॉर्डर्स को सील रखा गया और आख़िरकार प्रधानमंत्री को टीवी पर आकर तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े। इन दो घटनाओं ने दिल्ली के सत्ता प्रतिष्ठान को अंदर तक हिला कर रख दिया। सरकार पूरी तरह से ‘डिफेंसिव’ मोड में आ गई।

ये सोचने लगे की अगर UCC का ड्राफ्ट संसद में पेश किया गया, तो पूरे देश में कट्टरपंथी मुस्लिम सड़कों पर उतर आएंगे। शाहीन बाग़ पार्ट-2 शुरू हो जाएगा। और यहीं पर सरकार को अपनी उस ‘ग्लोबल इमेज’ की चिंता सताने लगी, जिसका चस्का हर रणनीतिकार को लग चुका था। ‘विश्वगुरु’ बनने की होड़, विदेशी अख़बारों में अपनी फजीहत का डर, और खाड़ी (अरब) देशों की नाराज़गी का खौफ, इन सबने मिलकर सरकार के हाथ-पांव बांध दिए।

अरे भाई, जब आपको फैसले सड़क पर बैठी भीड़ के हिसाब से ही लेने थे, तो फिर 300 सीटों का वो प्रचंड बहुमत किस काम का था? सरकार ने चंद प्रदर्शनकारियों और विदेशी मीडिया की ‘गुड बुक’ में बने रहने के चक्कर में उस कोर वोटर को दांव पर लगा दिया, जिसने इन्हें वोट इसलिए दिया था ताकि ये बिना डरे कड़े फैसले ले सकें।

यूसीसी को ठंडे बस्ते में डालना कोई ‘मास्टरस्ट्रोक’ नहीं था, यह डर और ‘शाहीन बाग़ सिंड्रोम’ के आगे सत्ता का साफ-साफ सरेंडर था। एक खामोश वोटर ये सब देख रहा था की कैसे उसकी चुनी हुई धाकड़ सरकार, भीड़तंत्र के आगे घुटने टेक रही है।

लोकतंत्र का ठहराव | विरोध और निर्णय

लोकतंत्र में असहमति और विरोध का अधिकार सुरक्षित रखते हुए निर्वाचित सरकार की निर्णय लेने की क्षमता कैसे बनी रह सकती है?

4. तीन तलाक का आधा-अधूरा झुनझुना और हलाला और बहुविवाह जैसी कट्टरपंथी कुप्रथाओं को सरकार ने छोड़ दिया खुल्ला

↑ अध्याय सूची पर लौटें

जब भी आप यूसीसी लागू न करने को लेकर सरकार से सवाल पूछेंगे, तो उधर से तुरंत एक रेडीमेड जवाब आता है- “अरे, हमने तीन तलाक तो खत्म कर दिया ना!” बीजेपी के नेता इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताकर दिन-रात ढोल पीटते हैं। लेकिन जब आप इस ‘तीन तलाक’ वाले कानून का बारीकी से पोस्टमार्टम करते हैं, तो पता चलता है की ये सिर्फ एक आधा-अधूरा झुनझुना है, जो असलियत को छिपाने के लिए थमाया गया है।

फैक्ट्स पर बात करते हैं। 2019 में जो कानून आया, उसने सिर्फ ‘तलाक-ए-बिद्दत’ (Instant Triple Talaq – यानी एक सांस में तीन बार तलाक बोल देना या व्हाट्सएप पर तलाक लिख देना) को गैरकानूनी और अपराध घोषित किया है।

लेकिन क्या मुस्लिम पर्सनल लॉ से तलाक के बाकी तरीके खत्म हो गए? बिल्कुल नहीं! शरिया के तहत आज भी ‘तलाक-ए-हसन’ और ‘तलाक-ए-अहसन’ पूरी तरह से लीगल हैं। मतलब तरीका थोड़ा लंबा कर दिया गया है, लेकिन तलाक की वो एकतरफा तलवार आज भी लटक रही है।

अब ज़रा उन मुद्दों पर आइए जिन पर यह सरकार एकदम मौन व्रत धारण किए बैठी है। अगर आप सच में इस्लामिक कट्टरपंथ और महिला-विरोधी प्रथाओं को बैन करना चाहते थे, तो बहुविवाह (Polygamy) पर बैन क्यों नहीं लगाया?

एक तरफ देश के कानून (IPC Section 494) के तहत हिन्दू, सिख, ईसाई अगर दूसरी शादी कर लें तो उन्हें 7 साल तक की जेल हो सकती है, लेकिन शरीयत कानूनों के नाम पर आज भी एक मुसलमान पुरुष को चार-चार बीवियां रखने की आज़ादी मिली हुई है। ये कैसा ‘सबका साथ सबका विकास’ है भाई, जहाँ देश की ही कुछ महिलाओं के साथ जानवर जैसा व्यवहार होने दिया जा रहा है?

‘निकाह हलाला’ जैसी अमानवीय और घिनौनी प्रथा पर सरकार क्यों चुप है? पैतृक संपत्ति (Inheritance) के मामले में आज भी मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत एक बेटी को अपने भाई के मुकाबले सिर्फ आधा हिस्सा मिलता है। उस पर कोई कानून क्यों नहीं लाया गया?

सबसे बड़ा पाखंड तो बाल-विवाह (Child Marriage) को लेकर है। केंद्र सरकार महिला सशक्तिकरण की बात करती है, लड़कियों की शादी की कानूनी उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने के दावे करती है।

लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत आज भी एक मुस्लिम लड़की, जैसे ही प्यूबर्टी (लगभग 14-15 साल की उम्र) हासिल कर लेती है, उसकी शादी करवाई जा सकती है, और हमारे देश के कोर्ट्स को भी उस मज़हबी कानून के आगे झुक कर उन शादियों को लीगल मानना पड़ता है! सरकार का वो ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा क्या इन मुस्लिम बेटियों पर लागू नहीं होता?

सच पूछिए तो, सरकार ने वोट बैंक और ‘सेक्युलर’ दिखने के लालच में मुस्लिम महिलाओं को कट्टरपंथी मौलवियों और उनके अतिवादी (Extremist) कानूनों के रहमो-करम पर छोड़ दिया। तीन तलाक का एक छोटा सा हिस्सा बैन करके इन्होंने ऐसा माहौल बनाया जैसे पूरा सिस्टम बदल दिया हो।

इस छलावे को देखकर वो कोर हिन्दू वोटर भयंकर रूप से चिढ़ गया है, जो यूसीसी की उम्मीद लगाए बैठा था। उसे समझ आ गया है की सरकार कड़े फैसले लेने की हिम्मत हार चुकी है। जब एक सनातन मुल्क में कुछ मज़हबी ठेकेदारों को अपने कट्टरपंथी मजहबी कानूनों को खुलेआम चलाने की आज़ादी दी जाती है, तो वो सिर्फ उस मज़हब का मुद्दा नहीं रह जाता, वो देश के संविधान और कानून पर एक करारा तमाचा बन जाता है। और बीजेपी सरकार, अपने 10 साल के शासन में, इस तमाचे को चुपचाप बर्दाश्त करती रही है。

अधूरे सुधार से आगे | कानून की पूरी तस्वीर

किसी सामाजिक या कानूनी सुधार की सफलता को केवल एक बदले हुए प्रावधान से मापना पर्याप्त है, या उससे जुड़े सभी अधिकारों, प्रक्रियाओं और सुरक्षा उपायों को साथ देखना चाहिए?

5. पिछड़े मुसलमानों का वोट पाने के लालच ने कैसे खिसका दी ज़मीन, ना नया वोट बैंक मिला और ना ही पुराना पक्का वोटर साथ रहेगा

↑ अध्याय सूची पर लौटें

अब ज़रा उस सियासी दांव की बात करते हैं जिसने बीजेपी के चुनावी गणित का पूरा बंटाधार कर दिया। 2022-23 के आस-पास दिल्ली के सत्ता प्रतिष्ठान में अचानक एक नया शौक परवान चढ़ा- ‘पसमांदा (पिछड़े) मुसलमानों’ को लुभाने का शौक। बीजेपी के तथाकथित रणनीतिकारों और चाणक्यों को एक भयंकर मुगालता हो गया।

उन्हें लगा की यूसीसी जैसे ‘विवादित’ फैसलों को कुछ दिन ठंडे बस्ते में डाल देते हैं, अजमेर शरीफ में चादरें चढ़ाते हैं (यहाँ तक की खुद PM मोदी ने), और पसमांदा मुसलमानों के बीच जाकर ‘सबका साथ’ वाला राग अलापते हैं, तो शायद 2024 के चुनाव में मुस्लिम समाज का एक बड़ा हिस्सा खुश होकर उनकी झोली में वोट डाल देगा।

ये राजनीति का वो हवाई लालच था जिसने ज़मीनी हकीकत से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया था। आप एक ऐसे समुदाय का वोट पाने निकले थे, जिसका एक बड़ा हिस्सा आपको वैचारिक रूप से अपना विरोधी मानता है।

और परिणाम क्या निकला? जिस पसमांदा समाज को लुभाने के लिए बीजेपी ने इतनी कोशिश करी, उसी समाज ने मतदान के दिन एकमुश्त होकर ‘इंडी गठबंधन’ (I.N.D.I.A bloc) के पक्ष में बंपर वोटिंग की।

उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार और बंगाल तक, अल्पसंख्यक वोटर ने उसी उम्मीदवार को चुना जो बीजेपी को हरा सकता था। पसमांदा आउटरीच का ये पूरा गुब्बारा ज़मीन पर आते ही फुस्स हो गया।

कहावत है ना, ‘दुविधा में दोनों गए, माया मिली न राम।’ बीजेपी के साथ बिल्कुल यही हुआ। नया वोट बैंक तो मिला नहीं, लेकिन इस तुष्टिकरण को देखकर वो पक्का कोर वोटर बुरी तरह बिदक गया।

कोर वोटर का सीधा सवाल है की आप हमारे टैक्स के पैसों से अल्पसंख्यक योजनाओं का बजट बढ़ा रहे हैं, वक्फ बोर्ड्स और मदरसों के आधुनिकीकरण पर पैसा फूंक रहे हैं, और उनके मज़हबी कानूनों (शरीयत) को छेड़ने की आपकी हिम्मत नहीं है!

तो फिर हम आप पर भरोसा क्यों करें? जिस वोटर को आपको मजबूत रखना चाहिए था, आप उसे ‘टेकन फॉर ग्रांटेड’ ले रहे हैं, और जो आपको कभी वोट नहीं देने वाला है, आप उसके दरवाज़े पर जाकर यूसीसी की फाइल छुपा रहे हैं।

सियासी गणित पर गौर | भरोसे की कीमत

नए मतदाता समूहों तक पहुँच बनाने और पुराने समर्थकों का भरोसा बनाए रखने के बीच कोई राजनीतिक दल अपना संतुलन किन सिद्धांतों के आधार पर तय करे?

6. केंद्र की कुर्सी से हिम्मत गायब और राज्यों के कंधों पर बंदूक, उत्तराखंड और असम के टुकड़ों में बंटे UCC से आखिर क्या हासिल करना चाहती है बीजेपी

↑ अध्याय सूची पर लौटें

जब कोई नेशनल पार्टी अपने कोर एजेंडे को लेकर कंफ्यूज़ होती है या कड़े फैसले लेने से डरती है, तो वो सबसे आसान रास्ता चुनती है- ज़िम्मेदारी से पल्ला झाड़ना। और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने यूसीसी के मामले में बिल्कुल यही ‘एस्केप रूट’ (बचाव का रास्ता) अपनाया।

ज़रा भारत के संविधान पर नज़र डालिए। संविधान के भाग 4 में ‘नीति निर्देशक तत्वों’ (Directive Principles of State Policy) के तहत आर्टिकल 44 (Article 44) में साफ़-साफ़ लिखा है की “राज्य, भारत के समस्त राज्यक्षेत्र में नागरिकों के लिए एक समान नागरिक संहिता प्राप्त कराने का प्रयास करेगा।”

यहाँ ‘राज्य’ का मतलब पूरा देश है। जिस कानून को कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक झटके में देश की संसद से पास होना चाहिए था, केंद्र सरकार ने उसे राज्यों के मत्थे मढ़ दिया। 303 सीटों वाली केंद्र सरकार की कुर्सी से अचानक हिम्मत ग़ायब हो गई और बंदूक रख दी गई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के कंधों पर。

अब इस टुकड़े-टुकड़े वाले खेल को देखिए। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने फरवरी 2024 में भारी तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विधानसभा में यूसीसी का बिल पास कर दिया।

उधर असम में हिमंत बिस्वा सरमा ने बहुविवाह रोकने के लिए कमर कस ली और आज़ादी से पहले के बने ‘असम मुस्लिम मैरिज एंड डाइवोर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट 1935’ को हमेशा के लिए खत्म कर दिया। इन मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्यों में जो हिम्मत दिखाई, वो वाकई काबिले-तारीफ थी。

लेकिन अब सोचिए। अगर एक राज्य का मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में बैठकर इतना बड़ा फैसला ले सकता है, कट्टरपंथियों के दबाव को धता बताकर मज़हबी कानूनों पर लगाम कस सकता है, तो फिर दिल्ली में बैठी उस महाबली सरकार को लकवा क्यों मार गया है?

और सबसे बड़ा तकनीकी सवाल ये है की ‘यूनिफॉर्म’ (Uniform) का मतलब ही होता है- पूरे देश में एक समान। अगर उत्तराखंड में यूसीसी लागू है और पड़ोस के उत्तर प्रदेश या हिमाचल में नहीं है, तो फिर ये कैसा यूसीसी हुआ भाई? ये तो वो बात हो गई की आप बॉर्डर पार करते ही आपके शादी, तलाक और संपत्ति के कानून बदल जाएंगे।

एक देश में एक ही तरह का अपराध, किसी राज्य में ‘सिविल’ मामला होगा और सीमा पार करते ही ‘क्रिमिनल’ मामला बन जाएगा। ये कैसा मज़ाक है?

सच्चाई तो ये है की ये “टुकड़ों में बंटा हुआ यूसीसी” असल में कोई कानूनी रिफॉर्म नहीं है, बल्कि कोर वोटर को शांत करने के लिए थमाया गया एक लॉलीपॉप है।

बीजेपी नेशनल लेवल पर बदनामी और हंगामे से भी बचना चाहती है, और साथ ही टुकड़ों में यूसीसी लाकर अपने वोटर को यह जताना भी चाहती है की “देखिए, हम अपने वादे पूरे कर रहे हैं।” लेकिन आज का वोटर बेवकूफ नहीं है।

उसे समझ में आ गया है की केंद्र सरकार अपनी ज़िम्मेदारी से भाग रही है और इस पूरे मामले को सिर्फ राज्यों के स्तर पर एक ‘पॉलिटिकल टूल’ की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव बीजेपी की सीटें / ताकत सरकार का स्वरूप नेशनल UCC लागू होने की संभावना
2014 282 सीटें (पूर्ण बहुमत) अपने दम पर मज़बूत सरकार। शुरुआत थी, फोकस 370 और राम मंदिर पर था।
2019 303 सीटें (प्रचंड बहुमत) विपक्ष विहीन, अजेय और महाबली सरकार। सबसे सुनहरा मौका था, लेकिन सत्ता के अहंकार और डर के कारण गंवा दिया गया।
2024 240 सीटें (बहुमत से दूर) नायडू (TDP) और नीतीश (JDU) की बैसाखियों पर टिकी सरकार। लगभग असंभव! क्योंकि नायडू-नीतीश मुस्लिम वोट बैंक के छिटकने के डर से ऐसा बिल पास नहीं होने देंगे।

एकरूपता को परखें | केंद्र और राज्य

जब किसी नीति का लक्ष्य राष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता हो, तो राज्य-स्तरीय पहल उस लक्ष्य को कैसे आगे बढ़ा सकती हैं—और किन परिस्थितियों में वे अधूरी रह जाती हैं?

7. नायडू और नीतीश की बैसाखियों में फंसी 2024 की मजबूर सरकार, अब चाहकर भी नहीं लाया जा सकता वो UCC कानून जिसका इन्तजार कर रहा था कोर वोटर

↑ अध्याय सूची पर लौटें

अब ज़रा वर्तमान की कड़वी ज़मीनी हकीकत पर आते हैं। राजनीति में जब आप सही वक़्त पर सही फैसला नहीं लेते, तो वक़्त आपको ऐसा सबक सिखाता है की सारी राजनीतिक कैलकुलेशंस धरी की धरी रह जाती हैं।

2019 से 2024 तक जो 303 सीटों वाला अजेय बहुमत था, वो सत्ता के इसी अति-आत्मविश्वास और ‘कोर वोटर तो कहीं जाएगा नहीं’ वाले घमंड की भेंट चढ़ गया। 2024 के लोकसभा चुनावों में ‘400 पार’ का वो गर्जना करता हुआ नारा हवा में उड़ गया और पार्टी 240 सीटों पर आकर सिमट गई।

अब दिल्ली के तख्त पर जो सरकार बैठी है, वो अपने दम पर खड़ी एक महाबली सरकार नहीं है। यह एक ‘गठबंधन’ के ट्रैप (Coalition Trap) में फंसी हुई मजबूर सरकार है, जो तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू और जेडीयू (JDU) के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार की बैसाखियों पर टिकी है। और यहीं से बीजेपी के लिए UCC के दरवाज़े नेशनल लेवल पर लगभग हमेशा के लिए बंद हो जाते हैं।

क्यों? क्योंकि राजनीति का थोड़ा भी ज्ञान रखने वाला व्यक्ति यह जानता है की नायडू और नीतीश की सियासत किस धुरी पर घूमती है। आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू की पूरी राजनीति का एक बड़ा आधार वहां का 10-15 प्रतिशत मुस्लिम वोट बैंक है।

नायडू खुद अपनी राज्य सरकार में मुसलमानों को आरक्षण देने की वकालत करते रहे हैं और उनकी पार्टी के नेता कई बार स्पष्ट कर चुके हैं की वो किसी भी ‘कट्टर’ या थोपे गए यूसीसी के सख्त खिलाफ हैं। उधर बिहार में नीतीश कुमार का पूरा करियर ही ‘सेक्युलरिज्म’ के बैलेंसिंग एक्ट पर टिका है। वो भूलकर भी ऐसा कोई कदम सपोर्ट नहीं करेंगे जिससे उनका अल्पसंख्यक वोट बैंक छिटक जाए।

अब एक कड़वा सच सुनिए। जो काम 2019 से 2024 के बीच संसद में चुटकी बजाकर हो सकता था, वो अब 2024 के बाद एक असंभव सपना बन चुका है। अब अगर बीजेपी गलती से भी यूसीसी का कोई सख्त और कड़क सेंट्रलाइज्ड बिल संसद में लेकर आती है, तो नायडू और नीतीश एक झटके में सरकार से समर्थन खींच लेंगे और दिल्ली का तख्त गिर जाएगा।

सत्ता बचाने की लालसा में बीजेपी अब चाहकर भी वो कानून नहीं ला सकती, जिसका इंतज़ार उनका कोर वोटर एक दशक से कर रहा था। जो सुनहरा मौका इन्होंने अपनी बुज़दिली में गंवाया, उसकी कीमत अब इन्हें अपने सबसे बड़े वैचारिक वादे से समझौता करके चुकानी पड़ रही है। हाथ से बाज़ी पूरी तरह निकल चुकी है।

बीजेपी का पॉलिटिकल दांव रणनीतिकारों को क्या लगा? कोर वोटर ने क्या जवाब दिया? (नतीजा)
फ्रीबीज़’ पर हद से ज़्यादा फोकस मुफ़्त राशन और सब्सिडी से हर वोटर कमल का बटन दबा देगा। वैचारिक वोटर को लगा उसे ‘खरीदा’ जा रहा है, उसने राष्ट्रवाद से भटकाव महसूस किया।
सूफी प्रेम और पसमांदा आउटरीच सरकार की ‘सेक्युलर’ छवि बनेगी और मुस्लिम वोट का नया बेस तैयार होगा। कोर वोटर का खून खौला और मुस्लिम वोटर ने फिर भी एकमुश्त I.N.D.I.A को वोट दिया।
UCC को टालते रहना राम मंदिर बन गया है, हिन्दू अब कोई शिकायत नहीं करेगा। वैचारिक वोटर ने खुद को ठगा हुआ महसूस किया और बूथ पर जाने से ही इंकार कर दिया।
400 पार’ का ओवरकॉन्फिडेंस विपक्ष खत्म है, बिना कोई कड़ा फैसला लिए ही बंपर जीत मिल जाएगी। साइलेंट वोटर ने सत्ता को औंधे मुंह गिरा दिया।

गठबंधन की कसौटी | वादा और व्यावहारिकता

गठबंधन सरकार में चुनावी वादों को आगे बढ़ाने के लिए नेतृत्व को सहयोगी दलों की सहमति, साझा प्राथमिकताओं और मतदाताओं की अपेक्षाओं के बीच किस तरह रास्ता बनाना चाहिए?

8. राम और राष्ट्र के नाम पर वोट देने वाले उस खामोश हिन्दू वोटर का टूट रहा अब सब्र का बाँध

↑ अध्याय सूची पर लौटें

आखिरकार, इस पूरी पॉलिटिकल ट्रेजेडी का सबसे बड़ा लूपहोल क्या रहा? वो लूपहोल था बीजेपी का अपने ही वोटर को ‘टेकन फॉर ग्रांटेड’ लेना। इन सत्ताधीशों ने मान लिया था की हम कोर वोटर को 5 किलो मुफ़्त राशन थमा देंगे, किसान सम्मान निधि के दो हज़ार रुपये डाल देंगे और वो चुपचाप आकर ईवीएम (EVM) पर कमल का बटन दबा जाएगा।

लेकिन वो ये भूल गए की जो वोटर राम, राष्ट्र और आइडियोलॉजी के नाम पर आपको वोट देता है, वो ‘फ्रीबीज़’ (Freebies) का भूखा नहीं होता। वो टैक्स भरता है, सिस्टम को पालता है और बदले में बस एक ऐसा निडर सिस्टम चाहता है जहाँ देश का कानून सबके लिए बराबर हो।

2024 के चुनाव नतीजों को ज़रा गौर से देखिए। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र जैसे गढ़ों में बीजेपी की जो सीटें घटीं, वो किसी विपक्ष की बहुत बड़ी लहर का नतीजा नहीं था। वो उस कोर वोटर का ‘साइलेंट बॉयकॉट’ था।

अयोध्या तक में पार्टी की हार इसी गुस्से का एक प्रतीक है। जब एक वैचारिक वोटर को लगता है की उसकी चुनी हुई सरकार भी अब सेकुलरिज्म की चादर ओढ़कर तुष्टिकरण की राह पर चल पड़ी है, तो वो सड़क पर पत्थर नहीं फेंकता, वो बस खामोशी से अपना हाथ पीछे खींच लेता है।

इस खामोश वोटर ने सरकार को एक बहुत बड़ा अल्टीमेटम दे दिया है। उसका संदेश साफ है की अगर एक सनातन देश में बहुसंख्यक समाज को अपनी ही चुनी हुई सरकार में दूसरे दर्जे का महसूस कराया जाएगा, अगर उन्हें एक सेक्युलर कानून के डंडे से हांका जाएगा और कट्टरपंथियों को उनके शरिया कानूनों को चलाने की खुली आज़ादी मिलेगी, तो फिर हम आपका झंडा क्यों उठाएं? हम आपके लिए गालियां क्यों सुनें?

आज बीजेपी एक ऐसे दोराहे पर खड़ी है जहाँ से रास्ता बहुत संकरा है। मुसलमानों को लुभाने के लालच में इन्होंने जो यूसीसी को गायब कर दिया, उससे ना तो नया वोट बैंक इनके पास आया और ना ही पुराना पक्का वोटर इनके साथ खड़ा रहा।

अगर इसके बाद भी पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अपनी इस आत्मघाती रणनीति को नहीं बदलता, तो यकीन मानिए, 2029 आते-आते सत्ता का यह पूरा चक्रव्यूह भरभरा कर ढह जाएगा।

चाणक्य नीति कहती है की अपने पक्के और वफादार सहयोगियों को नाराज़ करके नए और अनिश्चित मित्रों की तलाश करना विनाश का पहला कदम होता है। बीजेपी ने यूसीसी के मामले में ठीक यही किया है, और अब इस गलत दांव का घाव इतना गहरा हो चुका है की इसकी टीस पार्टी को आने वाले कई दशकों तक महसूस होगी।

खामोश मतदाता को सुनें | भरोसे की अंतिम कसौटी

किसी मतदाता का भरोसा किन बातों से बनता या टूटता है—घोषणाओं से, नीतियों से, समान व्यवहार से, या इन सबके लगातार मेल से?

↑ लेख की शुरुआत पर लौटें

Scroll to Top