सर्दियां आ चुकी हैं, नवंबर 2026 का महीना चल रहा है, लेकिन लखनऊ के सियासी गलियारों का तापमान ऐसा उबल रहा है जैसे मई-जून की दोपहर हो।
हो भी क्यों ना! 2027 का यूपी विधानसभा चुनाव बिल्कुल दरवाज़े पर खड़ा दस्तक दे रहा है।
ऐसे में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को अंदर ही अंदर इस हकीकत का अहसास बखूबी हो चुका है की सिर्फ पुराने एम-वाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण के दम पर और कांग्रेस का हाथ पकड़कर यूपी में योगी आदित्यनाथ के तूफानी रथ को रोकना अब लोहे के चने चबाने जैसा है।
अब सियासत में जब हार का अंदेशा होता है, तो नेता अपने उसूलों से ज़्यादा ‘जुगाड़’ पर फोकस करने लगते हैं। अखिलेश यादव की मौजूदा भागदौड़ को देखकर तो बिल्कुल यही लग रहा है।
एक तरफ बीजेपी अपनी पूरी चुनाव मशीनरी के साथ गियर बदल चुकी है, तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव यूपी में एंटी-बीजेपी (Anti-BJP) वोटों को समेटने के लिए एक ऐसा बेमेल ‘महागठबंधन’ बनाने की जुगाड़ में लगे हैं, जिसमें जो भी रास्ते में मिल जाए, उसे साइकिल के करियर पर बिठा लो।
इसी बेचैनी में अब यूपी में अपनी सियासी ज़मीन तलाश रही आम आदमी पार्टी (AAP) और कम्युनिस्ट्स के लिए रेड कारपेट बिछाए जा रहे हैं।
‘साइकिल’ का हैंडल संभालने वाले को अब लग रहा है की कांग्रेस के ‘हाथ’ के साथ-साथ अगर ‘झाड़ू’ का भी सपोर्ट मिल जाए, तो शायद बात बन जाए।

यूपी के सियासी रण में 2027 की आहट और अखिलेश यादव का नया ‘बैसाखी’ अभियान
सच कहूँ तो राजनीति में कोई किसी का सगा नहीं होता, सब ज़रूरत के रिश्ते होते हैं। अखिलेश यादव ये बात बहुत अच्छे से जानते हैं।
पिछले कुछ चुनावों का ट्रैक रिकॉर्ड उठाकर देख लीजिए, समाजवादी पार्टी का स्ट्राइक रेट वैसा नहीं रहा है जैसी उन्हें उम्मीद थी।
उन्हें समझ आ गया है की बीजेपी का जो हिंदुत्व, कानून व्यवस्था और विकास वाला तगड़ा नैरेटिव है, उसे अकेले भेदा नहीं जा सकता।
अब दिक्कत ये है की ‘इंडी गठबंधन’ (I.N.D.I.A) में सपा और कांग्रेस का साथ भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रहा है। दोनों के ज़मीनी कार्यकर्ता आपस में ही उलझते रहते हैं।
ऐसे में अखिलेश ने सोचा की क्यों न एक नया ‘बैसाखी’ अभियान शुरू किया जाए। उनका ताज़ा गेमप्लान ये है की यूपी में जितने भी छोटे-मोटे दल हैं, जो शायद अपने दम पर एक ग्राम प्रधान का चुनाव भी न जीत पाएं, लेकिन टीवी पर आकर ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला सकते हैं, उन सबको एक छतरी के नीचे ला खड़ा किया जाए।
इसी मास्टरप्लान के तहत उन्होंने अब उन दलों के दरवाज़े खटखटाने शुरू कर दिए हैं, जिनका यूपी में वजूद दूरबीन से भी ढूंढने पर नज़र नहीं आता।
20 नवंबर को लखनऊ में AAP के संजय सिंह के साथ अखिलेश ने करी सीक्रेट मीटिंग
अब ज़रा पर्दे के पीछे चल रहे इस ताज़ा सियासी ड्रामे को समझिए। अभी कल 20 नवंबर की ही ये बात है, जब लखनऊ में एक बहुत ही गुपचुप सी मीटिंग हुई।
इस मीटिंग में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आमने-सामने बैठे। करीब 40 मिनट तक दोनों के बीच बंद कमरे में गुफ्तगू हुई।
बाहर आकर भले ही नेताओं ने इसे ‘शिष्टाचार भेंट’ बता दिया हो, लेकिन राजनीति में 40 मिनट की शिष्टाचार भेंट सिर्फ चुनाव से पहले ही क्यों होती है, ये पब्लिक अच्छे से जानती है।
और बात सिर्फ आम आदमी पार्टी तक ही नहीं रुकी।
दो दिन पहले, यानी 19 नवंबर को अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय में कम्युनिस्ट पार्टी सीपीआई-एमएल (CPI-ML) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य नेताओं को भी बुलाकर चाय पिलाई और लंबी मंत्रणा की।
अब आप सोचेंगे की यार, यूपी जैसे राज्य में जहाँ जाति और धर्म का इतना तगड़ा कॉकटेल चलता है, वहां इन कम्युनिस्ट्स और आप (AAP) का क्या काम?
दरअसल, अखिलेश यादव की गणित बहुत सीधी है। उन्हें पता है की शहरों और अर्ध-शहरी (Urban) इलाकों में 1 या 2 प्रतिशत ऐसा एंटी-बीजेपी वोटर होता है जो न तो सपा को वोट देना चाहता है और न कांग्रेस को।
ये वो वोटर है जो ‘मुफ्त बिजली-पानी’ या वामपंथी नारों से इम्प्रेस रहता है। अखिलेश किसी भी हाल में इन वोटों को बंटने नहीं देना चाहते।
उन्हें डर है की अगर AAP अलग लड़ी, तो वो बीजेपी का तो कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, लेकिन सपा के खाते के ही 2000-4000 वोट काट लेगी और कई सीटों पर हार-जीत का अंतर इतना ही होता है।
इसलिए वो इन छोटी पार्टियों को अपने साथ जोड़कर हर एक वोट को अपनी टोकरी में समेटना चाहते हैं।

इधर अखिलेश बिछा रहे कालीन और उधर कांग्रेस ने निकाल दी AAP की सारी हवा
अब इस पूरी कहानी में असली ट्विस्ट तो यहाँ आता है! अखिलेश यादव तो बड़े चाव से आम आदमी पार्टी को इंडी गठबंधन के ‘वीआईपी लाउंज’ में घुसाना चाह रहे हैं, लेकिन गठबंधन के अंदर पहले से बैठी कांग्रेस इस बात से भयंकर चिढ़ी हुई है।
हालत ये है की यूपी में चुनाव से पहले ही विपक्ष के जूतों में दाल बंटनी शुरू हो गई है।
अखिलेश और संजय सिंह की इस मीटिंग की खबर जैसे ही दिल्ली पहुंची, कांग्रेस आलाकमान के कान खड़े हो गए।
कांग्रेस के दिग्गज नेता राजेंद्र पाल गौतम ने तुरंत मीडिया में आकर खुलेआम कह दिया की “यूपी में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद ही नहीं है। उनका यहाँ कोई जनाधार नहीं है, ना कोई संगठन है। ऐसे में उनके लिए गठबंधन में कोई जगह ही नहीं बनती।”
मतलब सोचिए, एक तरफ सपा AAP को गले लगा रही है, और दूसरी तरफ कांग्रेस सरेआम उनकी बेइज्जती करके उन्हें गेट आउट कह रही है!
कांग्रेस की इस बौखलाहट के पीछे एक बहुत बड़ा खौफ छिपा है। कांग्रेस आलाकमान ये बात कभी नहीं भूल सकता की अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने दिल्ली और पंजाब में कैसे कांग्रेस के ही वोटबैंक पर कब्ज़ा करके उन्हें पूरी तरह से खत्म कर दिया।
आम आदमी पार्टी की राजनीति का स्टाइल ही यही है- वो पहले किसी राज्य में छोटे भाई की हैसियत से एंट्री मारते हैं, वहां कांग्रेस के ही वोटरों को मुफ्त वाली योजनाओं का लालच देते हैं, और फिर एक दिन कांग्रेस को ही उस राज्य से बेदखल कर देते हैं।
कांग्रेस नहीं चाहती की जो बीमारी दिल्ली और पंजाब में उनके गले पड़ गई, वो अब यूपी में भी घुसे।
इसलिए वो किसी भी कीमत पर इस ‘तीसरी तलवार’ को अपने म्यान में नहीं आने देना चाहते। कांग्रेस को साफ़ दिख रहा है की अखिलेश जानबूझकर AAP को भाव दे रहे हैं ताकि कांग्रेस का कद गठबंधन में छोटा किया जा सके।
2022 के चुनाव में जीरो बटा सन्नाटा लाने वाली आम आदमी पार्टी आखिर सपा के किस काम आएगी
अब यहाँ एक बहुत ही तार्किक सवाल उठता है। जब यूपी की ज़मीन पर आम आदमी पार्टी की कोई हैसियत ही नहीं है और खुद कांग्रेस उन्हें खुलेआम आईना दिखा रही है..
तो फिर अखिलेश यादव उन्हें क्यों भाव दे रहे हैं? इस पहेली को समझने के लिए ज़रा 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव का रिपोर्ट कार्ड पलट कर देख लीजिए।
याद है ना 2022 का वो माहौल? तब भी अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह ने यूपी में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। पूरे प्रदेश में झाड़ू लेकर घूमे थे।
बड़ी-बड़ी रैलियां की थीं, फ्री बिजली और मोहल्ला क्लीनिक के पोस्टर चस्पा किए गए थे।
लेकिन जब ईवीएम (EVM) खुली, तो नतीजा क्या निकला? जी हाँ, बिल्कुल सही पकड़े हैं- ‘जीरो बटा सन्नाटा’! पूरे 403 विधानसभा सीटों वाले इस विशाल राज्य में आम आदमी पार्टी एक सिंगल सीट भी नहीं निकाल पाई थी।
सीट जीतना तो बहुत दूर की बात है भाईसाहब, इनके ज़्यादातर प्रत्याशियों की तो जमानत ही ज़ब्त हो गई थी।
कई सीटों पर तो हालत इतनी खस्ता थी की AAP के उम्मीदवारों को ‘नोटा’ (NOTA) से भी कम वोट नसीब हुए थे। मतलब जनता ने कह दिया था की हमें कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं है, लेकिन तुम तो हमें बिल्कुल ही पसंद नहीं हो!
तो फिर सवाल वही है, जिस पार्टी का यूपी में ये हाल है, उसे अखिलेश यादव अपनी साइकिल पर क्यों बैठाना चाहते हैं?
दरअसल, अखिलेश यादव बहुत अच्छे से जानते हैं की आम आदमी पार्टी के पास यूपी में कोई ज़मीनी वोटबैंक नहीं है।
वो AAP को उनके ‘वोटबैंक’ के लिए नहीं, बल्कि उनके ‘नॉइज़-बैंक’ (शोर-शराबे) के लिए साथ लाना चाहते हैं। अखिलेश को पता है की सपा के पास ऐसे राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता नहीं हैं जो दिल्ली के नेशनल मीडिया में बैठकर हर दिन कोई नया बखेड़ा खड़ा कर सकें।
संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल इसी काम में माहिर हैं। अखिलेश को चुनाव के दौरान ऐसा ‘लाउडस्पीकर’ चाहिए जो टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर दिन-रात बीजेपी के खिलाफ एक नैरेटिव गढ़ सके, ताकि ज़मीन पर सपा अपना खेल कर ले।

कांग्रेस की ब्लैकमेलिंग से बचने के लिए अखिलेश ने रचा है सीटों के बंटवारे का ये तगड़ा गेमप्लान
चलिए अब आपको अखिलेश यादव की उस अंदरूनी स्मार्ट पॉलिटिक्स का सच बताते हैं।
अखिलेश यादव अब 2017 वाले कच्चे खिलाड़ी नहीं रहे हैं। उन्हें सियासत के दांव-पेंच समझ आ गए हैं। वो कांग्रेस की पुरानी फितरत से बहुत अच्छे से वाकिफ हैं।
होता क्या है की जब भी गठबंधन में चुनाव लड़ने की बारी आती है, कांग्रेस अपने राष्ट्रीय पार्टी होने के घमंड में अजीबोगरीब डिमांड रख देती है।
अखिलेश को भलीभांति पता है की जैसे-जैसे 2027 का चुनाव करीब आएगा, कांग्रेस दबाव बनाएगी और 100 से ज़्यादा सीटों की डिमांड टेबल पर पटक देगी।
अब अगर अखिलेश अकेले कांग्रेस के साथ बैठे, तो उन्हें मजबूरन 70-80 सीटें देनी ही पड़ जाएंगी, जहाँ कांग्रेस के उम्मीदवार आसानी से बीजेपी के हाथों हार जाएंगे और नुकसान सीधे तौर पर विपक्ष का होगा।
बस इसी ‘ब्लैकमेलिंग’ और प्रेशर पॉलिटिक्स से बचने के लिए अखिलेश ने ये तगड़ा गेमप्लान रचा है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी (AAP) और वामपंथियों (CPI-ML) को बुलाकर एक ‘बफर’ (Buffer) तैयार कर लिया है।
अब सोचिए जब टेबल पर सीटों का बंटवारा होगा, तो नज़ारा क्या होगा!
जैसे ही कांग्रेस 100 सीटें मांगेगी, अखिलेश बहुत ही मासूमियत से मुस्कुराते हुए कहेंगे की भाईसाब, आप तो जानते ही हैं कि अब गठबंधन बड़ा हो गया है। हमारे साथ आम आदमी पार्टी भी है, लेफ्ट वाले भी हैं। हमें उन सबको भी तो 20-30 सीटें देनी हैं ना! इसलिए माफ़ कीजिएगा, हम आपको 40 या 50 सीट से ज़्यादा नहीं दे सकते।
ये अखिलेश का एक तीर से दो निशाने लगाने वाला मास्टरस्ट्रोक है। पहला, वो कांग्रेस को कंट्रोल में रखना चाहते हैं। और दूसरा, वो यूपी में खुद को विपक्ष का ‘इकलौता बॉस’ साबित करना चाहते हैं, जिसके इशारे के बिना गठबंधन का पत्ता भी नहीं हिल सकता।
क्या छोटे दलों की ये सियासी खिचड़ी और मंच की भीड़ यूपी में योगी का किला भेद पाएगी
खैर, ये तो हो गई विपक्ष की अंदरूनी शतरंज की बात। लेकिन जो असली महासंग्राम है, वो तो ज़मीन पर होना है।
अब सबसे बड़ा यक्ष प्रश्न यही है की क्या कांग्रेस, आप, लेफ्ट और छोटे दलों की ये सियासी खिचड़ी यूपी में योगी आदित्यनाथ के उस अभेद्य किले को भेद पाएगी?
विपक्ष को ये नहीं भूलना चाहिए की सामने बीजेपी खड़ी है, जिसकी चुनाव मशीनरी किसी बुलडोज़र से कम नहीं है।
योगी आदित्यनाथ का हिंदुत्व वाला तगड़ा फायरब्रांड, प्रदेश में सुधरी हुई कानून व्यवस्था, राम मंदिर के बाद का माहौल और हर ज़िले में हो रहा एक्सप्रेस-वे का विकास…
इन सब भारी-भरकम मुद्दों के सामने ये छोटे-छोटे दलों का बेमेल गठबंधन बहुत बौना नज़र आता है।
अखिलेश यादव को 2017 और 2019 का इतिहास भी याद रखना चाहिए। 2017 में जब उन्होंने राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाया था और ‘यूपी के लड़के’ का नारा दिया था, तब भी लगा था की अब तो कुछ बड़ा चमत्कार होगा।
रैलियों में भयंकर भीड़ आती थी, लेकिन नतीजा क्या निकला? बीजेपी ने क्लीन स्वीप कर दिया!
उसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक दुश्मन मायावती के साथ हाथ मिला लिया।
‘बुआ और भतीजे’ का वो महागठबंधन उस वक्त का सबसे अजेय गठबंधन माना जा रहा था।
कागज़ पर उनके वोटों का गणित इतना तगड़ा लग रहा था की बड़े-बड़े सर्वे भी चकरा गए थे। लेकिन फिर वही हुआ, जनता ने उस मंच की भीड़ को EVM के वोटों में तब्दील ही नहीं किया।
ज़मीन की हकीकत यही है की राजनीति कोई मैथ्स की क्लास नहीं है जहाँ 2 और 2 हमेशा 4 ही होंगे। यहाँ कई बार 2 और 2 मिलकर ‘ज़ीरो’ भी हो जाते हैं।
सच पूछिए तो 2027 के इस चुनाव में अखिलेश यादव ने अपने लिए एक बहुत बड़ा सिरदर्द मोल ले लिया है।
एक म्यान में दो तलवारें (सपा और कांग्रेस) तो वैसे ही नहीं समा पा रही थीं, अब उन्होंने आम आदमी पार्टी नाम की तीसरी तलवार भी उसी म्यान में घुसाने का जुगाड़ कर लिया है।
चुनाव में बीजेपी को कितनी टक्कर मिलेगी, ये तो आने वाला वक़्त बताएगा।
लेकिन फिलहाल इतना तो तय है की अपनी ‘साइकिल’ के हैंडल पर एक तरफ कांग्रेस का ‘हाथ’ और दूसरी तरफ ‘झाड़ू’ का संतुलन बिठाते-बिठाते अखिलेश यादव के पसीने ज़रूर छूटने वाले हैं!
