Placeholder canvas
Lok Sabha Elections 2024: भाजपा ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी लडे़ंगे वाराणसी से चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने जारी की 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, पीएम मोदी लडे़ंगे वाराणसी से चुनाव

Lok Sabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का नाम शामिल है जो तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को गुजरात के गांधीनगर से मैदान में उतारा गया है।

लिस्ट में 34 मंत्रियों और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं। इनमें 28 महिलाओं, 50 साल से कम उम्र के 47 नेताओं और OBC समाज के 57 सदस्यों के नाम शामिल हैं। इन 195 लोगों की लिस्ट में 51 उत्तर प्रदेश, 20 पश्चिम बंगाल और 5 दिल्ली से हैं।

वहीं इस सूची में कई मौजूदा सांसदों और मंत्रियों के टिकट कटे हैं। इसके साथ ही पार्टी ने कई नए चेहरों पर भी दांव खेला है। बता दें कि पीएम मोदी ने इन चुनावों में पार्टी की 370 से ज्यादा सीटों पर जीतने का लक्ष्य तय किया है। यह सूची इस लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही बनाई गई है।

लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का शामिल

बीजेपी की तरफ से जारी की गई इस पहली सूची में 16 राज्यों और 2 केंद्र शासित राज्यों के 195 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधी नगर से अमित शाह, लखनऊ से राजनाथ सिंह, नागपुर से नितिन गडकरी चुनाव लड़ेंगे। इसके साथ ही इस सूची में 34 केंद्रीय मंत्रियों का भी नाम शामिल है।

BJP की पहली लिस्ट में शामिल सभी लोगों के नाम यहां से पढ़ें

इसके साथ ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और दो पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं। वहीं पहली सूची में 28 महिला उम्मीदवारों को नाम है। इसके साथ ही 50 से कम उम्र के 47 उम्मीदवारों का नाम ऐलान किया है।

इन राज्यों के इतने उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी की पहली सूची में उत्तर प्रदेश के 51, मध्य प्रदेश के 24, गुजरात के 15, राजस्थान के 15, कर्नाटक के 12, तेलंगाना के 09, असम के 11, झारखंड के 11, छत्तीसगढ़ के 11, दिल्ली के 5, जमू-कश्मीर के 2, उत्तराखंड के 3, अरुणाचल प्रदेश के 2, गोवा के 1, त्रिपुरा के 1, अंडमान निकोबार द्वीप समूह से 1 और दमन और द्वीव के 1 उम्मीदवार का ऐलान किया है।

दिल्ली से मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज का नाम शामिल

बीजेपी ने दिल्ली की पांच सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने प्रवीण खंडेलवाल को चांदनी चौक, मनोज तिवारी को उत्तर पूर्वी दिल्ली, बांसुरी स्वराज को सेंट्रल दिल्ली, कमलकित सहरावत को पश्चिमी दिल्ली और रामवीर बिधूड़ी को दक्षिणी दिल्ली सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है।

तिरुवनंतपुरम में रोचक मुकाबला होगा। यहां राज्यसभा के सदस्य और मंत्री राजीव चंद्रशेखर कांग्रेस के शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। अन्य मंत्रियों में ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से चुनाव लड़ेंगे। भूपेंद्र यादव अलवर से उम्मीदवार होंगे।

गुना से सिंधिया तो विदिशा से शिवराज को मौका

मध्य प्रदेश में बीजेपी ने गुना से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही दमोह से राहुल लोधी, खाजुराव से वीडी शर्मा, रीवा से जनार्दन मिश्र, सीधी से राजेश मिश्रा, शहडोल से हिमाद्री सिंह, जबलपुर से आशीष दुबे, विदिशा से शिवराज सिंह चौहान को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही भोपाल से साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कट गया है। यहां से बीजेपी ने मेयर आलोक शर्मा को उम्मीदवार बनाया है।

अलवर से भूपेंद्र यादव को मिला टिकट

राजस्थान में पार्टी ने जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत और अलवर से भूपेंद्र यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके साथ ही मौजूदा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी को चित्तौड़गढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है।

यूपी की प्रमुख सीटों से ये होंगे उम्मीदवार

यूपी में मुज्जफरनगर से संजीव बालियान को टिकट दिया गया है। इसके साथ नोएडा से महेश शर्मा, मथुरा से हेमा मालिनी, आगरा एसपी सिंह बघेल, एटा से राजवीर सिंह, आंवला धर्मेंद्र कश्यप, शाहजहांपुर से अरुण सागर, खीरी अजय मिश्रा तेनी, सीतापुर से राजेश वर्मा, हरदोई से जयप्रकाश रावत, उन्नाव से साक्षी महाराज, लखनऊ से राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी, फरुखाबाद से मुकेश राजपूत, कन्नौज से सुब्रत पाठक, जालौन से भानुप्रताप वर्मा, झांसी से अनुराग शर्मा, बांदा आरके सिंह पटेल और फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को उम्मीदवार बनाया गया है।

किसे-कहां से टिकट

  • वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • अंडमान-निकोबार से विष्णुपदा रे
  • अरुणाचल वेस्ट से किरण रिजिजू
  • अरुणाचल ईस्ट से तापिर गाव

असम

  • करीमगंज से कृपानाथ मल्ला
  • सिलवर से परीमल शुक्ला वैद्य
  • आटोनोमस से अमर सिंह
  • गुवाहाटी से बिजुली कलिता मेदी
  • मंगलदोई से दिलीप सहकिया
  • तेजपुर से रणजीत दत्ता
  • नौगांव से सुरेश बोरा
  • कलियाबौर से कामाख्य प्रसाद तासा
  • जोरहाट से तपन कुमार गोगोई
  • ड्रिबूगढ़ से सर्वानंद सोनोवाल
  • लखीमपुर से प्रधान बरोआ

छत्तीसगढ़

  • सरगुजा से चिंतामणि महाराज
  • रायगढ़ से राधेश्याम राठिया
  • जाजगीर चंपा से कमलेश जांगड़े
  • कोरबा से सरोज पांडे
  • बिलासपुर से तोखन साहू
  • राजनंदगांव संतोष पांडे
  • दुर्ग से विजय बघेल
  • रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल
  • महासमुंद से रूपकुमारी चौधरी
  • बस्तर से महेश कश्यप
  • कांकेर से भजराज नांद

दमन एवं दीव

दमन एवं दीव से लालूभाई पटेल

दिल्ली

  • चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
  • उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी
  • नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
  • पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत
  • दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

गोवा

उत्तर गोवा से श्रीपद येस्सो नाइक

गुजरात

  • कच्छ से विनोदभाई लखमाशी चावड़ा
  • बनासकांठा से रेखाबेन हितेशभाई चौधरी
  • पाटण से भरतसिंहजी दाभी
  • गांधीनगर से अमित शाह
  • अहमदनगर पश्चिम से दिनेशभाई कोडरभाई मकवाना
  • राजकोट से परषोत्तम रुपाला
  • पोरबंदर से मनसुखभाई मंडाविया
  • जामनगर से पूनमबेन माडम
  • आणंद से मितेशभाई रमेशभाई पटेल
  • खेड़ा से देवुसिंह चौहान
  • पंचमहल से राजपालसिंह महेंद्रसिंह जाधव
  • दाहोद से जसवन्तसिंह भाभोर
  • भरूच से मनसुखभाई वसावा
  • बारडोली से प्रभुभाई नागरभाई वसावा
  • नवसारी से सीआर पाटिल

जम्मू एवं कश्मीर

  • उधमपुर से जितेंद्र सिंह
  • जम्मू से जुगल किशोर शर्मा

झारखंड

  • राजमहल से ताला मरांडी
  • दुमका से नील सोरेन
  • गोड्डा से निशिकांत दुबे
  • कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी
  • रांची से संजय सेठ
  • जमशेदपुर से विद्युत बरण महतो
  • सिंहभूम से गीता कोड़ा
  • खूंटी से अर्जुन मुंडा
  • लोहारदगा से समीर उरांव
  • पलामू से विष्णु दयाल राम
  • हजारीबाग से मनीष जयसवाल

केरल

  • कासरगोड से एम.एल. अश्विनी
  • कण्णूर से सी.रघुनाथ
  • वडकरा से प्रफुल्ल कृष्ण
  • कोजिक्कोड से एम.टी. रमेश
  • मलप्पुरम से अब्दुल सलाम
  • पोन्नानी से निवेदिता सुब्रमण्यन
  • पालक्कड से सी. कृष्णकुमार
  • त्रिशूर से सुरेश गोपी
  • अलपुझा से शोभा सुरेंद्रन
  • पत्तनमतिट्टा से अनिल के. एंटनी
  • अट्टिंगल से वी. मुरलीधरन
  • तिरुवनंतपुरम से राजीव चन्द्रशेखर

मध्य प्रदेश

  • मुरैना से शिवमंगल सिंह तोमर
  • भिंड से संध्या राय
  • ग्वालियर से भारत सिंह कुशवाह
  • गुना से ज्योदिरादित्य सिंधिया
  • सागर से लता वानखेड़े
  • टीकमगढ़ से वीरेन्द्र खटीक
  • दमोह से राहुल लोधी
  • खजुराहो से वीडी शर्मा
  • सतना से गणेश सिंह
  • रीवा से जनार्दन मिश्र
  • सीधी से राजेश मिश्रा
  • शहडोल से हिमाद्री सिंह
  • जबलपुर से आशीष दुबे
  • मंडला से फग्गन सिंह कुलस्ते
  • होशंगाबाद से दर्शन सिंह चौधरी
  • विदिशा से शिवराज सिंह चौहान
  • भोपाल से आलोक शर्मा
  • राजगढ़ से रोडमल नागर
  • देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी
  • मंदसौर से सुधीर गुप्ता
  • रतलाम से अनिता नागर सिंह चौहान
  • खरगोन से गजेन्द्र पटेल
  • खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल
  • बैतूल से दुर्गा दास उइके

राजस्थान

  • बीकानेर से अर्जुन राम मेघवाल
  • चुरू से देवेंद्र झाझरिया
  • सीकर से स्वामी सुमेधानंद सरस्वती
  • अलवर से भूपेंद्र यादव
  • भरतपुर से रामस्वरूप कोली
  • नागौर से ज्याति मिर्धा
  • पाली से पीपी चौधरी
  • जोधपुर से गजेंद्र सिंह शेखावत
  • बाड़मेर से कैलाश चौधरी
  • जालैर से लुम्बाराम चौधरी
  • उदयपुर से मन्नालाल रावत
  • बांसवाड़ा से महेंद्र मालवीय
  • चित्तौड़गढ़ से सीपी जोशी
  • कोटा से ओम बिड़ला
  • झालावाड़-बारां से दुष्यंत सिंह

तेलंगाना

  • करीमनगर से बंढी संजय कुमार
  • निजामाबाद से अरविंद धर्मपुरी
  • जहीराबाद से बीबी पाटिल
  • मल्काजगिररि से ईटेला राजेंदर
  • सिकंदराबाद से जी. किशन रेड्डी
  • हैदराबाद से माधवी लता
  • चेलवेल्ला से कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी
  • नगरकुर्नूल से पी. भरत
  • भोंगीर से बोरा नरसैयाह गौड़

त्रिपुरा

त्रिपुरा पश्चिम से बिप्लब कुमार देब

उत्तराखंड

  • टिहरी गढ़वाल से माला राज्य लक्ष्मी शाह
  • अल्मोड़ा से अजय टम्टा
  • नैनीताल-उधमसिंह नगर से अजय भट्ट

उत्तर प्रदेश

  • कैराना से प्रदीप कुमार
  • मुजफ्फरनगर से संजीव कुमार बालियान
  • नगीना से ओम कुमार
  • रामपुर से घनश्याम लोधी
  • संभल से परमेश्वर लाल सैनी
  • अमरोहा से कंवर सिंह तंवर
  • गौतम बुद्धनगर से महेश शर्मा
  • बुलंदशहर से भोला सिंह
  • मथुरा से हेमा मालिनी
  • आगरा से सत्यपाल सिंह बघेल
  • फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर
  • एटा से राजवीर सिंह (राजू भैया)
  • आंवला से धर्मेन्द्र कश्यप
  • शाहजहांपुर से अरुण कुमार सागर
  • खीरी से अजय मिश्रा टेनी
  • धौरहरा से रेखा वर्मा
  • सीतापुर से राजेश वर्मा
  • हरदोई से जय प्रकाश रावत
  • मिश्रिख से अशोक कुमार रावत
  • उन्नाव से साक्षी महाराज
  • मोहनलालगंज से कौशल किशोर
  • लखनऊ से राजनाथ सिंह
  • अमेठी से स्मृति ईरानी
  • प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता
  • फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
  • इटावा से राम शंकर कठेरिया
  • कन्नौज से सुब्रत पाठक
  • अकबरपुर से देवेन्द्र सिंह “भोले”
  • जालौन से भानु प्रताप सिंह वर्मा
  • झांसी से अनुराग शर्मा
  • हमीरपुर से कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल
  • बांदा से आरके सिंह पटेल
  • फतेहपुर से निरंजन ज्योति
  • बाराबंकी से उपेंद्र रावत
  • फैजाबाद से लल्लू सिंह
  • अम्बेडकरनगर से रितेश पांडेय
  • श्रावस्ती से साकेत मिश्रा
  • गोंडा से कीर्तिवर्धन सिंह
  • डुमरियागंज से जगदम्बिका पाल
  • बस्ती से हरीश द्विवेदी
  • संतकबीरनगर से प्रवीण कुमार निषाद
  • महराजगंज से पंकज चौधरी
  • गोरखपुर से रवि किशन
  • कुशीनगर से विजय कुमार दुबे
  • बांसगांव से कमलेश पासवान
  • लालगंज से नीलम सोनकर
  • आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ
  • सलेमपुर से रविन्द्र कुशवाहा
  • जौनपुर से कृपा शंकर सिंह
  • चंदौली से महेंद्र पांडेय

पश्चिम बंगाल

  • कूच बिहार से निशिथ प्रमाणिक
  • अलीपुरद्वार से मनोज तिग्गा
  • बेलूरघाट से सुकांता मजूमदार
  • मालदाहा उत्तर से खगेन मुर्मू
  • मालदा दक्षिण से श्रीरूपा मित्रा चौधरी
  • बहरामपुर से निर्मल कुमार साहा
  • मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष
  • राणाघाट से जगन्नाथ सरकार
  • बनगांव से शांतनु ठाकुर
  • जॉयनगर से अशोक कंडारी
  • जादवपुर से अनिर्बान गांगुली
  • हावड़ा से रथिन चक्रवर्ती
  • हुगली से लॉकेट चटर्जी
  • कांथी से सौमेन्दु अधिकारी
  • घाटल से हिरण्मय चट्टोपाध्याय
  • पुरुलिया से ज्योतिर्मय सिंह महतो
  • बांकुड़ा से सुभाष सरकार
  • बिष्णुपुर से सौमित्र खान
  • आसनसोल से पवन सिंह
  • बोलपुर से प्रिया साहा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

BJP Modal