सियासत में कब कौन किसको अपनी ‘साइकिल’ के करियर से उतार कर पैदल कर दे, कुछ कहा नहीं जा सकता।
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 का बिगुल बज चुका है, और कैमरे के सामने मुस्कुरा-मुस्कुरा कर ‘सब चंगा सी’ बोलने वाले इंडी गठबंधन (INDIA Bloc) के अंदरखाने जो भयंकर लट्ठमार शुरू हुई है वो किसी से छुपी नहीं है।
हालत ये है की जो कांग्रेस कल तक यूपी में 181 सीटों से अपनी बार्गेनिंग शुरू करके कम से कम 120-130 सीटों का ख्याली पुलाव पका रही थी, उसे अखिलेश यादव ने सिर्फ 26 सीटों का झुनझुना पकड़ा दिया है।
अखिलेश भइया ने साफ कर दिया है की यूपी की इस सियासी गाड़ी में ड्राइविंग सीट पर तो सिर्फ और सिर्फ ‘साइकिल’ ही रहेगी, अब हाथ वालों को पीछे बैठना है तो बैठें, वरना अपना रास्ता नाप लें।

मांगे 130 और मिले 26… अखिलेश ने डेटा और लॉजिक के हिसाब से कैसे सेट किया कांग्रेस के लिए ये झुनझुना गणित
अब आप सोच रहे होंगे की सपा ने यूं ही हवा में 26 का आंकड़ा कांग्रेस के मुंह पर मार दिया? बिल्कुल नहीं! इसके पीछे अखिलेश यादव का एक डेटा-लॉजिक है।
जब कांग्रेस के नेता 130 सीटों की लिस्ट लेकर बैठे, तो सपा ने उन्हें 26 सीटों का कुछ ऐसा कैलकुलेशन समझाया..
ज़रा इस 26 सीटों के ‘2 + 4 + 20’ वाले कमाल के फॉर्मूले को समझिए!
2 सीटें- सपा ने कांग्रेस को वो 2 सीटें (रामपुर खास और फरेंदा) दी हैं, जहां 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जैसे-तैसे जीते थे (आराधना मिश्रा और वीरेंद्र चौधरी)।
4 सीटें- इसके बाद सपा ने वो 4 सीटें (मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर) ऑफर कीं, जहां पिछले चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर (Runner-up) पर रही थी।
20 सीटें- और असली मज़ाक तो इन बची हुई 20 सीटों में छुपा है! सपा ने कांग्रेस को वो 20 सीटें दी हैं जहां 2022 में सपा को तो 60-70 हज़ार वोट मिले थे, लेकिन वहां खड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मुश्किल से 2000-3000 वोटों पर ही सिमट गए थे।
मतलब सपा का सीधा-सीधा कहना ये है की तुम्हारी खुद की कोई ज़मीनी पहचान तो है नहीं। हम अपना 70 हज़ार वाला वोट बैंक तुम्हारे उम्मीदवार को ट्रांसफर करा कर किसी तरह तुम्हारी लाज बचा लेंगे।
अमेठी और रायबरेली के पुश्तैनी गढ़ में भी सिर्फ एक सीट का ऑफर देकर सपा ने कर दिया कांग्रेस का खेल
कांग्रेस को 26 सीटों से भी ज़्यादा मिर्ची इस बात से लगी है की सपा ने सीधे उनके सबसे ‘पवित्र’ और पुश्तैनी किले में ही सेंध मार दी है।
अमेठी और रायबरेली- ये वो बेल्ट है जिसे गांधी परिवार अपना अभेद्य गढ़ मानता है। लेकिन अखिलेश यादव ने इस पूरे गढ़ में भी कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट का ऑफर पकड़ा दिया है!
ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है, ये एक बहुत बड़ी मनोवैज्ञानिक चोट है। यूपी कांग्रेस के नेता अंदर ही अंदर खौल रहे हैं।
वो खड़गे जी और राहुल गांधी को संदेश भिजवा रहे हैं की अगर हम अपने ही घर, अपने ही आंगन में सपा की शर्तों पर किराएदार बनकर चुनाव लड़ेंगे, तो फिर यूपी में हमारा वजूद ही क्या बचेगा?
लेकिन करें तो करें क्या, कांग्रेस को भी मालूम है की अगर सपा ने हाथ छोड़ दिया, तो अकेले लड़कर खाता खोलना भी पहाड़ तोड़ने जैसा हो जाएगा।

दिल्ली में प्रमोद तिवारी के घर चल रही थी सौदेबाज़ी और इधर लखनऊ से अखिलेश ने रातों-रात उतार दिए अपने 5 उम्मीदवार
इस पूरे ड्रामे का सबसे मज़ेदार क्लाइमैक्स तो वो था जब दिल्ली और लखनऊ के बीच ‘माइंड गेम’ खेला गया। एक तरफ दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी के घर पर 3 घंटे की मैराथन मीटिंग चल रही थी।
टेबल पर बढ़िया चाय-समोसे सजे थे। कांग्रेस वाले अपनी 130 सीटों की डिमांड वाली फाइल खोल कर बैठे ही थे की तभी सपा की तरफ से प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने 26 सीटों वाला बम फोड़ दिया।
अब कांग्रेस वाले इस झटके से उबर भी नहीं पाए थे की तभी लखनऊ से अखिलेश यादव ने एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला जिसने कांग्रेस को पूरी तरह भौचक्का कर दिया।
दिल्ली में बात चल ही रही थी और इधर सपा ने एकतरफा फैसला लेते हुए रातों-रात 5 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया!
ये 5 सीटें थीं- सहारनपुर, कैराना, बेहट, अमरोहा और ललितपुर।
कांग्रेस इसे गठबंधन धर्म का खुला उल्लंघन बताकर रो रही है, लेकिन सच तो ये है की सपा ने प्रेशर पॉलिटिक्स (Pressure politics) का वो पेंच कसा है जिसमें कांग्रेस बुरी तरह फड़फड़ा रही है।
“दिल्ली में तुम मीटिंग-मीटिंग खेलते रहो, हम ज़मीन पर अपने मोहरे सेट कर रहे हैं।”

हम कोई भिखारी नहीं हैं… सहारनपुर में सपा के दांव से भड़के इमरान मसूद ने अखिलेश यादव को दे डाली खुली चुनौती
अब जब सपा ने बिना पूछे 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार ही दिए, तो कांग्रेस के अंदर जो ज्वालामुखी सुलग रहा था, उसे तो फटना ही था।
और यह ज्वालामुखी फटा कांग्रेस के कद्दावर नेता और सांसद इमरान मसूद के रूप में। दरअसल, जिन 5 सीटों पर सपा ने अपने लोग उतारे हैं, उनमें से 4 पश्चिमी यूपी की हैं।
और सबसे बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ है ‘सहारनपुर’ सीट को लेकर। इमरान मसूद इस सीट पर अपने किसी करीबी के लिए दावा ठोक कर बैठे थे, लेकिन अखिलेश यादव ने वहां से ‘आशु मलिक’ को टिकट थमा कर इमरान मसूद के अरमानों पर ठंडा पानी फेर दिया।
इस झटके के बाद इमरान मसूद का जो गुस्सा फूटा है, उसने इंडी गठबंधन की सारी ‘मोहब्बत की दुकान’ के शटर गिरा दिए हैं।
मसूद ने एकदम उग्र अंदाज़ में अखिलेश यादव को खुली चुनौती देते हुए कह दिया- “हम कोई भिखारी नहीं हैं जो अखिलेश से कुछ मिलने का इंतज़ार करें! हम किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं!”
बात यहीं नहीं रुकी भाई, मसूद ने तो सपा को 403 सीटों का सीधा अल्टीमेटम दे डाला।
उन्होंने कहा “अगर समाजवादी पार्टी को एकतरफा ही फैसले लेने हैं, तो वो अकेले ही यूपी की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ ले, फिर हमारे साथ दिल्ली में बैठकर मीटिंग का ये नाटक क्यों कर रहे हो?”
सहारनपुर में सपा के उम्मीदवार आशु मलिक को लेकर मसूद ने खुलेआम ऐलान कर दिया है की “आशु मलिक इंडी (INDIA) गठबंधन के उम्मीदवार नहीं हैं, वो सिर्फ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हैं।”
उन्होंने अखिलेश यादव से सीधा सवाल पूछ लिया है की “पहले ये तो तय कर लो भैया की तुम्हें बीजेपी से लड़ना है या मुझसे?”
मसूद के इस भयंकर बागी तेवर ने यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय और बाकी लोकल नेताओं को भी भड़का दिया है।
कांग्रेस के अंदर अब ये सुर उठने लगे हैं की अगर सपा बिना पूछे हमारी संभावित सीटों पर अपने लोग बिठाती रही, तो हम ये गठबंधन क्यों ढोएं?
“बात सीट की नहीं जीत की है”, अखिलेश के इस एक ट्वीट ने कैसे लगाया कांग्रेस के जले पर नमक
जब ये सारा विवाद सड़कों पर आ गया और न्यूज़ चैनलों पर ‘गठबंधन टूटने’ की ब्रेकिंग चलने लगी, तो अखिलेश यादव ने डैमेज कंट्रोल का एक ऐसा मास्टरक्लास दिया जो सीधे कांग्रेस के जले पर नमक छिड़कने जैसा था।
अखिलेश ने X (ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बड़ी ही मासूमियत से लिखा “जीत की शुरुआत पहली 26 सीटों से हो गई है। बात सीट की नहीं, जीत की है।”
इस ट्वीट को पढ़कर कोई भी आम आदमी सोचेगा की वाह! अखिलेश जी कितने बड़े दिल वाले हैं, उन्हें अपनी नहीं बल्कि गठबंधन की जीत की फ़िक्र है।
लेकिन जिन लोगों को सियासत की समझ है, वो जानते हैं की अखिलेश ने कितनी होशियारी से एक कड़वी गोली को चीनी की चाशनी में लपेट कर कांग्रेस को खिला दिया है।
इस एक ट्वीट से अखिलेश ने दो निशाने साधे हैं।
पहला- पब्लिक को मैसेज दे दिया की ‘मैं तो गठबंधन धर्म निभा रहा हूँ।’ और दूसरा- कांग्रेस को मीठी गोली दे की लेनी हैं तो यही 26 सीटें लो, वरना अपना रास्ता नापो। सीट की नहीं, जीतने की हैसियत देखो।
अब आगे क्या… क्या 26 सीटों की ये डील मान लेगी कांग्रेस या 2027 से पहले ही टूट जाएगी साइकिल और हाथ की जोड़ी?
अब सवाल ये उठता है की क्या कांग्रेस सच में 26 सीटों का ये झुनझुना चुपचाप कबूल कर लेगी? अगर ज़मीनी हकीकत और फैक्ट्स की बात करें, तो कांग्रेस की मजबूरी बहुत बड़ी है।
यूपी में उनका अपना कोई मज़बूत कैडर या वोट बैंक नहीं बचा है। उन्हें भी पता है की अगर वो सपा से अलग होकर अकेले लड़े, तो उनके उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त होने से भगवान ही बचा सकता है।
दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी फुल कॉन्फिडेंस में है। लोकसभा चुनाव में जिस तरह से मुस्लिम और यादव के साथ-साथ एक बड़ा दलित वोट बैंक सपा की झोली में आया है, उसके बाद से अखिलेश यादव को लगता है की यूपी में उन्हें कांग्रेस की कोई खास ज़रूरत नहीं है।
वो कांग्रेस को अपने साथ सिर्फ इसलिए रखना चाहते हैं ताकि राष्ट्रीय स्तर पर एक ‘सेक्युलर’ माहौल बना रहे, लेकिन सीटों का कोई बड़ा ‘बलिदान’ देने के मूड में वो बिल्कुल नहीं हैं।
कुल मिलाकर, 2027 का महाचुनाव आते-आते यह गठबंधन कितनी बार रूठेगा, कितनी बार मानेगा और कितनी बार एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेगा, यह देखना बहुत दिलचस्प होने वाला है।
फिलहाल तो तस्वीर बिल्कुल साफ़ है- यूपी की सियासी पिच पर ‘साइकिल’ ने ‘हाथ’ को अपनी करियर पर बैठने का इशारा कर दिया है और बता दिया है की पैडल कौन मारेगा।
अब कांग्रेस वाले उस करियर पर शांति से बैठेंगे या साइकिल से उतर कर पैदल चलेंगे, ये आने वाला वक्त ही बताएगा!
