skip to content
मोदी की गारंटी विकसित भारत की गारंटी है, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, जनता को बताई वोट की अहमियत

मोदी की गारंटी विकसित भारत की गारंटी है, सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, जनता को बताई वोट की अहमियत

बिजनौर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबुद्ध जन प्राचीन काल के साधु-संतों की भांति हैं। उस समय साधु समाज को रास्ता दिखाते थे और आज आप लोग। महाभारत काल में महात्मा विदुर ने सही राह दिखाई। बिजनौर उन्हीं महात्मा विदुर की भूमि है। आज विदुर भूमि के प्रबुद्ध लोग देश को सही राह दिखाएंगे।

वोट की कीमत को पहचानना होगा

सीएम योगी ने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी को वोट न देते तो क्या आज राम मंदिर बनता? आपको अपने वोट की कीमत को पहचानना होगा। सही हाथों में दिया गया वोट देश की तकदीर और तस्वीर बदल देता है। गलत हाथों में वोट दिया तो दुर्गति करा देता है।

‘चौधरी चरण सिंह भारत की नब्ज को पहचानते थे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भारत की नब्ज को पहचानते थे। उन्होंने कहा कि देश के विकास का रास्ता किसान के खेत से होकर जाता है। भारत रत्न का सम्मान उन्हें बहुत पहले ही मिल जाना चाहिए था। चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री बनकर पश्चिमी यूपी का गौरव बढ़ाया।

‘पीएम मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है’

अमरोहा में आयोजित सम्मेलन में सीएम ने कहा, सपा-बसपा और कांग्रेस के लिए फैमिली फर्स्ट है लेकिन, पीएम मोदी के लिए नेशन फर्स्ट है। मोदी की गारंटी विकसित भारत की गारंटी है। 2014 से पहले देश में परस्पर अविश्वास का वातावरण था। चारों ओर अराजकता के साथ भ्रष्टाचार फैला था। 2014 के बाद विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा हुआ है।

‘एक वोट आस्था को सम्मान दिला सकता है’

सीएम योगी ने कहा कि जनसामान्य को लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए एक-एक वोट की कीमत समझाई। बोले, एक वोट पहचान का संकट खड़ा कर सकता है और एक वोट आस्था को सम्मान दिला सकता है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अली पर तंज कसते हुए कहा, यहां के सांसद भारत माता की जय बोलने में संकोच करते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top

BJP Modal