‘Delhi Gymkhana Club’ पर मोदी सरकार का हथौड़ा, नेहरू और राहुल गांधी की ‘अय्याशी’ वाले क्लब की आखिरकार बंद हुई दुकान

दशकों से जिन ‘काले अंग्रेजों’ और गाँधी गैंग ने इस देश की राजधानी को अपने बाप की जागीर समझ रखा था, आज उनकी उस सबसे बड़ी और एलीट ‘अय्याशी की दुकान’ पर ऐसा सरकारी हथौड़ा चला है की इनकी रातों की नींद और दिन का चैन सब उड़ चुका है।

हम बात कर रहे हैं उसी कुख्यात ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ (Delhi Gymkhana Club) की, जहाँ कभी आम भारतीयों को कीड़े-मकोड़े समझा जाता था।

इस महीने मोदी सरकार ने जो डंके की चोट पर फैसला लिया है, उसने इस पूरे वामपंथी और कांग्रेसी इकोसिस्टम की हवा टाईट कर दी है। सरकार ने सीधा फरमान सुना दिया है की 27.3 एकड़ की इस बेशकीमती सरकारी ज़मीन की लीज़ अब हमेशा के लिए खत्म!

5 जून 2026 तक बोरिया-बिस्तर बांधो और इस क्लब को खाली करो। जैसे ही ये नोटिस इन लुटियंस वाले बाबुओं और नेताओं के हाथ में पहुंचा, इनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

अरे भाई, ज़रा सोचिए! देश के प्रधानमंत्री आवास से बिल्कुल सटी हुई 27.3 एकड़ की ज़मीन। आज की तारीख में इसकी कीमत 27 हज़ार करोड़ रुपये से भी ज़्यादा होगी। और ये वामपंथी कीड़े, ये बड़े-बड़े रिटायर जज, ब्यूरोक्रेट्स और कांग्रेसी नेता इस ज़मीन पर कौड़ियों के भाव लीज़ लेकर पिछले कई दशकों से मलाई काट रहे थे।

ये कोई आम क्लब नहीं था, ये वो जगह थी जहाँ इस देश की नीतियां आम जनता के लिए नहीं, बल्कि महंगी शराब के गिलासों के बीच इन मुट्ठी भर ‘एलीट’ लोगों के फायदे के लिए तय होती थीं।

लेकिन अब वो दिन हवा हुए। ये नया भारत है, जो अब किसी ‘वीआईपी कल्चर’ की दादागिरी बर्दाश्त नहीं करता। मोदी सरकार ने साफ कर दिया है की ये बेशकीमती ज़मीन देश की ‘सुरक्षा और रक्षा इंफ्रास्ट्रक्चर’ के लिए चाहिए, ना की इन ब्राउन साहिबों की पार्टी-शार्टी और अय्याशी के लिए।

‘भारतीयों का आना मना है’, दिल्ली जिमखाना की नींव में छुपा वो घिनौना इतिहास

अब ज़रा इतिहास के उस काले और घिनौने पन्ने को पलटते हैं, जिसे कांग्रेसी इकोसिस्टम ने बड़ी चालाकी से छुपा कर रखा था। आखिर ये दिल्ली जिमखाना क्लब है क्या और इसे बनाया किसने था? बात 1913 की है।

जब गोरे अंग्रेजों ने भारत की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली शिफ्ट की, तो उन्हें अपने मनोरंजन, अपनी शराब-पार्टियों और अपने नस्लवादी घमंड को दिखाने के लिए एक जगह चाहिए थी। उन्होंने दिल्ली के सफदरजंग रोड पर 27 एकड़ की ज़मीन घेर ली और नाम रखा- ‘इंपीरियल दिल्ली जिमखाना क्लब’।

ज़रा इस ‘इंपीरियल’ शब्द की अकड़ देखिए! ये वो जगह थी जहाँ आम भारतीयों का घुसना तो दूर, उन्हें उस सड़क से गुज़रने तक की इजाज़त नहीं थी। इस क्लब के बाहर बाकायदा तख्तियां लटकाई जाती थीं जिन पर लिखा होता था- “कुत्तों और हिंदुस्तानियों का आना मना है” (Dogs and Indians are not allowed)।

ज़रा सोचिए इस भयानक ज़िल्लत को! हमारे ही देश में, हमारी ही ज़मीन पर, हमारे ही खून-पसीने से बनाए गए इस क्लब में ये गोरे अंग्रेज बैठकर भारत को लूटने का जश्न मनाते थे और हमें कुत्तों की कैटेगरी में रखते थे।

जब अंग्रेज़ हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी पर चढ़ाते थे, जब जलियांवाला बाग में निहत्थे हिंदुओं पर गोलियां बरसाई जाती थीं, तब इन्हीं क्लबों के अंदर वो गोरे अफसर महंगी स्कॉच पीकर अपनी क्रूरता का जश्न मनाते थे।

कायदे से तो 1947 में जब देश आज़ाद हुआ था, तब इस गुलामी के अड्डे पर सबसे पहले बुलडोज़र चलना चाहिए था। इस क्लब की एक-एक ईंट को उखाड़ कर फेंक देना चाहिए था ताकि आने वाली पीढ़ियों को ये कलंक ना देखना पड़े।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ! क्यों? क्योंकि हमारे देश के जो नए ‘मालिक’ बने बैठे थे, उन्हें गोरे अंग्रेजों की ये अय्याशी वाली विरासत बहुत पसंद आ गई थी। उन्होंने इस कलंक को मिटाने के बजाय, इसे अपनी ‘पर्सनल जागीर’ बना लिया और आम हिंदुस्तानी को फिर से उसी क्लब के दरवाज़े से धक्के मारकर भगा दिया गया।

गोरे अंग्रेजों के बाद ‘ब्राउन साहिबों’ का कब्ज़ा, नेहरु से लेकर राहुल गांधी तक का ये घिनोना ‘एलीट’ इकोसिस्टम

जब 1947 में माउंटबेटन और वो गोरे लुटेरे अपनी बोरिया-बिस्तर बांधकर वापस लंदन भाग गए, तो इस देश के आम आदमी को लगा की शायद अब ये दिल्ली जिमखाना क्लब जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

शायद यहाँ कोई अस्पताल बन जाए, कोई पब्लिक लाइब्रेरी बन जाए या देश के शहीदों का कोई स्मारक बन जाए। लेकिन यहीं पर भारत के साथ सबसे बड़ी गद्दारी की गई।

गोरे अंग्रेजों की जगह अब ‘काले अंग्रेजों’ ने ले ली थी। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और उनके कांग्रेसी इकोसिस्टम ने इस क्लब को अपने कब्ज़े में ले लिया। नेहरू जी खुद इस ‘इंपीरियल’ क्लब के मेंबर बने।

उन्होंने इसका नाम बदलकर ‘दिल्ली जिमखाना क्लब’ तो कर दिया, लेकिन इसके अंदर का वो सड़ा हुआ नस्लवादी और VIP घमंड रत्ती भर भी नहीं बदला। पहले जहाँ गोरे लोग बैठकर शराब पीते थे, अब वहां लुटियंस के ये ‘काले अंग्रेज’ बैठकर मलाई काटने लगे।

मजाल है की कोई आम आदमी, कोई किसान, कोई छोटा व्यापारी या मिडिल क्लास का इंसान इस क्लब के अंदर कदम भी रख ले! इस क्लब की मेंबरशिप आम जनता के लिए कभी थी ही नहीं।

यहाँ सिर्फ वही लोग मेंबर बन सकते थे जो इस सेक्युलर इकोसिस्टम का हिस्सा थे- बड़े-बड़े भ्रष्ट कांग्रेसी नेता, रिटायर हो चुके जज, बड़े नौकरशाह और वामपंथी पत्रकार।

आपको जानकर हैरानी होगी की इस क्लब में मेंबरशिप के लिए आज भी 37-37 साल की ‘वेटिंग लिस्ट’ चलती है! मतलब अगर आज कोई आम आदमी अप्लाई करे, तो शायद उसके पोते-परपोते के टाइम पर नंबर आए।

लेकिन अगर आप राहुल गांधी हैं, अगर आप किसी बड़े गांधी-नेहरू परिवार के चमचे हैं, तो आपके लिए क्लब के वीआईपी दरवाज़े हमेशा खुले रहते हैं। राहुल गांधी भी इस क्लब के मेंबर हैं।

ये सिर्फ एक क्लब नहीं था, ये उस ‘डीप स्टेट’ और लुटियंस सिंडिकेट का सबसे बड़ा अड्डा था। दिन भर ये नेता और जज टीवी पर बैठकर ‘गरीबी हटाओ’ और ‘संविधान’ का ज्ञान बांटते थे, और शाम को इसी जिमखाना क्लब में कौड़ियों के भाव वाली सब्सिडी वाली शराब पीकर देश के बड़े-बड़े ठेके और ट्रांसफर-पोस्टिंग के सौदे तय करते थे।

ये आपस में ही एक-दूसरे को अवार्ड बांटते थे, एक-दूसरे की किताबें रिलीज़ करते थे और ये तय करते थे की देश को किस तरह से लूटना है।

इन्होंने क्लब के अंदर अपना एक अलग ही देश बना रखा था। अंदर टेनिस कोर्ट, स्विमिंग पूल, बार और दुनिया भर की ऐशो-आराम की वो सारी सुविधाएं मौजूद थीं जो भारत के टैक्सपेयर के पैसों पर चल रही थीं।

आम हिंदू आदमी सड़क पर टैक्स भर-भर के अपनी कमर तुड़वा रहा था और ये लुटियंस वाले ‘काले अंग्रेज’ उसकी छाती पर बैठकर जिमखाना में पार्टियां कर रहे थे।

नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, इस पूरे वामपंथी और कांग्रेसी इकोसिस्टम ने ये मान लिया था की सत्ता भले ही किसी की भी आ जाए, लेकिन दिल्ली जिमखाना क्लब जैसी उनकी इन रियासतों पर कोई हाथ नहीं डाल सकता।

मोदी सरकार ने इस क्लब पर जो डंडा चलाया है, वो असल में उस पूरे 75 साल पुराने सड़े हुए इकोसिस्टम की ताबूत में ठोकी गई आखिरी कील है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से ऊपर अय्याशी मंजूर नहीं! 27 एकड़ की बेशकीमती ज़मीन को लेकर सरकार का फरमान

अब ज़रा इस पूरे मामले की उस गहराई को समझिए जिससे ये लुटियंस वाले सबसे ज़्यादा खौफ खाए बैठे हैं। सरकार ने कोई हवा में तीर नहीं मारा है भाई! ये जो दिल्ली जिमखाना क्लब है, इसकी लोकेशन ज़रा गूगल मैप पर डालकर देखिए।

ये क्लब दिल्ली के सफदरजंग रोड पर बना हुआ है और सीधे हमारे देश के प्रधानमंत्री आवास से सटा हुआ है। ये इलाका भारत का सबसे बड़ा ‘हाई-सिक्योरिटी ज़ोन’ है।

लेकिन ज़रा इस पुरानी व्यवस्था का भद्दा मज़ाक देखिए! देश के सबसे सुरक्षित इलाके की बाउंड्री से सटकर ये 27 एकड़ का प्राइवेट क्लब चल रहा था। यहाँ रोज़ रात को लुटियंस के बाबू और नेता अपनी लग्ज़री गाड़ियों में भरकर यहाँ अय्याशी करने आते थे। विदेशी मेहमानों से लेकर वामपंथी पत्रकारों का यहाँ दिन-रात जमावड़ा लगा रहता था।

अब आप ही बताइए, जिस जगह पर देश की सुरक्षा नीतियां तय होती हैं, जहाँ देश का प्रधानमंत्री रहता है, क्या उसके ठीक बगल में इस तरह की दारू-पार्टियों और प्राइवेट क्लबों का चलना किसी भी एंगल से सुरक्षित है? ये सीधे-सीधे हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा में एक बहुत बड़ी सेंध थी।

मई 2026 में मोदी सरकार के शहरी कार्य मंत्रालय (L&DO) ने इसी बात को डंके की चोट पर पकड़ा। सरकार ने क्लब की पुरानी लीज़ एग्रीमेंट का ‘क्लॉज़ 4’ (Clause 4) निकाला, जो साफ कहता है की सरकार जब चाहे जनहित या राष्ट्रीय ज़रूरत के लिए इस ज़मीन को वापस ले सकती है।

और सरकार ने सीधा फरमान सुना दिया की ये 27.3 एकड़ की बेशकीमती ज़मीन हमें देश के ‘डिफेंस इंफ्रास्ट्रक्चर’ (रक्षा और सुरक्षा ढांचा) के निर्माण के लिए चाहिए।

हाई कोर्ट में रोते बिलखते लुटियंस के मगरमच्छ, और तुषार मेहता की दहाड़ जिसने इनकी बोलती बंद कर दी

जैसे ही 5 जून तक क्लब खाली करने का ये खौफनाक फरमान जिमखाना के इन एलीट सदस्यों के हाथों में पहुंचा, इनके पैरों तले से ज़मीन खिसक गई। इनका सारा घमंड, सारी वीआईपी ठसक मिनटों में हवा हो गई।

और जब भी इस इकोसिस्टम पर कोई डंडा चलता है, तो ये सबसे पहले कहां भागते हैं? अपनी मनपसंद जगह- अदालतों में! रातों-रात ये पूरा का पूरा लुटियंस गैंग देश के सबसे महंगे और नामी वकीलों की फौज लेकर दिल्ली हाई कोर्ट पहुंच गया।

इन वकीलों ने कोर्ट में जाकर ऐसा रोना-धोना मचाया की पूछिए मत। ये कोर्ट में जाकर छाती पीट-पीट कर कह रहे थे की “जनाब, हमें बचा लीजिए! ये क्लब तो दिल्ली का ‘हेरिटेज’ (Heritage) है, ये एक ऐतिहासिक धरोहर है। अगर इसे तोड़ दिया गया तो इतिहास मिट जाएगा।”

वाह रे बेशर्मों! हेरिटेज? कैसा हेरिटेज? वो इमारत जिस पर कल तक लिखा होता था ‘हिंदुस्तानियों का आना मना है’, वो तुम्हारे लिए हेरिटेज हो गई? वो जगह जहाँ गोरे अंग्रेज हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देकर शराब पीते थे, वो तुम्हें ऐतिहासिक धरोहर नज़र आती है?

असल में ये हेरिटेज का सिर्फ एक झूठा नकाब है, इसके पीछे इनका वो दर्द छलक रहा है की अब शाम को मुफ्त की स्कॉच पीने और बड़े-बड़े सौदे तय करने के लिए इन्हें कोई सेफ अड्डा नहीं मिलेगा।

लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार की तरफ से जो सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता खड़े थे, उन्होंने इन मगरमच्छों की एक ही झटके में बखिया उधेड़ कर रख दी। तुषार मेहता ने डंके की चोट पर कोर्ट में दहाड़ते हुए कहा की “ये ज़मीन सरकार की है।

लीज़ खत्म हो चुकी है और सरकार को ये ज़मीन राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चाहिए।” उन्होंने साफ कर दिया की देश की रक्षा के सामने किसी क्लब की सदस्यता और अय्याशी की कोई कानूनी अहमियत नहीं है।

और नतीजा क्या हुआ? हाई कोर्ट के जज ने भी इन वीआईपी लोगों को कोई ‘अंतरिम राहत’ (Interim relief) देने से साफ इंकार कर दिया। कोर्ट ने कह दिया कि सरकार कानून के तहत कब्ज़ा ले रही है, हम इसमें दखल नहीं देंगे।

लुटियंस के जिन बड़े-बड़े चेहरों को लगता था कि वो कोर्ट से रातों-रात स्टे (Stay) ऑर्डर ले आएंगे, उन्हें खाली हाथ और ज़लील होकर कोर्ट रूम से बाहर निकलना पड़ा। अब 5 जून की वो खौफनाक डेडलाइन इनके सिर पर काल बनकर नाच रही है और इन्हें बचाने वाला कोई वामपंथी इकोसिस्टम नहीं बचा है।

राजपथ से लेकर दिल्ली जिमखाना तक गुलामी के हर प्रतीक को मिट्टी में मिलाने का आ गया है वक्त

देखिए भाई, ये जो दिल्ली जिमखाना क्लब का खात्मा हो रहा है ना, ये कोई एक अकेली घटना नहीं है। अगर आप इसे ध्यान से देखेंगे, तो समझ आएगा की ये उस बहुत बड़े ‘सफाई अभियान’ का हिस्सा है, जिसे मोदी सरकार ने 2014 के बाद से शुरू किया था।

लाल किले की प्राचीर से जब प्रधानमंत्री ने ‘पंच-प्रण’ की बात की थी, तो उसमें सबसे बड़ा प्रण यही था की “गुलामी की मानसिकता के हर एक प्रतीक को जड़ से उखाड़ फेंकना है।”

और आज देश अपनी आंखों के सामने उस गुलामी के प्रतीकों को ज़मीनदोज़ होते हुए देख रहा है। याद कीजिए इंडिया गेट की उस छतरी को, जहाँ कभी हमारे देश को लूटने वाले उस क्रूर जॉर्ज पंचम की मूर्ति खड़ी होती थी। आज वहां हमारे सबसे बड़े हीरो, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा सीना तानकर खड़ी है।

नौसेना के झंडे से अंग्रेजों के उस ‘सेंट जॉर्ज क्रॉस’ को उखाड़ कर फेंक दिया गया और उसकी जगह छत्रपति शिवाजी महाराज की वो अजेय राजमुद्रा लगा दी गई। और उसी कड़ी का ये अगला और सबसे तगड़ा प्रहार है- दिल्ली जिमखाना क्लब का खात्मा!

इन काले अंग्रेजों और कांग्रेसी इकोसिस्टम ने 75 सालों तक हमें इसी भ्रम में रखा था की आज़ादी तो मिल गई है, लेकिन शासन करने का हक सिर्फ इसी लुटियंस गैंग को है। आम आदमी तो बस टैक्स भरने और लाइन में लगने के लिए पैदा हुआ है।

नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक, जिस एलीट क्लब को अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते थे, आज उसकी चाबियां सरकारी बाबुओं को सौंपी जा रही हैं और वहां देश की रक्षा से जुड़ी इमारतें बनने जा रही हैं। ये

नए भारत का वो शंखनाद है जो साफ-साफ कह रहा है की अब इस देश में कोई खान मार्केट गैंग या लुटियंस का ब्राउन साहिब वीटो पावर लेकर नहीं बैठा है। देश की सुरक्षा, देश का आम आदमी और भारत का स्वाभिमान अब सबसे ऊपर है।

वंदे मातरम! जय हिंद! भारत माता की जय!

Scroll to Top