ज़रा एक बार उस आम मिडिल क्लास या गरीब बाप की आंखों में झांक कर देखिए, जो अपने बच्चे को डॉक्टर, इंजीनियर या पुलिस अफसर बनाने का सपना देखता है।
वो बाप अपनी पुश्तैनी ज़मीन गिरवी रख देता है, वो मां अपने सोने के जेवर बेच देती है, और वो परिवार दिन-रात आधा पेट खाना खाकर पाई-पाई जोड़ता है ताकि उनका बच्चा दिल्ली के मुखर्जी नगर, प्रयागराज या कोटा में रहकर किसी अच्छी कोचिंग में पढ़ सके।
और वो बेचारा बच्चा? वो 8 बाय 8 के एक सीलन भरे कमरे में रहता है। दिन में 15-15 घंटे अपनी आंखें किताबों में लगा कर पड़ता है। उसे ना दिन का पता होता है, ना रात का। उसके दिमाग में बस अपने बूढ़े बाप का वो झुर्रियों वाला चेहरा घूमता रहता है की किसी तरह ये सरकारी नौकरी निकल जाए और मेरे घर की गरीबी दूर हो जाए।
वो बच्चा पूरी ईमानदारी से परीक्षा हॉल में जाता है, अपना खून-पसीना एक करके पेपर देता है। लेकिन जब वो परीक्षा देकर बाहर निकलता है, तो इस बिकाऊ सिस्टम का एक खौफनाक सच उसके मुंह पर तमाचा मारता है।
उसे पता चलता है की जिस पेपर के लिए उसने अपनी रातों की नींदें हराम कर दी थीं, वो पेपर तो परीक्षा से एक रात पहले ही किसी अमीरज़ादे को 10-10 लाख रुपये में बेचा जा चुका था! और फिर क्या होता है? थोड़े ही समय बाद ये खबर आती है की पेपर लीक की वजह से पूरी परीक्षा ही रद्द हो गयी है, और अब परीक्षा दोबारा ली जाएगी।
ये कोई भ्रष्टाचार की कहानी नहीं है। ये इस देश के करोड़ों युवाओं की मेहनत, उनके सपनों और उनके भविष्य की सरेआम डकैती है। जिन बच्चों के हाथों में इस देश का भविष्य होना चाहिए था, उन बच्चों को ये शिक्षा माफिया और बिकाऊ सिस्टम डिप्रेशन और आत्महत्या के दलदल में धकेल रहा है।
जब एक होनहार छात्र पंखे से लटककर अपनी जान देता है, तो वो आत्महत्या नहीं होती, वो इसी सड़े हुए सिस्टम द्वारा किया गया एक क्रूर मर्डर होता है। और इस मर्डर के ज़िम्मेदार वो गद्दार दलाल, वो भ्रष्ट अधिकारी और वो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक हैं जो चंद रुपयों के लिए देश की पूरी की पूरी नस्ल को नीलाम कर रहे हैं।
मई 2026 का NEET पेपर लीक और NTA का काला सच, जब टेलीग्राम पर कौड़ियों के भाव बिका करोड़ों युवाओं का भविष्य
ज़रा इसी महीने यानी मई 2026 का वो खौफनाक मंज़र याद कर लीजिए जिसने इस देश के पूरे एजुकेशन सिस्टम को शमशान घाट बनाकर रख दिया है। 3 मई 2026 को देश के 22 लाख से ज़्यादा बच्चे अपने डॉक्टर बनने का सपना लेकर ‘नीट-यूजी’ (NEET-UG) की परीक्षा देने गए थे।
उस आम मिडिल क्लास बाप ने अपना पेट काटकर बच्चे की कोचिंग की फीस भरी थी। लेकिन परीक्षा खत्म होते ही जो सच बाहर आया, उसने हर मां-बाप के पैरों तले ज़मीन खिसका दी।
वो नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA), जिसे देश की सबसे पारदर्शी और हाई-टेक संस्था बताया जाता है, उसका पूरा का पूरा सिस्टम दलालों और शिक्षा माफिया के आगे घुटने टेक चुका था। परीक्षा से पहले ही 120 सवालों का ‘गेस पेपर’ (Guess Paper) राजस्थान से लेकर केरल तक टेलीग्राम (Telegram) पर धड़ल्ले से बंट रहा था।
और सबसे भयानक बात? वो सारे के सारे सवाल असली पेपर से हूबहू मैच कर गए! ये कोई इत्तेफाक नहीं था भाई, ये शिक्षा माफिया का वो खौफनाक सिंडिकेट था जिसने उन 22 लाख बच्चों की मेहनत का सरेआम गला घोंट दिया।
जब छात्रों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूटा, जब पूरे देश में बवाल मच गया, तब जाकर इस सोए हुए और बिकाऊ सिस्टम की नींद टूटी। 12 मई 2026 को मजबूर होकर सरकार को वो परीक्षा रद्द करनी पड़ी और अब 21 जून को दोबारा परीक्षा (Re-exam) कराने का फरमान बच्चों के सिर पर थोप दिया गया।
जब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, तो जजों की टिप्पणी ने इस सिस्टम के मुंह पर करारा तमाचा मारा। सुप्रीम कोर्ट ने डंके की चोट पर NTA को फटकार लगाते हुए कहा की “इस पेपर लीक ने पूरे के पूरे परिवारों को खौफनाक सदमे में धकेल दिया है।
अगर 0.001 प्रतिशत भी लापरवाही हुई है, तो उससे पूरी तरह निपटना चाहिए। इस परीक्षा की पवित्रता नष्ट हो गई है।” कोर्ट ने साफ कहा की उन बच्चों का क्या होगा जिन्होंने दिन-रात मेहनत की?”
लेकिन क्या इन भ्रष्ट बाबुओं और दलालों के कानों पर जूं रेंगती है? सीबीआई (CBI) जांच कर रही है, दलाल पकड़े जा रहे हैं, लेकिन क्या इन गिरफ्तारियों से उन 22 लाख बच्चों के टूटे हुए सपनों की भरपाई कभी हो पाएगी?
पंखे से लटकती होनहार बच्चों की लाशें, खून के आंसू रोते माता पिता, इस बिकाऊ सिस्टम ने कर दिया मासूमों का संस्थागत मर्डर
इस पूरे खौफनाक ड्रामे का सबसे दर्दनाक और रूह कंपाने वाला सच वो है, जिसे बताते हुए कलेजा फट जाता है। ज़रा सोचिए, जब परीक्षा रद्द होने और पेपर लीक की ये खबरें सामने आईं, तो उस बच्चे पर क्या बीती होगी जिसने पिछले दो-तीन साल से खुद को एक कमरे में बंद कर रखा था?
जो बच्चा 15-15 घंटे अपनी आंखें फोड़कर पढ़ रहा था, उसे इस बिकाऊ सिस्टम ने एक ही झटके में डिप्रेशन के उस अंधेरे कुएं में धकेल दिया जहाँ से कोई वापसी नहीं होती।
कोटा से लेकर देश के कई कोनों से जो खबरें आईं, उन्होंने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। जिन होनहार बच्चों के हाथों में इस देश का भविष्य होना चाहिए था, उन मासूमों ने डिप्रेशन और इस सिस्टम की बेईमानी से हारकर पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी।
पूरे देश से अब तक 5 मामले आ चुके हैं जिसमे परीक्षा रद्द होने की वजह से बच्चों ने अपनी जान दे दी है। जो बच्चा कल तक अपने मां-बाप के बुढ़ापे का सहारा था, जो कल को इस देश का एक बेहतरीन डॉक्टर बनता और लोगों की जान बचाता, उसकी लाश उसी के घर के आंगन में पड़ी थी।
ये आत्महत्या नहीं है.. ये इस देश के सड़े हुए सिस्टम, NTA के भ्रष्ट बाबुओं और पेपर बेचने वाले दलालों द्वारा किया गया एक क्रूर ‘संस्थागत मर्डर’ है! उन बच्चों के खून के छींटे उन गद्दारों के हाथों पर लगे हैं जो चंद रुपयों के लिए बच्चों का भविष्य नीलाम कर रहे थे।
जब उस गरीब बाप ने अपने जवान बेटे या बेटी की चिता को आग दी होगी, तो क्या उस बाप को ये देश कभी इंसाफ दे पाएगा?
री-एग्जाम करा लेना कोई इंसाफ नहीं है! दोबारा पेपर कराने से वो बच्चे वापस नहीं आ जाएंगे जिन्होंने अपनी जान दे दी। जब तक इन दलालों, भ्रष्ट अधिकारियों और प्रिंटिंग प्रेस के मालिकों की करोड़ों की कोठियों पर सरकारी बुलडोज़र नहीं चलेगा, जब तक इन मगरमच्छों पर देशद्रोह का मुकदमा लगाकर इन्हें बीच चौराहे पर फांसी नहीं दी जाएगी, तब तक हमारे होनहार बच्चे यूं ही सूली पर लटकते रहेंगे।
शिक्षा माफिया और गद्दार दलालों का वो गठजोड़ जो होनहार छात्रों का गला घोंटकर अमीरों के बच्चों को पास करा रहा है
अब ज़रा इस पूरे सड़े हुए सिस्टम के उस खौफनाक गठजोड़ (Nexus) को समझिए, जो सीधे तौर पर हमारे बच्चों की मेहनत का सरेआम चीरहरण कर रहा है। ये जो दलाल और सॉल्वर गैंग वाले पकड़े जाते हैं, ये कोई हवा में काम नहीं करते।
इनके पीछे इस देश के बहुत बड़े-बड़े रसूखदार कोचिंग सेंटरों के मालिकों, सफेदपोश नेताओं और प्रिंटिंग प्रेस चलाने वाले भ्रष्ट मगरमच्छों का हाथ होता है।
आप किसी भी बड़े शहर में चले जाइए- दिल्ली, कोटा, प्रयागराज या पटना। वहां कुकुरमुत्ते की तरह उग आए इन बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों का हाल देखिए। ये लोग विज्ञापनों पर करोड़ों रुपये फूंकते हैं।
दावा करते हैं की हम आपके बच्चे को अफसर बना देंगे। एक आम बाप अपनी आधी ज़िंदगी की कमाई इन कोचिंग वालों के बैंक अकाउंट में डाल देता है।
लेकिन अंदर ही अंदर इनमें से कई कोचिंग सेंटरों का एक ‘डार्क नेटवर्क’ चलता है। ये लोग बाकायदा उन रईसज़ादों और अमीर बाप की बिगड़ी हुई औलादों से संपर्क करते हैं, जिन्हें पढ़ाई-लिखाई से कोई मतलब नहीं होता।
उन रईसज़ादों से 20-20 लाख, 50-50 लाख रुपये एडवांस में लिए जाते हैं। और फिर शुरू होता है वो खौफनाक खेल जिसे ‘सिस्टम की दलाली’ कहते हैं। ये दलाल ऊपर से लेकर नीचे तक सरकारी बाबुओं को खरीद लेते हैं.. और परीक्षा के पेपर हासिल कर लेते हैं।
नतीजा क्या होता है? वो गरीब और होनहार बच्चा जो दिन में 15 घंटे पढ़ रहा था, वो बेचारा मेरिट लिस्ट में एक या दो नंबरों से फेल हो जाता है। उसका बाप गांव में बैठकर खून के आंसू रोता है। और वो रईस बाप का बेटा, जिसने साल भर किताब खोलकर नहीं देखी, वो पैसे के दम पर रातों-रात टॉपर बन जाता है!
भाई, ये टैलेंट की नहीं पैसे की जीत है! ये उस गरीब बच्चे की मेहनत का मर्डर है। और सबसे भयानक बात तो ये है की जब ये पैसे देकर पास हुए लोग सिस्टम में घुसते हैं, तो ये देश का क्या हाल करेंगे?
ज़रा सोचिए, अगर पेपर खरीदकर कोई नालायक लड़का मेडिकल पास करके डॉक्टर बन गया, तो कल को जब वो किसी अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में खड़ा होगा, तो वो लोगों का इलाज करेगा या उनकी जान लेगा?
जब कोई पैसे देकर पुलिस की वर्दी पहनेगा, तो क्या वो आम आदमी की सुरक्षा करेगा या अपनी कुर्सी का इस्तेमाल करके 50 लाख की उस रिश्वत को वापस वसूलने के लिए घूसखोरी का नंगा नाच करेगा? ये देश के भविष्य के साथ ऐसा खौफनाक आतंकवाद है जो इस देश को बिना युद्ध के ही भीतर से खोखला कर देगा।
यूपी पुलिस भर्ती और रवि अत्री वाला केस, कैसे प्रिंटिंग प्रेस से लेकर ट्रांसपोर्ट तक पूरा सिस्टम बिका हुआ था
अगर आपको इस माफिया की असली ताकत और इनका खौफनाक नेटवर्क देखना है, तो उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के उस पेपर लीक का कच्चा चिट्ठा खोल कर देख लीजिए।
उस एक पेपर लीक ने यूपी के 48 लाख युवाओं के सपनों का सरेआम गला घोंट दिया था। 48 लाख युवा! मतलब 48 लाख परिवारों की उम्मीदें एक ही झटके में खाक में मिला दी गईं।
जब यूपी एसटीएफ (STF) ने इस मामले की जांच शुरू की, तो जो नंगा सच बाहर आया, उसने सरकार और सिस्टम की रातों की नींद उड़ा दी। ये कोई छोटी-मोटी सेटिंग नहीं थी.. ये ऐसा नेक्सस था जिसमें प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनी के ड्राइवर तक सब के सब बिके हुए थे। इस पूरे खौफनाक खेल का मास्टरमाइंड था- रवि अत्री और राजीव नयन मिश्रा।
ज़रा इस साज़िश का लेवल देखिए। अहमदाबाद की जिस प्रिंटिंग प्रेस (Edutest) में वो पेपर छप रहा था, वहां से ये पेपर लीक नहीं हुआ।
पेपर को जब ‘टीसीआई एक्सप्रेस’ (TCI Express) नाम की ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रकों में भरकर यूपी लाया जा रहा था, तब इस माफिया ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारियों को ही खरीद लिया। अहमदाबाद के एक वेयरहाउस में जब ट्रक रुका, तो इस रवि अत्री गैंग ने बाकायदा बिहार से एक ‘एक्सपर्ट’ बुलाया।
जी हां, बिहार से एक ऐसा एक्सपर्ट बुलाया गया जिसका काम था सील बंद बक्से को बिना सील तोड़े पीछे से खोलना! उस गद्दार एक्सपर्ट ने बक्से के पीछे के कब्ज़े (Hinges) निकाले, बक्सा खोला, पुलिस भर्ती के पेपर की फोटो खींची, और फिर उस बक्से को वैसे ही पैक कर दिया जैसे कुछ हुआ ही ना हो।
और फिर उस पेपर को गुड़गांव, रीवा और मानेसर के रिसॉर्ट्स में 1500 से ज़्यादा ‘सॉल्वर गैंग’ के गुंडों और रईसज़ादों को रटवा दिया गया।
अरे भाई! क्या ये कोई मज़ाक चल रहा है? जिस पुलिस विभाग में भर्ती होकर युवाओं को देश और राज्य की सुरक्षा करनी थी, उस पुलिस भर्ती के पेपर को ही इन गद्दारों ने ट्रांसपोर्ट गोदाम में बैठकर नीलाम कर दिया!
और सबसे ज़्यादा गुस्सा तो उस कंपनी (Edutest) के मालिक विनीत आर्य पर आता है, जो करोड़ों का टेंडर लेकर पेपर छापता है, लेकिन जब जांच शुरू होती है तो वो देश छोड़कर अमेरिका भाग जाता है।
क्या ऐसे लोगों को बख्शा जाना चाहिए? ये लोग देश के गद्दार हैं। जो सिस्टम इन युवाओं को नौकरी नहीं दे सकता, कम से कम वो उन्हें ईमानदारी से परीक्षा देने का हक़ तो दे!
ये जो रवि अत्री और राजीव नयन जैसे लोग हैं, ये सिर्फ पेपर लीक के मुजरिम नहीं हैं, ये 48 लाख युवाओं के भविष्य के हत्यारे हैं।
जब तक ऐसे गद्दारों को बीच चौराहे पर खड़ा करके फांसी नहीं दी जाएगी, जब तक इनकी करोड़ों की संपत्तियों पर सरकार अपना बुलडोज़र नहीं चलाएगी, तब तक ये बिकाऊ सिस्टम यूं ही हमारे बच्चों का खून चूसता रहेगा।
अब सिर्फ बुलडोज़र और देशद्रोह का मुकदमा चाहिए, युवाओं का भविष्य नीलाम करने वाले इन मगरमच्छों का हो परमानेंट इलाज़
अब बहुत हो गई ये कोर्ट-कचहरी और ज़मानत की नौटंकी! अब देश का युवा जाग चुका है। अगर इस देश के लोकतंत्र को ज़िंदा रखना है, तो अब एक बहुत ही क्रूर और निर्मम ‘योगी मॉडल’ को पूरे देश में लागू करना होगा।
जब कोई दलाल, कोई सरकारी बाबू या किसी कोचिंग का मालिक पेपर लीक के केस में पकड़ा जाए, तो उसे सिर्फ 10 साल के लिए जेल में मत भेजो।
सबसे पहले उसकी उस करोड़ों की कोठी और उसके उस आलीशान कोचिंग सेंटर पर सरकारी बुलडोज़र भेजो! उसकी वो सारी संपत्तियां, जो उसने हमारे बच्चों का खून चूस-चूस कर और उनका भविष्य नीलाम करके बनाई हैं, उन्हें रातों-रात सीज़ करके नीलाम कर दो।
और उस नीलामी के पैसों से उन गरीब छात्रों का हर्जाना भरो जिनका पेपर लीक के कारण भविष्य खराब हुआ है।
जब तक इन गद्दारों का अहंकार मलबे में तब्दील नहीं होगा, जब तक ये सड़क पर कटोरा लेकर भीख मांगने को मजबूर नहीं होंगे, तब तक इनके अंदर कानून का खौफ पैदा नहीं होगा। ये लोग सिर्फ पैसे की भाषा समझते हैं, इसलिए सबसे पहले इनकी आर्थिक रीढ़ तोड़ना ज़रूरी है।
और बात सिर्फ बुलडोज़र तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। पेपर लीक कोई साधारण चोरी या भ्रष्टाचार नहीं है। ये सीधे तौर पर 140 करोड़ के इस देश की जड़ों में तेज़ाब डालने का काम है।
जो इंसान देश के युवाओं को बर्बाद कर रहा है, वो इंसान इस देश का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसलिए इन दलालों और माफियाओं पर सिर्फ पेपर लीक का कानून नहीं, बल्कि रासुका (NSA – National Security Act) और ‘देशद्रोह’ (Treason) का सीधा मुकदमा चलना चाहिए। इन्हें वो सज़ा मिलनी चाहिए जो किसी देशद्रोही आतंकवादी को दी जाती है।
अरे भाई, जो युवा 40 डिग्री की भयंकर गर्मी में अपने छोटे से कमरे में बिना पंखे के पढ़ रहा है, उसका दर्द वही जानता है। वो सड़कों पर डंडे खाने के लिए पैदा नहीं हुआ है।
अगर ये बिकाऊ सिस्टम उसे इंसाफ नहीं दे सकता, अगर ये सिस्टम उसकी मेहनत की सुरक्षा नहीं कर सकता, तो एक दिन यही युवा अपनी किताबों को छोड़कर बगावत पर उतर आएगा। और जब युवा का खून खौलता है, तो बड़े-बड़े साम्राज्यों की ईंट से ईंट बज जाती है।
संसद में बैठे नेताओं और अदालतों को ये आखिरी ललकार सुन लेनी चाहिए। या तो इस शिक्षा माफिया का परमानेंट इलाज करो, या फिर आम आदमी के उस खौफनाक गुस्से का सामना करने के लिए तैयार रहो जो बहुत जल्द सड़कों पर ज्वालामुखी बनकर फटने वाला है।
हमारे बच्चों के सपनों का सौदा करने वाले इन मगरमच्छों को अब मिट्टी में मिलाना ही हमारा सबसे पहला धर्म है!
भारत माता की जय! वंदे मातरम!
