ना हम हारे थे, ना हारे हैं.... पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- 10 साल में नहीं पार कर पाए 100 का आंकड़ा

ना हम हारे थे, ना हारे हैं…. पीएम मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- 10 साल में नहीं पार कर पाए 100 का आंकड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसदीय दल का नेता चुने जाने के बाद एनडीए के सांसदों और बीजेपी नेताओं को संबोधित किए। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि, ना हम हारे थे, ना हम हारे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, हम पराजित लोगों का मजाक नहीं उड़ाते हैं। लेकिन 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े तक नहीं पहुंची पाई है।

हम विजय को पचाना जानते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि, हम विजय को पचाना जानते हैं। हमारे संस्कार ऐसे हैं कि विजय के गोद में उन्माद पैदा नहीं होता है और ना ही पराजित लोगों के प्रति उपहास करने का हमारे संस्कार हैं। हम विजय को भी पचाते हैं और पराजित का अपहास करने का विकृति हम नहीं पालते हैं। ये हमारे संस्कार हैं।

पहले भी एनडीए, अब भी एनडीए और आगे भी एनडीए ही है..

पीएम ने कहा कि, आप किसी बालक से पूछो लोकसभा चुनाव के पहले सरकार किसकी थी, वो बोलेगा एनडीए, नतीजों के बाद सरकार किसकी है वो बोलेगा एनडीए। तो हारे कहां से भाई, पहले भी एनडीए थी, आज भी एनडीए हैं और आगे भी एनडीए हैं। आप सोचिए 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े को नहीं छू पाई।

अगर मैं 2014,2019 और 2024 तीनों चुनावों को जोड़ों तो तीन चुनावों में जितनी सीटें कांग्रेस को मिली। उतनी सीटें तो हमें इस चुनाव में मिले हैं।

इंडी वाले अब तेज गति से गर्त में जाएंगे

उन्होंने आगे कहा कि, इंडी वालों को अंदाज नहीं है। वो पहले धीरे धीरे डूब रहे थे। अब तेज गति से गर्त में जाएंगे। इंडी अलाएंस वाले देश के नागरिकों के समय के सामर्थ को समझ नहीं पाए हैं। नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए को जब भी मौका मिला है, उसने एक स्थिर सरकार के तौर पर देश की सेवा की है।

दूसरी ओर इंडिया गठबंधन है, जिसने अपना पुराना यूपीए वाला नाम बदल लिया है। यूपीए की पहचान घोटालों की रही है। नाम बदलने के बाद भी देश उनके घोटालों को नहीं भूला है। इंडिया गठबंधन ने एक व्यक्ति का विरोध किया और जनता ने उसे विपक्ष में बैठा दिया। इंडिया ने भ्रम और झूठ फैलाने का काम किया है।

Scroll to Top