skip to content
Holi 2024: 'नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए रंगों से सजा पर्व', PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

Holi 2024: ‘नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आए रंगों से सजा पर्व’, PM मोदी ने देशवासियों को दी होली की बधाई

Holi 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की शुभकामनाएं दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “देश के मेरे सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं। स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए।”

तो वहीं अमित शाह ने Tweet किया है कि ‘सभी देशवासियों को रंग व हर्षोल्लास के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ। खुशियों का यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में समृद्धि व सद्भाव का रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।’

बता दें कि आज देशभर में छोटी होली यानी होलिका दहन के रूप में मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का बेहद खास महत्व होता है। यह दिन अच्छाई पर बुराई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।

होली को लेकर क्या है मान्यता?

ऐसा माना जाता है कि इस दिन राक्षसी होलिका का अंत हुआ था, जो बुराई का प्रतीक है और भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद के प्राणों की रक्षा हुई थी, जो अच्छाई और सच्चाई का प्रतीक माना जाता है। तब से हर साल होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है, जिसमें अपने भीतर की सभी बुराइयों को प्रतिकात्मक रूप से जलाया जाता है। इसलिए लोग खुली जगहों में होलिका जलाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top