skip to content
सैम पित्रोदा को भारी पड़ी रंगभेदी टिप्पणी, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सैम पित्रोदा को भारी पड़ी रंगभेदी टिप्पणी, ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उनका इस्तीफा मंजूर भी कर लिया है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा,’ सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

हाल ही में सैम पित्रोदा की टिप्पणियों की वजह से कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित सत्तारूढ़ भाजपा हमलावर था।

कांग्रेस ने इस्तीफा स्वीकार किया

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने सैम पित्रोदा के इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया कि सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

PM मोदी ने साधा था निशाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैम पित्रोदा के विवादित बयानों को कांग्रेस की ‘विभाजनकारी मानसिकता’ करार दिया था। साथ ही सवाल किया था कि क्या तमिल संस्कृति व गौरव के लिए डीएमके अपने सहयोगी पार्टी (कांग्रेस) से नाता तोड़ेगी? पीएम मोदी ने कहा था,

क्या है सैम पित्रोदा का पूरा नाम?

अक्सर विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले सैम पित्रोदा ने अपनी मर्जी से ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सैम पित्रोदा का पूरा नाम क्या है। अगर आपको सैम पित्रोदा का पूरा नाम नहीं पता है तो जान लें कि सैम पित्रोदा का पूरा नाम सत्यनारायण गंगाराम पित्रोदा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top