टैक्स चोर हसन अली ने कांग्रेस नेत्री रेणुका चौधरी को दिया था करोड़ों का हार, और आज वो हिंदुओं को गुंडा बताकर सरेआम उन पर थूकने की कर रही बात, काले धन से मिले तोहफे इनके लिए सनातन से ज्यादा कीमती

हमारे देश की राजनीति में कुछ नेताओं के शौक इतने ‘रॉयल’ और महंगे होते हैं की उन्हें देखकर रजवाड़े भी शर्मा जाएं। इन्हें आम जनता की धूल-भरी समस्याओं से ज्यादा विदेशी हवाला डीलरों और चमचमाते हीरों से प्यार होता है।

आज हम कांग्रेस की ऐसी ही एक दिग्गज और ‘आगबबूला’ नेता रेणुका चौधरी के दो अलग-अलग चेहरों से नकाब उतारने वाले हैं।

एक तरफ मैडम का वो चेहरा है, जो देश के इतिहास के सबसे बड़े ‘टैक्स चोर’ और हवाला ऑपरेटर के दिए हुए 1.2 करोड़ रुपये के हीरों की चमक से रोशन है।

वहीं दूसरी तरफ, इसी अक्टूबर महीने में सरेआम सड़क पर दिखा उनका वो दूसरा घिनौना चेहरा है, जो ‘हिंदू’ शब्द सुनते ही अहंकार में इस कदर अंधा हो जाता है की सरेआम “थू-थू” करने लगता है।

हम यहां कोई हवा-हवाई बात नहीं करेंगे। हम सीधे ईडी (Enforcement Directorate) की उन पुरानी चार्जशीट के पन्ने पलटेंगे जिनमें उस ‘करोड़ों के हार’ की पूरी कहानी दर्ज है..

और फिर बात करेंगे उस वायरल वीडियो की जिसने कांग्रेस पार्टी के ‘हिंदू-विरोधी डीएनए’ को पूरी तरह से सड़क पर लाकर बेनकाब कर दिया है।

1.2 करोड़ का वो चमचमाता हीरा और देश के सबसे बड़े टैक्स चोर और ‘हवाला ऑपरेटर’ से कांग्रेसी इश्क की दास्तान

अब ज़रा फ्लैशबैक में चलते हैं। आपने हसन अली खान का नाम सुना है? अगर नहीं सुना, तो जान लीजिए। हसन अली खान पुणे का एक बहुत बड़ा ‘हवाला ऑपरेटर’ और भारत के इतिहास का सबसे बड़ा ‘टैक्स चोर’ (Tax Evader) था।

ये वो आदमी था जिस पर स्विस बैंकों में अरबों रुपये का काला धन छुपाने और देश की अर्थव्यवस्था को अंदर ही अंदर दीमक की तरह चाटने के आरोप थे।

उस दौर में इस काले धन के कुबेर को बचाने के लिए कई सफेदपोश नेता अपना पसीना बहा रहे थे।

लेकिन पाप का घड़ा एक दिन भरता ही है। साल 2011 में जब ईडी (ED) ने इस मामले की जांच शुरू की और हसन अली के सबसे खास आदमी- कोलकाता के बड़े बिजनेसमैन ‘काशीनाथ तापड़िया’ को धर दबोचा, तो उसने कैमरे के सामने पूछताछ में कांग्रेस के कई चेहरों से नकाब नोच डाले।

तापड़िया ने ईडी के सामने जो कबूलनामा दिया, वो आज भी सरकारी रिकॉर्ड्स में सच बता रहा है।

तापड़िया ने ईडी के अधिकारियों को साफ-साफ बताया की उसने मुंबई के एक मशहूर ज्वेलर से 1.2 करोड़ रुपये (आज के समय में इसकी कीमत सोच लीजिए!) का एक बेहद कीमती हीरे का हार खरीदा था।

इसके बाद हसन अली खान ने वो बेशकीमती हीरा यह कहकर तापड़िया से ले लिया की उसे यह हार अपनी एक “बहुत खास और करीबी दोस्त” को गिफ्ट करना है।

जब ईडी ने उस ‘खास दोस्त’ का नाम पूछा, तो तापड़िया ने जो नाम लिया उसने पूरी लुटियंस दिल्ली में हड़कंप मचा दिया।

ईडी की चार्जशीट में दर्ज वो नाम कोई और नहीं, बल्कि कांग्रेस की कद्दावर नेता रेणुका चौधरी का था। तापड़िया ने यहां तक बताया की रेणुका चौधरी से हसन अली की मुलाकात करवाने वाला शख्स भी कांग्रेस का ही एक दागी नेता जगदीश टाइटलर था।

मतलब पूरी की पूरी मंडली एक ही थाली की चट्टे-बट्टे थी!

अब ज़रा सोचिए भाई, क्या गज़ब की ‘मोहब्बत की दुकान’ चल रही थी! एक आम आदमी अपनी आधी ज़िंदगी टैक्स भरने में, ईएमआई (EMI) चुकाने में और महंगाई से लड़ने में निकाल देता है। अगर वो टैक्स भरने में एक दिन भी लेट हो जाए, तो सिस्टम उसका गला पकड़ लेता है।

लेकिन दूसरी तरफ, जो लोग देश का पैसा डकार कर स्विस बैंकों में भर रहे थे, वही टैक्स चोर कांग्रेस के नेताओं को 1.2 करोड़ के हार पहना रहे थे!

और मज़े की बात देखिए, जिन हीरों को देश की जनता के लूटे हुए पैसों से खरीदा गया था, उन्हें पहनकर ये नेता टीवी पर बैठकर हमें ही ईमानदारी और सेक्युलरिज्म का ज्ञान बांटते थे।

‘कौन सा हिंदू हो… थू!’ – कैमरे पर बेनकाब हुआ रेणुका चौधरी का नफरत, अहंकार और ‘सेक्युलर’ मानसिकता का सबसे गंदा रूप

चलिए, ये तो हो गया पैसे और हीरों का भ्रष्टाचार। लेकिन इनका असली ‘चारित्रिक भ्रष्टाचार’ तो अब सामने आया है। सीधे अक्टूबर 2026 के उस ताज़ा वायरल वीडियो पर आते हैं, जिसने पूरे इंटरनेट पर आग लगा रखी है।

अक्सर कहा जाता है की इंसान जब बहुत ज़्यादा घमंड में होता है या गुस्से में होता है, तो उसके अंदर का असली सच जुबान पर आ ही जाता है।

रेणुका चौधरी के साथ भी बिल्कुल यही हुआ। सरेआम मीडिया, पुलिस और पब्लिक के सामने मैडम अपना आपा इस कदर खो बैठीं की उनके मुंह से वो ज़हर उबल पड़ा जो शायद सालों से उनके अंदर भरा हुआ था।

ज़रा उनके शब्दों (Exact Words) पर गौर फरमाइए, जो वीडियो में एकदम साफ़ सुनाई दे रहे हैं:

“तो कौन सा हिंदू हो, थू! तेरे ऊपर हम थूकेंगे… तुम हिंदू कह रहे हो, मेरे मजहब का अपमान कर रहे हो… तुम गुंडे हो, गुंडों का कोई मजहब नहीं होता।”

कमाल है भाई! एक राष्ट्रीय पार्टी की नेता कैमरे के सामने खड़ी है, और ‘हिंदू’ शब्द सुनते ही उसके मुंह से सीधा ‘थू’ निकल रहा है!

आखिर इस ‘हिंदू’ शब्द में ऐसा क्या है जो इन्हें इतनी भयंकर एलर्जी दे देता है? क्या इस देश में बहुसंख्यक होना या खुद को गर्व से हिंदू कहना अब कोई गाली हो गया है?

इस पूरे ड्रामे में एक बहुत ही डरावनी साइकोलॉजी छिपी है। मैडम को हसन अली जैसे देश लूटने वाले टैक्स चोरों से कभी कोई नफरत नहीं हुई।

उनके दिए हुए 1.2 करोड़ के हीरों पर तो उन्होंने कभी नहीं थूका! उनके साथ उठने-बैठने में इन्हें कभी अपने ‘मजहब’ का अपमान महसूस नहीं हुआ।

लेकिन जैसे ही सामने वाले ने खुद को हिंदू कहा, मैडम की सेक्युलर आत्मा तुरंत जाग गई और उन्होंने सरेआम सड़क पर थूकना शुरू कर दिया।

ये महज़ किसी एक नेता की जुबान फिसलने का मामला नहीं है। यह उस गहरे और सड़े हुए अहंकार का सबूत है जो इन लुटियंस वाले नेताओं के दिमाग में कूट-कूट कर भरा है।

इन्हें लगता है की ये देश के आम नागरिकों, खासकर सनातनियों के साथ कैसा भी बर्ताव कर सकते हैं और कोई इनसे सवाल पूछने वाला नहीं है।

गुंडों का मजहब और ‘थूकने’ वाली राजनीति, क्या यही है कांग्रेस के इकोसिस्टम का असली टूलकिट?

अब ज़रा मैडम के बयान के उस हिस्से की चीरफाड़ करते हैं, जो अपने आप में पाखंड का सबसे बड़ा नोबेल प्राइज़ डिज़र्व करता है। वो वीडियो में चिल्ला रही हैं- “तुम हिंदू कह रहे हो, मेरे मजहब का अपमान कर रहे हो…”

वाह कांग्रेस का सेक्युलरिज्म! जब कोई विशेष समुदाय का व्यक्ति पत्थरबाज़ी करता है, ट्रेनों में आग लगाता है, या सड़कों पर दंगे करता है, तब ये नेता लोग उसको नहीं बोलते की तुम इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रहे हो।

तब उन्हें गुंडा नहीं कहा जाता, तब उन्हें ‘भटका हुआ युवा’ या सिस्टम का सताया हुआ ‘बेचारा’ बताया जाता है।

लेकिन जैसे ही कोई आम हिंदू अपने हक की बात करता है या खुद को हिंदू बताता है, तो अचानक से वो ‘गुंडा’ बन जाता है और उस पर सरेआम थूका जाता है!

यह सिर्फ रेणुका चौधरी के दिमाग का फितूर नहीं है, बल्कि यह उस पूरे लुटियंस इकोसिस्टम का असली ‘टूलकिट’ है, जिन्हें लगता है की इस देश में ‘सेक्युलर’ दिखने की सिर्फ एक ही शर्त है- हिंदुओं को नीचा दिखाओ, उनकी आस्था का मज़ाक उड़ाओ और बात-बात पर उन्हें जलील करो।

ये कैसा सेक्युलरिज्म है, जहां देश का खजाना लूटने वाले, हवाला ऑपरेटर और स्विस बैंकों में काला धन छुपाने वाले घोटालेबाज़ों के लिए तो रेड कार्पेट बिछाया जाता है! उन्हें ‘खास दोस्त’ बनाकर उनसे 1.2 करोड़ के हीरों के हार कुबूल किए जाते हैं।

लेकिन जिस देश की मिट्टी का वो अन्न खा रही हैं, उसी देश के बहुसंख्यक सनातनी समाज के लिए उनके पास क्या है? सिर्फ “थू!”…

अगर यही बात किसी सनातनी नेता ने किसी दूसरे मज़हब के व्यक्ति को सरेआम कह दी होती, तो सोचिए क्या होता? अब तक पूरे देश में ‘लोकतंत्र खतरे में है’ के पोस्टर छप गए होते।

लेकिन क्योंकि यहाँ गाली खाने वाला हिंदू है, इसलिए सबने मुंह में दही जमा रखा है।

सोशल मीडिया का उबलता आक्रोश और 1.2 करोड़ के हीरों तले दबी ‘नैतिकता’ का अंतिम संस्कार

कहते हैं की पाप जब हद से गुज़र जाता है, तो वो खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेता है। अक्टूबर 2026 के इस वायरल “थू-थू” वाले वीडियो के बाद सोशल मीडिया (X/Twitter, Instagram) पर जो सुनामी आई है, उसने कांग्रेस के आईटी सेल के पसीने छुड़ा दिए हैं।

आम सनातनी, राष्ट्रवादी युवा और इंटरनेट की जनता इस कदर भड़की हुई है की लोग सीधे सवाल पूछ रहे हैं।

जनता पूछ रही है की मैडम, जब चुनाव आएंगे और आपको इन्हीं हिंदुओं के वोट की ज़रूरत पड़ेगी, तब क्या आप घर-घर जाकर वोट मांगेंगी या उन पर थूक कर आएंगी?

जिस हिंदू समाज के टैक्स के पैसों से आपको वीआईपी (VIP) सुविधाएं, बड़ी-बड़ी गाड़ियां और सिक्युरिटी मिलती है, उसी समाज को सड़क पर सरेआम गुंडा बताने का ये वीआईपी घमंड आखिर आता कहाँ से है?

शायद ये उसी काले धन और 1.2 करोड़ के हीरों की चमक का नशा है, जो आज तक उतरा नहीं है।

अगर इस पूरे मामले को जोड़ा जाए, तो तस्वीर एकदम शीशे की तरह साफ़ हो जाती है। एक तरफ ईडी (ED) की फाइलों में दबे काशीनाथ तापड़िया के वो बयान हैं, जो बताते हैं की कांग्रेस के नेताओं के शौक कितने महंगे और उनके दोस्त कितने दागी थे।

और दूसरी तरफ सड़कों पर सरेआम उछाली जा रही ये नफरत है।

सच बात तो ये है यार की इनकी ‘नैतिकता’ (Morality) तो उसी दिन मर गई थी जब ईडी के कैमरे के सामने 1.2 करोड़ के हीरों के लेनदेन का कच्चा चिट्ठा खुला था।

आज सड़क पर कैमरे के सामने जो नफरत भरा नाच दिखा है, वो तो सिर्फ उसी मरी हुई नैतिकता के अंतिम संस्कार की राख है।

भारत का सनातनी समाज अब वो पुराना सहिष्णु समाज नहीं रहा जो एक गाल पर थप्पड़ खाकर दूसरा गाल आगे कर दे। आज का युवा बहुत जागरूक है।

वो 1.2 करोड़ के हीरों की चमक में छुपे हुए भ्रष्टाचार के उन गहरे काले धब्बों को भी बहुत साफ-साफ देख रहा है, और सरेआम उछाली जा रही इस “थू-थू” वाली नफरत का हिसाब भी अपने दिमाग में दर्ज कर रहा है।

नेताओं को ये बात हमेशा गांठ बांध कर रख लेनी चाहिए की जनता सब जानती है और जनता सब याद रखती है। आप घोटालेबाजों से मोहब्बत और सनातनियों से नफरत का ये कॉकटेल बनाकर भारत की राजनीति में अब और ज़्यादा दिन तक नहीं टिक सकते।

हीरों की चमक एक दिन फीकी पड़ जाएगी, लेकिन जो ज़हर आज सरेआम उगला गया है, उसकी कीमत इस इकोसिस्टम को आने वाले बहुत लंबे वक्त तक चुकानी पड़ेगी।

Scroll to Top