आज 23 नवंबर के ही दिन, साल 1937 में, भारत ने अपना एक ऐसा अनमोल रत्न खो दिया था, जिसने पूरी दुनिया के सामने भारत के हुनर और बुद्धिमत्ता का लोहा मनवाया था।
हम बात कर रहे हैं आधुनिक भारत के पहले महान वैज्ञानिक और सच्चे अर्थों में एक ‘ऋषि’, आचार्य जगदीश चंद्र बसु (J.C. Bose) की।
वो एक ऐसे युगद्रष्टा थे जिन्होंने हमारे हज़ारों साल पुराने सनातन दर्शन को मॉर्डन साइंस की कसौटी पर सच साबित करके दिखा दिया था।
जगदीश चंद्र बसु का जन्म 30 नवंबर 1858 को बंगाल प्रेसीडेंसी के मेमनसिंह (जो अब बांग्लादेश में है) में हुआ था।
उनके पिता भगवान चंद्र बसु एक बड़े अफसर (डिप्टी मजिस्ट्रेट) थे। उस ज़माने में अफसर लोग अपने बच्चों को शान से अंग्रेज़ी स्कूलों में भेजते थे, लेकिन उनके पिता ने बसु दा को पहले एक साधारण बांग्ला स्कूल में भेजा।
उनका मानना था की इंसान को अंग्रेज़ी सीखने से पहले अपनी मातृभाषा, अपनी संस्कृति और अपनी मिट्टी से जुड़ना चाहिए।
उसी स्कूल में किसानों और मछुआरों के बच्चों के साथ खेलते हुए बसु दा के मन में प्रकृति और पेड़-पौधों के लिए वो सच्चा प्रेम जागा, जिसने आगे चलकर दुनिया का इतिहास बदल दिया।

अंग्रेजों की नस्लभेदी सोच पर प्रहार और 3 साल तक बिना सैलरी काम करने का ऐतिहासिक विद्रोह
बसु दा का स्वाभिमान कैसा था, इसका एक ऐसा किस्सा है जो आज के हर भारतीय युवा को उंगलियों पर याद होना चाहिए।
बात उस वक्त (1885) की है जब वो लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी (Cambridge University) से अपनी प्राकृतिक विज्ञान की पढ़ाई पूरी करके वापस अपने देश भारत लौटे थे।
अंग्रेजों ने उनकी ज़बरदस्त काबिलियत देखकर उन्हें कलकत्ता के मशहूर प्रेसीडेंसी कॉलेज में फिजिक्स का प्रोफेसर तो बना दिया, लेकिन यहीं पर उन्होंने अपनी घटिया मानसिकता दिखा दी।
उस वक्त कॉलेज में अंग्रेजों का सरेआम नस्लवाद (Racism) चलता था। नियम ये बना रखा था की जो अंग्रेज प्रोफेसर हैं, उन्हें तो पूरी सैलरी मिलेगी, लेकिन बसु चूंकि एक ‘हिंदुस्तानी’ हैं, इसलिए उन्हें गोरे प्रोफेसरों के मुकाबले सिर्फ एक-तिहाई (1/3) सैलरी ही दी जाएगी!
मतलब आप काम वही कर रहे हैं, आपकी डिग्रियां और काबिलियत उन गोरों से कहीं ज्यादा है, लेकिन पैसा आपको सिर्फ भीख के बराबर मिलेगा।
अब उस दौर में कोई और इंसान होता, तो शायद मजबूरी का नाम लेकर वो पैसे रख लेता।
लेकिन जगदीश चंद्र बसु कोई आम इंसान थोड़ी थे! इस बेइज़्ज़ती पर उनका खून उबाल गया। उन्होंने अंग्रेजों की उस एक-तिहाई भीख को जूतों की नोक पर ठुकरा दिया।
बसु ने सीधे-सीधे मैनेजमेंट को कह दिया की “अगर मुझे मेरे काम का बराबर सम्मान नहीं मिलेगा, तो मैं एक फूटी कौड़ी भी नहीं लूंगा।”
और आपको जानकर सच में रोंगटे खड़े हो जाएंगे की उन्होंने लगातार 3 साल तक… जी हां, पूरे 3 साल तक बिना एक पैसा सैलरी लिए कॉलेज में बच्चों को पढ़ाया और अपनी लैब में दिन-रात रिसर्च चालू रखी।
वो बिना किसी शिकायत के काम करते रहे। उनका ये साइलेंट लेकिन बेहद तगड़ा विद्रोह देखकर अंग्रेज हुक्मरान भी हैरत में रह गए।
अंग्रेजों को समझ आ गया की इस इंसान को डराया या खरीदा नहीं जा सकता। आखिरकार 3 साल बाद ब्रिटिश हुकूमत को इस भारतीय शेर के आगे घुटने टेकने पड़े।
अंग्रेजों ने अपना नस्लभेदी नियम बदला और बसु को 3 साल की पूरी बकाया सैलरी (Arrears) एक साथ, पूरे सम्मान के साथ देनी पड़ी। अंग्रेजों पर ये उनका सबसे तगड़ा प्रहार था!

मार्कोनी ले गया नोबेल लेकिन कलकत्ता टाउन हॉल में बसु ने ही किया था रेडियो का असली आविष्कार
हम बचपन से यही पढ़ते आ रहे हैं की रेडियो का आविष्कार इटली के मार्कोनी (Guglielmo Marconi) ने किया था।
भाई साहब, अगर सच कहूं तो ये इतिहास का सबसे बड़ा झूठ और पश्चिमी दुनिया की सबसे बड़ी चोरी है!
अंग्रेजों और यूरोप वालों ने बड़ी ही चालाकी से हमारे एक हिंदुस्तानी का क्रेडिट चुराकर अपने आदमी को दे दिया। असल हकीकत क्या है, आज वो जान लीजिए।
इटली के मार्कोनी के पेटेंट से बहुत पहले की बात है। नवंबर 1895 का महीना था और जगह थी कलकत्ता का टाउन हॉल! वहां बंगाल के तत्कालीन गवर्नर और कई बड़े-बड़े अंग्रेज अफसर मौजूद थे।
उसी भरे हॉल में जगदीश चंद्र बसु ने दुनिया के सामने पहली बार ‘रेडियो तरंगों’ (Microwaves और Millimeter waves) का सफल और लाइव प्रदर्शन करके दिखाया था।
बसु दा ने अपनी लैब में बनाई मशीन से 5 मिलीमीटर की रेडियो तरंगें पैदा कीं और उन्हें बिना किसी तार के (Wireless) 75 फीट दूर भेजा।
ये तरंगें तीन मोटी पक्की दीवारों के आर-पार गईं, वहां दूर रखी एक घंटी को बजा दिया और पास रखे बारूद के एक छोटे से ढेर में धमाका करके दिखा दिया!
हवा में बिना तार के वेव (Wave) भेजकर संदेश या ऊर्जा पहुंचाने का ये दुनिया का पहला और सबसे पक्का सबूत था। मतलब रेडियो कम्युनिकेशन का पूरा का पूरा बेस उसी दिन कलकत्ता के उस हॉल में तैयार हो गया था।
लेकिन फिर हुआ क्या? हमारे इस भोले और सच्चे वैज्ञानिक ने अपनी इस खोज को तुरंत अपने नाम पर रजिस्टर (पेटेंट) कराने के लिए दौड़-भाग नहीं की, क्योंकि उनके लिए विज्ञान कोई धंधा नहीं था।
इसी भोलेपन का फायदा पश्चिमी दुनिया ने उठाया। बाद में मार्कोनी ने इसी तकनीक का इस्तेमाल किया, थोड़ा-बहुत फेरबदल किया और 1909 में नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) झटक कर रातों-रात दुनिया का हीरो बन बैठा।
पश्चिमी मीडिया और विज्ञान जगत ने भी बड़ी बेशर्मी से अपनी आंखें मूंद लीं और एक भारतीय को उसका हक नहीं दिया।
लेकिन करीब सौ साल बाद, साल 1997 में दुनिया की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित साइंस संस्था IEEE (Institute of Electrical and Electronics Engineers) को बाकायदा माफी मांगनी पड़ी।
उन्होंने अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड दुरुस्त किए और पूरी दुनिया के सामने यह स्वीकार किया की मार्कोनी नहीं, बल्कि भारत के जगदीश चंद्र बसु ही ‘रेडियो साइंस और वायरलेस कम्युनिकेशन के असली जनक’ हैं।

जब लंदन की भरी महफिल में जहर पीकर साबित कर दिया की पेड़-पौधों में भी हमारी तरह धड़कता है दिल
हमारे वेदों और उपनिषदों में हज़ारों सालों से यह बताया गया है की इस पूरी प्रकृति में एक ही चेतना (Life) है। जो जान हमारे अंदर है, वही जान एक पेड़-पौधे के अंदर भी है।
लेकिन जो पश्चिमी वैज्ञानिक थे ना, वो हमारी इन बातों को ‘अंधविश्वास’ कहकर मज़ाक उड़ाते थे। उनका मानना था की पेड़-पौधे तो बस बेजान लकड़ी हैं, उन्हें कोई दर्द-वर्द नहीं होता।
अंग्रेजों के इसी अहंकार को तोड़ने के लिए बसु दा ने एक गज़ब का यंत्र बनाया।
इस मशीन का नाम था ‘क्रेस्कोग्राफ’ (Crescograph)। यह पौधों की धड़कन, उनकी ग्रोथ और उनके दर्द को 10,000 गुना बड़ा करके सीधे स्क्रीन पर दिखा सकती थी।
इसी मशीन को लेकर बसु एक दिन लंदन की प्रतिष्ठित ‘रॉयल सोसाइटी’ में डेमो देने पहुँच गए। वहां दुनिया भर के बड़े-बड़े गोरे वैज्ञानिक बैठे थे, जो अंदर ही अंदर इस हिंदुस्तानी का मज़ाक उड़ाने की ताक में थे।
बसु दा ने मंच पर अपना क्रेस्कोग्राफ सेट किया, उसमें एक पौधा लगाया और दुनिया को ये दिखाने वाले थे की जब पौधे को ज़हर (Poison) का इंजेक्शन दिया जाता है, तो वो कैसे तड़पता है और उसकी मौत कैसे होती है।
लेकिन तभी किसी जलने वाले ने एक बहुत नीच हरकत कर दी। उसने चुपके से ज़हर वाली शीशी हटाकर उसमें उसी रंग का सादा पानी रख दिया।
बसु ने जैसे ही पौधे को वो तथाकथित ज़हर लगाया, तो स्क्रीन पर पौधे को कुछ भी नहीं हुआ! वो एकदम नॉर्मल था। हॉल में बैठे अंग्रेज वैज्ञानिक ज़ोर-ज़ोर से हंसने लगे और उनका मज़ाक उड़ाने लगे।
लेकिन जगदीश चंद्र बसु रत्ती भर भी नहीं घबराए। उन्हें अपनी मशीन और अपने ज्ञान पर इतना पक्का भरोसा था की उन्होंने मंच पर रखी वो ज़हर की शीशी उठाई और भरी महफ़िल में उसे खुद पी गए!
पूरी रॉयल सोसाइटी में सन्नाटा छा गया! लोग सुन्न रह गए। बसु ने मुस्कुराते हुए कहा, “अगर इस ज़हर से मेरे पौधे को कुछ नहीं हुआ, तो मुझे भी कुछ नहीं होगा। किसी ने शीशी बदल दी है!”
इसके बाद जब असली ज़हर मंगाया गया और पौधे को लगाया गया, तो स्क्रीन पर पौधे की धड़कनें बेतहाशा बढ़ने लगीं, वो तड़पने लगा और कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर एक सीधी लाइन आ गई- पौधा मर चुका था।
उस दिन लंदन के उस हॉल में बैठी पूरी पश्चिमी दुनिया इस हिंदुस्तानी मेधा के आगे नतमस्तक हो गई थी।
ऐसे महान युगद्रष्टा और भारत के गौरव आचार्य जगदीश चंद्र बसु को आज देश का हर युवा शत-शत नमन करता है।
