आज 26 नवंबर 2026 है। पूरे 18 साल गुज़र गए हैं मुंबई की उस डरावनी रात को! 18 साल कोई छोटा वक्त नहीं होता, लेकिन मुंबई की हवा में आज भी मासूमों की वो चीखें कहीं ठहरी हुई हैं।
आज ताज होटल के बाहर और गेटवे ऑफ इंडिया की सीढ़ियों पर दीये जल रहे हैं, ये दीये उन 166 बेगुनाह लोगों के खून को हिंदुस्तान की श्रद्धांजलि है, जो बिना किसी वजह पाकिस्तान से आई उस मौत का शिकार हो गए।
ज़रा सोचिए उस रात के बारे में। 300 से ज्यादा लोग खून से लथपथ तड़प रहे थे। क्या कसूर था उनका? कोई अपनी ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था, कोई परिवार के साथ डिनर कर रहा था, कोई अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती था, और अचानक… सब कुछ खत्म हो गया।
आज का दिन सिर्फ उस दर्द को महसूस करने का दिन नहीं, बल्कि उन गद्दारों को बेनकाब करने का भी दिन है, जिन्होंने हमारे इस दर्द को भी अपनी ओछी राजनीति का एजेंडा बना लिया था।

समंदर पार पाकिस्तान से आई वो मौत और मुंबई की सड़कों पर बहा बेगुनाहों का खून
कहानी शुरू होती है 26 नवंबर 2008 की उस रात से। कराची से निकले लश्कर-ए-तैयबा के 10 जिहादी पोरबंदर के पास ‘कुबेर’ नाम की एक हिंदुस्तानी मछली पकड़ने वाली नाव को हाईजैक करते हैं।
नाव के कप्तान अमर सिंह सोलंकी का बेरहमी से कत्ल कर दिया जाता है और फिर ये मौत का जत्था कोलाबा के रास्ते हमारी मुम्बई में घुस जाता है। ये चलते-फिरते कसाई थे जो अपने आकाओं के इशारे पर कत्लेआम करने उतरे थे।
छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CSM) स्टेशन का वो मंजर याद कीजिए। रात के करीब 9:30 बज रहे होंगे, स्टेशन पर घर लौटने वालों की भारी भीड़ थी।
अचानक अजमल कसाब और अबू इस्माइल अपनी AK-47 निकालते हैं और अंधाधुंध गोलियां बरसाने लगते हैं। पलक झपकते ही वहां लाशों का ढेर लग गया, पूरा स्टेशन खून से लाल हो चुका था।
उधर लियोपोल्ड कैफ़े में हंसते-मुस्कुराते लोगों को गोलियों से भून दिया गया।
कामा अस्पताल (Cama Hospital) में तो इन दरिंदों ने हद ही पार कर दी, जहां मरीजों और औरतों तक को नहीं बख्शा गया।
चबाड हाउस (नरिमन हाउस) में घुसकर इन्होंने यहूदियों का चुन-चुन कर कत्लेआम किया। और ओबेरॉय ट्राइडेंट से लेकर ताज होटल से उठती आग की वो भयंकर लपटें… वो लपटें पूरे हिंदुस्तान का कलेजा चीर रही थीं।
उस रात मुम्बई की सड़कों पर इंसानियत की सरेआम हत्या हो रही थी, और पूरा देश टीवी स्क्रीन के सामने बेबस आंसू बहा रहा था।

सीने पर 40 गोलियां खाकर तुकाराम ओम्बले ने बचाई थी देश की लाज और मेजर संदीप का वो अमर बलिदान
जब शहर जल रहा था, तब हमारी खाकी और फौज के जांबाजों ने जो शौर्य दिखाया, वो इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।
कामा अस्पताल के पास आतंकियों से लोहा लेते हुए मुम्बई एटीएस (ATS) के चीफ हेमंत करकरे, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट विजय सालस्कर और जांबाज अफसर अशोक कामटे ने अपनी जान की बाजी लगा दी।
उनकी शहादत ने पूरे देश के पुलिस महकमे को रुला दिया था।
लेकिन इसी रात गिरगांव चौपाटी पर एक ऐसा चमत्कार हुआ, जिसने पाकिस्तान के सारे मंसूबों पर हमेशा के लिए पानी फेर दिया।
एक निहत्था पुलिस हवलदार- तुकाराम ओम्बले! जब कसाब की गाड़ी वहां बैरिकेड पर रुकी और उसने फायरिंग शुरू की, तो ओम्बले जी बिना अपनी जान की परवाह किए उस दरिंदे पर झपट पड़े।
उन्होंने कसाब की AK-47 की नली को अपने सीने से लगा लिया। कसाब ट्रिगर दबाता रहा… ओम्बले जी के सीने में 40 से ज्यादा गोलियां उतर गईं, लेकिन भाई साहब, उस शेर ने कसाब को ज़िंदा पकड़ कर ही दम लिया!

अगर ओम्बले जी वहां वो सर्वोच्च शहादत नहीं देते, तो कसाब कभी ज़िंदा नहीं पकड़ा जाता।
उधर ताज होटल में आतंकियों को जहन्नुम भेजने के लिए NSG का ‘ऑपरेशन ब्लैक टॉर्नेडो’ चल रहा था। आतंकियों से लड़ते हुए जब मेजर संदीप उन्नीकृष्णन ने अपने साथी को घायल देखा, तो उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाया।
उनकी वो आखिरी आवाज़ आज भी हर हिंदुस्तानी के कानों में गूंजती है- “ऊपर मत आना, मैं संभाल लूंगा।” इसके बाद संदीप ने आतंकियों से लोहा लेते हुए खुद को शहीद कर दिया।
हवलदार गजेंद्र सिंह जैसे शूरवीरों ने नरिमन हाउस में अपनी छाती पर गोलियां खाकर इस देश की अस्मिता बचाई। ये वो बलिदानी हैं जिनके कर्जदार हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां हमेशा रहेंगी।
कसाब के हाथ का कलावा और समीर चौधरी का आईडी कार्ड, मुम्बई हमले को हिन्दू आतंकवाद साबित करने का वो षड्यंत्र
अब ज़रा बात करते हैं उस टूलकिट की, जिसे याद करके आज भी खून खौल उठता है। दुश्मन तो समंदर के रास्ते आए थे, लेकिन हमारे ही देश में बैठे कुछ सफेदपोश गद्दार उस खून पर अपनी घिनौनी राजनीति की रोटियां सेंक रहे थे।
आप सोच भी नहीं सकते की पाकिस्तान और इन लिबरलों ने मुम्बई हमले को ‘भगवा आतंकवाद’ (Hindu Terrorism) साबित करने की कैसी खौफनाक स्क्रिप्ट तैयार की थी।
जब कसाब पकड़ा गया, तो उसकी कलाई पर हिंदुओं का पवित्र ‘कलावा’ (रक्षासूत्र) बंधा हुआ था। उसकी जेब से जो फर्जी आईडी कार्ड निकला, उस पर नाम लिखा था- ‘समीर चौधरी’, और पता था बेंगलुरु का।
मतलब पूरी प्लानिंग थी की इन 10 आतंकियों को मर जाना है, और दुनिया यही मानेगी की ये हमला हिंदुस्तान के ही किसी ‘हिंदू आतंकी संगठन’ ने किया है।
और हमारे देश के जयचंदों का हाल तो देखिए! मुम्बई की सड़कों पर गिरे खून के धब्बे अभी सूखे भी नहीं थे, और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह, बॉलीवुड के ‘लिबरल’ फिल्ममेकर महेश भट्ट के साथ मिलकर एक किताब लॉन्च कर रहे थे।
उस किताब का नाम क्या था? “26/11: RSS की साज़िश”! मतलब बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी थीं यार इन लोगों ने।
ज़रा सोचिए, अगर उस रात तुकाराम ओम्बले अपनी छाती पर वो 40 गोलियां खाकर कसाब को ज़िंदा नहीं पकड़ते, तो आज पूरी दुनिया में हिंदुओं को आतंकवादी माना जाता।
कसाब के पकड़े जाने और उसके कबूलनामे ने इस ‘लिबरल गैंग’ और पाकिस्तान के पूरे टूलकिट को सरेआम बेनकाब कर दिया।

18 साल बाद मुम्बई के गुनहगारों का हिसाब, 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा अब चख रहा तिहाड़ की रोटियां
कहते हैं की भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। लेकिन इस नए भारत ने साबित कर दिया है की अब न्याय के लिए सिर्फ भगवान भरोसे बैठने की ज़रूरत नहीं है, बल्कि अपना हक़ और न्याय छीन कर लेना पड़ता है।
मुम्बई के उन 166 बेगुनाहों का खून 18 साल से इंसाफ मांग रहा था। आज 2026 में, वो इंसाफ होता हुआ दिख रहा है।
अजमल कसाब को तो 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गयी थी, लेकिन एक और ज्ञात शख्स अभी भी खुला घूम रहा था..
आपको डेविड कोलमैन हेडली (David Headley) तो याद ही होगा, जिसने मुम्बई की एक-एक गली की रेकी की थी आतंकियों को गाइड करने के लिए।
उस हेडली का जो असली आका और इस पूरी 26/11 साज़िश का जो मेन प्लानर था- तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana)।
ये पाकिस्तानी-कनाडाई आतंकी वो शैतान है जिसने लश्कर के आतंकियों को मुम्बई में घुसने के लिए फर्जी वीज़ा, पैसा और इमिग्रेशन का पूरा बैकअप दिया था। बरसों तक ये अमेरिका में मज़े से छुपकर बैठा रहा।
लेकिन कूटनीति का खेल अब बदल चुका है भारत सरकार ने इस मास्टरमाइंड को दबोचने के लिए अमेरिका की अदालतों में ऐसी लड़ाई लड़ी की आख़िरकार अप्रैल 2025 में अमेरिका को इस खूंखार आतंकी को भारत के हवाले (Extradition) करना ही पड़ा।
ज़रा सोचिए, जो आदमी मुम्बई को जलाकर अमेरिका में आज़ाद घूम रहा था, वो तहव्वुर राणा आज भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की कस्टडी में है।
तिहाड़ की सलाखों के पीछे सड़ते हुए इस दरिंदे को अब समझ आ रहा है की मुम्बई के एक-एक आंसू की कीमत क्या होती है।
18 साल बाद ही सही, लेकिन इस नए हिंदुस्तान ने दुनिया को बता दिया है की हम अपने गुनहगारों को पाताल से भी घसीट कर ला सकते हैं।
हाथ पर हाथ धरे बैठी पुरानी सरकार और घर में घुसकर मारने वाला नया हिंदुस्तान, उरी से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने सिखाया है पाकिस्तान को असली सबक
आज 26/11 के 18 साल पूरे होने पर हमें एक कड़वा सच भी पूरी ईमानदारी से कबूलना होगा। 2008 में जब मुम्बई की सड़कों पर हमारे 166 मासूम नागरिकों और शूरवीरों को भून दिया गया था, 300 से ज़्यादा लोग खून से लथपथ तड़प रहे थे, तब दिल्ली में बैठी तत्कालीन सरकार ने क्या किया था?
उस वक्त हमारी फौज और एयरफोर्स पूरी तरह से हथियारों से लैस और तैयार खड़ी थी। वायुसेना के फाइटर जेट्स लश्कर के हेडक्वार्टर (मुरीदके) और PoK में घुसकर तबाही मचाने के लिए बस एक ऑर्डर का इंतज़ार कर रहे थे।
लेकिन दिल्ली में बैठे नेताओं की कायरता और इच्छाशक्ति की कमी ने हमारी सेना के हाथ बांध दिए। उस वक्त की सरकार ने मुम्बई के 166 बहते हुए खून के कतरों के बदले सिर्फ ‘कड़ी निंदा’ की और पाकिस्तान को सबूतों के ‘डोज़ियर’ (कागज़) सौंपने का वो ड्रामा किया, जिसे पाकिस्तान ने हंसते हुए रद्दी की टोकरी में फेंक दिया।
पर आज का ‘नया भारत’ मुम्बई के उस बेबस दौर से बहुत आगे निकल चुका है। आज हिंदुस्तान डोज़ियर नहीं भेजता, मिसाइलें भेजता है!
इस नए हिंदुस्तान का जलवा दुनिया ने सबसे पहले सितंबर 2016 में देखा। जब उरी कैंप पर कायराना हमला हुआ, तो हमारे जांबाज पैरा-कमांडो ने लाइन ऑफ़ कंट्रोल (LoC) पार की और PoK में घुसकर आतंकी लॉन्च पैड्स को कब्रिस्तान में बदल दिया.. यही थी हमारी पहली ‘सर्जिकल स्ट्राइक’।
इसके बाद फरवरी 2019 में जब पुलवामा में हमारे जवानों का खून बहा, तो भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने सीधे इंटरनेशनल बॉर्डर पार किया और पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के बालाकोट में घुसकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को राख के ढेर में बदल दिया।
लेकिन पाकिस्तान को उसकी असली औकात अगर किसी चीज़ ने याद दिलाई है, तो वो है पिछले साल (मई 2025) का ऐतिहासिक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ (Operation Sindoor)!
22 अप्रैल 2025 को जब पाकिस्तान के पाले हुए आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में 26 बेगुनाह पर्यटकों को धर्म पूछकर गोलियों से भूना, तो भारत ने कोई शिकायत नहीं की।
7 मई 2025 की रात को भारतीय सेना ने एक साथ ज़मीन और आसमान से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर दिया।
भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस, SCALP और क्रिस्टल मेज़ जैसी घातक मिसाइलों से मुरीदके (Markaz-e-Taiba) और बहावलपुर में बैठे लश्कर और जैश के 9 सबसे बड़े आतंकी ठिकानों को सीधे मटियामेट कर दिया।
आज 26 नवंबर की इस 18वीं बरसी पर, देश-भर में बस एक ही गूंज है। मुम्बई के 166 शहीदों की शहादत बेकार नहीं गई है।
आज पाकिस्तान और उसके आतंकियों को यह बात बहुत अच्छे से समझ आ चुकी है की अगर अब मुम्बई जैसी कोई भी गुस्ताखी दोबारा हुई, तो भारत समंदर के रास्ते का इंतज़ार नहीं करेगा।
अब हिंदुस्तान की सेना सीधे इस्लामाबाद में घुसेगी और इनका वो हश्र करेगी जिसे इतिहास सदियों तक याद रखेगा।
शहीद हेमंत करकरे, मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, वीर तुकाराम ओम्बले और उन तमाम 166 बेगुनाहों को आज पूरा देश इसी संकल्प के साथ नम आंखों से सलाम कर रहा है।
मुम्बई का वो दर्द कभी नहीं मिटेगा, लेकिन उस दर्द से उठी आग हमारे दुश्मनों को राख करके ही दम लेगी।
जय हिन्द!
