बजट सिर्फ 2 करोड़ और कमाई 100 करोड़! कैसे एक साधारण सनातनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉलीवुड की ‘हिन्दू-विरोधी’ विचारधारा को कर दिया तितर-बितर, अब भारत में नहीं गलेगी हिन्दुओं को नीचा दिखाने वाले ‘उर्दूवुड’ की दाल

पिछले कई दशकों से मुम्बई में बैठे एक खास ईकोसिस्टम ने, जिसे आज पूरा देश ‘उर्दूवुड’ के नाम से जानने लगा है, खुद को भारतीय सिनेमा का भगवान मान लिया था।

इन्हें लगता था की अगर फिल्म में 300-400 करोड़ रुपये झोंक दिए जाएं, और किसी न किसी बहाने से हिन्दू देवी-देवताओं, साधु-संतों या सनातनी परंपराओं का मज़ाक उड़ाया जाए… तो फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी।

इन्होंने एक ऐसा एजेंडा सेट कर दिया था जिसमें तिलक लगाने वाला या तो गुंडा होता था या पाखंडी, और सफ़ेद टोपी पहनने वाला हमेशा इंसानियत का मसीहा।

दशकों तक भारत का सीधा-साधा हिन्दू दर्शक अपने ही पैसों से अपने ही धर्म का अपमान चुपचाप सहता रहा। लेकिन हर चीज़ की एक एक्सपायरी डेट होती है, और इस ‘हिन्दू-विरोधी’ बॉलीवुड की एक्सपायरी डेट अब आ चुकी है!

बिना किसी महंगे PR स्टंट के, बिना किसी बड़े स्टारकास्ट के पिछले महीने थिएटर्स में एक फिल्म आई- ‘हनुमान अंश’।

इस एक साधारण सी, लेकिन आध्यात्मिक रूप से बेहद ताकतवर सनातनी फिल्म ने बॉलीवुड के उसी उर्दू ईकोसिस्टम को चारों खाने चित कर दिया है।

जब देश की सनातनी जनता ने नीम करोली बाबा (महाराज जी) की इस कहानी को थिएटर्स में देखा, तो उनके दिलों में इस फिल्म का ऐसा प्रभाव पढ़ा, की उन्होंने गली-मोहल्ले हर तरफ लोगों को इसे देखने का अनुरोध किया।

मात्र 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ये अपने आप में एक चमत्कार जैसा है।

चलिए आपको बताते हैं की कैसे इस फिल्म ने एंटी-हिन्दू नैरेटिव वाले इस पूरे सिस्टम को ख़ाक कर दिया है।

21 साल की हिन्दू बेटी ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ बनाने के लिए दांव पर लगाई अपनी जीवन भर की कमाई और उर्दूवुड के उड़ा दिए होश

ज़रा सोचिए, देश की एक 21 साल की आम हिन्दू लड़की, जिसका बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है, वो अपने दम पर खड़ी होती है और इस पूरे ‘खान गैंग’ वाले सिस्टम को घुटनों पर ला देती है।

जी हां, हम बात कर रहे हैं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर की। अनुप्रिया की कहानी सुनने के बाद आपको समझ में आएगा की जब सनातन के लिए कुछ कर गुज़रने की आग सीने में हो, तो करोड़ों का घमंड कैसे चकनाचूर हो जाता है।

अनुप्रिया कोई बड़ी कॉर्पोरेट प्रोड्यूसर नहीं हैं। वो UK की मशहूर ‘यूनिवर्सिटी ऑफ बाथ’ से इकोनॉमिक्स की पढ़ाई कर रही थीं।

जब वो वहां पढ़ रही थीं, तो उन्होंने देखा की दुनिया भर के लोग भारत के संतों, खासकर नीम करोली बाबा को कितना मानते हैं, लेकिन खुद भारत की आज की पीढ़ी (Gen Z) को अपने इन महान संतों के बारे में कुछ पता ही नहीं है। इसी पीड़ा ने अनुप्रिया को झकझोर दिया।

अब आप पूछेंगे की इस 21 साल की लड़की के पास फिल्म बनाने के लिए 2 करोड़ रुपये कहाँ से आए? क्या किसी बड़े फाइनेंसर ने पैसा दिया? बिल्कुल नहीं!

अनुप्रिया ने यूके में अपनी पढ़ाई के दौरान पूरे 3 साल तक पार्ट-टाइम नौकरियां कीं। दिन-रात एक करके, पाई-पाई जोड़कर उसने वो पैसा इकट्ठा किया जो एक आम स्टूडेंट अपनी लग्जरी या ऐशो-आराम पर उड़ा देता है।

अपनी खून-पसीने की कमाई से उसने लगभग 1.75 से 2 करोड़ रुपये जोड़े।

पढ़ाई खत्म होने के बाद अनुप्रिया को स्विट्ज़रलैंड के ज्यूरिख (Zurich) शहर में एक बहुत ही हाई-पेइंग कॉर्पोरेट जॉब ऑफर हुई थी।

एक आम इंसान होता तो वो करोड़ों का पैकेज लेता और यूरोप में सेटल हो जाता। लेकिन इस हिन्दू बेटी ने वो आलीशान नौकरी ठुकरा दी।

वो भारत वापस लौट आई क्योंकि उसे अपने देश की युवा पीढ़ी को महाराज जी (नीम करोली बाबा) की कहानी दिखानी थी। उसने अपनी जीवन भर की वो पूरी कमाई ‘हनुमान अंश’ को बनाने में दांव पर लगा दी।

सोचिए! कहां बॉलीवुड के वो डायरेक्टर जो अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम जैसों से फिल्में बनाने के लिए करोड़ों की फंडिंग लाते थे..

और कहां हमारी ये 21 साल की बच्ची, जिसने अपने दम पर अपनी संस्कृति के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया।

अनुप्रिया ने साबित कर दिया की असली पावर पैसों में या बड़े स्टूडियो में नहीं होती, असली पावर आपकी नीयत और आपके धर्म के प्रति समर्पण में होती है।

सिर्फ 2 करोड़ में बनी फिल्म ने 144 करोड़ की सुनामी लाकर कैसे रौंद डाला बॉलीवुड का एंटी-हिन्दू एजेंडा

ज़रा इसके ऐतिहासिक आंकड़ों पर गौर कीजिए। जब 7 अगस्त 2026 को ‘हनुमान अंश’ रिलीज़ हुई, तो इसके पास कोई बड़ा डिस्ट्रिब्यूटर नहीं था।

फिल्म पूरे देश में सिर्फ और सिर्फ 25 स्क्रीन्स पर लगी थी। पहले दिन का कलेक्शन था मात्र 10 लाख रुपये! उस दिन यकीनन मुम्बई के इन उर्दूवुड वालों ने खूब ठहाके लगाए होंगे की “देखा, सनातनी फिल्म देखने कौन जाता है?”

लेकिन भाई, कहते हैं ना की जब ऊपर वाले की लाठी चलती है तो आवाज़ नहीं होती। इस फिल्म के पास कोई Paid PR नहीं था जो फेक रिव्यु लिखवाए।

इसका असली PR बनी भारत की आम जनता! जो भी दर्शक थिएटर्स से बाहर निकला, उसकी आँखों में आंसू थे।

महाराज जी के भक्तों और आम सनातनी जनता की ‘माउथ पब्लिसिटी’ ने ऐसा चमत्कार किया की दूसरे हफ्ते तक फिल्म 25 स्क्रीन से उठकर हज़ारों स्क्रीन्स पर लग गई। थिएटर्स के बाहर हाउसफुल के बोर्ड टंग गए।

सितम्बर का पहला हफ्ता आते-आते इस फिल्म ने सारे रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिए। आज की तारीख में इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 144.40 करोड़ रुपये को पार कर चुका है!

दिमाग सुन्न हो जाता है ये सोचकर की 2 करोड़ की फिल्म सवा सौ करोड़ से ऊपर का धंधा कर रही है। कमाल की बात तो ये है की अपनी रिलीज़ के 31वें दिन इस फिल्म ने 21 करोड़ रुपये का बम्पर कलेक्शन किया।

इस भयंकर आंधी में बॉलीवुड और साउथ की 300-300 करोड़ वाली फिल्में सूखे पत्तों की तरह उड़ गईं। ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ जैसी फिल्मों का इतना भौकाल बनाया जा रहा था, ‘हनुमान अंश’ ने उन्हें कलेक्शन के मामले में कहीं का नहीं छोड़ा।

खान गैंग की फिल्मों के शोज खाली जा रहे हैं और लोग सपरिवार, अपने बच्चों को लेकर महाराज जी की कहानी देखने जा रहे हैं।

बिना एक भी गाली, बिना एक भी आइटम सॉन्ग के अगर 144 करोड़ रुपये बटोरे जा सकते हैं, तो इसका सीधा मतलब है की जनता को अपनी संस्कृति से प्यार है, तुम्हारे उस ‘उर्दूवुड’ वाले कचरे से नहीं!

विदेशी भी टेक रहे माथा और हमारे घर के जयचंद उड़ा रहे थे सनातन का मज़ाक

आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है जो लोग बार-बार इसे देखने जा रहे हैं? इस फिल्म की असली ताकत इसकी कहानी और इसकी सच्चाई में है।

फिल्म के डायरेक्टर डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने अपनी ही लिखी किताब ‘डिवाइन डिटूर’ (Divine Detour) को आधार बनाकर यह मास्टरपीस तैयार किया है।

डॉ. चतुर्वेदी ने आज़ादी से पहले के एक आम युवा ‘लक्ष्मी नारायण’ के घर छोड़ने से लेकर भगवान की खोज में निकलकर ‘नीम करोली बाबा’ बनने तक के सफर को बेहद प्रामाणिक तरीके से पर्दे पर उतारा है।

इस पूरी सफलता के बीच अनुप्रिया नागर का वो एक इंटरव्यू हर सच्चे हिंदुस्तानी को अंदर तक झकझोर देता है। अनुप्रिया ने एक जगह बताया की “भारत का युवा होने के नाते मुझे अपने संतों के बारे में कुछ पता ही नहीं था।

मुझे महाराज जी (नीम करोली बाबा) के बारे में तब पता चला जब मैंने एप्पल (Apple) के फाउंडर स्टीव जॉब्स (Steve Jobs) और विदेशियों के इंटरव्यू पढ़े। मुझे खुद पर बहुत शर्म आई की हमारी पीढ़ी अपनी जड़ों से कितनी कट चुकी है।”

यह दर्द सिर्फ अनुप्रिया का नहीं है यार, यह पूरे भारत का दर्द है। और इसके लिए सीधे तौर पर हमारा ये बॉलीवुड ज़िम्मेदार है।

70 सालों तक इन डायरेक्टरों ने हमें क्या दिखाया? मुगलों की अय्याशी, दाऊद इब्राहिम का महिमामंडन, और हर अंडरवर्ल्ड डॉन को रॉबिनहुड बनाकर पेश किया।

लेकिन हमारे देश के वो महान संत, जिनके आश्रम में कैंची धाम (उत्तराखंड) में माथा टेकने के लिए दुनिया के सबसे अमीर लोग- मार्क जुकरबर्ग, जूलिया रॉबर्ट्स और स्टीव जॉब्स तक आते हैं, उनके बारे में बॉलीवुड ने कभी एक शॉर्ट फिल्म तक बनाने की जहमत नहीं उठाई।

विदेशी लोग हमारी सनातन संस्कृति के आगे नतमस्तक हैं, और हमारे घर के ये ‘जयचंद’ करोड़ों रुपये लगाकर भी हमारे ही धर्म का मज़ाक उड़ाने में बिज़ी थे।

इस फिल्म ने इसी बॉलीवुड को उसकी असली हैसियत दिखा दी है। इसने साबित कर दिया की अगर आप सच और आस्था को ईमानदारी से दिखाओगे, तो जनता आपको सिर-आंखों पर बिठाएगी।

ऐसा पहले कभी नहीं हुआ! 6100 प्रतिशत मुनाफे का ऐतिहासिक चमत्कार, और देवभूमि के CM पुष्कर सिंह धामी ने कर दी फिल्म ‘टैक्स-फ्री’

चलिए, अब ज़रा व्यापार और मुनाफे की भाषा में भी बात कर लेते हैं, क्योंकि मुम्बई के इन ‘उर्दूवुड’ वालों को पैसों की भाषा ही सबसे अच्छी तरह समझ में आती है।

आज बॉलीवुड की हालत ये है की 300 करोड़ रुपये लगाकर ये फिल्म बनाते हैं, और अगर वो बमुश्किल 150 करोड़ भी कमा ले, तो ये अपनी एजेंसियों से फेक आर्टिकल छपवाने लगते हैं की ‘फिल्म सुपरहिट हो गई’।

लेकिन ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो किया है, वो कोई हिट या सुपरहिट होना नहीं है, वो इंडियन सिनेमा के इतिहास का एक ऐसा चमत्कार है जिसे ट्रेड एनालिस्ट भी खुली आँखों से देख रहे हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा।

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 6100 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा कमाया है! जी हाँ, 6100% प्रॉफिट!

भारत के सिनेमाई इतिहास में आज तक किसी भी फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले इतना भयंकर रिटर्न (ROI) नहीं दिया है।

इस सनातनी सुनामी की गूंज सिर्फ जनता तक नहीं, बल्कि सत्ता के गलियारों तक भी पहुंची।

उत्तराखंड, जिसे हम सब ‘देवभूमि’ कहते हैं और जहाँ महाराज जी का प्रसिद्ध कैंची धाम आश्रम स्थित है, वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी ने बिना कोई देरी किए इस फिल्म को राज्य में ‘टैक्स-फ्री’ घोषित कर दिया।

धामी सरकार का यह कदम सीधे तौर पर उन सनातनी प्रयासों को बढ़ावा देना है जो हमारी संस्कृति को दुनिया के पटल पर रख रहे हैं।

और खुशख़बरी की बात ये है की यह कारवां यहीं नहीं रुकने वाला। इस छप्परफाड़ सफलता के बाद फिल्म के मेकर्स ने डंके की चोट पर ‘हनुमान अंश 2’ (Part 2) की घोषणा भी कर दी है।

नीम करोली बाबा का आशीर्वाद इस 21 साल की बेटी अनुप्रिया नागर और इस पूरी टीम के साथ है।

‘हनुमान अंश’ की यह ऐतिहासिक जीत उस हर सच्चे सनातनी की जीत है जो अपनी आने वाली पीढ़ी को मुगलों और अंडरवर्ल्ड का महिमामंडन नहीं, बल्कि अपने महान संतों का इतिहास पढ़ाना चाहता है।

सनातन के पुनर्जागरण की जो आंधी इस फिल्म ने शुरू की है, वो अब बॉलीवुड के इस पूरे हिन्दू-विरोधी कचरे को बहा ले जाएगी।

जय महाराज जी!

Scroll to Top