ये जो गोरे लोग हैं ना, इनकी एक बहुत पुरानी और गंदी आदत है। ये खुद को पूरी दुनिया का ठेकेदार समझते हैं।
दिल्ली से लेकर वाशिंगटन तक बैठे इनके लोग हर साल एक नई लिस्ट निकालते हैं, जिसमें ये हमें बताते हैं की भारत में ‘लोकतंत्र खतरे में है’ या हमारा सिस्टम खराब है।
लेकिन कहते हैं ना की जिनके अपने घर शीशे के बने हों, उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। आज दुनिया भर को लोकतंत्र का ज्ञान बांटने वाले इसी अमेरिका का पूरी तरह से दिवाला निकल चुका है।
जिस अमेरिका के सिस्टम की ये लिबरल गैंग दिन-रात कसमें खाती है, आज उसी देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सरेआम अपने ही देश के इलेक्शन सिस्टम की पोल खोल दी है।
और मज़े की बात तो ये है की अपने देश के फर्जीवाड़े को सुधारने के लिए ट्रंप को उसी हिंदुस्तान के चुनाव आयोग (Election Commission of India) के आगे नतमस्तक होना पड़ा है, जिसे ये गोरे नीचा दिखाने की कोई कसर नहीं छोड़ते।
आज पूरी दुनिया के सामने ये साबित हो गया है की असली लोकतंत्र और सबसे पारदर्शी चुनाव अगर कहीं होते हैं, तो वो सिर्फ और सिर्फ भारत में होते हैं।
चलिए, अमेरिका की इस फजीहत और भारत के डंके की पूरी इनसाइड स्टोरी समझते हैं।
दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने वाले अमेरिका का निकला दिवाला और ट्रंप ने माना हिंदुस्तान के वोटिंग सिस्टम का लोहा
ये अमेरिका की राजनीति में आया अब तक का सबसे बड़ा भूचाल है। 17 अगस्त 2026 की तारीख अमेरिका के लिबरल कभी नहीं भूल पाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी खुद की सोशल मीडिया साइट ‘Truth Social’ पर एक ऐसा पोस्ट डाला जिसने पूरे अमेरिकी प्रशासन और उनके लचर सिस्टम की बखिया उधेड़ कर रख दी।
ट्रंप ने खुलेआम लिखा की अमेरिका का वोटिंग सिस्टम एक मज़ाक बन चुका है। उन्होंने भारत के इलेक्शन सिस्टम की जमकर तारीफ की और कहा की “हमें भारत से सीखना चाहिए की चुनाव कैसे कराए जाते हैं!”
ज़रा सोचिए, दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क, जिसके पास अथाह पैसा और टेक्नोलॉजी है, वो आज हमारे चुनाव आयोग का लोहा मान रहा है।
ट्रंप का दर्द बिल्कुल साफ था। उनका कहना था की अमेरिका में इलेक्शन के नाम पर कोई भी ऐरा-गैरा आकर वोट डाल जाता है और किसी को पता तक नहीं चलता की वो असली वोटर था या कोई घुसपैठिया।
अपने इसी महा-फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ट्रंप ने सरेआम भारत की मिसाल दी और अपने देश की संसद (Congress) से कहा की अगर अमेरिका के लोकतंत्र को बचाना है, तो हिंदुस्तान वाला सिस्टम यहां लागू करो।
इसे कहते हैं भारत की असली ‘सॉफ्ट पावर’!
हमारे चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का वो करारा सवाल जिसने हिला कर रख दिया पूरा अमेरिकी प्रशासन
अब आप सोच रहे होंगे की अचानक ट्रंप को भारत की याद कैसे आ गई? तो भाईसाहब, इसके पीछे की कहानी और भी ज़्यादा दिलचस्प है।
दरअसल, अगस्त 2026 के इसी महीने में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) ज्ञानेश कुमार और भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत (US Ambassador) सर्जियो गोर (Sergio Gor) के बीच एक मुलाकात हुई थी।
मीटिंग में चुनाव और वोटिंग को लेकर चर्चा चल रही थी। तभी ज्ञानेश कुमार ने एक ऐसा सीधा और करारा सवाल दाग दिया, जिसका जवाब आज तक अमेरिका के किसी नेता के पास नहीं है।
ज्ञानेश कुमार ने हैरानी जताते हुए अमेरिकी राजदूत से पूछा- “आप लोग अमेरिका में बिना किसी वैलिड फोटो आईडी (Voter ID) के चुनाव कैसे करा लेते हो?”
ये सवाल नहीं था, ये अमेरिका के उस खोखले सिस्टम के मुंह पर एक तमाचा था, जो खुद को दुनिया की सबसे पुरानी डेमोक्रेसी कहता है।
मतलब, एक ऐसा देश जहां बियर खरीदने के लिए भी आपको अपनी उम्र का सुबूत (ID) दिखाना पड़ता है, वहां देश का राष्ट्रपति चुनने के लिए किसी आईडी की ज़रूरत नहीं?
ज्ञानेश कुमार की इस बात ने अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर को भी निशब्द कर दिया।
ट्रंप ने बस इसी बात को लपक लिया। उन्होंने अपनी पोस्ट में ज्ञानेश कुमार के इसी सवाल का हवाला देते हुए अमेरिकी सरकार की धज्जियां उड़ा दीं।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी खुद आगे आकर ट्रंप की बात का समर्थन किया और कहा की हां, भारत के चुनाव आयुक्त का सवाल एकदम जायज़ है और अमेरिका को सच में शर्म आनी चाहिए।
64 करोड़ वोटर और एक-एक के पास पक्की आईडी, ट्रंप के खुलासे ने उड़ाई अमेरिकी फर्जीवाड़े की नींद
जब ट्रंप ने भारत की मिसाल दी, तो उन्होंने सिर्फ हवा में बातें नहीं कीं। उन्होंने बकायदा 2024 के हमारे लोकसभा चुनावों के आंकड़े पूरी दुनिया के सामने रखे।
ट्रंप ने अमेरिका को बताया की, “भारत के पिछले चुनाव में 646 मिलियन (यानी 64.6 करोड़) लोगों ने वोट डाला है!” ज़रा इस आंकड़े की गहराई समझिए दोस्त।
अमेरिका की कुल आबादी ही 33-34 करोड़ के आस-पास है, और उससे दोगुने लोगों ने तो हमारे यहाँ सिर्फ वोटिंग मशीन का बटन दबाया है!
इतने बड़े और विशाल चुनाव को भारत के चुनाव आयोग ने बिना किसी धांधली के एकदम मक्खन की तरह संपन्न करा दिया।
ट्रंप ने जो सबसे तगड़ा खुलासा किया, वो ये था की भारत में वोट डालने गए इन साढ़े 64 करोड़ लोगों में से एक-एक इंसान के पास अपनी पक्की ‘वैलिड फोटो आईडी’ थी।
बिना पहचान पत्र के वहां कोई परिंदा भी पोलिंग बूथ में नहीं घुस सकता। हमारे यहाँ ये नहीं होता की आप गए, रजिस्टर पर एक फर्जी साइन मारा और किसी और के नाम का वोट डालकर आ गए।
ट्रंप ने अमेरिका के मेल-इन वोटिंग (पोस्टल बैलेट) सिस्टम पर भी करारा प्रहार किया। अमेरिका में मेल के ज़रिए घर बैठे-बैठे वोट डालने की जो बीमारी है, उसी में सबसे ज्यादा फर्जीवाड़ा होता है।
ट्रंप ने बताया की भारत के इतने विशाल चुनाव में भी पोस्टल बैलेट का इस्तेमाल 1% से भी कम हुआ है, जबकि अमेरिका में तो झोले भर-भर के पर्चियां मेल से आ जाती हैं और कोई चेक करने वाला नहीं होता की वो असली हैं या नकली।
ट्रंप का ये दर्द बता रहा था की अमेरिका का वोटिंग सिस्टम असल में एक बहुत बड़ा ‘स्कैम’ बन चुका है जिसे वो भारत के तरीके से सुधारना चाहते हैं।
क्या है SAVE America Act जिसे पास कराने के लिए अमेरिका को खानी पड़ रही है भारत की कसमें
अब भाईसाहब, आप ये मत सोचना की डोनाल्ड ट्रंप कोई साधु-संत हैं जिन्हें रातों-रात हिंदुस्तान से एकदम सच्चा वाला प्यार हो गया है और वो यूं ही हमारी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
राजनीति में कोई भी बात बिना मतलब के नहीं बोली जाती। ट्रंप के इस बयान के पीछे भी अमेरिका की अंदरूनी राजनीति और उनका एक बहुत तगड़ा पॉलिटिकल दांव छिपा हुआ है। वो एक तीर से दो शिकार कर रहे हैं।
ट्रंप का मेन टारगेट है अमेरिकी संसद (Congress) में एक नया और सख्त कानून पास करवाना, जिसका नाम है ‘SAVE America Act’ यानी (Safeguard American Voter Eligibility Act)।
अब आप पूछेंगे की इस कानून में ऐसा क्या बवाल है की इसके लिए भारत की कसमें खानी पड़ रही हैं? तो असली खेल समझिए।
इस कानून का सीधा सा मकसद ये है की अमेरिका में जब भी चुनाव हों, तो हर वोटर के लिए ‘प्रूफ ऑफ सिटीजनशिप’ (यानी आप अमेरिका के पक्के नागरिक हैं या नहीं, इसका सुबूत) और ‘वैलिड फोटो आईडी’ को एकदम अनिवार्य कर दिया जाए।
आपको पता ही होगा की अमेरिका के बॉर्डर्स से घुसपैठियों (Illegal immigrants) की कितनी भयंकर घुसपैठ होती है।
ट्रंप और उनकी पार्टी का साफ आरोप है की डेमोक्रेट्स इन घुसपैठियों से फर्जी वोट डलवाकर चुनाव जीतते हैं। इसी फर्जीवाड़े पर परमानेंट ताला लगाने के लिए ट्रंप ने भारत का ब्रह्मास्त्र निकाला है।
उनका सीधा सा लॉजिक है की जब 140 करोड़ की आबादी वाला भारत इतनी आसानी से अपने एक-एक नागरिक की पहचान पक्की करके वोट डलवा सकता है, जब भारत बिना आईडी के किसी को बूथ में घुसने तक नहीं देता, तो अमेरिका में ये नंगा नाच क्यों चल रहा है?
ट्रंप अमेरिका के वामपंथियों को भारत का आईना दिखाकर उन्हें मजबूर कर रहे हैं की अगर चुनाव में धांधली रोकनी है, तो चुपचाप ये ‘सेव अमेरिका एक्ट’ पास करो।
बिना आईडी के ही पड़ जाते हैं वोट, अमेरिका के इस रद्दी और लचर सिस्टम का पूरा कच्चा-चिट्ठा
जब आप अमेरिका के इस ‘तथाकथित’ महान वोटिंग सिस्टम की असलियत सुनोगे ना, तो सच में अपना माथा पीट लोगे।
जिस देश के लोग दुनिया भर में घूम-घूम कर ट्रांसपेरेंसी और डेमोक्रेसी का ज्ञान बघारते हैं, उनका अपना सिस्टम इतना रद्दी और लचर है की हमारे यहाँ का कोई पंचायत चुनाव भी इससे बेहतर तरीके से हो जाए।
सबसे बड़ी और हैरान करने वाली बात तो ये है की अमेरिका में भारत की तरह कोई एक ‘राष्ट्रीय चुनाव आयोग’ (National Election Commission) है ही नहीं!
हां भाई, बिल्कुल सही सुना आपने। वहां का सिस्टम इतना डीसेंट्रलाइज्ड (Decentralized) है की हर राज्य (State), हर काउंटी और यहां तक की छोटी-छोटी नगरपालिकाओं के अपने अलग-अलग अजीबोगरीब नियम-कानून चलते हैं।
पूरे देश को कंट्रोल करने वाली कोई एक संस्था वहां है ही नहीं।
इससे भी बड़ी फजीहत तो ये है की अमेरिका के कई राज्यों में वोट डालने के लिए आपको कोई पहचान पत्र (ID) दिखाने की ज़रूरत ही नहीं पड़ती।
बस पोलिंग बूथ पर जाओ, अपना नाम बताओ, एक कागज़ पर साइन मारो और वोट डाल दो। अब आप खुद सोचिए यार, इस तरह के फालतू सिस्टम में फर्जीवाड़े की कितनी भयंकर गुंजाइश है?
कोई भी ऐरा-गैरा जाकर किसी दूसरे के नाम का वोट डंक मार सकता है। जो देश मंगल ग्रह और चांद पर जाने की डींगें हांकता है, वो अपने ही देश में वोटरों की पहचान तक कन्फर्म नहीं कर पाता।
और यही वो सड़ा हुआ सिस्टम है जिसे बचाने के लिए वहां का लिबरल इकोसिस्टम एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रहा है, क्योंकि फर्जीवाड़े के बिना इनकी नैया पार नहीं लगने वाली।
भारत का संविधान और हमारा ताकतवर चुनाव आयोग जिसके आगे आज पूरा वेस्टर्न सिस्टम पानी भर रहा है
अब ज़रा अमेरिका के इस ‘कचरा’ सिस्टम को छोड़िए और अपने हिंदुस्तान के चुनाव आयोग की ताकत को देखिए।
हमारे संविधान निर्माताओं ने इतनी दूरदृष्टि दिखाई थी की उन्होंने ‘आर्टिकल 324’ (Article 324) के तहत एक ऐसा ताकतवर और आज़ाद चुनाव आयोग (ECI) खड़ा किया, जिसके आगे आज पूरा का पूरा वेस्टर्न सिस्टम पानी भर रहा है।
भारत का इलेक्शन सिस्टम पूरी तरह से ‘केंद्रीकृत’ (Centralized) है। मतलब कश्मीर की बर्फीली वादियों से लेकर कन्याकुमारी के समंदर तक, पूरे देश में एक ही नियम चलता है और वो नियम सिर्फ चुनाव आयोग तय करता है।
हमारे यहाँ अमेरिका की तरह कोई फालतू की नौटंकी नहीं है की हर गली-मोहल्ले का अलग कानून हो।
और फ्लेक्सिबिलिटी (Flexibility) तो कोई हमसे सीखे! अमेरिका के लिबरल अक्सर ये रोना रोते हैं की अगर फोटो आईडी अनिवार्य कर दिया तो हमारे गरीब लोग जिनका वोटर ID खो जाये, वो वोट कैसे डालेंगे।
हमारे चुनाव आयोग ने इस घटिया बहाने की भी हवा निकाल रखी है। मान लीजिए चुनाव वाले दिन आपका वोटर आईडी कार्ड (EPIC) खो गया या नहीं मिल रहा, तो क्या आप वोट नहीं डाल सकते?
बिल्कुल डाल सकते हैं! भारत का चुनाव आयोग आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और यहाँ तक कि बैंक की पासबुक जैसे 10-12 अलग-अलग विकल्प देता है।
बस आपके पास फोटो वाली कोई सरकारी आईडी होनी चाहिए ताकि ये साबित हो सके की आप ही असली वोटर हैं।
सोचिए ज़रा हमारे इंफ्रास्ट्रक्चर का लेवल! पूरे देश में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM), वीवीपैट (VVPAT) की पर्चियां, और 7 चरणों में होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा मैनेजमेंट!
इसे कहते हैं इलेक्शन! जब साढ़े 64 करोड़ लोग बटन दबाते हैं और मजाल है की एक भी फर्जी वोट पड़ जाए। इसी फूलप्रूफ सिस्टम को देखकर आज गोरे सदमे में हैं और भारत के आगे सिर झुका रहे हैं।
सच कहूँ तो, भारत सिर्फ दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र नहीं है, बल्कि आज हमने साबित कर दिया है की हम ही ‘मदर ऑफ डेमोक्रेसी’ (Mother of Democracy) हैं।
अब तो अमेरिका और यूरोप वालों को चाहिए की वो चुपचाप अपना ये घमंड और बोरिया-बिस्तर समेटें, दिल्ली आएं और हमारे चुनाव आयोग (Election Commission) के दफ्तर में बैठकर ट्यूशन लें!
