skip to content
तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, चार एग्जिट पोल्स में एनडीए को भारी बहुमत, 350 से ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान

Exit Poll 2024: तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, पांच एग्जिट पोल्स में एनडीए को भारी बहुमत, 150 पर सिमटा इंडी गठबंधन

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के लिए मतदान संपन्न हुए। चार जून को मतगणना होगी। टीवी9 के तमिलनाडु के एग्जिट पोल में एनडीए को 22.43 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है। वहीं इंडिया गठबंधन को 42 प्रतिशत और एआईएडीएमके को 12 प्रतिशत वोट शेयर दिया गया है।

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज और पीमारक्यू के एग्जिट पोल में एनडीए को 353-368 सीटें, इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें दी हैं। अन्य को 43-48 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी सी वोटर ने आंध्र प्रदेश के लिए एनडीए को 21-25, वाईएसआरसीपी को 4, कांग्रेस- 0, अन्य को भी जीरो सीटें मिलने का अनुमान जताया है। टीवी9 के अनुसार केरल में एनडीए एक सीट, यूडीएफ -16, एलडीएफ-3 और अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक टीवी पीएमएआरक्यू के अनुसार, एनडीए को 359, इंडी गठबंधन को 154, अन्य को 30 सीटें मिल सकती हैं।

Exit Poll 2024: एबीपी सी वोटर के एग्जिट पोल में तमिलनाडु में इंडी गठबंधन को दिया बहुमत

एबीपी सी वोटर में, तमिलनाडु में एनडीए को 0-2 सीटें, इंडी गठबंधन 37-39 सीटें, अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

Lok Sabha Exit Poll: रिपब्लिक टीवी मैट्रिज में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक टीवी मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन 13-19, वहीं अन्य को शून्य सीटें मिल सकती हैं।

तमिलनाडु में डीएमके तो कर्नाटक में एनडीए को ज्यादा सीटें

टीवी9 के अनुसार, तमिलनाडु में भाजपा-2, डीएमके-21 और अन्य को शून्य सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कर्नाटक में एनडीए-20, कांग्रेस को 8 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24-टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के नतीजे

न्यूज24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, छत्तीसगढ़ में सभी 11 सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। उत्तराखंड में सभी पांचों सीटें भाजपा को मिल सकती हैं। गुजरात में भी 26 सीटों पर भाजपा कब्जा कर सकती है। तीनों ही राज्यों में कांग्रेस का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के राज्यों के नतीजे

एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार, आंध्र प्रदेश में 21-25 सीटें एनडीए जीत सकती है। तेलंगाना में भाजपा 7-9 सीटें, कांग्रेस 7-9, एआईएमआईएम 0-1 सीटें जीत सकती है। वहीं कर्नाटक में एनडीए 23-25, इंडी गठबंधन 3-5, अन्य शून्य सीटें जीत सकते हैं।

बिहार में ऐसा रह सकता है सीटों का हाल

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के अनुसार, बिहार में भाजपा को 13-15 सीटें, जेडीयू 9-11, लोजपा 5, राजद 6-7, कांग्रेस 1-2, अन्य 0-2 सीटें जीत सकते हैं। बिहार में इंडी गठबंधन 7-10, एनडीए 29-33 सीटें जीत सकता है।

यूपी में एनडीए को बहुमत

रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, यूपी में एनडीए को 69-74 सीटें, इंडी गठबंधन को 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में एमपी में भाजपा को 28-29 सीटें

इंडिया टीवी के अनुसार, मध्य प्रदेश में भाजपा 28-29 सीटें जीत सकती है और कांग्रेस सिर्फ 0-1 सीटों पर जीत सकती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से भाजपा 10-11 सीटों पर कब्जा कर सकती है। वहीं कांग्रेस को 0-1 सीटों पर ही संतुष्ट होना पड़ सकता है।

महाराष्ट्र में एनडीए को 30 के करीब सीटें मिल सकती हैं

रिपब्लिक पीएमएआरक्यूवाई के अनुसार, महाराष्ट्र में एनडीए -29, इंडी- 17 सीटें जीत सकती है। वहीं रिपब्लिक मैट्रिज के अनुसार, एनडीए को 30-36, इंडी गठबंधन को 13-19 सीटें मिल सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top