सच कहूं तो, जब भी बंगाल की राजनीति की बात होती थी, तो जेहन में बस एक ही तस्वीर उभरती थी- बांग्लादेशी घुसपैठियों की गुंडागर्दी, सिंडिकेट, मुस्लिम तुष्टिकरण और हर तरफ हिन्दू महिलाओं के बीच जिहादियों का फैला खौफ। लेकिन मई 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, तो लगा जैसे किसी ने इस पूरे खौफनाक सिस्टम को ही क्लीन बोल्ड कर दिया हो!
बंगाल में 15 साल से जमी बैठी टीएमसी की तानाशाही और उनके ‘खेला होबे’ वाले अहंकार के तो परखच्चे उड़ गए। 206 सीटें जीतकर बीजेपी ने जो भगवा परचम लहराया है, उसने साबित कर दिया की जब पानी सिर के ऊपर से बहने लगता है, तो आम जनता बड़े-बड़ों का गुरूर मिट्टी में मिला देती है।
और इस पूरी आंधी में सबसे चमचमाती, सबसे जांबाज और दिल को चीर देने वाली कहानी अगर किसी की है… तो वो है ऑसग्राम (SC) सीट से जीतकर आई कलिता माझी की।
ज़रा सोचिए! एक औरत जो दूसरों के घरों में जा-जाकर बर्तन मांजती थी, फर्श पर पोछा लगाती थी, वो अब बंगाल की विधानसभा में बैठकर कानून बनाएगी। कलिता ने टीएमसी के कद्दावर नेता श्यामा प्रसन्न लोहार को पूरे 12,535 वोटों से धूल चटा दी। कुल 1,07,692 वोट मिले इस धाकड़ महिला को।
ये कोई मामूली जीत नहीं है भाई! ये उस कट्टरपंथी, हिंदू-विरोधी और भ्रष्ट सिस्टम के मुंह पर ऐसा तमाचा है जिसकी गूंज बरसों तक सुनाई देगी। ड्राइंग रूम में बैठकर चाय पीते हुए ‘फेमिनिज्म’ पर ज्ञान बांटने वाले वामपंथी और लिबरल लोग असली महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं ना? तो उन्हें कलिता माझी का इतिहास पढ़ना चाहिए।
दूसरों के घरों में बर्तन मांजती हिन्दू बेटी कलिता माझी और TMC का घिनोना महिला विरोधी सिस्टम
अब बात करते हैं कलिता की असल ज़िंदगी की। पूर्वी बर्दवान जिले के गुसकरा नगरपालिका का वार्ड नंबर 3… यही वो इलाका है जहां कलिता का छोटा सा घर है। पति सुब्रत माझी प्लंबर का काम करते हैं।
काम-धाम का क्या है, कभी मिला तो ठीक, नहीं तो खाली हाथ। घर में एक बेटा है, पार्थ। अब बच्चे की पढ़ाई का खर्च, घर का राशन, और ऊपर से महंगाई… इस टेंशन ने कलिता को कभी चैन से बैठने ही नहीं दिया।
सुबह के 4 बजते नहीं थे की उठ जाती थी। घर का चूल्हा-चौका निबटा कर भागती थी दूसरों के घरों में काम करने। चार-चार घरों में बर्तन मांजना, कपड़े धोना, पोछा लगाना… सर्दियों की कड़कड़ाती ठंड में जब ठंडे पानी से बर्तन धोते हुए उंगलियां सुन्न पड़ जाती थीं, तब भी इस औरत के माथे पर कोई शिकन नहीं होती थी।
इन सबके बदले महीने के आखिर में हाथ में कितने आते थे? बमुश्किल 2500 से 4500 रुपये! आज के ज़माने में ये रकम तो ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है। पर क्या करती? सिस्टम ही ऐसा था।
टीएमसी सरकार 15 साल से ढिंढोरा पीट रही थी की हमने ‘कन्याश्री’ ला दिया, हमने ये योजना ला दी, वो ला दी। अरे, ज़मीन पर जाकर तो देखते! ऑसग्राम और उसके आसपास के गांवों में रहने वाले बेचारे गरीब, दलित और आदिवासी हिंदू परिवारों तक तो कुछ पहुंचता ही नहीं था। सारी मलाई तो टीएमसी के सिंडिकेट वाले और उनके वो खास ‘मुस्लिम वोटबैंक’ वाले लोग खा जाते थे।
आम आदमी को तो सिर्फ झुनझुना पकड़ा दिया गया था। कलिता ने ये सब अपनी आंखों से देखा था। उसने देखा था की कैसे एक गरीब हिंदू महिला को अस्पताल में एक बेड तक के लिए तरसना पड़ता है, जबकि सत्ता के करीबियों को सब कुछ वीआईपी तरीके से मिल जाता है। इसी भेदभाव और नाइंसाफी ने कलिता के अंदर उस आग को जन्म दिया, जिसने आगे चलकर ममता के किले को ही भस्म कर दिया।
मुस्लिम वोटबैंक के लिए ममता ने बंगाल को नरक बनाया और हिन्दू होना सबसे बड़ा गुनाह कर दिया
खैर, मुद्दे की बात पर आते हैं। बंगाल में पिछले डेढ़ दशक में हुआ क्या? सेक्युलरिज्म का चोला ओढ़कर एक ऐसा ज़हरीला सिस्टम खड़ा कर दिया गया जहां सिर्फ एक इस्लामिक मजहब वालों को खुश करने की होड़ मची थी।
टीएमसी का पूरा मॉडल ही तुष्टिकरण पर टिका था। कट्टरपंथी इस्लामी वोटबैंक को बिरयानी खिलाई जा रही थी, और बेचारे पिछड़े और दलित हिंदुओं को उनके हाल पर छोड़ दिया गया था।
ऑसग्राम जैसे इलाकों में तो हालत और भी खराब थी। यहां विकास के नाम पर सिर्फ कोयले, रेत और गायों की तस्करी का नेक्सस चल रहा था। टीएमसी के छोटे-बड़े नेता रातों-रात करोड़पति बन रहे थे, एसयूवी गाड़ियों में घूम रहे थे, और कलिता जैसी औरतें दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रही थीं।
और महिलाओं की सुरक्षा? उस पर तो जितनी कम बात की जाए उतना ही दिल दहल जाता है। संदेशखाली से लेकर ऑसग्राम के अंदरूनी गांवों तक, अगर कोई महिला टीएमसी के गुंडों के खिलाफ आवाज़ उठाती, तो उसे डरा-धमका कर चुप करा दिया जाता था।
पुलिस भी उन्हीं की, प्रशासन भी उन्हीं का! थाने में जाओ तो रपट तक नहीं लिखी जाती थी। गांव की गरीब हिंदू औरतों के लिए तो ये जैसे एक कभी ना खत्म होने वाली खौफनाक रात बन गई थी। ये लोग मान बैठे थे की “दीदी” का राज है, तो जो चाहे कर सकते हैं। इसी घुटन भरे माहौल में कलिता माझी ने तय किया की अब और नहीं सहना है।
2021 में TMC के गुंडों ने डराया पर कलिता माझी नाम की इस हिन्दू शेरनी ने कभी घुटने नहीं टेके
कलिता कोई अचानक से रातों-रात नेता नहीं बनी। पिछले 10 साल से वो भारतीय जनता पार्टी की एक आम बूथ कार्यकर्ता के तौर पर पसीना बहा रही थी। झंडे लगाना, दीवारें रंगना, मोहल्ले की औरतों को इकट्ठा करना… ये सब उसके डेली रूटीन का हिस्सा था। बीजेपी ने जब उसकी इस लगन को देखा, तो 2021 के विधानसभा चुनाव में सीधा ऑसग्राम सीट से टिकट थमा दिया।
सच बताऊं तो, 2021 का वो चुनाव कलिता के लिए लोहे के चने चबाने जैसा था। एक तरफ टीएमसी का उम्मीदवार अभेदानंद थंडर, जिसके पास अथाह पैसा, बाहुबल और पूरी सरकारी मशीनरी थी।
दूसरी तरफ ये बेचारी बर्तन मांजने वाली औरत, जिसके पास ना पैसा था, ना गाड़ियां। चुनाव प्रचार के दौरान भी सुबह उठकर घरों में काम करने जाती थी ताकि चूल्हा जल सके, और दोपहर में जाकर पार्टी का प्रचार करती थी।
नतीजा क्या हुआ? टीएमसी की भारी धांधली, डराने-धमकाने और नीच राजनीति के चलते कलिता वो चुनाव करीब 11,815 वोटों से हार गई। टीएमसी के लोगों ने खूब मज़ाक उड़ाया। ताने मारे की “चली थी विधायक बनने, जा अब जाकर फिर से लोगों के जूठे बर्तन मांज!” कोई और इंसान होता तो टूट जाता, डिप्रेशन में चला जाता। रोते-रोते घर बैठ जाता। लेकिन कलिता तो अलग ही मिट्टी की बनी थी।
चुनाव हारने के अगले ही दिन, वो चुपचाप उठी और वापस उन्हीं घरों में काम करने पहुंच गई जहां वो पहले जाती थी। कोई शर्म नहीं, कोई झिझक नहीं। उसे पता था की ये हार तो बस एक ठहराव है।
बॉलीवुड की उस मशहूर लाइन की तरह- पिक्चर अभी बाकी थी मेरे दोस्त! वो रुकी नहीं। अगले पांच साल तक लगातार लोगों के बीच बनी रही। पंचायत से लेकर मोहल्ले तक की हर छोटी-बड़ी दिक्कत में लोगों के साथ खड़ी रही।
2026 में ममता के गुरूर को ध्वस्त कर कलिता माझी ने लिया बंगाल में हिन्दुओं के अपमान का सीधा बदला
मई 2026 के चुनाव जब करीब आए, तो बंगाल की हवा ही कुछ और थी। लोगों के अंदर 15 साल का जमा हुआ गुस्सा अब ज्वालामुखी बन चुका था। बीजेपी ने एक बार फिर कलिता माझी पर भरोसा जताया। और इस बार? इस बार तो ऑसग्राम की जनता ने ही कलिता का चुनाव अपने कंधों पर उठा लिया था।
टीएमसी ने फिर से वही पुराना खेल खेलने की कोशिश की। श्यामा प्रसन्न लोहार को मैदान में उतारा। खूब पैसा बहाया गया, गली-गली में गुंडे-मवाली घुमाए गए ताकि लोग डर जाएं। पर इस बार जनता डर-वर को पीछे छोड़ चुकी थी।
कलिता का प्रचार का तरीका भी गज़ब था। कोई बड़ा काफिला नहीं। बस पैदल-पैदल गांव-गांव घूमना, औरतों के साथ बैठना, उनके साथ चाय-वाय पीना और उन्हीं की ठेठ भाषा में बात करना। “मैं तुम्हारे बीच की हूं, तुम्हारा दर्द समझती हूं।” बस यही एक लाइन लोगों के दिलों में उतर गई।
जब काउंटिंग का दिन आया, तो धड़कनें तेज थीं। जैसे-जैसे ईवीएम खुलती गईं, टीएमसी के खेमे में सन्नाटा पसरने लगा। वो जो ‘खेला होबे’ चिल्लाते थे ना, उनके साथ ही असली खेला हो गया था!
राउंड-दर-राउंड कलिता माझी लीड लेती गई और अंत में 12,535 वोटों की शानदार मार्जिन से जीत दर्ज की। कुल 1,07,692 वोट! ये सिर्फ आंकड़े नहीं हैं भाई, ये उस गरीब जनता की हुंकार है जिसने बता दिया की पैसे और बाहुबल की राजनीति की एक्सपायरी डेट आ चुकी है।
जीत के बाद का नज़ारा तो देखने लायक था। वही औरतें जिनके घरों में कलिता कभी पोछा लगाती थी, वो गले मिलकर रो रही थीं। ये कलिता की जीत थोड़ी थी, ये तो हर उस औरत की जीत थी जिसे इस सिस्टम ने हमेशा कूड़ा-कचरा ही समझा।
TMC के झूठे महिला प्रेम के मुंह पर कलिता माझी की शानदार जीत का करारा तमाचा
अब जरा एक बड़े सवाल पर आते हैं। आज तक हमें क्या सिखाया गया? यही ना की राजनीति सिर्फ पढ़े-लिखे, अमीर और खानदानी लोगों का खेल है? टीएमसी और वामपंथी पार्टियां दशकों तक खुद को ‘गरीबों की पार्टी’ कहती रहीं, लेकिन हकीकत में इन्होंने गरीबों को सिर्फ स्लम और झोपड़ियों तक ही सीमित रखा।
इनकी राजनीति बस इतनी थी की चुनाव के वक्त कुछ फ्री का राशन बांट दो, दो-चार सौ रुपये की योजना पकड़ा दो, और जिंदगी भर के लिए उनका वोट खरीद लो।
लेकिन बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन एकदम अलग है। हिंदुत्व की असली ताकत ही यही है की वो जाति-पाति, ऊंच-नीच और अमीरी-गरीबी के भेदों को मिटाती है। जब पार्टी ने बांकुड़ा से चंदना बाउरी और ऑसग्राम से कलिता माझी जैसी बिल्कुल ज़मीनी औरतों को टिकट दिया, तो बहुत से लोगों ने मज़ाक उड़ाया था।
पर मोदी जी ने साबित कर दिया की असली ‘वीमेन एम्पावरमेंट’ एसी कमरों में बैठकर सेमिनार करने से नहीं आता। वो तब आता है जब आप समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़ी औरत को सीधे विधानसभा या संसद की सीट पर लाकर बिठा देते हो।
कलिता का विधायक बनना उन तमाम नकली फेमिनिस्टों के मुंह पर करारा तमाचा है जो महिला अधिकारों के नाम पर सिर्फ अपना एजेंडा चमकाते हैं, लेकिन ज़मीन पर काम करने वाली एक हिंदू दलित महिला के संघर्ष को कभी स्वीकार नहीं करते।
आज कलिता ने दिखा दिया है की नेतृत्व करने के लिए अंग्रेजी के भारी-भरकम शब्द बोलना जरूरी नहीं है, दिल में समाज के लिए दर्द और कुछ कर गुज़रने की आग होनी चाहिए।
ममता के मुस्लिम तुष्टिकरण का अंत और कलिता माझी के साथ बंगाल में हिन्दू स्वाभिमान की भव्य वापसी
वैसे, कलिता माझी की इस जीत का असर सिर्फ ऑसग्राम तक सीमित नहीं रहने वाला है। ये पूरे बंगाल के लिए एक वेक-अप कॉल है। 15 साल तक ममता सरकार ने जिस ‘सिंडिकेट राज’ और ‘वोटबैंक पॉलिटिक्स’ के दम पर राज किया, अब उसकी जड़ें कट चुकी हैं। हिंदुओं को बांटने की कोशिशें, उन्हें डराने की चालें, सब धरी की धरी रह गईं।
अब आगे क्या? कलिता के सामने अब एक लंबी और मुश्किल सड़क है। जिन लोगों ने उन पर इतना भरोसा किया है, उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना कोई बच्चों का खेल नहीं है। इलाके में टूटी सड़कें, खस्ताहाल अस्पताल, बेरोज़गारी से परेशान युवा… काम तो बहुत है।
लेकिन जिसने अपनी ज़िंदगी के इतने साल दूसरों के घरों के जूठे बर्तन मांजते हुए निकाल दिए, उसके लिए ये चुनौतियां क्या ही मायने रखती हैं!
उसका संकल्प बिल्कुल साफ है। जीत के बाद भी उसमें रत्ती भर का घमंड नहीं आया। उसने साफ कह दिया है की “मैं कल भी तुम्हारे बीच थी, आज भी तुम्हारे बीच हूं और कल भी तुम्हारे ही बीच रहूंगी।” विधायक बनने के बाद भी वो अपनी सादगी छोड़ने वाली नहीं है।
तो कुल मिलाकर बात ये है की बंगाल में जो नया सूरज निकला है, वो अपने साथ सनातन धर्म के सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और गरीबों के उत्थान की किरणें लेकर आया है। कलिता माझी सिर्फ एक नाम नहीं रह गई है, बल्कि वो एक धधकती हुई मशाल बन गई है।
उसने साबित कर दिया है की जब एक आम हिंदू औरत अपने स्वाभिमान के लिए खड़ी होती है, तो वो बड़ी से बड़ी सल्तनत की ईंट से ईंट बजा सकती है। ये तो बस शुरुआत है, बंगाल का नवनिर्माण अभी बाकी है!
