जब कोई इंसान अपनी अक्ल और हुनर से देश का नाम रौशन करता है, तो पूरा देश उसे सिर-आंखों पर बिठा लेता है।
आपको याद ही होगा वो टाइम जब आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ आई थी। उस फिल्म के ‘फुनसुक वांगड़ू’ वाले किरदार ने हम सब का दिल जीत लिया था।
और जब हमें पता चला की ये किरदार लद्दाख के एक असली हीरो ‘सोनम वांगचुक’ से प्रेरित है, तो देश के हर युवा ने उन्हें अपना आइडल मान लिया था।
हमें लगा था की ये इंसान अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच से लद्दाख की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की तस्वीर बदल देगा।
लेकिन भाई, वक्त बदलते देर नहीं लगती! जो सोनम वांगचुक कभी लद्दाख के बर्फीले पहाड़ों के बीच बैठकर नई-नई तकनीकें बनाता था, वो आज अचानक दिल्ली के जंतर-मंतर पर उन तथाकथित ‘आंदोलनजीवियों’ और देश-विरोधियों की भीड़ का हिस्सा कैसे बन गया?
ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं है। आज वांगचुक का नाम आते ही दिमाग में कोई आइस पिरामिड (Ice Stupas) नहीं आता, बल्कि धरने-प्रदर्शन, भूख हड़ताल और सड़कों पर बैठे वामपंथी गैंग का चेहरा सामने आता है।
आखिर ऐसा क्या हुआ की एक सच्चा राष्ट्रवादी, जिसे पूरा देश प्यार करता था, वो आज उन लेफ्ट-लिबरल और अराजक ताकतों का ‘पोस्टर बॉय’ बन गया, जिनका एक ही एजेंडा होता है- देश में किसी भी तरह से अस्थिरता फैलाना?
ये लेख किसी से नफरत के लिए नहीं है, बल्कि उस खतरनाक ‘इकोसिस्टम’ का पर्दाफाश करने के लिए है जो अच्छे-खासे दिमाग वाले लोगों को हाईजैक करके उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक भयंकर खतरा बना देता है।
आज वांगचुक का ये जो नया अवतार देश के सामने आया है, उसकी पूरी क्रोनोलॉजी समझना हर देशभक्त के लिए बहुत ज़रूरी है।
सोनम वांगचुक का वो सुनहरा अतीत जिस पर पूरे देश ने किया था गर्व, लद्दाख में लायी शिक्षा और विज्ञान की क्रांति
देखिए, अगर हम किसी इंसान की आलोचना कर रहे हैं, तो उसके अच्छे कामों को छुपाना बेईमानी होगी।
हमें वांगचुक के उस सुनहरे अतीत से कोई दिक्कत नहीं है, बल्कि सच तो ये है की हम सब ने उनके उस दौर पर गर्व किया था।
एक समय था जब सोनम वांगचुक का मतलब ही था- समस्याओं का शांतिपूर्ण और सॉलिड वैज्ञानिक समाधान।
साल 1988 की बात है, जब वांगचुक ने देखा की लद्दाख के बच्चे उस किताबी और रटे-रटाए एजुकेशन सिस्टम में बुरी तरह फेल हो रहे हैं। तब इस 22 साल के नौजवान ने ‘सेकमोल’ (SECMOL – Students’ Educational and Cultural Movement of Ladakh) की नींव रखी।
ये स्कूल उन बच्चों के लिए बनाया गया था जिन्हें हमारा सिस्टम ‘नकारा’ या ‘फेल’ मानकर बाहर फेंक देता था। वांगचुक ने इस स्कूल को पूरी तरह से सौर ऊर्जा (Solar Energy) पर चलने वाला बनाया, जहाँ ना कोई पेट्रोल जलता था और ना कोयला।
फिर 1994 में इन्होंने ‘ऑपरेशन न्यू होप’ (Operation New Hope) नाम का एक ऐसा भयंकर मूवमेंट चलाया जिसने पूरे लद्दाख के सरकारी स्कूलों की काया पलट दी।
किताबें लद्दाख के लोकल कल्चर के हिसाब से छपने लगीं और फेल होने वाले बच्चों की तादाद अचानक से कम हो गई।
इसके बाद वांगचुक ने ‘हियाल’ (HIAL – Himalayan Institute of Alternatives) नाम की यूनिवर्सिटी बनाई, जहाँ बच्चों को रट्टा मारने के बजाय अपने हाथों से काम करके (Experiential learning) सिखाया जाता है।
लेकिन वांगचुक का दिमाग यहीं नहीं रुका। लद्दाख के गरीब किसानों को जब अप्रैल-मई के महीने में खेती के लिए पानी नहीं मिलता था, तब वांगचुक ने 2013-14 के आस-पास ‘आइस पिरामिड’ (Ice Stupa) का वो क्रांतिकारी आविष्कार किया जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया।
सर्दियों में जो पानी फालतू बहकर बर्बाद हो जाता था, वांगचुक ने उसे पाइपों के ज़रिए फव्वारे की तरह हवा में उछाला, जो माइनस डिग्री तापमान में जम कर एक विशाल शंकु (Cone) या ‘बर्फ के स्तूप’ का आकार ले लेता था।
गर्मियों में जब किसानों को पानी की सबसे ज्यादा ज़रूरत होती, तब ये बर्फ धीरे-धीरे पिघल कर उनके खेतों की प्यास बुझाती थी।
इस एक आविष्कार ने वांगचुक को 2016 में हॉलीवुड में ‘रोलेक्स अवार्ड फॉर एंटरप्राइज’ और 2018 में एशिया का नोबेल माने जाने वाले ‘रेमन मैग्सेसे अवार्ड’ (Ramon Magsaysay Award) का हकदार बना दिया।
वांगचुक का ये टैलेंट सिर्फ लद्दाख के किसानों तक सीमित नहीं था, बल्कि उनके दिल में हमारी इंडियन आर्मी के लिए भी बेइंतहा प्यार था।
सियाचिन और गलवान जैसी माइनस 40 डिग्री (-40°C) की जमा देने वाली ठंड में जब हमारे फौजी भाई ठिठुरते थे, तो वांगचुक ने 2021 में सेना के लिए ऐसे ‘इको-फ्रेंडली सोलर टेंट’ बनाए जो बाहर से बर्फ में जमे होते थे, लेकिन अंदर का तापमान +15 डिग्री सेल्सियस रहता था। और वो भी बिना किसी हीटर या धुएं के!
और सबसे बड़ी बात, जब 2020 में गलवान घाटी में हमारे सैनिकों और चीनियों के बीच खूनी झड़प हुई थी, तब इसी सोनम वांगचुक ने लद्दाख की पहाड़ियों से एक वीडियो जारी करके पूरे देश से ‘चीनी सामानों के बहिष्कार’ (Boycott China) की अपील की थी।
उन्होंने नारा दिया था- “बॉर्डर पर सेना बुलेट से जवाब देगी, और देश का नागरिक वॉलेट से जवाब देगा।”
उस वक्त उनके दिल में सिर्फ और सिर्फ राष्ट्र निर्माण बसता था। देश के बच्चे-बच्चे ने उनकी बात मानी थी और अपने फोन से चीनी ऐप्स डिलीट कर दिए थे।
वो वांगचुक एक सच्चा राष्ट्रवादी था। उस वक्त वो वामपंथियों के चंगुल से दूर था और उसकी ज़ुबान से सिर्फ देशहित की बातें निकलती थीं।
‘रचनात्मकता’ से सीधा राजनीति में गिरना, बर्फ के पिरामिड छोड़कर सोनम वांगचुक ने थाम लिया लेफ्ट लिबरल एजेंडा
लेकिन कहते हैं ना की जब इंसान के अंदर नेतागिरी का कीड़ा काटता है, तो अच्छी-खासी अक्ल भी घास चरने चली जाती है।
एक शानदार वैज्ञानिक दिमाग अचानक से एक ‘प्रोफेशनल प्रोटेस्टर’ में कैसे बदल गया, ये देखकर आज पूरा देश सन्न है।
अब ज़रा आज की हकीकत देखिए। आजकल ये दिल्ली के जंतर-मंतर पर क्या तमाशा चल रहा है? सोनम वांगचुक वहां ‘नीट’ (NEET) के मुद्दे पर भूख हड़ताल करने बैठ गए हैं।
मुझे तो ये समझ नहीं आता की एक वैज्ञानिक और पर्यावरणवादी का एक ऐसे धरने में बैठने से क्या लेना देना जिसका ना तो विज्ञान से कुछ लेना देना है, और ना पर्यावरण से!
और सबसे हैरानी की बात तो ये हैं की इस धरने में वांगचुक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) जैसे मज़ाकिया और सिस्टम-विरोधी गैंग के लोगों के साथ गलबहियां कर रहे हैं।
वांगचुक का काम बर्फ के ग्लेशियर बचाना है, लद्दाख के युवाओं को पढ़ाना है। तो फिर वो दिल्ली में बैठकर हर दूसरे राजनीतिक धरने का हिस्सा क्यों बन रहे हैं? ये वही बीमारी है जिसे हम ‘आंदोलनजीवी सिंड्रोम’ कहते हैं।
जब आपको हर मुद्दे में, हर धरने में अपना चेहरा चमकाने की लत लग जाए, तो समझ लीजिए की आप अपनी मूल दिशा से पूरी तरह भटक चुके हैं। वामपंथी इकोसिस्टम यही तो चाहता है!
उन्हें ऐसे चेहरे चाहिए जिनकी जनता के बीच क्रेडिबिलिटी हो, ताकि वे उस चेहरे के पीछे छुपकर अपना देश-विरोधी और सरकार-विरोधी प्रोपेगेंडा चला सकें।
और अफसोस की बात ये है की वांगचुक बहुत आसानी से इस इकोसिस्टम के जाल में फंस गए।
योगेंद्र यादव जैसे ‘आंदोलनजीवियों’ की संगत और देश में अस्थिरता फैलाने का खौफनाक सपना
एक पुरानी कहावत है- इंसान अपनी संगत से पहचाना जाता है। अगर आप जानना चाहते हैं की वांगचुक की नीयत में क्या खोट आ गया है, तो बस ये देख लीजिए की आज उनके अगल-बगल कौन लोग खड़े हैं।
आज सोनम वांगचुक के सबसे खास करीबियों में योगेंद्र यादव जैसे उन लोगों का नाम आता है, जिनका इस देश में बस एक ही फुल-टाइम जॉब है- जहां भी कोई आंदोलन हो, वहां अपना तंबू गाड़कर बैठ जाओ।
देश में सीएए (CAA) का बवाल हो, किसान आंदोलन हो, या अब लद्दाख का मुद्दा- ये योगेंद्र यादव और इनके जैसे चंद चेहरे आपको हर जगह मिल जाएंगे।
आम दिनों में समाज के लिए इनका क्या योगदान है? ज़ीरो! इनका काम सिर्फ आग लगाना और देश में अराजकता फैलाना है। और आज हमारा वो पढ़ा-लिखा ‘फुनसुक वांगड़ू’ इन्हीं आग लगाने वालों के इशारों पर नाच रहा है।
बात सिर्फ धरने-वरने तक सीमित होती तो फिर भी गनीमत थी, लेकिन वांगचुक ने तो हद ही पार कर दी। वो अपनी रैलियों में वहां के भोले-भाले युवाओं को नेपाल, बांग्लादेश और ‘अरब स्प्रिंग’ जैसे विदेशी जन-विद्रोहों के उदाहरण दे रहे हैं।
वो अपने भाषणों में भड़काते हुए इशारे कर रहे हैं की “अगर वहां की जनता सरकार को उखाड़ फेंक सकती है, तो हम क्यों नहीं?”
मतलब समझ रहे हैं आप? ये कोई पर्यावरण बचाने का आंदोलन नहीं है भाई! ये सीधे-सीधे भारत में एक खौफनाक ‘रेजीम चेंज’ (सत्ता पलट) और गृहयुद्ध जैसी अस्थिरता फैलाने का सपना है।
जब कोई आदमी विदेशों के खूनी क्रांतियों के उदाहरण देकर अपनी ही सरकार को धमकाने लगे, तो उसे पर्यावरणविद् नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक भयंकर खतरा कहा जाता है।
वांगचुक अब कोई महात्मा गांधी या सरदार पटेल नहीं हैं, वो सिर्फ इन ‘चिरकुट’ वामपंथी नेताओं के हाथ का खिलौना बनकर रह गए हैं।
सितंबर 2025 का वो खूनी तांडव जब वांगचुक के भड़काऊ भाषणों ने लद्दाख को जलाया और फिर पड़ा रासुका (NSA) का डंडा
अब ज़रा उस खौफनाक सच पर आते हैं जिसे ये वामपंथी मीडिया बड़ी चालाकी से छुपाने की कोशिश करती है।
अगर वांगचुक सच में सिर्फ पर्यावरण बचाने वाले एक भोले-भाले सीधे इंसान होते, तो उन पर देश का सबसे सख्त कानून क्यों लगता?
सितंबर 2025 का वो महीना लद्दाख के इतिहास में एक काले धब्बे की तरह दर्ज़ हो चुका है। राज्य के दर्जे (Statehood) की मांग की आड़ में इन तथाकथित शांति के फरिस्तों ने लद्दाख की सड़कों पर जो हिंसा का नंगा नाच किया था, उसने पूरे देश की रूह कंपा दी थी।
सोनम वांगचुक ने धरने पर बैठकर युवाओं को उकसाने वाले जो भड़काऊ भाषण दिए, उसका नतीजा क्या हुआ? भीड़ पूरी तरह से बेकाबू हो गई।
शांति का चोला ओढ़कर सरकारी दफ्तरों को आग के हवाले कर दिया गया, पुलिस पर भयंकर पत्थरबाज़ी हुई और सबसे दर्दनाक बात.. इस खूनी तांडव में 4 बेगुनाह लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।
इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? क्या वांगचुक इन मौतों की जिम्मेदारी लेंगे?
जब पानी सिर से ऊपर चला गया और लद्दाख की सुरक्षा खतरे में पड़ गई, तब सरकार ने वो किया जो ऐसे हालात में किसी भी सख्त और राष्ट्रवादी सरकार को करना चाहिए।
इस आगजनी और देश-विरोधी बवाल के तुरंत बाद सोनम वांगचुक पर ‘रासुका’ (NSA – राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) का भारी-भरकम डंडा चला। उन्हें गिरफ्तार करके सीधे 165 दिनों के लिए जोधपुर की जेल में डाल दिया गया।
अब ये लिबरल गैंग छाती पीटता है की वांगचुक के साथ अन्याय हुआ। अरे भाई, अगर वो इतने ही बेकसूर थे तो महीनों तक देश की अदालतों ने उन्हें बेल (Bail) क्यों नहीं दी?
कोर्ट ने उन्हें ज़मानत देने से साफ इनकार कर दिया था क्योंकि जांच एजेंसियों के पास इस बात के पक्के सबूत थे की उनका बाहर रहना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक बहुत बड़ा खतरा है।
जब आप विदेश के इशारों पर अपनी ही सरकार को ब्लैकमेल करेंगे और सड़कों पर आग लगवाएंगे, तो सरकार आपको कोई पद्मश्री नहीं देगी, बल्कि जेल की चक्की ही पिसवाएगी।
लद्दाख के भोलेपन की आड़ में विदेशी नैरेटिव का नंगा नाच और वामपंथियों के मोहरे बने वांगचुक का असली एजेंडा
सच कहूं तो, वांगचुक अब वो इंसान रहे ही नहीं जिन्हें हम कभी जानते थे। वो पूरी तरह से उस ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ और वामपंथी इकोसिस्टम के चंगुल में फंस चुके हैं जिन्हें भारत की तरक्की से हमेशा पेट दर्द होता है। ये इकोसिस्टम बहुत शातिर है।
ज़रा ज़मीन की हकीकत तो देखिए! केंद्र सरकार ने लद्दाख के लोगों के लिए क्या नहीं किया? सरकार ने लद्दाख में आदिवासियों को 84% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
युवाओं के लिए धड़ाधड़ नई नौकरियां निकाली गईं। लद्दाख के विकास और वहां के पर्यावरण को बचाने के लिए केंद्र सरकार ने बाकायदा एक ‘हाई-पावर्ड कमेटी’ (High-Powered Committee) बनाई ताकि टेबल पर बैठकर हर मसले का हल निकाला जा सके।
लेकिन वांगचुक और उनके ग्रुप ने क्या किया? वो इस बातचीत की मेज को लात मारकर उठ गए और सड़कों पर जाकर धरना-प्रदर्शन करने लगे।
क्यों? क्योंकि अगर मामला सुलझ गया, तो इन आंदोलनजीवियों की राजनीतिक दुकान बंद हो जाएगी।
वामपंथी पत्रकारों और विदेशी फंडिंग पर पलने वाले एनजीओ को भारत सरकार के खिलाफ जहर उगलने का मौका कैसे मिलेगा? ये लोग किसी भी कीमत पर लद्दाख का मुद्दा सुलझने नहीं देना चाहते।
इन्हें सिर्फ एक एजेंडा सूट करता है- सरकार को तानाशाह साबित करो और देश में अराजकता फैलाओ। बातचीत से हल निकालना तो कभी इनका मकसद था ही नहीं; इनका असली मकसद है भारत को अस्थिर करना।
वांगचुक को उतारना होगा गांधी या पटेल बनने का ये दिमागी बुखार और लौटना होगा अपने असली काम पर
आज देश एक बहुत ही नाज़ुक मोड़ पर खड़ा है। हम सोनम वांगचुक के उस पुराने स्वरूप का, उनके उस सुनहरे अतीत का आज भी दिल से सम्मान करते हैं जिसने लद्दाख के बच्चों को शिक्षा और आइस पिरामिड का तोहफा दिया था।
लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है की पुराने अच्छे कामों की आड़ में हम किसी को भी देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का लाइसेंस दे देंगे।
वांगचुक को ये दिमागी बुखार और गलतफहमी अपने दिमाग से तुरंत निकाल देनी चाहिए की वो महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल या सुभाष चंद्र बोस के लेवल के कोई जन-नेता हैं।
बिल्कुल नहीं! वो सिर्फ एक होनहार इंजीनियर और इनोवेटर थे, जिन्हें इन ‘चिरकुट’ वामपंथी नेताओं और आंदोलनजीवियों ने अपना मोहरा बना लिया है।
अब वक्त आ गया है की वांगचुक योगेंद्र यादव जैसे उन लोगों की संगत को लात मारें जो सिर्फ लाशों और दंगों की राजनीति पर पलते हैं।
उन्हें जंतर-मंतर पर बैठकर ‘नीट’ जैसे उन मुद्दों पर अपनी फजीहत नहीं करवानी चाहिए जिनका उनसे दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
देश का हर सच्चा नागरिक आज भी यही चाहता है की हमारा वो पुराना ‘फुनसुक वांगड़ू’ वापस लौटे। वांगचुक को अपनी नेतागिरी का भूत उतारकर वापस अपने ग्लेशियर बचाने और शिक्षा के उसी बेहतरीन काम में लग जाना चाहिए।
अगर उन्होंने समय रहते अपना रास्ता नहीं बदला और इसी तरह देश-विरोधी ताकतों की कठपुतली बनकर ‘प्रोफेशनल प्रोटेस्टर’ का ही काम करते रहे, तो इतिहास उन्हें किसी ‘विजनरी’ या समाज सुधारक के रूप में नहीं, बल्कि एक ऐसे ‘विवादित अराजकतावादी’ के रूप में याद रखेगा जिसने अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली।
भारत माता किसी को भी अपनी अखंडता और शांति से खिलवाड़ करने की इजाज़त नहीं देगी, चाहे वो इंसान कितना भी बड़ा सेलिब्रिटी क्यों न हो।
वंदे मातरम!
