सिर्फ एक अफवा और किताबें छोड़कर अपनी ही LPU यूनिवर्सिटी को आग में झोंक के कर दिया धुआँ-धुआँ, आखिर युवाओं को भड़का कर देश को जलाने का कौन खेल रहा ये खतरनाक खेल

देखो दोस्तों बात एकदम साफ है, आज के समय में अगर किसी देश को अंदर से खोखला करना हो या उसे बर्बाद करना हो, तो बॉर्डर पर तोपें या मिसाइलें तैनात करने की कोई ज़रूरत नहीं है।

बस उस देश के युवाओं यानी इस नई ‘GenZ’ पीढ़ी के WhatsApp में एक भड़काऊ और झूठी खबर (Fake News) छोड़ दो।

यकीन मानो, ये बच्चे बिना कुछ सोचे-समझे अपने ही हाथों से अपना घर, अपना करियर और अपनी ही यूनिवर्सिटी फूंक कर राख कर देंगे। और सबसे दुखद बात ये है की उन्हें लगेगा की वो किसी बहुत बड़े ‘इंसाफ’ की लड़ाई लड़ रहे हैं।

पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26-27 सितंबर 2026 को जो कुछ भी हुआ, वो इसका एकदम सटीक उदाहरण है।

जिस उम्र में इन बच्चों को अपना करियर बनाना चाहिए, डिग्रियां लेकर देश का नाम रोशन करना चाहिए, उस उम्र में उन्हें भड़का कर अपने ही देश की संपत्तियों को फूंकने का टूल बनाया जा रहा है।

खौफनाक रात का वो मंज़र जब LPU कैंपस बन गया कुरुक्षेत्र, जल उठी यूनिवर्सिटी और पुलिस की गाड़ियां

शनिवार, 26 सितंबर 2026 की रात। आम तौर पर वीकेंड की इस रात में बच्चे या तो अपनी असाइनमेंट पूरी कर रहे होते हैं या दोस्तों के साथ फिल्में देख रहे होते हैं।

लेकिन LPU कैंपस का नज़ारा अचानक किसी युद्ध भूमि जैसा हो गया। आधी रात कोहज़ारों की तादाद में छात्र हॉस्टल्स के ताले और गेट तोड़कर बाहर निकल आए।

जिन हाथों में किताबें, पेन और लैपटॉप होने चाहिए थे, वहां अचानक डंडे, पत्थर और लोहे की रॉड आ गईं। देखते ही देखते पूरा कैंपस जंग के मैदान में तब्दील हो गया।

गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी के अंदर बने शानदार मॉल और कमर्शियल एरिया के शीशे चकनाचूर कर दिए। गमले तोड़ डाले, इंफ्रास्ट्रक्चर तहस-नहस कर दिया और एडमिनिस्ट्रेटिव व कंप्यूटर साइंस बिल्डिंग्स के कई हिस्सों में आग लगा दी।

आग की लपटें इतनी तेज़ थीं की दूर-दूर से आसमान लाल दिखाई दे रहा था।

जब स्थिति बेकाबू होने लगी और पंजाब पुलिस भारी फोर्स के साथ वहां हालात संभालने पहुंची, तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर ही हमला बोल दिया।

पुलिसवालों पर कांच की बोतलें और पत्थर बरसाए गए। बात सिर्फ पत्थरबाज़ी तक नहीं रुकी, उपद्रवियों ने पुलिस की 3-4 SUVs और कई मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया।

भड़के छात्रों ने नेशनल हाईवे भी कर दिया ब्लॉक

बवाल सिर्फ कैंपस की चारदीवारी तक सीमित नहीं रहा। रविवार की सुबह होते-होते सैकड़ों छात्रों ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे (NH-44) पर कब्ज़ा कर लिया।

पूरे 15 घंटे तक यह हाईवे ब्लॉक रहा! ज़रा सोचिए, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर को जोड़ने वाली इस अहम सड़क पर मीलों लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस फंसी रहीं, आम जनता और मुसाफिरों की सांसें अटकी रहीं।

जब कोई बातचीत काम नहीं आई, तो आखिर में पुलिस को मजबूरी में हाईवे खाली करवाने के लिए लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा।

अपनी ही यूनिवर्सिटी और शहर को इस तरह धुआं-धुआं करते हुए इन युवाओं ने एक बार भी नहीं सोचा की वो असल में किसका नुकसान कर रहे हैं।

एक मनगढ़ंत WhatsApp मैसेज और अफवा ने युवाओं को बना दिया दंगाई

अब सवाल ये उठता है की आखिर इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी में रातों-रात इतनी भयंकर आग लगी कैसे? कौन सी वो माचिस की तीली थी जिसने हज़ारों बच्चों के दिमाग को एक साथ हैक कर लिया?

जवाब बहुत ही डरावना है- सिर्फ एक झूठा WhatsApp फॉरवर्ड!

शनिवार की रात को सोशल मीडिया और स्टूडेंट्स के प्राइवेट ग्रुप्स में एक मनगढ़ंत कहानी वायरल कर दी गई। अफवाह ये फैलाई गई की LPU के गर्ल्स हॉस्टल-3 (GH-3) में किसी प्लंबर ने एक छात्रा के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया है, और शर्मिंदगी में उस छात्रा ने सुसाइड कर लिया है।

इतना ही नहीं, अफवाहबाजों ने यहां तक कह दिया की यूनिवर्सिटी प्रशासन इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है।

जैसे ही ये मैसेज हॉस्टल के ग्रुप्स में गिरा, आग की तरह फैल गया। युवाओं का खून वैसे ही गर्म होता है, बिना कोई फैक्ट चेक किए, बिना किसी पुलिस या वॉर्डन से सच्चाई जाने, बच्चे ‘जस्टिस’ के नाम पर सड़कों पर उतर आए।

लेकिन हकीकत क्या थी? अगले दिन जालंधर रेंज के DIG नवीन सिंगला और LPU प्रशासन ने सामने आकर चीख-चीख कर बताया की यह पूरी कहानी 100% झूठी, बेबुनियाद और मनगढ़ंत (Fabricated) है।

पुलिस ने पूरे हॉस्टल की चेकिंग की, लड़कियों से बात की, सब कुछ खंगाला, लेकिन दुष्कर्म की कोई घटना दूर-दूर तक नहीं मिली।

तो फिर ये सुसाइड वाली बात कहां से आई? दरअसल, सच ये था की करीब 10-15 दिन पहले तेलंगाना की रहने वाली एक फर्स्ट ईयर की छात्रा ने निजी कारणों के चलते सुसाइड कर लिया था।

पुलिस उस दुखद घटना की जांच पहले से कर रही थी और उसके माता-पिता को भी सब पता था।

लेकिन साज़िश रचने वालों का दिमाग देखिए! उन्होंने उस पुरानी, एक अलग सुसाइड की दुखद घटना को उठाया और उसे इस ‘फेक दुष्कर्म स्टोरी’ के साथ जोड़ दिया।

झूठ और सच का एक ऐसा ज़हरीला मिश्रण बनाया, जिसने रातों-रात पूरी यूनिवर्सिटी को दंगे की आग में झोंक दिया।

जिस बेचारी लड़की ने अपनी जान दी थी, उसकी मौत का तमाशा बनाकर इन उपद्रवियों ने अपना एजेंडा सेट कर लिया। और हमारे भावनाओं में अंधे हो चुके GenZ युवा उस साज़िश का शिकार हो गए।

पढ़ाई ठप 10 दिन के लिए यूनिवर्सिटी बंद और करियर दांव पर… आख़िर किसका हुआ नुकसान

अब ज़रा ठंडे दिमाग से इस पूरी पिक्चर को देखिए और सोचिए की इस आगजनी और बवाल के बाद आख़िर नुकसान किसका हुआ?

क्या उस इंसान का एक रुपये का भी नुकसान हुआ जिसने वो झूठा मैसेज टाइप किया था? बिल्कुल नहीं! सारा का सारा नुकसान सिर्फ और सिर्फ हमारे देश के उन युवाओं का हुआ जो वहां अपने सपनों को पंख लगाने गए थे।

आज 28 सितंबर 2026 है। जिस कैंपस में आज सुबह से बच्चों की चहल-पहल होनी चाहिए थी, क्लासरूम में लेक्चर चलने चाहिए थे, वहां आज सन्नाटा पसरा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस घूम रही है।

इतनी भयंकर तोड़फोड़ और तनाव को देखते हुए LPU प्रशासन को मजबूरन अगले 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी में छुट्टी घोषित करनी पड़ी है। सारी क्लासेस सस्पेंड कर दी गई हैं।

सबसे बड़ा झटका तो बच्चों की पढ़ाई को लगा है। यूनिवर्सिटी में मिड-टर्म (Mid-term) एग्जाम्स चलने वाले थे, जिन्हें अब अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है।

ज़रा सोचिए, एक झूठी अफवाह ने पूरे के पूरे एकेडमिक कैलेंडर की धज्जियां उड़ा दीं।

कैंपस में ADGP एम.एफ. फारूकी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। हॉस्टल में रहने वाले हज़ारों डरे-सहमे बच्चे अपनी किताबें छोड़कर बैग पैक कर रहे हैं और किसी तरह बस या ट्रेन पकड़कर अपने घरों की तरफ भाग रहे हैं।

ये नज़ारा सच में दिल तोड़ने वाला है। एक फर्जी मैसेज ने रातों-रात एक शानदार यूनिवर्सिटी को छावनी में बदल दिया और हज़ारों बच्चों का करियर दांव पर लगा दिया।

बाहरी उपद्रवियों की एंट्री और SIT का गठन… क्या किसी टूलकिट का शिकार हो रही हमारी GenZ

अब इस पूरे ड्रामे का एक और खौफनाक एंगल सामने आ रहा है, जो सीधे तौर पर देश की सुरक्षा और सिस्टम पर बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है।

जब बवाल शांत हुआ और पुलिस ने जांच शुरू की, तो कई चौंकाने वाली बातें निकलकर सामने आईं।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सख्त निर्देशों के बाद DGP गौरव यादव खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस ने दंगे, आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

पूरे मामले की जड़ तक जाने के लिए 7-सदस्यीय SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) बना दी गई है।

लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा परेशान करने वाली है, वो ये की कई प्रत्यक्षदर्शियों (Eyewitnesses) और खुद पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आ रही है की इस आगजनी में सिर्फ यूनिवर्सिटी के छात्र ही शामिल नहीं थे।

रात के उस अँधेरे और अफ़रा-तफ़री का फायदा उठाकर कुछ ‘बाहरी उपद्रवी’ (Outsiders) और असामाजिक तत्व भी कैंपस में घुस आए थे।

ये आउटसाइडर्स कौन थे? इनका मक़सद क्या था?

दरअसल, ये उसी ‘टूलकिट’ का हिस्सा हैं जो हमेशा ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं। इनका काम ही यही है की जैसे ही कोई छात्रों की भीड़ सड़कों पर उतरे, ये उस भीड़ में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और आगजनी शुरू कर दें, ताकि पूरा मामला हिंसक हो जाए और सरकार व पुलिस बैकफुट पर आ जाए।

आज के ज़माने के इस फेक न्यूज़ टेररिज्म से युवाओं को बचना होगा वरना राख हो जाएगा भविष्य

यह कोई इत्तेफाक नहीं है। कुछ अदृश्य ताकतें हमारी GenZ को ‘एंटी-सिस्टम’ (व्यवस्था-विरोधी) बनाने के मिशन पर काम कर रही हैं।

वो जानते हैं की आज के युवा इमोशनल होते हैं, उन्हें ‘जस्टिस’ और ‘रेवोलुशन’ (क्रांति) जैसे शब्द बहुत आकर्षित करते हैं। बस इसी बात का फायदा उठाकर वो इंटरनेट पर एक अफवाह छोड़ते हैं और फिर तमाशा देखते हैं।

युवाओं को भी यह बात अपने दिमाग में फिट करनी होगी की सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज़ सच नहीं होती।

जब भी WhatsApp पर कोई भड़काऊ मैसेज आए, तो उसे बिना सोचे-समझे दस और ग्रुप्स में फॉरवर्ड करने या डंडा लेकर सड़क पर उतरने से पहले, कम से कम एक बार फैक्ट-चेक कर लेना चाहिए।

प्रशासन से सवाल पूछिए, लेकिन कानून को अपने हाथ में मत लीजिए।

क्योंकि जब पुलिस की लाठियां बरसती हैं या करियर पर FIR का दाग लगता है, तो वो फेक न्यूज़ फैलाने वाला मास्टरमाइंड आपको बचाने नहीं आता।

वो तो कहीं दूर बैठा किसी नई साज़िश की स्क्रिप्ट लिख रहा होता है, और सज़ा भुगतनी पड़ती है आपको और आपके परिवार को!

Scroll to Top