वो हिन्दू योद्धा जो अकेले ही बन गया 'यूरोपीय लुटेरों' और क्रूर 'इस्लामी सुल्तानों' का साक्षात 'काल', कर्नाटक से केरल तक राज करने वाले केलाड़ी नायक राजवंश के महाप्रतापी हिंदू सम्राट 'शिवप्पा नायक'

वो हिन्दू योद्धा जो अकेले ही बन गया ‘यूरोपीय लुटेरों’ और क्रूर ‘इस्लामी सुल्तानों’ का साक्षात ‘काल’, कर्नाटक से केरल तक राज करने वाले केलाड़ी नायक राजवंश के महाप्रतापी हिंदू सम्राट ‘शिवप्पा नायक’

आज मैं आपको दक्षिण भारत के एक ऐसे महाप्रतापी हिन्दू सम्राट की कहानी बताने जा रहा हूँ, जिसका नाम सुनते ही न सिर्फ इस्लामी दरिंदों के पसीने छूट जाते थे, बल्कि सात समंदर पार से आए गोरे पुर्तगालियों की भी रूह कांप उठती थी।

ये 17वीं सदी का वो खूंखार इतिहास है, जब एक अकेले हिन्दू राजा ने दो-दो मोर्चों पर महायुद्ध लड़ा। एक तरफ समुंदर से आने वाले यूरोपीय लुटेरे और दूसरी तरफ ज़मीन से हमला करने वाले जिहादी आदिलशाही सुल्तान।

और मज़े की बात देखिए, इस हिन्दू शेर ने दोनों को ऐसा धोया, ऐसा धोया की इनकी आने वाली नस्लें भी उस खौफ को भूल नहीं पाईं।

हम बात कर रहे हैं कर्नाटक से लेकर केरल तक राज करने वाले ‘केलाड़ी नायक राजवंश’ के सबसे महान सम्राट वीर शिवप्पा नायक की!

जब दक्षिण भारत में घिर रहे थे बर्बादी के बादल, और धर्म की रक्षा के लिए गर्जा केलाड़ी साम्राज्य का ये खूंखार हिन्दू शेर

इस कहानी की गहराई को समझने के लिए ज़रा उस दौर में चलिए।

17वीं सदी का वो समय जब दक्षिण भारत का गौरव, वो महान ‘विजयनगर साम्राज्य’, जो कभी पूरी दुनिया में अपनी दौलत और ताकत के लिए जाना जाता था, अब अपने पतन की ओर था।

विजयनगर के कमज़ोर होते ही दक्षिण भारत पर गिद्धों की नज़र पड़ गई।

हालात ऐसे थे की चारों तरफ से मौत मंडरा रही थी। अरब सागर की लहरों को चीरते हुए क्रूर पुर्तगाली (Portuguese) भारत के पश्चिमी तट (Kanara Coast) पर कब्ज़ा जमा चुके थे।

ये गोरे सिर्फ व्यापार करने नहीं आए थे, ये लुटेरे थे जो हिन्दुओं का ज़बरन धर्मांतरण कर रहे थे और मंदिरों को तोड़ रहे थे।

वहीं दूसरी तरफ, ज़मीन पर बीजापुर के आदिलशाही सुल्तानों और गोलकुंडा की जिहादी इस्लामी फौजों ने खुलेआम कत्लेआम मचा रखा था।

ऐसा लग रहा था की दक्षिण भारत से सनातन धर्म और हिन्दू राजपाट का हमेशा-हमेशा के लिए नामोनिशान मिट जाएगा। पूरे हिन्दू समाज में खौफ का माहौल था।

कोई ऐसा बड़ा राजा नहीं बचा था जो इन दोनों खूंखार ताकतों से एक साथ लोहा ले सके।

लेकिन कहते हैं ना की जब-जब धर्म पर संकट आता है, तो महादेव किसी न किसी रूप में अपने शेर को भेज ही देते हैं।

कर्नाटक के मलनाड (पहाड़ी) और तटीय इलाकों में पनप रहे ‘केलाड़ी नायक राजवंश’ में एक ऐसे ही शेर ने जन्म लिया।

साल 1645 था, जब शिवप्पा नायक ने केलाड़ी के राजसिंहासन को संभाला। गद्दी पर बैठते ही उन्होंने अपने सामने विजयनगर साम्राज्य की वो राख देखी, जो सुल्तानों ने जलाई थी।

उसी राख को मुट्ठी में लेकर शिवप्पा नायक ने कसम खाई की वो विजयनगर के गिरे हुए परचम को फिर से उठाएंगे।

उन्होंने ठान लिया की जब तक उनके शरीर में खून का एक भी कतरा बाकी है, वो दक्षिण की इस पवित्र धरती पर ना तो विदेशियों का राज होने देंगे और ना ही किसी जिहादी सुल्तान को अपनी मनमानी करने देंगे।

शिवप्पा नायक का उदय कोई मामूली घटना नहीं थी। ये एक सुनामी थी! गद्दी संभालते ही उन्होंने अपनी सेना को एक खूंखार मिलिट्री मशीन में बदलना शुरू कर दिया।

उन्होंने अपने राज्य की सीमाओं को इतनी तेज़ी से फैलाया की देखते ही देखते कर्नाटक के घने पहाड़ी इलाकों (Malnad) से लेकर केरल के कासरगोड (Kasaragod) तक सिर्फ और सिर्फ ‘केलाड़ी’ का भगवा लहराने लगा।

सुल्तानों और पुर्तगालियों को अब धीरे-धीरे ये अहसास होने लगा था की उनका पाला किसी मामूली राजा से नहीं, बल्कि साक्षात काल से पड़ गया है।

समंदर के लुटेरे पुर्तगालियों का वो खौफनाक अंत, जब शिवप्पा नायक ने उन्हें उनके ही किलों से निकालकर समंदर में फेंका

अब बात करते हैं उस खौफनाक युद्ध की जिसने यूरोपीय ताकतों की पूरी दुनिया में बेइज्जती करवा दी। पुर्तगाली उस वक्त खुद को समंदर का ‘सुपरपावर’ समझते थे।

उनके पास बड़ी-बड़ी तोपें थीं, खतरनाक जंगी जहाज़ थे और बंदूकों से लैस फौज थी। भारत के पश्चिमी तट पर मंगलुरु (Mangalore) से लेकर होन्नावर (Honnavar) तक उन्होंने अपने बड़े-बड़े और अभेद्य किले बना रखे थे।

ये पुर्तगाली बहुत ही नीच मानसिकता के थे। व्यापार के नाम पर ये स्थानीय हिन्दू व्यापारियों को लूटते थे, उनके जहाज़ों को डुबो देते थे और सबसे घटिया काम ये करते थे की गरीब हिन्दुओं को डरा-धमका कर ईसाई बनाते थे। जो नहीं मानता, उस पर भयंकर ज़ुल्म ढाते थे।

जब शिवप्पा नायक के दरबार में पुर्तगालियों के इन अत्याचारों की खबरें पहुँचीं, तो उनका खून खौल उठा।

उन्होंने अपने सेनापतियों को बुलाया और सीधा आदेश दिया की “इन गोरों को हमारी धरती से ऐसे उखाड़ फेंको की ये दोबारा इस तरफ आँख उठाने की जुर्रत ना करें!”

साल 1652! शिवप्पा नायक ने अपनी खूंखार सेना के साथ पुर्तगालियों के खिलाफ वो प्रलयंकारी युद्ध छेड़ दिया, जिसकी गूंज सीधा पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन तक सुनाई दी।

ये कोई छोटी-मोटी झड़प नहीं थी भाईसाब! ये एक फुल-स्केल मिलिट्री ऑपरेशन था। पुर्तगालियों को लगता था की उनके किलों को कोई भेद नहीं सकता।

लेकिन शिवप्पा नायक की सेना ने सबसे पहले गंगोली (Cambolin) और बसरूर (Basrur) के पुर्तगाली किलों पर ऐसा भयानक धावा बोला की पुर्तगालियों के तोते उड़ गए।

नायक की सेना ने पुर्तगालियों की तोपों का जवाब अपनी स्वदेशी तकनीक और गुरिल्ला युद्ध (Guerrilla Warfare) से दिया। उन्होंने पुर्तगालियों की सप्लाई लाइन काट दी।

ना उन्हें समंदर से मदद मिलने दी और ना ज़मीन से खाना। भूख और प्यास से तड़पते हुए पुर्तगालियों को समझ नहीं आ रहा था की वो इस हिन्दू आंधी का सामना कैसे करें। चुन-चुन कर इन विदेशी लुटेरों को मारा गया।

इसके बाद 1653 और 1654 में शिवप्पा नायक ने पुर्तगालियों के सबसे बड़े गढ़- कुंडापुरा (Kundapura), होन्नावर (Honnavar) और मैंगलोर (Mangalore) पर वो ऐतिहासिक चढ़ाई की, जिसे पढ़कर आज भी रोम-रोम फड़क उठता है।

मैंगलोर के किले में छिपे पुर्तगालियों को लग रहा था की वो बच जाएंगे। लेकिन शिवप्पा नायक की फौजों ने किले के दरवाज़े तोड़ दिए।

अंदर घुसकर ऐसा कत्लेआम मचाया की बचे-खुचे पुर्तगालियों को अपनी जान बचाने के लिए अपने ही जहाज़ों से समंदर में कूदना पड़ा!

ज़रा सोचिए! जो यूरोपियन खुद को दुनिया का बाप समझते थे, उन्हें एक हिन्दू राजा ने उनके ही किलों से कॉलर पकड़कर घसीटते हुए बाहर निकाला और अरब सागर में फेंक दिया!

पुर्तगालियों की पूरी की पूरी नौसेना (Navy) और ज़मीनी ताकत को शिवप्पा नायक ने पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया। कनारा कोस्ट (Kanara Coast) से ईसाइयत और पुर्तगाली राज का वो काला साया हमेशा-हमेशा के लिए मिट गया।

इस भयंकर और ऐतिहासिक जीत के बाद, वीर शिवप्पा नायक ने केरल के नीलेश्वरम (Nileshwaram) में अपना भव्य ‘विजय स्तंभ’ गाड़ा।

और इसी जीत के साथ उन्होंने एक ऐसी उपाधि धारण की, जो इतिहास में बहुत कम राजाओं को नसीब हुई है- ‘पश्चिम समुद्र का स्वामी’ (Lord of the Western Sea)!

अब समंदर की लहरें भी सिर्फ केलाड़ी साम्राज्य की इजाज़त से ही किनारे से टकराती थीं। पुर्तगालियों का ऐसा घमंड टूटा की उसके बाद उनकी कभी हिम्मत नहीं हुई की वो शिवप्पा नायक के जीते-जी भारत के उस हिस्से की तरफ पलट कर भी देखें।

बीजापुर के जिहादी आदिलशाही सुल्तानों का वो घमंड जिसे शिवप्पा नायक ने अपनी तलवार से बेरहमी से काटकर मिट्टी में मिला दिया

पुर्तगालियों को समंदर में डुबोने के बाद भी वीर शिवप्पा नायक की तलवार की प्यास बुझी नहीं थी।

अब उनका रुख़ उस दुश्मन की तरफ था जो खुद को दक्कन (Deccan) का बेताज बादशाह समझता था और जिसने पूरे दक्षिण भारत में कत्लेआम मचा रखा था।

जी हाँ, हम बात कर रहे हैं बीजापुर के क्रूर ‘आदिलशाही सुल्तानों’ की!

बीजापुर के इन सुल्तानों को लगता था की विजयनगर साम्राज्य के पतन के बाद अब दक्षिण भारत तो बिल्कुल लावारिस हो गया है।

उन्हें मुगालता था की यहाँ के छोटे-मोटे हिन्दू राजा तो उनके जूतों की धूल हैं और जब चाहें वो उन्हें कुचल देंगे।

आदिलशाही फौजों ने कर्नाटक के उत्तरी इलाकों में भयंकर आतंक मचा रखा था। मंदिरों को तोड़ा जा रहा था और हिन्दुओं पर बेहिसाब ज़ुल्म हो रहे थे।

लेकिन सुल्तानों की ये ग़लतफ़हमी बहुत जल्द दूर होने वाली थी। शिवप्पा नायक ने पुर्तगालियों को पीटने के बाद अपनी पूरी फौज का मुँह बीजापुर की तरफ मोड़ दिया।

ये कोई रक्षात्मक लड़ाई नहीं थी भाईसाब! शिवप्पा नायक ने अपनी सेना को सीधा आदेश दिया की “सुल्तानों का इंतज़ार मत करो, सीधा उनके घर में घुसकर मारो!”

इतिहास के पन्ने गवाह हैं की शिवप्पा नायक की खूंखार सेना ने तुंगभद्रा नदी को पार करके बीजापुर की विशाल इस्लामी सेनाओं पर वो प्रलयंकारी प्रहार किया की सुल्तानों के होश उड़ गए।

आदिलशाही जनरलों को लगता था की उनकी तोपखाने और घुड़सवार सेना के आगे शिवप्पा नायक टिक नहीं पाएंगे, लेकिन जंग के मैदान में पासा ही पलट गया। शिवप्पा नायक ने सुल्तानों की फौजों को जानवरों की तरह काटा।

उन्होंने बीजापुर के मुँह से निवाला छीनते हुए धारवाड़ (Dharwad) और उत्तरी कर्नाटक के कई विशाल इलाकों को अपने कब्ज़े में ले लिया।

जो बीजापुर के सुल्तान कल तक पूरे दक्षिण को रौंदने के सपने देख रहे थे, आज उन्हें अपनी ही सल्तनत बचाने के लाले पड़ गए थे।

एक अकेले हिन्दू राजा ने बीजापुर के जिहादी सुल्तानों के उस घमंड को ऐसा चकनाचूर किया की उसके बाद कभी किसी आदिलशाही सेनापति की हिम्मत नहीं हुई की वो शिवप्पा नायक के इलाके की तरफ आँख भी उठाए।

वो महान हिन्दू हृदय जिसने सुल्तानों की परवाह किए बिना विजयनगर के आखिरी सम्राट को अपने सीने से लगाया और धर्म की लाज बचाई

अब जो किस्सा मैं आपको बताने जा रहा हूँ ना, वो साबित करता है की असली योद्धा सिर्फ दुश्मन का सिर काटना नहीं जानता, बल्कि वो अपने धर्म, अपनी मर्यादा और अपने अपनों की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाना भी जानता है।

ये वो किस्सा है जिसे पढ़कर किसी भी सनातनी की आँखों में गर्व के आंसू आ जाएंगे।

विजयनगर साम्राज्य… वो साम्राज्य जिसने सदियों तक सनातन धर्म की रक्षा की थी। लेकिन 17वीं सदी आते-आते ये महान साम्राज्य बिखर चुका था।

विजयनगर के अंतिम हिन्दू सम्राट ‘श्रीरंग राय तृतीय’ (Sriranga Raya III) को बीजापुर और गोलकुंडा के क्रूर सुल्तानों ने धोखे से हरा दिया था। सुल्तानों ने सम्राट का सब कुछ छीन लिया और उन्हें दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया।

हालात इतने ख़राब थे की सुल्तानों ने पूरे दक्षिण में खुली धमकी दे रखी थी की जो भी हिन्दू राजा विजयनगर के इस भागे हुए सम्राट को पनाह देगा, उसकी पूरी रियासत को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

इस खौफनाक धमकी को सुनकर बड़े-बड़े हिन्दू राजाओं की रूह कांप गई थी। किसी ने भी सम्राट श्रीरंग राय के लिए अपने दरवाज़े नहीं खोले।

लेकिन सुल्तानों का ये खौफ शिवप्पा नायक के महल की चौखट पार नहीं कर पाया! जब पूरी दुनिया ने मुँह मोड़ लिया, तब केलाड़ी का ये हिन्दू शेर सीना तानकर खड़ा हो गया।

शिवप्पा नायक ने सुल्तानों की धमकियों को अपने जूते की नोक पर रखा और विजयनगर के आखिरी सम्राट को पूरे शाही सम्मान के साथ अपने राज्य में पनाह दी!

ज़रा सोचिए यार! एक ऐसा राजा जिसके पीछे दो-दो खूंखार सल्तनतें हाथ धोकर पड़ी हों, उसे अपने घर में रखना मतलब साक्षात मौत को दावत देना था।

लेकिन शिवप्पा नायक ने साफ कह दिया की “मैं उस विजयनगर साम्राज्य के सम्राट को दर-दर भटकने नहीं दूंगा, जिसने सदियों तक हमारे धर्म की रक्षा की है!”

शिवप्पा नायक ने सिर्फ पनाह ही नहीं दी, बल्कि अपना बड़प्पन दिखाते हुए सम्राट श्रीरंग राय को बेलूर (Belur) और सकरेपटना (Sakrepatna) का राजपाट भी सौंप दिया ताकि वो अपनी इज़्ज़त और शान के साथ जी सकें।

इसे कहते हैं असली क्षात्र-धर्म! इसे कहते हैं एक सच्चा हिन्दू हृदय! सुल्तानों की फौजें दांत पीसती रह गईं, लेकिन शिवप्पा नायक के जीते-जी वो विजयनगर के सम्राट का बाल भी बांका नहीं कर पाईं।

केरल के बेकल किले की वो अभेद्य दीवारें और शिवप्पा नायक का वो तेज़ दिमाग जिसके आगे अंग्रेज और मुग़ल भी भरते थे पानी

वीर शिवप्पा नायक सिर्फ तलवार के ही धनी नहीं थे, उनका दिमाग भी एकदम राडार की तरह तेज़ चलता था।

वो जानते थे की अगर अपने साम्राज्य को लंबे समय तक दुश्मनों से बचाना है, तो सिर्फ सेना काफी नहीं है, बल्कि किले और अर्थव्यवस्था भी मज़बूत होनी चाहिए।

आज अगर आप कभी केरल के कासरगोड (Kasaragod) जाएं, तो वहां अरब सागर की लहरों से टकराता हुआ एक बेहद विशाल और खूंखार किला नज़र आता है- ‘बेकल किला’ (Bekal Fort)!

हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्मों में आपने इस किले को देखा होगा। ये अभेद्य किला किसी और ने नहीं, बल्कि शिवप्पा नायक ने ही बनवाया था।

पुर्तगालियों और सुल्तानों के नौसैनिक हमलों को रोकने के लिए उन्होंने बेकल के अलावा चंद्रगिरी और मैंगलोर में भी ऐसे खतनाक किले बनवाए जिन्हें भेदना दुश्मनों के बस की बात नहीं थी।

और उनके दिमाग का असली जलवा तो तब दिखा जब उन्होंने अपने राज्य में टैक्स और किसानी का एक नया सिस्टम लागू किया।

इतिहास में इसे ‘शिवाप्पा नायकाना सिस्तु’ (Sistina Shivappa Nayaka) कहा जाता है। उन्होंने ऐसे ही हवा में टैक्स नहीं लगा दिया।

उन्होंने ज़मीन को उसकी मिट्टी की क्वालिटी के आधार पर 5 अलग-अलग हिस्सों में बांटा। फिर ‘खंडुगा’ (Khanduga) नाम की एक नई यूनिट बनाई और ये फिक्स कर दिया की किसान से उसकी उपज का सिर्फ एक-तिहाई हिस्सा ही टैक्स के रूप में लिया जाएगा।

ये सिस्तु प्रणाली इतनी अचूक, इतनी साइंटिफिक और इतनी बेहतरीन थी की सदियों बाद जब अंग्रेज भारत आए, तो थॉमस मुनरो जैसे बड़े-बड़े ब्रिटिश अफसरों का भी दिमाग चकरा गया।

अंग्रेजों को भी मानना पड़ा की शिवप्पा नायक का ये रेवेन्यू सिस्टम मुगलों और खुद अंग्रेजों के सिस्टम से सौ गुना बेहतर है!

एक कठोर शासक होने के साथ-साथ शिवप्पा नायक सनातन धर्म के परम भक्त भी थे। उन्होंने शृंगेरी मठ (Sringeri Matha) को भारी ज़मीनें और दान दिया।

उन्होंने अद्वैत वेदांत की परंपराओं को ज़िंदा रखा और हज़ारों टूटे हुए मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। उनके राज में रामराज्य जैसी शांति थी।

जब तक दक्षिण की नदियां बहती रहेंगी और जब तक पश्चिमी घाट के पहाड़ सीना ताने खड़े रहेंगे, तब तक केलाड़ी के इस महाप्रतापी हिन्दू सम्राट का नाम अमर रहेगा!

जय भवानी!

Scroll to Top