80 लाख का ऑपरेशन भारत में सिर्फ 5 लाख में! ब्रिटेन की 3 साल की वेटिंग और अमेरिका के लाखों के बिल से भागते विदेशी, बेहतरीन और किफायती इलाज के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा ‘मेडिकल टूरिज्म हब’ बन रहा भारत

आजकल एक कहावत बड़ी मशहूर हो रही है की “अगर पश्चिमी देशों में इंसान को कोई गंभीर बीमारी हो जाए, तो वो या तो इलाज का बिल भरते-भरते सड़क पर आ जाता है, या फिर अस्पताल की लाइन में खड़े-खड़े अपनी जान से हाथ धो बैठता है।”

जी हाँ, ये उसी अमेरिका और ब्रिटेन की बात हो रही है जो खुद को ‘फर्स्ट वर्ल्ड कंट्री’ (First World Country) कहने का बड़ा घमंड पालते हैं।

जो गोरे हमें दशकों तक ‘पिछड़ा देश’ कहकर चिढ़ाते थे, आज वही गोरे अपनी जान बचाने के लिए हिंदुस्तान की तरफ आस भरी निगाहों से देख रहे हैं।

आज हालात ये हो गए हैं की अमेरिका का दिवालिया कर देने वाला हेल्थकेयर सिस्टम और ब्रिटेन (UK) के सरकारी अस्पतालों की सालों लंबी वेटिंग लिस्ट पूरी तरह से कोलैप्स कर चुकी है।

और इसी बीच दुनिया के नक्शे पर हिंदुस्तान एक ‘संजीवनी’ या मसीहा बनकर उभरा है। अपना देश छोड़कर, 10-15 घंटे की फ्लाइट पकड़कर विदेशी नागरिक आज भारत के दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु के अस्पतालों की लाइनों में खड़े हैं।

और यह कोई मजबूरी का सौदा नहीं है भाई! ये इसलिए हो रहा है क्योंकि भारत आज सस्ते, बेहतरीन और वर्ल्ड-क्लास इलाज के दम पर दुनिया का सबसे बड़ा ‘मेडिकल टूरिज्म हब’ (Medical Tourism Hub) बन चुका है।

चलिए आपको बताते हैं की कैसे पश्चिम का ये पूरा मेडिकल इकोसिस्टम फेल हो गया और कैसे भारत ने इनकी दुखती रग पर हाथ रखकर पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना लिया।

अमेरिका और ब्रिटेन के खस्ताहाल मेडिकल सिस्टम का निकला जनाजा और हिंदुस्तान बना दुनिया के लिए संजीवनी

ज़रा अमेरिका के सिस्टम की सच्चाई समझिए। हॉलीवुड की फिल्मों में जो चमक-दमक आपको दिखाई जाती है, उसके पीछे की हकीकत बहुत खौफनाक है।

अमेरिका में हेल्थकेयर कोई सेवा नहीं है, बल्कि फार्मा कंपनियों और इंश्योरेंस माफियाओं का एक बहुत बड़ा और क्रूर धंधा है।

अगर वहां कोई आम आदमी गलती से बीमार पड़ जाए और उसके पास तगड़ा इंश्योरेंस ना हो, तो समझ लीजिए उसकी जिंदगी की सारी कमाई एक झटके में स्वाहा हो जाएगी।

और ब्रिटेन की तो बात ही मत पूछिए। वहां का जो सरकारी मेडिकल सिस्टम है, जिसे वो NHS (National Health Service) कहते हैं, वो आजकल ‘कछुए’ की रफ्तार से चल रहा है।

इलाज के नाम पर वहां इतनी भयंकर भीड़ है की अगर आपको कोई नॉन-इमरजेंसी (Non-emergency) लेकिन दर्दनाक बीमारी है, तो आपको ऑपरेशन के लिए सालों इंतज़ार करना पड़ सकता है।

अब ऐसे में जब इन देशों का आम नागरिक अपनी जान की भीख मांगता है, तो उसे दुनिया के नक़्शे पर सिर्फ एक ही सुरक्षित और भरोसेमंद ठिकाना नज़र आता है- और वो है हिंदुस्तान।

भारत के डॉक्टरों ने अपनी काबिलियत का ऐसा डंका बजाया है की आज विदेशियों के मन में यह बात बैठ गई है की “अगर जिंदगी बचानी है और बैंक बैलेंस भी बचाना है, तो चुपचाप भारत की फ्लाइट पकड़ लो।”

अमेरिका में जो सर्जरी घर और जमीन बिकवा दे वो भारत में सिर्फ कुछ लाख में निपट जाती है

अब बात करते हैं उस सबसे बड़े फैक्टर की जिसने विदेशियों की भीड़ को भारत की तरफ मोड़ दिया है- और वो है पैसा!

जब आप कॉस्ट आर्बिट्रेज (Cost Arbitrage) यानी इलाज के खर्चे का अंतर देखेंगे, तो आपका भी दिमाग सुन्न हो जाएगा।

चलिए एक सीधा सा कम्पैरिजन करते हैं। मान लीजिए अमेरिका में किसी व्यक्ति को हार्ट अटैक आता है और उसे ‘हार्ट बाईपास सर्जरी’ (Heart Bypass Surgery) की ज़रूरत है।

आपको अंदाज़ा है वहां कितना बिल फटेगा? अमेरिका में इस सर्जरी का खर्च 40 हज़ार डॉलर से शुरू होकर 1 लाख 25 हज़ार डॉलर तक चला जाता है।

भारतीय रुपयों में बात करें तो लगभग 1 करोड़ रुपये! जी हाँ, एक आम अमेरिकी को अपनी बाईपास सर्जरी के लिए अपना घर तक गिरवी रखना पड़ जाता है।

अब यही सर्जरी अगर वो व्यक्ति हिंदुस्तान के किसी टॉप प्राइवेट अस्पताल (अपोलो या मेदांता जैसे) में करवाता है, तो उसका खर्च आता है महज़ 2 हज़ार से 7 हज़ार डॉलर के बीच। यानी मुश्किल से 5 से 6 लाख रुपये! कहाँ 1 करोड़ और कहाँ 5 लाख!

घुटने बदलने की बात कर लें। अमेरिका में इसका खर्च 30 हज़ार से 55 हज़ार डॉलर (करीब 30-45 लाख रुपये) आता है, जबकि भारत में वही काम 2 से 5 लाख रुपये में निपट जाता है।

सिर्फ सर्जरी ही नहीं, दांतों का इलाज, मोतियाबिंद का ऑपरेशन (Cataract), कीमोथेरेपी और यहाँ तक कि IVF (टेस्ट ट्यूब बेबी) के खर्च में भी भारत और अमेरिका के बीच ज़मीन-आसमान का फर्क है।

विदेशी लोग बहुत स्मार्ट होते हैं, वो सीधा कैलकुलेशन लगाते हैं। वो सोचते हैं की “अगर मैं भारत की बिज़नेस क्लास की फ्लाइट लूँ, किसी 5-स्टार होटल में रुकूँ, अपना ऑपरेशन करवाऊं और उसके बाद एक महीने किसी आयुर्वेदिक रिसॉर्ट में आराम करूँ… तो भी मेरा पूरा खर्च अमेरिका के सिर्फ अस्पताल के बिल से कई गुना कम आएगा।”

इसे कहते हैं आम के आम और गुठलियों के दाम!

और इस लूट का सबसे गंदा खेल तो जीवन रक्षक दवाइयों (Life-saving drugs) में चल रहा है। अमेरिका में जो इंसुलिन की एक शीशी (Vial) 300 डॉलर (करीब 25 हज़ार रुपये) तक की मिलती है, भारत में वही इंसुलिन 150 से 200 रुपये में मिल जाती है।

जो अस्थमा का इन्हेलर (Inhaler) वहां 50 डॉलर का है, वो भारत में 1-2 डॉलर का है। पश्चिमी देशों का ये फार्मा माफिया इंसानों की जान की कीमत लगा रहा है, और दूसरी तरफ हिंदुस्तान है जो दुनिया को जीवन दे रहा है।

3 साल तक दर्द से तड़पाता रहा ब्रिटेन का सरकारी सिस्टम और फिर हिंदुस्तान ने दी इस अंग्रेज को नई जिंदगी

अगर आपको लग रहा है की ये सिर्फ हवा-हवाई बातें हैं, तो चलिए आपको एक जीती-जागती रियल स्टोरी बताते हैं, जो खुद ब्रिटेन के एक नागरिक ने कैमरे के सामने कबूली है।

ग्रेटर मैनचेस्टर (UK) के रहने वाले ‘जीन पॉल’ (Jean Paul) की कहानी सुनकर आपको समझ आ जाएगा की कैसे गोरे लोग अपने ही देश के सिस्टम से परेशान होकर भारत की शरण में आ रहे हैं।

जीन पॉल के दोनों घुटनों में भयंकर दर्द था और उन्हें डबल ‘नी रिप्लेसमेंट’ (Knee replacement) सर्जरी की ज़रूरत थी। वो दर्द से तड़प रहे थे।

जब वो ब्रिटेन के सरकारी मेडिकल सिस्टम (NHS) के पास गए, तो वहां के सिस्टम ने उनके मुंह पर ऐसा तमाचा मारा की उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई।

NHS वालों ने कहा की “भाईसाब, आपकी सर्जरी तो हो जाएगी, लेकिन अभी हमारी वेटिंग लिस्ट बहुत लंबी है। आपको 3 साल इंतज़ार करना पड़ेगा!”

3 साल? 51 साल के जीन पॉल के छोटे-छोटे बच्चे थे, वो उनके साथ फुटबॉल खेलना चाहते थे, लेकिन उन्हें 3 साल तक दर्द की गोलियां फांकने के लिए छोड़ दिया गया।

जब उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों का रुख किया, तो वहां 40 हज़ार पाउंड (करीब 40 लाख रुपये) का बिल थमा दिया गया।

परेशान होकर जीन पॉल ने भारत का रुख किया। एक मेडिकल ट्रेवल कंपनी से संपर्क किया और फ्लाइट पकड़कर सीधा हिंदुस्तान आ गए।

और यहाँ जो उनके साथ हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं था! भारत में उनके दोनों घुटनों का सफल ऑपरेशन सिर्फ 14 हज़ार पाउंड (करीब 14 लाख रुपये) में हो गया।

लेकिन बात सिर्फ पैसों की नहीं थी। भारत में जो उन्हें ‘रैप-अराउंड केयर’ (Wrap-around care) यानी वीआईपी ट्रीटमेंट मिला, वो ब्रिटेन वाले सपने में भी नहीं सोच सकते।

जीन पॉल बताते हैं की एयरपोर्ट पर लैंड करते ही असिस्टेंट उनकी बैगेज ट्रॉली पकड़ने के लिए खड़े थे। अस्पताल में उनके लिए एक डाइटिशियन (Dietician) लगा दी गई जिसने हर हफ़्ते का उनका डाइट चार्ट बनाया।

सर्जरी के बाद उन्हें एक शानदार रीहैब (Rehab) सेंटर में भेजा गया जहाँ दिन में दो बार उनकी फिजियोथेरेपी (Physiotherapy) होती थी। 24 घंटे एक डॉक्टर और नर्स उनके कमरे में आकर उनकी जांच करते थे।

जीन पॉल ने भावुक होकर कहा, “भारत के लोगों ने मेरी जान बचा ली। जो केयर मुझे वहां मिली है वो प्राइसलेस (Priceless) है। मेरी उन सभी लोगों से हाथ जोड़कर अपील है जो दर्द से तड़प रहे हैं, प्लीज़ अपनी ज़िंदगी बदलिए और भारत आ जाइये!”

सोचिए दोस्त! जिस देश के अंग्रेजों ने कभी हम पर राज किया था, आज उसी देश का नागरिक हिंदुस्तान के डॉक्टरों की तारीफ करते हुए रो पड़ रहा है।

सिर्फ सस्ता नहीं बल्कि वर्ल्ड क्लास है भारत का हेल्थकेयर जहां अंग्रेजी बोलने वाले 12 लाख डॉक्टर कर रहे हैं विदेशियों का इलाज

अब जब पैसों का इतना बड़ा अंतर सामने आता है, तो कुछ घमंडी और ‘सुपीरियरिटी कॉम्प्लेक्स’ पालने वाले गोरे अक्सर एक सवाल उठाते हैं।

वो कहते हैं की “भई अगर भारत में इलाज इतना सस्ता है, तो पक्का वहां क्वालिटी बेकार होगी!” उन्हें लगता है की सस्ते का मतलब किसी झोलाछाप क्लीनिक में इलाज होना है।

लेकिन जब ये विदेशी नागरिक भारत के टॉप अस्पतालों में कदम रखते हैं, तो इनकी आँखें फटी की फटी रह जाती हैं।

सच तो ये है की भारत का हेल्थकेयर सिस्टम आज सिर्फ सस्ता नहीं है, बल्कि ‘वर्ल्ड-क्लास’ है। ये जो ‘सस्ता रोये बार-बार’ वाली कहावत है ना, ये हिंदुस्तान के डॉक्टरों ने बिल्कुल उल्टी साबित कर दी है।

आपको जानकर हैरानी होगी की आज भारत में 1.2 मिलियन (यानी 12 लाख से ज्यादा) रजिस्टर्ड डॉक्टर्स हैं। और सबसे बड़ा प्लस पॉइंट क्या है? ये सब फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं!

ज़रा सोचिए, अगर कोई अमेरिकी या ब्रिटिश नागरिक इलाज के लिए चीन या तुर्की चला जाए, तो वहां वो अपनी बीमारी का दर्द किसे बताएगा?

वहां के डॉक्टरों को तो अंग्रेजी समझ ही नहीं आती। कम्युनिकेशन का ऐसा भयंकर गैप होता है की मरीज घबरा जाता है। लेकिन भारत में ऐसा कोई झंझट नहीं है।

यहाँ का मेडिकल एजुकेशन सिस्टम पूरी तरह इंग्लिश में है। विदेशी मरीज जब भारतीय डॉक्टर के सामने बैठता है, तो वो खुलकर अपनी परेशानी बता पाता है, और डॉक्टर उसे बिल्कुल दोस्त की तरह हर एक चीज़ समझा देता है।

जब आप अपनी जान किसी के हाथों में सौंप रहे हों, तो ये बातचीत और भरोसा ही सबसे बड़ी चीज़ होती है।

और रही बात टेक्नोलॉजी और क्वालिटी की, तो आज भारत के बड़े प्राइवेट अस्पताल (जैसे अपोलो, मेदांता, फोर्टिस आदि) किसी भी मामले में अमेरिका के जॉन हॉपकिन्स (Johns Hopkins) या मेयो क्लीनिक से कम नहीं हैं।

भारत के दर्जनों अस्पतालों के पास ‘JCI’ (Joint Commission International) का ठप्पा है। मतलब इनकी सेफ्टी और क्वालिटी के मानक बिल्कुल इंटरनेशनल लेवल के हैं।

आज दुनिया की जो सबसे एडवांस टेक्नोलॉजी है- चाहे वो रोबोटिक सर्जरी (Robotic Surgery) हो, कैंसर के इलाज के लिए ‘प्रोटॉन थेरेपी’ हो, या फिर दिमाग की सबसे क्रिटिकल न्यूरोसर्जरी- ये सब आज हिंदुस्तान के अस्पतालों में धड़ल्ले से हो रहा है।

विदेशी मरीज जब देखते हैं की जिस रोबोटिक मशीन से अमेरिका में उन्हें 1 करोड़ का बिल थमाया जा रहा था, उसी सेम टू सेम मशीन से भारतीय डॉक्टर 5 लाख में उनका ऑपरेशन कर रहे हैं, तो उनका अपने ही देश के सिस्टम से भरोसा उठ जाता है।

सरकार का मास्टरस्ट्रोक ‘हील इन इंडिया’ जिसने मेडिकल वीजा और आयुर्वेद के दम पर खोल दिए विदेशियों के लिए सारे दरवाजे

अब ये सब देखकर आपको लग रहा होगा की ये सारा खेल सिर्फ प्राइवेट अस्पतालों के दम पर चल रहा है। लेकिन भाई, असली गेम तो पीछे से सरकार खेल रही है।

मोदी सरकार ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है और एक ऐसा मास्टरस्ट्रोक चला है जिसने भारत को पूरी दुनिया का इकलौता ‘मेडिकल डेस्टिनेशन’ बना दिया है।

इस विज़न का नाम है- ‘हील इन इंडिया’ (Heal in India)।

पहले के ज़माने में क्या होता था? अगर किसी विदेशी को भारत इलाज के लिए आना है, तो उसे वीज़ा के लिए दूतावासों (Embassies) के चक्कर काटने पड़ते थे।

महीनों लग जाते थे कागज़ी कार्रवाई में। लेकिन अब सिस्टम पूरा बदल चुका है। आज भारत ने दुनिया के 172 देशों के नागरिकों के लिए ‘ई-मेडिकल वीज़ा’ (e-Medical Visa) और ‘ई-मेडिकल अटेंडेंट वीज़ा’ की सुविधा चालू कर दी है।

मतलब कोई टेंशन ही नहीं! कोई विदेशी मरीज अपने घर से ऑनलाइन अप्लाई करता है और कुछ ही समय में उसका वीज़ा अप्रूव होकर आ जाता है। वो अपना बैग पैक करता है और सीधे हिंदुस्तान के एयरपोर्ट पर लैंड करता है।

और अभी जो ताज़ा बजट आया है (2026-27), उसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक और धमाका किया है। सरकार अब पूरे भारत में 5 विशाल ‘रीज़नल मेडिकल हब’ (Regional Medical Hubs) बना रही है।

इन हब्स में एलोपैथी की मॉडर्न मेडिसिन, रिसर्च सेंटर और रिहैबिलिटेशन सेंटर सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलेगा।

लेकिन हिंदुस्तान का सबसे बड़ा ट्रंप कार्ड (Trump Card) तो कुछ और ही है! भारत दुनिया को सिर्फ चीर-फाड़ वाली ‘सर्जरी’ नहीं बेच रहा है।

भारत उन्हें वो चीज़ दे रहा है जो दुनिया के किसी और कोने में मिल ही नहीं सकती- और वो है ‘आयुष’ (AYUSH) यानी हमारा पारंपरिक आयुर्वेद, योग और नेचुरोपैथी।

विदेशी नागरिक अब भारत आकर सिर्फ अपनी टूटी हड्डियां या ब्लॉक नसें फिक्स नहीं कर रहे। सरकार ने उनके लिए एक स्पेशल ‘ई-आयुष वीज़ा’ (e-Ayush Visa) भी शुरू किया है।

इसका मतलब है की गोरे लोग अपना घुटने का या हार्ट का ऑपरेशन मुंबई में करवाते हैं, और फिर रिकवरी के लिए सीधे ऋषिकेश की वादियों में या केरल के किसी शांत आयुर्वेदिक रिसॉर्ट में चले जाते हैं।

वहां वो सुबह उठकर योग करते हैं, सात्विक खाना खाते हैं, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से अपनी मालिश करवाते हैं और अपनी आत्मा तक को हील कर लेते हैं।

पश्चिमी देश सिर्फ शरीर को मशीन समझकर ‘रिपेयर’ करते हैं, लेकिन हमारा हिंदुस्तान शरीर, मन और आत्मा तीनों को ‘हील’ (Heal) करता है।

और यही वो जादू है जिसके नशे में आज पूरी दुनिया हिंदुस्तान की तरफ खींची चली आ रही है।

आंकड़े बता रहे की कैसे 2026 तक पूरी दुनिया हिंदुस्तान के मेडिकल टूरिज्म के आगे घुटने टेक चुकी है

आज 2026 के जो ताज़ा आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो गवाही दे रहे हैं की कैसे दुनिया का ये पूरा मेडिकल टूरिज्म मार्केट अब हिंदुस्तान के इशारों पर नाच रहा है।

ज़रा इन नंबर्स की गहराई को समझिए! 2026 तक आते-आते भारत में अपना इलाज करवाने के लिए आने वाले विदेशियों की संख्या 5 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।

5 लाख विदेशी नागरिक! ये कोई टूरिस्ट नहीं हैं जो ताज महल के सामने फोटो खिंचवाकर वापस चले जाएं। ये वो लोग हैं जो अपनी ज़िंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद लेकर भारत आ रहे हैं।

अगर ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो अनुमान है की 2030 तक पूरी दुनिया का मेडिकल टूरिज्म मार्केट 286 बिलियन डॉलर (अरबों-खरबों रुपये) का हो जाएगा।

और इसमें हमारे हिंदुस्तान का टारगेट क्या है? भारत 2030 तक इस मार्केट से 16 बिलियन डॉलर (यानी करीब 1.3 लाख करोड़ रुपये) से ज़्यादा की इकॉनमी खड़ी करने जा रहा है।

जब एक विदेशी नागरिक इलाज के लिए भारत आता है, तो वो सिर्फ अस्पताल का बिल नहीं भरता। वो फ्लाइट की टिकट लेता है (एविएशन सेक्टर को फायदा), वो किसी होटल या गेस्ट हाउस में रुकता है (हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को फायदा), वो टैक्सी में घूमता है, यहाँ का खाना खाता है और यहाँ शॉपिंग करता है।

मतलब एक विदेशी मरीज़ हमारे देश के कम से कम 10 लोगों को सीधा रोज़गार देकर जाता है। ये भारत की इकॉनमी के लिए एक ऐसा खज़ाना बन चुका है जिसका कोई मुकाबला नहीं है।

भारत में इलाज़ कराने वालों की लिस्ट में अब अफ्रीका या मिडिल ईस्ट के ही नहीं, बल्कि अमेरिका (USA), ब्रिटेन (UK) और कनाडा जैसे देशों के गोरे नागरिकों की भी भारी भीड़ शामिल हो गई है।

जब वहां का गोरा अपनी सरकार के आगे गिड़गिड़ा कर थक जाता है और उसका बैंक बैलेंस जवाब दे जाता है, तब उसे हिंदुस्तान का वो तिरंगा याद आता है, जिसके अस्पतालों के दरवाज़े उसके लिए हमेशा खुले हैं।

Scroll to Top