हम लोग अक्सर कहते हैं की हमारा समाज बहुत आगे बढ़ गया है, हम बहुत ‘मॉडर्न’ हो गए हैं और हमारी नई पीढ़ी तो गज़ब की स्मार्ट है। लेकिन इस ‘स्मार्टनेस’ और आधुनिक होने की असल कीमत क्या हम अपना ज़मीर बेचकर चुका रहे हैं?
एक अजीब सी घुटन होती है ये देखकर की आज़ादी, खुलेपन और मौज-मस्ती की अंधी दौड़ में आज के युवा हैवानियत के उस अँधेरे कुएं में गिर चुके हैं, जहाँ उन्हें किसी बेगुनाह का खून, पानी से भी ज्यादा सस्ता लगने लगा है।
पुणे के लोहगढ़ किले से जो रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, वो हमारे और आपके घरों में, हमारे तथाकथित ‘सभ्य’ समाज में दीमक की तरह फैल चुकी उस क्रूर मानसिकता का एकदम नंगा सच है.. जिसे देखकर कोई भी माँ-बाप अपने बच्चों का रिश्ता तय करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
17 करोड़ की शाही शादी और छलावा, अमेरिका से पढ़े होनहार ‘केतन अग्रवाल’ की पीठ में खंजर घोंपने वाली उसकी ही मंगेतर ‘सिया’
जिस लड़के को मौत के घाट उतारा गया, उसकी प्रोफाइल सुनकर सच में किसी का भी कलेजा फट जाएगा। 26 साल का केतन विशाल अग्रवाल कोई ऐरा-गैरा इंसान नहीं था।
वो पुणे के एक बहुत बड़े रियल एस्टेट कारोबारी परिवार का इकलौता चिराग था। उसने अमेरिका के बोस्टन (Babson College) से अपना MBA पूरा किया था।
वो पढ़ाई-लिखाई में अव्वल, एकदम सीधा-सादा और वापस लौटकर अपने पिता के बिजनेस में उनका हाथ बंटाने वाला एक बेहद होनहार और संस्कारी लड़का था।
एक तरफ केतन जैसा होनहार लड़का था, जिसने अपनी ज़िंदगी के सुनहरे सपने बुने थे, और दूसरी तरफ थी 20 साल की सिया गोयल।
चेहरे से एकदम मासूम और मॉडर्न दिखने वाली ये लड़की अंदर से कितनी बड़ी ‘कोल्ड-ब्लडेड कातिल’ निकलेगी, ये किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
सिया गोयल कहने को तो एक अच्छे और रसूखदार परिवार से थी, लेकिन उसकी असलियत इंसानियत के नाम पर एक बदनुमा दाग है।
इसी साल फरवरी 2026 में केतन और सिया की बड़ी धूमधाम से सगाई हुई थी। लेकिन सगाई होने के बावजूद, सिया पिछले 8 महीनों से 22 साल के चेतन चौधरी के साथ एक सीक्रेट लव-अफेयर चला रही थी।
आपको जानकर घिन आएगी की सगाई के बाद जनवरी से लेकर जून तक, सिया और उसके कातिल प्रेमी के बीच 2004 से ज़्यादा बार फोन पर बात हुई थी।
इन दोनों ने मिलकर पूरे 238 घंटे फोन पर बात की! एक तरफ वो केतन के परिवार के सामने ‘संस्कारी बहू’ होने का नाटक कर रही थी, और दूसरी तरफ फोन पर अपने मंगेतर की मौत की खौफनाक स्क्रिप्ट लिख रही थी।
दोनों परिवारों में खुशी का माहौल था। शादी इसी साल नवंबर में तय थी। और भाई, कोई छोटी-मोटी शादी नहीं… राजस्थान के उदयपुर के एक भव्य महल में पूरे 17 करोड़ रुपये के बजट वाली ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ (Destination Wedding) की तैयारी चल रही थी।
गेस्ट्स को ले जाने के लिए प्राइवेट प्लेन और फ्लाइट्स तक बुक हो चुके थे। केतन के बूढ़े दादा और उसके माता-पिता अपने इकलौते बेटे की शादी के सुनहरे सपने बुन रहे थे।
लेकिन उन्हें क्या पता था की जिस लड़की को वो अपने घर की लक्ष्मी मान चुके हैं, वो अंदर ही अंदर उनके चिराग को बुझाने की साज़िश रच रही है।
सिया इस शादी से खुश नहीं थी, लेकिन उसने बाहर ऐसा दिखावा किया जैसे सब कुछ नॉर्मल हो।
ये छलावा इतना गहरा था की केतन बेचारा अंत तक इस बात का अंदाज़ा ही नहीं लगा पाया की वो एक नागिन के साथ अपनी ज़िंदगी बिताने के सपने देख रहा है।
पासपोर्ट छिपाया और प्री-वेडिंग के बहाने ले गई मौत के मुहाने पर, लोहगढ़ किले की 400 फीट गहरी खाई में रची गई कत्ल की खौफनाक स्क्रिप्ट
ये कोई अचानक गुस्से में हुआ मर्डर नहीं था। ये पूरी तरह से एक कोल्ड ब्लडेड, सोची-समझी और हफ्तों पहले लिखी गई स्क्रिप्ट थी।
पुलिस की जांच में जो बातें सामने आ रही हैं, वो किसी भी क्राइम थ्रिलर फिल्म से ज़्यादा खौफनाक हैं। सिया और उसका प्रेमी चेतन पिछले कई हफ्तों से केतन को ठिकाने लगाने का मास्टरप्लान बना रहे थे।
कमाल की चालाकी तो देखिए! केतन अपनी मंगेतर सिया के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए बाली (Bali) जाना चाहता था। उसने सारी तैयारियां भी कर ली थीं।
लेकिन सिया को तो अपना खूनी खेल भारत में, अपने बॉयफ्रेंड की मदद से खेलना था। इसलिए उसने बड़ी ही चालाकी से केतन का पासपोर्ट ही गायब कर दिया!
उसने पासपोर्ट कहीं छिपा दिया ताकि केतन देश से बाहर जा ही न सके। पुलिस रिकॉर्ड्स बताते हैं की 14 जून को भी इन दोनों ने केतन को मारने की कोशिश की थी, लेकिन तब वो किसी तरह बच निकला और इन्हें मौका नहीं मिला।
इसके बाद तय हुआ 18 जून का दिन। 19 जून को सिया का जन्मदिन था। सिया ने केतन से कहा की चलो जन्मदिन मनाने और प्री-वेडिंग शूट के लिए पुणे के पास ऐतिहासिक ‘लोहगढ़ किले’ पर चलते हैं।
केतन बेचारा अपनी होने वाली बीवी के प्यार में अंधा था, खुशी-खुशी चला गया। उसे क्या पता था की जिस हमसफर का वो हाथ पकड़ कर चल रहा है, वो उसे सीधे मौत के मुहाने पर ले जा रही है।
वो दोनों जब लोहगढ़ किले की ऊंचाई पर पहुंचे, तो वहां का नज़ारा बेहद खूबसूरत था। लेकिन उस खूबसूरती के पीछे एक बहुत भयानक मौत छुपी थी।
वहां किले पर पहले से ही एक साये की तरह सिया का बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी खड़ा था, जो केतन का काम तमाम करने के लिए घात लगाए इंतज़ार कर रहा था…
33 डिग्री की गर्मी में हुडी पहनकर आया सिया का बॉयफ्रेंड, और फिर दिया धक्का, सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड्स ने खोला इस बेरहम हत्या का राज
अब ज़रा उस कातिल बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का शातिरपन देखिए। पुणे के एसपी (SP) संदीप सिंह गिल ने जो खुलासे किए हैं, वो साफ बताते हैं की ये कोई नौसिखिए नहीं थे। 18 जून के उस दिन पुणे में 33 डिग्री की भयंकर गर्मी पड़ रही थी।
लेकिन चेतन अपनी पहचान छिपाने के लिए बाकायदा एक हुडी (Hoodie) जैकेट और चेहरे पर मास्क पहनकर किले पर चढ़ा था।
और तो और, उसने अपनी लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स को ट्रैक होने से बचाने के लिए अपना पर्सनल फोन इस्तेमाल ही नहीं किया। वो किसी कर्मचारी का फोन लेकर वहां पहुंचा था।
लोहगढ़ किले के उस ऊंचे और सुनसान हिस्से पर सिया ने जानबूझकर केतन को फोटो खिंचवाने के बहाने किनारे की तरफ खड़ा किया।
और तभी, पीछे से घात लगाए बैठे उस ‘हुडी वाले लड़के’ (चेतन) ने आकर केतन को ज़ोरदार धक्का दे दिया। केतन संभल ही नहीं पाया और 400 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
सोचिए, उस एक पल में उस बेगुनाह लड़के के मन में क्या बीती होगी, जब उसने गिरते हुए देखा होगा की उसकी मौत की साज़िश रचने वाली कोई और नहीं, बल्कि उसकी होने वाली बीवी ही है!
इसके बाद शुरू हुआ इस खौफनाक लड़की का असली ड्रामा। केतन को खाई में धकेलने के तुरंत बाद सिया ने पुलिस को और केतन के परिवार को फोन किया।
और इस बेशर्मी से झूठे आंसू बहाए की पूछिए मत! उसने रो-रोकर कहानी गढ़ी की “हम तो बस फोटो खींच रहे थे, अचानक बहुत तेज़ हवा आई और केतन का पैर फिसल गया।”
शुरुआत में पुलिस और परिवार ने भी यही माना की इतनी ऊंचाई पर पैर फिसलना कोई बड़ी बात नहीं है। पुलिस ने बाकायदा इसे ‘एक्सीडेंटल डेथ’ मानकर अपनी रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
लेकिन कहते हैं ना की मुजरिम चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वो कोई न कोई सुराग ज़रूर छोड़ता है।
केतन के अंतिम संस्कार के तीन-चार दिन बाद ही सिया की कुछ हरकतों और उसकी बॉडी लैंग्वेज को देखकर केतन की बहन को शक होने लगा।
ऊपर से केतन एक प्रोफेशनल ‘ट्रैकर’ (Trekker) था, उसका किसी पहाड़ी से पैर फिसल के गिर जाना.. ये बात उसके परिवार को थोड़ी अटपटी लगी। उनके परिवार ने तुरंत पुलिस से कहा की इस मामले की दोबारा और गहराई से जांच होनी चाहिए।
जब पुलिस ने उस दिन के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और इलाके के मोबाइल टावर डंप खंगाले, तो सारी कहानी शीशे की तरह साफ हो गई।
सीसीटीवी में सिया और केतन के ठीक पीछे एक ‘हुडी वाला लड़का’ किले पर चढ़ता हुआ दिखाई दिया। और जब कॉल डिटेल्स निकाली गईं, तो उस मिस्ट्री बॉय की लोकेशन और सिया की बात करने की टाइमिंग मैच कर गई।
पुलिस की ज़रा सी सख्ती के आगे सिया और उसका कातिल प्रेमी टूट गए और उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। जो कल तक एक दर्दनाक ‘हादसा’ लग रहा था, वो दरअसल एक कोल्ड ब्लडेड ‘मर्डर’ निकला!
सगाई तोड़ने की हिम्मत नहीं लेकिन एक हंसते-खेलते इंसान का कत्ल करना आसान, कितनी गिर चुकी आज की पीढ़ी
ज़रा सोचिए इस मानसिकता के बारे में! एक 20 साल की लड़की सिया गोयल और उसका 22 साल का बॉयफ्रेंड चेतन बाबूलाल चौधरी।
इन दोनों में इतनी हिम्मत नहीं थी की अपने घर वालों के सामने जाकर सच बोल सकें? क्या ये लड़की अपने घर पे बता नहीं सकती थी की मुझे ये रिश्ता मंज़ूर नहीं है या मैं किसी और से प्यार करती हूँ?
अगर सगाई हो भी गई थी, तो उसे तोड़ने में कितनी हिम्मत लगती? गालियां पड़तीं, घर वाले नाराज़ होते, दो-चार दिन का बवाल होता… बस इतना ही ना?
लेकिन नहीं! आज की इस पीढ़ी को शॉर्टकट चाहिए। सच बोलने और उसका सामना करने की हिम्मत इनमें है नहीं, लेकिन एक हंसते-खेलते, बेगुनाह इंसान की जान लेने की खौफनाक हिम्मत इनमें आ गई! मतलब हद हो गई!
तुम एक रिश्ते से खुश नहीं हो तो क्या सामने वाले को सीधा मौत के घाट उतार दोगे? आज़ादी और मौज-मस्ती के नाम पर ये कैसा खूनी खेल खेला जा रहा है हमारे समाज में?
ये वो खोखली और डरपोक पीढ़ी है जिसके लिए इंसान के खून की कोई अहमियत ही नहीं बची।
इंदौर से लेकर मेरठ और पुणे तक कत्ल का एक ही पैटर्न, हर साल 1400 बेगुनाहों का खून पीने वाला ये ‘खूनी प्यार’ आखिर समाज को कहाँ ले जाएगा
अब सबसे बड़ा और चुभने वाला सवाल ये है की क्या ये कोई इकलौती घटना है? जी नहीं! अगर आप पिछले कुछ सालों का पैटर्न देखेंगे तो आपको समझ आएगा की हमारी पीढ़ी किस खौफनाक दिशा में जा रही है।
ज़रा याद कीजिए उस इंदौर वाले राजा रघुवंशी केस को! वहां भी बिल्कुल यही कहानी थी। शादी के बाद पत्नी सोनम रघुवंशी अपने पति को हनीमून के बहाने मेघालय के जंगलों में ले गई थी। और वहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसने अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी।
और वो मेरठ का मुस्कान रस्तोगी वाला कांड कौन भूल सकता है? उस औरत ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े करके एक नीले रंग के ड्रम में बंद करके जंगल में फेंक दिया था।
और श्रद्धा वाकर का केस तो पूरे देश के सामने है, जहाँ आफताब ने प्यार के नाम पर अपनी ही प्रेमिका के शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।
आंकड़े डराते हैं दोस्त! भारत में हर साल ‘लव अफेयर्स’ या इन नाजायज़ रिश्तों के चक्कर में औसतन 1400 लोगों की हत्या कर दी जाती है।
प्यार जैसा पवित्र शब्द आज खून से सन चुका है। क्या ये आज़ादी है? क्या इसे मॉडर्न होना कहते हैं? अगर मॉडर्न होने का मतलब एक इंसान को जानवरों की तरह मार डालना है, तो धिक्कार है ऐसी आधुनिकता पर!
ये खूनी प्यार आज हमारे घरों, हमारे रूम्स तक पहुंच गया है, और अगर हमने अभी भी अपनी आंखें नहीं खोलीं, तो कल को कोई और केतन इसका शिकार बनेगा।
झूठ के इस दलदल में तिल-तिल कर मर रही इंसानियत, क्या माँ-बाप की भी कोई ज़िम्मेदारी नहीं या मॉडर्न होने के नशे में सब है जायज़
इस पूरे कांड में सबसे ज़्यादा छटपटाहट इस बात की होती है की अगर सिया को केतन पसंद नहीं था, या वो किसी और से प्यार करती थी, तो उसने एक बार भी अपने घर वालों को क्यों नहीं बताया? उसने शादी से इनकार क्यों नहीं कर दिया?
और यहीं पर हमारा समाज और आज के माता-पिता कटघरे में खड़े होते हैं। क्या हमारे घरों का माहौल इतना घुटन भरा और तानाशाही वाला हो गया है की बच्चे सच बोलने से ज़्यादा खून करना आसान समझते हैं?
कहीं ऐसा तो नहीं कि माँ-बाप ने 17 करोड़ की शाही शादी और रुतबे के लालच में अपनी बेटी पर इतना दबाव डाल दिया था की वो सच बोलने की हिम्मत ही नहीं जुटा पाई?
ये घटना सिर्फ एक कत्ल नहीं है, बल्कि आज के माता-पिता के लिए एक बहुत खौफनाक अलार्म है। आज़ादी और खुलापन देना अच्छी बात है, लेकिन बच्चों को संस्कार और सही-गलत की समझ देना उससे भी ज़्यादा ज़रूरी है।
उन्हें ये विश्वास दिलाना होगा की चाहे दुनिया इधर की उधर हो जाए, वो आकर आपसे सच बोल सकते हैं। रिश्ते थोपे नहीं जा सकते, और अगर थोपे गए, तो उसका अंजाम मौत ही होता है।
केतन तो चला गया। उस बेचारे बूढ़े बाप का क्या, जिसने अपने इकलौते और होनहार बेटे को अपने ही हाथों से आग दी? उस बाप का आगे का वंश ही खत्म हो गया।
सिया और चेतन तो जेल की रोटियां तोड़ेंगे, लेकिन समाज में जो ये सड़ांध फैल चुकी है, उसका इलाज कौन करेगा?
ये घटना हम सबके चेहरे पर लगा एक ऐसा बदनुमा दाग है, जिसे मिटाने के लिए हमें सिर्फ कानून नहीं, बल्कि अपने अंदर की मर चुकी इंसानियत को दोबारा जगाना होगा।
वरना ऐसे ही एक्सीडेंट के नाम पर बेगुनाहों के खून बहते रहेंगे, और हम बस यही पूछते रह जाएंगे की- आखिर हम किस समाज की ओर बढ़ रहे हैं?
