कड़क क़ानून, तूफानी विकास, और राष्ट्रवाद से सजी सियासत- एक मठ के महंत ने कैसे कर दिया UP का कायाकल्प, आज देश का सबसे बड़ा ब्रांड ‘योगी मॉडल’

कभी फुर्सत में बैठकर 2017 से पहले वाले उत्तर प्रदेश की तस्वीर अपने दिमाग में लाना। क्या दिखता है? दिन-दहाड़े होने वाले अपहरण, सरेआम गोलियों की गूंज, थानों में बैठकर पुलिसवालों को गालियां बकते हुए बाहुबली, और हर दूसरे महीने लगने वाला कर्फ्यू!

ये वो दौर था जब यूपी का मतलब ही ‘क्राइम कैपिटल’ और ‘बीमारू’ (BIMARU) राज्य बन चुका था। बाहर के राज्यों में यूपी वालों को लोग ऐसे देखते थे जैसे कोई अजूबा आ गया हो।

देश की राजनीति में यूपी सिर्फ एक ऐसा वोटबैंक था, जिसे जाति और मज़हब के नाम पर हर पांच साल में बेवकूफ बनाया जाता था।

लेकिन फिर 2017 में एक ऐसा भूचाल आया जिसने सियासत की चूलें हिला कर रख दीं। सत्ता की कुर्सी पर एक ऐसा आदमी बैठा, जिसने नेताओं वाली टोपी नहीं, बल्कि भगवा चोला पहन रखा था।

आज हम अक्टूबर 2026 में खड़े हैं। योगी आदित्यनाथ को यूपी की सत्ता संभाले साढ़े नौ साल पूरे हो चुके हैं। और आज पूरा देश भगवाधारी संन्यासी के ‘योगी मॉडल’ को देखकर तालियां पीट रहा है।

आज देश के हर कोने, चाहे वो महाराष्ट्र हो, हरियाणा हो, या दिल्ली, वहां की जनता अपने मुख्यमंत्रियों से एक ही सवाल पूछ रही है की “भाई, हमारे यहाँ ये योगी मॉडल कब आएगा?”

तो चलिए आज बात होगी उस कड़क क़ानून की, उस तूफानी विकास की और राष्ट्रवाद से सजी उस सियासत की, जिसने एक बीमारू राज्य को देश का सबसे बड़ा ब्रांड बना दिया है।

UP की कुर्सी पर एक संन्यासी का राज और ‘बीमारू’ राज्य से ‘नंबर टू’ इकॉनमी बनने का वो अविश्वसनीय सफर

जब एक संन्यासी सत्ता संभालता है, तो उसका कोई अपना परिवार नहीं होता जिसके लिए उसे स्विस बैंक में काले धन के खाते खोलने हों।

उसका परिवार वो 25 करोड़ की जनता होती है, और यही बात 2017 में यूपी की तकदीर पलटने का टर्निंग पॉइंट साबित हुई।

योगी आदित्यनाथ का विज़न बिल्कुल शीशे की तरह साफ़ था- अगर प्रदेश में विकास की आंधी लानी है, तो सबसे पहले यहां के माहौल से खौफ का वो जाला साफ़ करना होगा जिसने इन्वेस्टर्स को डरा रखा है।

आंकड़े उठाकर देख लीजिए। जो यूपी कभी अर्थव्यवस्था के मामले में देश में कहीं पीछे धक्के खा रहा था, आज अक्टूबर 2026 आते-आते वो देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (2nd Largest Economy) बनकर खड़ा है।

नेशनल जीडीपी (GDP) में आज उत्तर प्रदेश 9.2 प्रतिशत से ज़्यादा का भारी-भरकम योगदान दे रहा है। इसने गुजरात और तमिलनाडु जैसे उन राज्यों को पछाड़ कर रख दिया है जो दशकों से इंडस्ट्रियल हब माने जाते थे।

वामपंथियों को लगता था की एक संन्यासी सिर्फ मंदिरों के घंटे बजवाएगा। लेकिन इस गोरक्षपीठाधीश्वर ने साबित कर दिया की जब ‘राजदंड’ और ‘धर्मदंड’ एक साथ चलते हैं, तो सुशासन का ऐसा रामराज्य स्थापित होता है की दुनिया देखती रह जाती है।

आज यूपी 1 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने की रेस में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। और ये कोई कागज़ी बातें नहीं हैं, बल्कि ज़मीन पर उतर चुका वो कड़क सत्य है जिसे कोई झुठला नहीं सकता।

जिस राज्य को कभी बीमारू कहकर चिढ़ाया जाता था, आज वो देश के विकास का सबसे मज़बूत इंजन बन चुका है।

साढ़े नौ साल में 303 माफियाओं का काम तमाम और 15 हज़ार करोड़ की जब्ती, यूपी की सड़कों पर गूंजता बुलडोज़र राज

अब बात करते हैं ‘योगी मॉडल’ के उस सबसे धाकड़ और खौफनाक पिलर की, जिसने रातों-रात पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया- जीरो टॉलरेंस और बुलडोज़र राज!

ज़रा सोचिए, एक वक्त था जब अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी और आज़म खान जैसे लोग ‘स्टेट गेस्ट’ हुआ करते थे। सत्ता में बैठे मुख्यमंत्री इनके साथ इफ्तार पार्टियां करते थे।

ये खुली जीप में हथियारों की नुमाइश करते हुए निकलते थे और पुलिस वाले इन्हें सैल्यूट मारते थे।

लेकिन योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में खड़े होकर जब दहाड़ मारी की “माफियाओं को मिट्टी में मिला दूंगा,” तो वो सिर्फ एक डायलॉग नहीं था। उसके बाद जो एक्शन शुरू हुआ, उसने इन माफियाओं की पैंट गीली कर दी।

अक्टूबर 2026 तक के यूपी पुलिस के एकदम लेटेस्ट और पुख्ता आंकड़े ज़रा ध्यान से सुनिए। पिछले साढ़े नौ सालों में यूपी पुलिस ने खूंखार और नामी अपराधियों के साथ 10,000 से ज़्यादा एनकाउंटर्स किए हैं।

इन मुठभेड़ों में 303 दुर्दांत अपराधी और माफिया सीधे यमराज के पास भेजे जा चुके हैं। और जो बच गए? उनका हाल तो और भी बुरा है।

12,202 से ज़्यादा क्रिमिनल्स पुलिस की गोलियां खाकर घायल हुए हैं। यूपी में इसे ‘हाफ-फ्राई’ करना कहते हैं!

आज ये गुंडे और माफिया या तो व्हीलचेयर पर लंगड़ाते हुए कोर्ट में पेश होते हैं, या खुद गले में तख्ती लटकाकर थाने पहुँच जाते हैं की “साहब मुझे जेल में डाल लो, बाहर मेरा एनकाउंटर हो जाएगा!”

और बात सिर्फ एनकाउंटर की नहीं है। योगी मॉडल का सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है वो पीला बुलडोज़र, जिसे देखकर आज अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं।

गैंगस्टर एक्ट और यूपीकोका जैसे सख्त कानूनों के तहत पुलिस ने अब तक इन माफियाओं की 15,233 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अवैध संपत्तियां ज़ब्त कर ली हैं या उन्हें ढहा दिया है।

15 हज़ार करोड़ रुपये! कई छोटे राज्यों का तो इतना सालाना बजट नहीं होता यार, जितनी योगी सरकार ने इन गुंडों की काली कमाई ज़ब्त कर ली है।

प्रयागराज का वो ‘लूकरगंज मॉडल’ तो आपको याद ही होगा? जहां कभी अतीक अहमद जैसे खूंखार माफिया का कब्ज़ा था, योगी ने उस ज़मीन पर बुलडोज़र चलवाया और उसे खाली करवाकर वहां गरीबों के लिए पक्के मकान बनवा दिए।

इसे कहते हैं असली रोबिनहुड स्टाइल! आप गुंडों से लूटो और उस ज़मीन को सीधा जनता के पैरों में रख दो।

दंगों की बात करें तो यूपी का रिकॉर्ड आज पूरे देश में सबसे शानदार है। मुहर्रम या जुमे की नमाज़ पर सड़कों पर पत्थरबाज़ी होना पहले आम बात थी।

आज मजाल है की कोई एक कंकड़ भी उछाल दे! अगर किसी ने दंगा करने या सरकारी संपत्ति तोड़ने की जुर्रत की, तो अगले दिन सुबह-सुबह उसके पुश्तैनी मकान पर बुलडोज़र का मुंह खुला हुआ मिलता है।

एक तरफ जहां रामनवमी और कांवड़ यात्राओं पर पहले लाठियां बजती थीं, आज योगी राज में उन पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। दंगाई अब समझ चुके हैं की इस बाबा के राज में ‘विक्टिम कार्ड’ नहीं चलता, सीधा बुलडोज़र चलता है।

अब जब कानून व्यवस्था टाइट हो गई, गुंडे-मवाली बिलों में घुस गए और सड़कों से रंगबाज़ी का टैक्स वसूलने वाले खौफ में आ गए, तो बारी थी असली खेल शुरू करने की।

वो खेल था यूपी को हिंदुस्तान का इंफ्रास्ट्रक्चर और इकॉनमी का बादशाह बनाने का।

वामपंथी अर्थशास्त्री अक्सर कहते थे की योगी को इकॉनमी का क्या पता, वो तो सिर्फ मंदिर-मंदिर करते हैं! लेकिन भाई साहब, इस भगवाधारी ने अर्थशास्त्र का वो पन्ना खोलकर दिखा दिया जिसे पढ़कर आज बड़े-बड़े अर्थशास्त्रियों के मुँह बंद हैं।

‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ पर योगी का फौलादी हंटर, UP को जनसांख्यिकीय खतरे से बचाने का ऐतिहासिक दांव

अगर आप सोच रहे हैं की योगी आदित्यनाथ का बुलडोज़र सिर्फ बाहुबलियों पर चला है, तो आप ग़लत हैं। इस संन्यासी ने सनातन समाज को खोखला कर रहे ‘लव जिहाद’ और ‘लैंड जिहाद’ के उस स्लो-पॉइज़न का भी पक्का इलाज कर दिया है, जिसे पिछली सेक्युलर सरकारें खाद-पानी दे रही थीं।

एक वक्त था जब नाम बदलकर और कलावे बांधकर हिन्दू बेटियों को फंसाया जाता था, और सिस्टम मूकदर्शक बना रहता था।

लेकिन योगी जी ने देश का सबसे कड़ा धर्मांतरण विरोधी कानून लागू कर दिया। अब अगर कोई धोखे से या ज़बरदस्ती धर्म बदलवाता पकड़ा गया, तो सीधे 10 साल के लिए जेल की कालकोठरी में सड़ेगा।

इसके साथ ही, सरकारी ज़मीनों और हाइवे के किनारे रातों-रात उगने वाली अवैध मज़ारों और तथाकथित ‘वक्फ’ की मनमानियों पर जो हंटर चला है, उसने पूरे कट्टरपंथी ईकोसिस्टम की कमर तोड़ दी है।

योगी प्रशासन ने एंटी-भूमाफिया टास्क फ़ोर्स बनाकर हज़ारों हेक्टेयर ज़मीन को ‘लैंड जिहाद’ के चंगुल से मुक्त कराया है।

ये सिर्फ एक ज़मीन बचाने की लड़ाई नहीं थी, बल्कि यूपी की डेमोग्राफी (जनसांख्यिकी) और सनातन संस्कृति को अरबों की विदेशी फंडिंग वाले षड्यंत्रों से बचाने का वो ऐतिहासिक दांव था, जिसने पूरे देश के हिन्दुओं को एक नई उम्मीद दी है।

एक्सप्रेस-वे की तूफानी रफ़्तार और गंगा एक्सप्रेस-वे से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक आसमान छूता नए UP का इंफ्रास्ट्रक्चर

आज पूरे हिंदुस्तान के 40 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे अकेले उत्तर प्रदेश में हैं! इसे कहते हैं कायाकल्प। यूपी आज ‘एक्सप्रेस-वे प्रदेश’ के नाम से जाना जाता है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (341 किमी) और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे (296 किमी) तो कब के चालू होकर विकास की धुरी बन चुके हैं।

लेकिन अगर आपको योगी मॉडल की असली रफ़्तार देखनी है, तो ज़रा ‘गंगा एक्सप्रेस-वे’ का लेटेस्ट 2026 का अपडेट सुनिए।

कल तक जो लोग कहते थे की इतना बड़ा एक्सप्रेस-वे कभी समय पर पूरा नहीं हो सकता, उनके मुँह पर ताला लग चुका है।

594 किलोमीटर लंबा यह 6-लेन का महा-एक्सप्रेस-वे (जो मेरठ को सीधे प्रयागराज से जोड़ता है) अब कोई निर्माणाधीन प्रोजेक्ट नहीं रहा।

29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका शानदार उद्घाटन कर दिया है। और इसका असर? भाई साहब, मेरठ से प्रयागराज का जो सफर पहले 12-13 घंटे का था, वो अब सिमट कर महज़ 6 घंटे का रह गया है!

यही नहीं, इस पर वायुसेना के लड़ाकू विमानों के लिए 3.5 किलोमीटर की आपातकालीन एयरस्ट्रिप भी बनकर एकदम रेडी है। मतलब विकास भी और देश की सुरक्षा भी, दोनों एकदम फुल स्पीड में।

और हवा में उड़ने की बात करें तो आज़ादी के 70 सालों तक यूपी वालों को ढंग की फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली के धक्के खाने पड़ते थे।

लेकिन अब हवाओं का रुख भी बदल चुका है। दुनिया भर में तहलका मचाने वाला नोएडा का जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) अब सुचारु रूप से चल रहा है।

आज यूपी देश का इकलौता ऐसा सूबा है जहां 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स (जेवर, अयोध्या का महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट, कुशीनगर, लखनऊ और वाराणसी) शान से ऑपरेट कर रहे हैं।

आज यूपी का आदमी दिल्ली का मोहताज नहीं है, पूरी दुनिया सीधे यूपी में लैंड कर रही है।

जीबीसी (GBC) 5.0 का महाकुंभ, ब्रह्मोस का निर्माण और 2 लाख करोड़ के पार पहुँचा ODOP एक्सपोर्ट, ऐसे लिखी जा रही यूपी की ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की पटकथा

जब 2023 में यूपी में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी और 33.5 लाख करोड़ रुपये के MoUs साइन हुए थे, तब विपक्षियों ने खूब मज़ाक उड़ाया था।

सबने चुटकी ली थी की “ये निवेश तो सिर्फ कागज़ों पर है, ज़मीन पर एक रुपया नहीं आएगा।”

लेकिन 2026 आते-आते योगी आदित्यनाथ ने इनके सारे तानों को उन्हीं के मुँह पर दे मारा। हवा-हवाई बातें नहीं, ज़रा अक्टूबर 2026 के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) के ताज़ा आंकड़े सुनिए।

यूपी में अब ‘जीबीसी 5.0’ (GBC 5.0) का महाकुंभ चल रहा है। इसके तहत ₹7.55 लाख करोड़ का सीधा इन्वेस्टमेंट ज़मीन पर उतर रहा है!

प्रदेश के 75 ज़िलों में 7,000 नई फैक्ट्रियां, पावर प्लांट्स और IT हब की नींव रखी जा चुकी है। ये कोई ख्याली पुलाव नहीं है, ये सीधे तौर पर यूपी के युवाओं के लिए लाखों पक्की नौकरियों की गारंटी है।

और सबसे ज़्यादा सीना तो तब चौड़ा होता है जब हम ‘डिफेंस कॉरिडोर’ (Defense Corridor) की बात करते हैं। सोचिए, एक वक्त था जब यूपी के कुछ ज़िले सिर्फ देसी कट्टे और इललीगल तमंचे बनाने के लिए बदनाम थे।

आज वही यूपी देश की सेना के लिए घातक मिसाइलें बना रहा है! लखनऊ के डिफेंस नोड में ब्रह्मोस (BrahMos) मिसाइलों का लाइव प्रोडक्शन शुरू हो चुका है!

अक्टूबर 2025 में ही पहले बैच को रक्षा मंत्री ने झंडी दिखा दी थी और आज 2026-27 के वित्तीय वर्ष में अकेले यह प्लांट 3,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर दे रहा है।

अलीगढ़, झाँसी, चित्रकूट जैसे 6 नोड्स में 1,142 हेक्टेयर से ज़्यादा ज़मीन डिफेंस कंपनियों को अलॉट हो चुकी है।

जिन सड़कों पर कल तक गुंडे गोलियां चलाते थे, वहां आज भारतीय सेना के लिए आधुनिक राइफलें और तोपें बन रही हैं। ये है असली ‘योगी मॉडल’ का जलवा!

और बात सिर्फ बड़े उद्योगपतियों की नहीं है, गांव के उस छोटे कारीगर की भी है जिसे कभी किसी ने नहीं पूछा। योगी जी की ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना ने तो जैसे यूपी के लोकल मार्किट में जान ही फूंक दी।

आप FIEO (Federation of Indian Export Organisations) की लेटेस्ट 2026 की रिपोर्ट उठाकर देख लीजिए। इतिहास में पहली बार यूपी का एक्सपोर्ट ₹2 लाख करोड़ के जादुई आंकड़े को पार कर गया है!

ज़रा तुलना तो करिए… 2017 में जब योगी जी आए थे, तब यूपी सिर्फ ₹84,000 करोड़ का सामान बाहर भेजता था। आज मुरादाबाद के पीतल के बर्तन, भदोही के कालीन, वाराणसी की साड़ियां और फिरोज़ाबाद का कांच सीधे अमेरिका, यूरोप और मिडिल-ईस्ट के बाज़ारों में धूम मचा रहे हैं।

यूपी आज उत्तर भारत का नंबर 1 एक्सपोर्टिंग स्टेट (Exporting State) बन चुका है। जो लोकल कारीगर कल तक दो वक़्त की रोटी के लिए संघर्ष कर रहा था, आज वो ODOP की मदद से अमेज़न (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) के ज़रिए ग्लोबल ब्रांड बन चुका है।

राम मंदिर से लेकर प्रयागराज महाकुंभ 2025 तक, जब आस्था और राष्ट्रवाद से चमकी यूपी की इकॉनमी और टूट गया विरोधियों का गुरूर

विरोधियों का एक बहुत पुराना और घिसा-पिटा डायलॉग हुआ करता था- “अरे, मंदिर बनाने से पेट थोड़ी भरता है? मंदिर से रोज़गार थोड़ी मिलता है!”

लेकिन योगी आदित्यनाथ ने आस्था, राष्ट्रवाद और अर्थव्यवस्था (Economy) का एक ऐसा डेडली कॉम्बिनेशन तैयार किया की आज इन विरोधियों को छुपने के लिए जगह नहीं मिल रही है।

योगी जी ने पूरी दुनिया को दिखा दिया की अपनी संस्कृति और धर्म का सम्मान करके भी अरबों डॉलर की ‘फेथ इकॉनमी’ (Faith Tourism) खड़ी की जा सकती है।

ज़रा जनवरी 2024 की वो ऐतिहासिक तारीख याद कीजिए जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। विपक्षियों ने सोचा था की राम मंदिर बन जाएगा और बात खत्म।

लेकिन वो ये नहीं समझ पाए की ये योगी मॉडल की नई शुरुआत थी। आज अयोध्या सिर्फ एक धार्मिक नगरी नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक बन चुकी है।

अकेले 2023-24 के आंकड़े उठाकर देख लीजिए, पूरे उत्तर प्रदेश में 32 करोड़ से ज़्यादा पर्यटकों ने रिकॉर्ड दर्ज़ कराया!

32 करोड़ लोग समझते हैं आप? अमेरिका की पूरी आबादी से ज़्यादा लोग यूपी घूमने आ गए! और जब इतने लोग आते हैं तो क्या होता है? वहां के लोकल होटलों, ऑटो वालों, रिक्शा वालों, ढाबे वालों और प्रसाद बेचने वाले छोटे दुकानदारों की भी बंपर कमाई होती है।

अकेले धार्मिक पर्यटन से यूपी सरकार के खजाने में हज़ारों-करोड़ रुपये का रेवेन्यू बरसा है। काशी विश्वनाथ धाम के भव्य कॉरिडोर बनने के बाद से बनारस में पैर रखने की जगह नहीं मिलती।

और भाईसाहब, 2025 के प्रयागराज महाकुंभ का तो क्या ही डंका बजा है! आज हम अक्टूबर 2026 के आख़िरी महीनों में खड़े हैं, लेकिन 2025 के महाकुंभ की वो भव्यता, वो वर्ल्ड-क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और करोड़ों श्रद्धालुओं की वो बेदाग सुरक्षा व्यवस्था आज भी पूरी दुनिया के लिए एक केस स्टडी बनी हुई है।

लोग ये समझने में माथापच्ची कर रहे हैं की आखिर कैसे एक राज्य सरकार 40 करोड़ से ज़्यादा लोगों को इतनी विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ संभाल सकती है!

यह आस्था का वो सम्मान है जिसे सेक्युलरिज्म के नाम पर दशकों तक कुचला गया था, लेकिन योगी जी ने इसे यूपी के माथे का सबसे चमकता हुआ मुकुट बना दिया है।

जातिवाद की जड़ों में मट्ठा डालकर योगी ने कैसे खड़ा किया लाभार्थी और महिला सुरक्षा का वो अभेद्य किला

यूपी की सियासत हमेशा से एक दलदल रही है। यहां चुनाव कभी विकास के नाम पर नहीं लड़े जाते थे।

यहां का फॉर्मूला फिक्स था- ‘M-Y’ (मुस्लिम-यादव) समीकरण बनाओ, अगड़े-पिछड़े का ज़हर घोलो, और कुर्सी हथिया लो।

लेकिन इस भगवाधारी ने इस सड़ी हुई जातिवादी व्यवस्था की जड़ों में ऐसा मट्ठा डाला है की विपक्ष के सारे जातीय क्षत्रप आज वेंटिलेटर पर हैं।

योगी आदित्यनाथ ने एक नया ही वोटबैंक खड़ा कर दिया है- ‘लाभार्थी वोटबैंक’ (Beneficiary Vote-bank)। जब पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर मिले, तो वहां किसी से उसकी जाति नहीं पूछी गई।

जब ‘हर घर जल’ योजना से बुंदेलखंड के सूखे इलाकों में टोंटी से पानी पहुंचा, तो किसी का मज़हब नहीं देखा गया। कोरोना के वक्त से लेकर आज तक जो मुफ्त राशन की बोरी गरीब के घर पहुँच रही है, वो बिना किसी भेदभाव के पहुँच रही है।

जब गरीब के घर चूल्हा जलता है ना यार, तो वो जाति और मज़हब भूलकर सिर्फ और सिर्फ सुशासन को वोट देता है।

और बात जब सुरक्षा की हो, तो यूपी की आधी आबादी (महिलाओं) ने जो खौफ देखा है, वो किसी से छिपा नहीं है।

समाजवादी पार्टी के उस “लड़के हैं, गलती हो जाती है” वाले शर्मनाक दौर से निकालकर यूपी को ‘मिशन शक्ति’ तक लाने का सफर ही योगी मॉडल की असली ताकत है।

आज अक्टूबर 2026 के ताज़ा पुलिस रिकॉर्ड्स बताते हैं की पिछले कुछ ही महीनों के अंदर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में 34% की भारी गिरावट दर्ज़ की गई है।

आज डर उसे लगता है जो चौराहे पर खड़ा होकर किसी लड़की को घूरने की जुर्रत करता है, क्योंकि उसे पता है की अगले ही पल यूपी पुलिस की जीप आएगी और उसकी हड्डी-पसली एक कर देगी।

2027 के महासंग्राम की शंखध्वनि और पूरे देश में इकलौता ब्रांड बनकर उभरता भगवाधारी का योगी मॉडल

दोस्त, सियासत में जब आप डिलीवर करते हैं, जब आप ज़मीन पर काम उतारते हैं, तो आपको किसी झूठे प्रचार की ज़रूरत नहीं पड़ती।

आज हम 2026 के आख़िरी दौर में हैं और 2027 के महासंग्राम (यूपी विधानसभा चुनाव) की शंखध्वनि हो चुकी है।

विपक्ष जहाँ आज भी उसी पुरानी फटी हुई चादर (जातिवाद और आरक्षण के झूठ) को ओढ़कर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा है, वहीं योगी आदित्यनाथ 2027 के कुरुक्षेत्र में अपने इन्हीं अचूक अस्त्रों (तगड़ा कानून, बुलडोज़र मॉडल, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट, और ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सपना) के साथ उतरने वाले हैं।

आज ‘योगी मॉडल’ सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं रह गया है। यह देश की सियासत का सबसे बड़ा ब्रांड बन चुका है।

आप महाराष्ट्र चले जाइए, हरियाणा घूम आइए, राजस्थान के गांव में पूछ लीजिए या दिल्ली में देख लीजिए… वहां की जनता की एक ही आवाज़ निकलती है- “यार, हमें अपने राज्य में योगी आदित्यनाथ जैसा एक्शन चाहिए! हमें योगी का बुलडोज़र चाहिए!”

आज पूरे देश में बीजेपी को अपने इस ‘स्टार प्रचारक’ भगवाधारी को उतारना ही पड़ता है, क्योंकि योगी की रैलियों में जो भीड़ खुद-ब-खुद उमड़ती है, वो किसी और नेता के बस की बात नहीं।

अंत में बस इतना ही कहूँगा की आज से साढ़े नौ साल पहले जिस मठ के महंत का विरोधियों ने मज़ाक उड़ाया गया था, आज उसी महंत ने पूरे देश की राजनीति का नैरेटिव ही बदल कर रख दिया है।

योगी आदित्यनाथ ने ये साबित कर दिया है की सत्ता चलाने के लिए किसी के आगे झुकने या ‘तुष्टिकरण’ की गंदी चाशनी चाटने की कोई ज़रूरत नहीं है।

अगर आपका सीना फौलाद का है, आपकी नीयत में खोट नहीं है, और आपके दिल में शुद्ध राष्ट्रवाद धड़कता है… तो आप किसी भी ‘बीमारू’ राज्य की तकदीर और तस्वीर, दोनों बदल सकते हैं।

2027 का इंतज़ार कीजिए, क्योंकि विकास, सुशासन और बुलडोज़र की ये आंधी अब रुकने वाली नहीं है!

जय श्री राम!

Scroll to Top