महाराष्ट्र में स्वदेशी गाय को अब राजमाता-गौमाता का दर्जा, CM शिंदे की सरकार ने लिया बड़ा फैसला
महाराष्ट्र सरकार ने भारतीय संस्कृति, कृषि और स्वास्थ्य में स्वदेशी गायों के महत्व को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘राजमाता-गौमाता’ का दर्जा दिया है। सरकार ने यह घोषणा करते हुए कहा कि गाय का भारतीय संस्कृति में वैदिक काल से महत्वपूर्ण स्थान है। इसका महत्व सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि चिकित्सा और कृषि में भी है। […]









